Newsgather
Backओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ पर हमला, 24 भारतीय क्रू में से 3 लापता
ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ पर हमला, 24 भारतीय क्रू में से 3 लापता
Urgent
BBC हिंदी6/10/2026World2 min readIndia

ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ पर हमला, 24 भारतीय क्रू में से 3 लापता

Quick Look

भारत के विदेश मंत्रालय ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ 'सेट्टेबेलो' पर हुए हमले की निंदा की है. जहाज़ पर सवार 24 भारतीय क्रू में से 21 को बचा लिया गया है, जबकि 3 अभी भी लापता हैं.

AI-generated summary

Why It Matters

भारत के विदेश मंत्रालय ने ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज़ 'सेट्टेबेलो' पर हुए हमले की निंदा की है. इस जहाज़ पर 24 भारतीय क्रू सवार थे, जिनमें से 21 को बचा लिया गया है और 3 लापता हैं. यह घटना मध्य पूर्व में ईरान और इसराइल के बीच सैन्य झड़प के बाद बढ़े तनाव के बीच हुई है.

Font size

प्रकाशित 2 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 4 मिनट

भारत के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बुधवार को ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज़ पर हमला हुआ, जिसमें 24 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि 24 भारतीय क्रू में से अब तक 21 को बचा लिया गया है और तीन भारतीय लापता हैं.

जिस जहाज़ पर हमला होने की जानकारी दी गई है, उसका नाम 'सेट्टेबेलो' बताया गया है.

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब मध्य पूर्व में ईरान और इसराइल की सैन्य झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने बुधवार देर शाम बयान जारी करते हुए इस हमले की निंदा की.

विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम आज ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ सेट्टेबेलो पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज़ पर मौजूद 24 भारतीय क्रू में से अब तक 21 भारतीयों को बचा लिया गया है और 3 भारतीयों के लापता होने की ख़बर है."

"हमारा दूतावास ओमान में स्थिति पर नज़दीकी नज़र रख रहा है और ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर चल रहे खोज और बचाव अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है."

मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और सीधे तौर पर यहां चल रहे संघर्ष का नतीजा हैं.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

जारी किए गए बयान में कहा गया है, "हम एक बार फिर तनाव को तुरंत कम करने और चल रही बातचीत को कूटनीतिक समाधान तक पहुंचाने की अपील करते हैं ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके."

"वाणिज्यिक जहाज़ों और सिविलियन इंफ़्रास्ट्रक्चर को टारगेट करना बंद होना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय क़ानून के अनुसार क्षेत्र के समुद्री रास्तों पर बिना रुकावट के आवागमन और व्यापार जल्द से जल्द बहाल होना चाहिए."

विदेश मंत्रालय के इस बयान से पहले ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने भी इसकी जानकारी दी थी. हालांकि, यह बहुत संक्षिप्त जानकारी थी.

दूतावास ने कहा था, "हमें ओमान के तट के पास एक जहाज़ से जुड़ी घटना के बारे में पता चला है. हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. हम जल्द ही अपडेट देंगे."

दो दिन पहले एक जहाज़ हमले की ज़द में आया

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

इससे पहले सोमवार यानी 8 जून को भी एक जहाज़ हमले का शिकार हुआ है, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे.

हालांकि, बाद में इन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. ओमान स्थित भारत के दूतावास ने इसकी पुष्टि की थी.

तब फ़ॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एफ़एसयूआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इस घटना की जानकारी साझा की थी.

एफ़एसयूआई ने क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके परिवारों को मदद देने के लिए अपील की थी.

इसके बाद ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, "दूतावास को उस घटना की जानकारी है जिसमें भारतीय नाविकों वाला एक जहाज़ शामिल है. हम उनकी सुरक्षा और बचाव के लिए ओमान के अधिकारियों के संपर्क में हैं."

फिर एक अन्य पोस्ट में दूतावास ने अपडेट साझा करते हुए लिखा, "हम ओमान के अधिकारियों के आभारी हैं कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एमटी मैरिवेक्स पर मौजूद सभी 24 भारतीय क्रू सदस्यों को बचाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • लापता भारतीयों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी रहेगा.

    Very likely · Within days

  • क्षेत्र में जहाजों पर हमलों की घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ेगी.

    Likely · Within weeks

Open Questions

  • हमलावरों की पहचान क्या है?
  • लापता तीन भारतीयों का क्या हुआ?
  • क्या यह हमला ईरान-इसराइल संघर्ष से जुड़ा है?
  • क्या इस क्षेत्र में जहाजों पर हमले जारी रहेंगे?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories