
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान नॉन-वेज न खाने की अपील पर मचा सियासी बवाल
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहार न करने की अपील पर विवाद खड़ा हो गया है। कोलकाता में उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की शिकायत दी गई है, जिसे लेकर राज्य में राजनीतिक और सांस्कृतिक बहस छिड़ गई है।
AI-generated summary
धीरेंद्र शास्त्री ने हावड़ा में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहार न करने की अपील की थी, जिसे बंगाली संस्कृति के विरुद्ध माना गया। पश्चिम बंगाल में मांसाहार शाक्त परंपरा का हिस्सा है।
बागेश्वर बाबा के नाम से चर्चित हिंदू धर्मगुरु धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने के लिए कोलकाता के भवानीपुर पुलिस थाने में शिकायत दी गई है.
धीरेंद्र कृष्ण गर्ग (जिन्हें धीरेंद्र शास्त्री के नाम से भी जाना जाता है) ने रविवार को हावड़ा ज़िले के लिलुआ में दुर्गा पूजा के दौरान हिन्दुओं से शाकाहारी भोजन करने की अपील की थी.
धीरेंद्र शास्त्री की इस अपील को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पारा काफ़ी चढ़ हुआ है. विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि प्रदेश की बीजेपी सरकार बंगाल की संस्कृति को अपमानित कर रही है. वहीं पश्चिम बंगाल बीजेपी की स्टेट यूनिट के अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिए बिना उस अपील को ख़ारिज कर दिया है.
धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ दक्षिण कोलकाता ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने भवानीपुर पुलिस थाने में शिकायत दी है. उन्होंने कोलकाता पुलिस से शिकायत में कहा है कि वो धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करे. उन्होंने दावा किया, "उन्होंने (धीरेंद्र शास्त्री) दुर्गा पूजा के दौरान मांस खाने के लिए बंगालियों को 'पाखंडी' कहा है. हम बागेश्वर बाबा के बिना जानकारी वाले बयान की निंदा करते हैं और उन्हें पश्चिम बंगाल के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए."
पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता ने लिखा है, "लिलुआ में महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और चुनिंदा प्रतिनिधियों की उपस्थिति में और समान विचारधारा वाले लोगों के संरक्षण में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ऐसे अमर्यादित बयान दिए हैं जो प्रकृति में ख़तरनाक हैं और हमारे राज्य के बंगाली लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाते हैं."
बीजेपी नेता सामिक भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा, "बंगाली मछली और मांस कैसे नहीं खा सकते? स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि मां काली को मटन चढ़ाया जाएगा. अगर कोई विवेकानंद से ऊपर उठने की कोशिश करता है तो यह ख़तरनाक है. यह उनकी निजी राय है."
रविवार को लिलुआ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था, "कृपया बुरा मत मानिए, लेकिन पश्चिम बंगाल की एक बात मुझे पसंद नहीं है. नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों के पास नॉन-वेज खाना खाया जाता है. तरह-तरह का गंदा खाना बनाया जाता है."
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है. संजीव सान्याल ने एक्स पर लिखा है, ''मांस शाक्त हिंदू धर्म का एक अहम हिस्सा है. प्राचीन परंपराओं के तहत इसे मां दुर्गा और मां काली को चढ़ाया जाता है. दुर्गा पूजा में नवमी और दशमी के दिन श्रद्धालु जो प्रसाद खाते हैं, उसमें मांस भी शामिल होता है. इस पवित्र परंपरा में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.''
शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार शाम दुर्गा पूजा आयोजकों के साथ बैठक में इस साल दुर्गा पूजा के लिए नियमों की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि पूजा की थीम और मूर्तियां धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करनी चाहिए, हालांकि उन्होंने त्योहार के दौरान खाने को लेकर किसी प्रतिबंध की बात नहीं की.

Britain has announced a ban on imports from Israeli settlements in the West Bank, in response to which Israel has decided to close the UK Consulate in Jerusalem. America has also warned of sanctions on British companies.

A complaint has been lodged against Hindu religious leader Dhirendra Shastri at Bhawanipur police station in Kolkata. He had made objectionable remarks regarding non-veg food during Durga Puja in West Bengal, which has led to political controversy and sharp reaction from Bengali Hindus.

A political controversy has arisen in Britain over the hoisting of Pakistan's flag on the historic fort of Cardiff to celebrate Independence Day. The Conservative Party has accused the Reform Party of inciting racial discord.

Dhirendra Shastri appealed to Hindus to eat vegetarian food during Durga Puja in Liluah in West Bengal's Howrah district, sparking a controversy. Rejecting this appeal, West Bengal BJP President Samik Bhattacharya said that Bengalis will continue to follow their food orders and no person coming from outside can comment on their food and drink. Chief Minister Suvendu Adhikari invited Dhirendra Shastri to set up a center in the state and issued new guidelines for Durga Puja, in which no restrictions were imposed on food.
Lok Sabha Speaker Om Birla stated that 33% reservation for women in Parliament and state assemblies is a historic need that will open new avenues for women in political leadership, amid discussions about early implementation of the women's reservation bill passed in 2023, which links implementation to delimitation after the census.
Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay accused the DMK party of systemic corruption in the state assembly, citing the 1976 Sarkaria Commission report and a December 2025 Enforcement Directorate letter to allege wrongdoing by Karunanidhi, Murasoli Maran, M K Stalin, and Udhayanidhi Stalin. His speech triggered protests and a walkout by DMK MLAs after being denied a chance to respond.