Breaking
INTLGermany's Rail Network Grinds to a Halt Due to Communications System FailureUKPower Outage Disrupts Card Payments Across UK Supermarkets and PubsCRYPTO-ENTaiko L2 Bridge Users Urged to Withdraw Funds Amid Security IncidentRULebanon, Israel Clash Over Israeli Troop Withdrawal Mechanism in Washington TalksINTLDeutsche Bahn Resumes Train Services After Two-Hour Nationwide OutageTRRonaldo'dan Messi'ye Yanıt: 'Golleri Umurumda Değil'TRSpaceX, 25 Milyar Dolarlık Tahvil İhracı İçin SEC'e BaşvurduINSupreme Court directs petitioner to approach Calcutta High Court on ration system pleaJPAIワークロード、パブリックからプライベートクラウドへ移行:Broadcom調査CNF-15飛行員稱見伊朗無人機如「水母」編隊,美軍展開搜救INTLGermany's Rail Network Grinds to a Halt Due to Communications System FailureUKPower Outage Disrupts Card Payments Across UK Supermarkets and PubsCRYPTO-ENTaiko L2 Bridge Users Urged to Withdraw Funds Amid Security IncidentRULebanon, Israel Clash Over Israeli Troop Withdrawal Mechanism in Washington TalksINTLDeutsche Bahn Resumes Train Services After Two-Hour Nationwide OutageTRRonaldo'dan Messi'ye Yanıt: 'Golleri Umurumda Değil'TRSpaceX, 25 Milyar Dolarlık Tahvil İhracı İçin SEC'e BaşvurduINSupreme Court directs petitioner to approach Calcutta High Court on ration system pleaJPAIワークロード、パブリックからプライベートクラウドへ移行:Broadcom調査CNF-15飛行員稱見伊朗無人機如「水母」編隊,美軍展開搜救
Newsgather
Backमेसी और एम्बापे का जलवा: वर्ल्ड कप में दोनों ने दागे गोल, टीमों को दिलाई जीत
मेसी और एम्बापे का जलवा: वर्ल्ड कप में दोनों ने दागे गोल, टीमों को दिलाई जीत
Developing
BBC हिंदी16h agoSports1 min readIndia

मेसी और एम्बापे का जलवा: वर्ल्ड कप में दोनों ने दागे गोल, टीमों को दिलाई जीत

Quick Look

लियोनेल मेसी और किलियन एम्बापे ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को जीत दिलाई. मेसी ने 2 गोल कर वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि एम्बापे ने भी 2 गोल किए.

AI-generated summary

Why It Matters

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको में हो रहा है. यह प्रतियोगिता 11 जून से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगी.

Font size

प्रकाशित 3 जून 2026

अपडेटेड 7 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 1 मिनट

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में 22 जून का दिन एक बार फिर अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ़्रांस के सुपरस्टार किलियन एम्बापे के नाम रहा.

दोनों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाई.

अर्जेंटीना और फ़्रांस दोनों ही अपने शुरुआती दो-दो मैच जीतकर अब अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई हैं और वो अगले दौर में पहुंच गई हैं.

इंगलवुड के सोफ़ी स्टेडियम में ग्रुप जे के एक मैच में अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया की टीमें आमने-सामने थीं. सबकी नज़रें थी अर्जेंटीना के कप्तान और स्टार लियोनेल मेसी पर.

वो मैच से पहले कुल वर्ल्ड कप मैचों में 16 गोल करके मिरोस्लाव क्लोसा के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके थे. ऑस्ट्रिया के ख़िलाफ़ भी उनका जलवा दिखा. हालांकि, वो एक पेनल्टी मिस कर गए और मैदान में मौजूद अर्जेंटीना के समर्थकों में निराशा फैल गई.

लेकिन जल्द ही टीम ने ज़बरदस्त वापसी की. मेसी ने मैच के 38वें मिनट में एक गोल किया और मैच के आख़िरी लम्हों में भी एक गोल करके अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी. इन दो गोल के साथ ही वो वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अब उनके नाम 18 गोल हैं.

दूसरी ओर फ़्रांस के सुपरस्टार किलियन एम्बापे भी उनसे ज़्यादा पीछे नहीं रहे. ग्रुप आई के एक मैच में फ़्रांस ने इराक़ को आसानी से 3-0 से हरा दिया और 6 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई. एम्बापे ने 14वें और 54वें मिनट में गोल दागे जबकि फ़्रांस के लिए तीसरा गोल उस्मान डेंबले ने किया. फ़्रांस भी 6 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है.

एम्बापे के अब विश्व कप मैचों में कुल 16 गोल हो चुके हैं.

फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको में हो रहा है. ये प्रतियोगिता 11 जून से शुरू हो चुकी है और फ़ाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा.

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ऐसे पहुँच सकता है सेमीफ़ाइनल में
Developing·21m ago

महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ऐसे पहुँच सकता है सेमीफ़ाइनल में

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सेमीफ़ाइनल में पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है। तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ भारत के चार अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट (+2.511) दक्षिण अफ्रीका (-0.546) और बांग्लादेश (-0.641) से बेहतर है।

BBC हिंदी
Suryansh Shedge Replaces Injured Nitish Kumar Reddy in India's T20I Squads
Developing·46m ago

Suryansh Shedge Replaces Injured Nitish Kumar Reddy in India's T20I Squads

Young all-rounder Suryansh Shedge has received his first India call-up, replacing the injured Nitish Kumar Reddy in the T20I squads for series against Ireland and England. Shedge expressed immense joy and pride, crediting his parents and coaches for their support. He has impressed with performances for India A and in domestic tournaments, showcasing his batting and medium-pace bowling abilities.

TOI Sports