Breaking
FRVenezuela frappé par deux puissants séismes, au moins 164 mortsFRCoupe du monde 2026 : Le Maroc se fait peur, Neymar en larmes, Ochoa historique… Le récap de la nuitFRUne climatologue alerte sur l'impréparation face aux vagues de chaleur et l'urgence de la décarbonationFRAntibes épargnée par la canicule grâce aux brises marinesFRBiarritz : un corps découvert après l'effondrement d'une falaise, deux plongeurs toujours recherchésCRYPTO-FRL'IA Mythos d'Anthropic et ses capacités cyber offensives : entre prouesses et restrictionsFRArtisanat : face aux défaillances, les CMA proposent un « Passeport pour entreprendre »FRÉquipe de France: Guy Stéphan dirige l'entraînement à Boston après le départ de Didier DeschampsCRYPTO-FRBinance Face à l'Échéance MiCA : Consequences pour la FranceFRFortes chaleurs : 13 500 écoles fermées ou avec horaires aménagés, des oraux du bac reportésFRVenezuela frappé par deux puissants séismes, au moins 164 mortsFRCoupe du monde 2026 : Le Maroc se fait peur, Neymar en larmes, Ochoa historique… Le récap de la nuitFRUne climatologue alerte sur l'impréparation face aux vagues de chaleur et l'urgence de la décarbonationFRAntibes épargnée par la canicule grâce aux brises marinesFRBiarritz : un corps découvert après l'effondrement d'une falaise, deux plongeurs toujours recherchésCRYPTO-FRL'IA Mythos d'Anthropic et ses capacités cyber offensives : entre prouesses et restrictionsFRArtisanat : face aux défaillances, les CMA proposent un « Passeport pour entreprendre »FRÉquipe de France: Guy Stéphan dirige l'entraînement à Boston après le départ de Didier DeschampsCRYPTO-FRBinance Face à l'Échéance MiCA : Consequences pour la FranceFRFortes chaleurs : 13 500 écoles fermées ou avec horaires aménagés, des oraux du bac reportés
Newsgather
Backओमान के तट पर भारतीय जहाज का इंजन फेल, 11 नाविकों को बचाया गया; एक अन्य जहाज पर भारतीय की मौत
ओमान के तट पर भारतीय जहाज का इंजन फेल, 11 नाविकों को बचाया गया; एक अन्य जहाज पर भारतीय की मौत
Urgent
BBC हिंदी6/14/2026World4 min readIndia

ओमान के तट पर भारतीय जहाज का इंजन फेल, 11 नाविकों को बचाया गया; एक अन्य जहाज पर भारतीय की मौत

Quick Look

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज विराट-1 का इंजन फेल होने पर 11 नाविकों को बचाया गया। वहीं, तुकम बंदरगाह पर एमटी सेलेस्टियल जहाज पर मेडिकल जटिलताओं से एक भारतीय नागरिक निशांत उइरतानाथन की मौत हो गई। इससे पहले अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत पर भारत ने अमेरिका से कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

AI-generated summary

Why It Matters

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज विराट-1 का इंजन फेल हो गया, जिस पर 11 लोगों को बचाया गया। वहीं, एक अन्य जहाज पर एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इससे पहले अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत पर भारत ने अमेरिका से कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

Font size

प्रकाशित 14 जून 2026, 16:22 IST

अपडेटेड 2 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि ओमान के तट के नज़दीक एक भारतीय झंडे वाले जहाज़ का इंजन फ़ेल हुआ जिस पर सवार 11 लोगों को बचाया गया है.

भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, "मिशन को ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज़ विराट-1 से जुड़ी एक घटना की जानकारी मिली है. जहाज़ पर चालक दल के 14 भारतीय सवार थे. इनमें से 11 को बचा लिया गया है."

कुछ देर बाद भारतीय दूतावास ने लिखा, ''एक बेहतरीन और निरंतर बचाव अभियान के ज़रिये एमएससी विराट-1 के 14 चालक दल के सदस्यों में से 11 को बचा लिया गया है. उन्हें एमवी जबल अली-9 पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है.''

''बाकी चालक दल के सदस्यों को बचाने का अभियान भी जारी है और इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है.''

दूतावास ने एक और पोस्ट कर जानकारी दी थी कि जहाज़ का इंजन ख़राब हो गया था.

दूतावास ने लिखा, "जानकारी के मुताबिक़, जहाज़ में इंजन ख़राब हो गया था, जिसके बाद चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित रूप से एक लाइफराफ्ट (रेस्क्यू बोट) में भेज दिया गया."

एक अन्य जहाज़ पर भारतीय की मौत

इस बीच, ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''भारतीय नागरिक निशांत उइरतानाथन का मेडिकल जटिलताओं की वजह से निधन हो गया है. उनका पार्थिव शरीर वर्तमान तुकम बंदरगाह पर स्थित एमटी सेलेस्टियल जहाज़ पर रखा हुआ है.''

