Newsgather
Backदिल्ली ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इन शहरों में आसमान से बरस रही है आग, ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इन शहरों में आसमान से बरस रही है आग, ऑरेंज अलर्ट जारी
Urgent
BBC हिंदी5/21/2026Environment3 min readIndia

दिल्ली ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इन शहरों में आसमान से बरस रही है आग, ऑरेंज अलर्ट जारी

Quick Look

भारत के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, जहां अधिकतम तापमान 45.8°C दर्ज किया गया। खजुराहो और बांदा में तापमान 48.0°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

AI-generated summary

Why It Matters

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, क्योंकि अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा रहने का अनुमान है। देश के कई शहरों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है, जिसमें खजुराहो और बांदा 48.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहे। दिल्ली ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Font size

इन शहरों में आसमान से बरस रही है आग- दिल्ली ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रकाशित 21 मई 2026, 16:17 IST

पढ़ने का समय: 4 मिनट

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले एक सप्ताह तक दिल्ली और इसके आसपास के इलाक़ों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा रहने का अनुमान लगाया गया है.

बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में अधिकतम तापमान 48.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं इस दिन राजधानी दिल्ली के रिज इलाक़े में 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

उत्तर प्रदेश का बांदा भी इस मामले में शीर्ष पर रहा है और यहां का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

खजुराहो में 20 मई का अधिकतम तापमान सामान्य से क़रीब 4.5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया है. वहीं राजधानी दिल्ली में बुधवार की रात बीते 14 साल में सबसे ज़्यादा गर्मी वाली रात रही.

इस मामले में हरियाणा के रोहतक का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा, जबकि हरियाणा के अंबाला का तापमान सामान्य से क़रीब 7 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रिकॉर्ड हुआ है.

देश में बढ़ते तापमान और गर्मी का सबसे ज़्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाक़े में देखा जा रहा है.

मौसम विभाग ने बुधवार को चेतावनी जारी की है कि आने वाले क़रीब एक सप्ताह तक देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी इलाक़ों में भीषण हीट वेव तक का असर दिखेगा.

देश के 10 सबसे ज़्यादा तापमान वाले शहर

लखनऊ में मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, आसमान में बादल न होने से पिछले 4-5 दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है. सभी ज़िलों में तापमान बढ़ रहा है. यहां बुंदेलखंड, प्रयागराज, आगरा, लखनऊ से ज़्यादा गर्म हैं. बांदा में 46–48°C तापमान दर्ज किया गया है, जो देश में सबसे ज़्यादा तापमान वाले स्थानों में से एक है."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

मौसम विभाग के मुताबिक़ बुधवार को भारत में सबसे ज़्यादा तापमान वाले शहर रहे-

खजुराहो (पूर्वी मध्य प्रदेश)- 48.0 डिग्री सेल्सियस

बांदा (उत्तर प्रदेश)- 48.0

वर्धा (विदर्भ क्षेत्र)- 47.1

रोहतक (हरियाणा)- 46.9

नागपुर (विदर्भ क्षेत्र)- 46.6

श्रीगंगानगर (पश्चिमी राजस्थान) 46.5

अमरावती (विदर्भ क्षेत्र)- 46.4

चंद्रपुर (विदर्भ क्षेत्र)- 46.2

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)- 46.2

झांसगुड़ा (ओडिशा)- 46.0

हीट स्ट्रोक से ऐसे बचें

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

मौसम विभाग के मुताबिक़, देश के कई शहरों में अधिकतम तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है.

बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के कुछ शहरों, उत्तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया.

ज़ाहिर है ऐसे मौसम में लोगों के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है हीट स्ट्रोक से ख़ुद को बचाना.

दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरज निश्चल का कहना है, "जितनी गर्मी बढ़ती है वैसे-वैसे शरीर से पसीना निकलता है. इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होती है. हमारे शरीर का लगभग 60 फ़ीसदी वजन पानी का होता है. शरीर में पानी की कमी होती है तो अन्य ऑर्गेन्स पर इसका असर होता है. इसलिए शरीर हमें प्यास के ज़रिए बताता है कि हमें पानी की ज़रूरत है."

"पसीने के साथ शरीर का इलेक्ट्रोलाइट (मुख्य रूप से सोडियम) कम होना शुरू होता है. हमें शरीर में पानी के साथ ही इलेक्ट्रोलाइट की भरपाई भी करनी होती है."

बच्चे, बुज़ुर्ग या बीमार लोगों को हीट स्ट्रोक का ज़्यादा ख़तरा होता है. ऐसे लोगों का ज़्यादा ध्यान रखने की ज़रूरत है. अगर किसी को हीट स्ट्रोक लगे तो फ़ौरन ध्यान देने की ज़रूरत है."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • आने वाले क़रीब एक सप्ताह तक देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी इलाक़ों में भीषण हीट वेव का असर दिखेगा।

    Very likely · Within weeks

  • दिल्ली और इसके आसपास के इलाक़ों का अधिकतम तापमान अगले एक सप्ताह तक 45 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा रहेगा।

    Very likely · Within weeks

Open Questions

  • गर्मी से निपटने के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
  • हीट वेव का कृषि और अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
  • क्या भविष्य में ऐसी गर्मी की घटनाओं की आवृत्ति बढ़ने की उम्मीद है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicगर्मी