''दूतावास जहाज़ की मैनेजमेंट कंपनी के साथ लगातार संपर्क में है और सभी संबंधित पक्षों के साथ को-ऑर्डिनेट कर रहा है. उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए ज़रूरी व्यवस्था की जा रही है.''

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

बीबीसी तमिल के मुताबिक़ भारत में नाविकों और जहाज़ कामगारों के संघों के संघ (एफएसयूआई) ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें निशांत के शव को ठंडे पानी की बोतलों से संरक्षित करते हुए दिखाया गया है.

हालांकि बीबीसी इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है.

इससे पहले ओमान के तट के पास अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत हो गई थी.

इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की थी.

अमेरिकी सेना ने ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज़ 'सेटेबेलो' पर 9 जून को हमला किया था.

इस जहाज़ पर 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 21 को बचा लिया गया था, जबकि तीन नाविकों की मौत हो गई थी.

यह पहली घटना नहीं थी, इसके पहले 8 जून और 11 जून को भी खाड़ी क्षेत्र में भारतीय क्रू मेंबर्स वाले दो अन्य जहाज़ों पर हमला किया गया था, हालांकि उनमें किसी की मौत नहीं हुई और सभी नाविकों को बचा लिया गया.

भारत ने तीन नाविकों के मारे जाने पर अमेरिका से विरोध दर्ज कराया था.

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से इस पर बात की थी.

जयशंकर ने कहा कि इस बातचीत में उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री से 'कड़ा विरोध' दर्ज कराया और कहा कि इस तरह का 'घातक हमला उचित नहीं' है.

शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एस जयशंकर और रुबियो के बीच बातचीत का ब्योरा जारी किया. बयान के अनुसार, रुबियो ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल की अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर बताया, "विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की. दोनों नेताओं ने होर्मुज़ स्ट्रेट में हाल की घटनाओं पर चर्चा की."

तीन भारतीय नाविकों की मौत पर तीखी प्रतिक्रिया

अमेरिकी सेना के इन हमलों में भारतीय नाविकों की मौत के बाद लोग भारत और अमेरिका के बीच अच्छे संबंधों पर सवाल उठा रहे हैं.

कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के चंद दिन बाद न अफ़सोस, न माफ़ी. उल्टा अमेरिका ने आदेश देना जारी रखा है. उनके शब्द पढ़िए, अमेरिकी सेना के आदेश तुरंत मानें. कोई उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.''

उन्होंने लिखा, '' एक आज़ाद देश इस तरह की भाषा कभी नहीं सहेगा. लेकिन हमारे कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम वो देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेंगे.''

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''अगले हफ्ते जी7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे. मगर, उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा.''

''कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन्होंने उन बेटों की जान ली उन्हें नाराज़ करने की इनमें न हिम्मत है, न ताक़त.''

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, '' इस त्रासद घटना को तीन दिन बीत चुके हैं. लेकिन अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से न तो कोई सार्वजनिक बयान आया है और न ही शोक संदेश. मोदी जी, पूरा देश इसकी प्रतीक्षा कर रहा था.''

''आपने कहा था, 'देश नहीं झुकने दूंगा', लेकिन अब यह साबित करने के लिए किसी और सबूत की ज़रूरत नहीं है कि आपने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और संप्रभुता को कमज़ोर किया है.''

''हमारे राष्ट्रीय हितों से रोज़ाना समझौता किया जा रहा है. और विडंबना यह है कि आप इसे 'विश्वगुरु' के नैरेटिव के ज़रिए सकारात्मक रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं.''

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • भारत सरकार अमेरिकी हमलों के संबंध में अपनी कूटनीतिक कार्रवाई जारी रखेगी।

    Likely · Within weeks

  • खाड़ी क्षेत्र में नौवहन सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी।

    Likely · Within months

Open Questions

  • विराट-1 जहाज के बाकी चालक दल के सदस्यों को कब बचाया जाएगा?
  • निशांत उइरतानाथन की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है?
  • अमेरिकी हमलों के बाद भारत-अमेरिका संबंधों का भविष्य क्या होगा?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

यूरोप में भीषण गर्मी: फ्रांस, इटली और ब्रिटेन में रेड अलर्ट, 40 मौतें
Urgent·3h ago

यूरोप में भीषण गर्मी: फ्रांस, इटली और ब्रिटेन में रेड अलर्ट, 40 मौतें

यूरोप के कई देश भीषण गर्मी की चपेट में हैं, खासकर फ्रांस, इटली और ब्रिटेन। फ्रांस में हीटवेव से जुड़ी घटनाओं में 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बिजली कटौती और जंगल की आग जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। इटली के 16 प्रांतों की राजधानियों में रेड अलर्ट जारी है, और ब्रिटेन में भी स्कूलों को बंद करना पड़ा है।

BBC हिंदी
More on this topicओमान