Breaking
FRLes États-Unis lancent une nouvelle salve de frappes en IranFRCédric Jubillar avoue avoir tué son épouse DelphineFRRappel de charcuteries Carrefour contaminées à la ListeriaFRRéactions politiques en France sur la politique de visas en Algérie et les ingérences en Nouvelle-CalédonieFRFermeture du tunnel de Saint-Cloud sur l'A13 en direction de la Normandie jusqu'en 2027FRLa France interdit l'accès aux réseaux sociaux aux moins de 15 ansFRLe nouveau Premier ministre Andy Burnham annonce une baisse de la TVA sur l'électricitéFRPlus de 40 personnes enlevées par un gang armé dans le nord-ouest du NigeriaFREnquête préliminaire du Pnat pour tortures présumées sur des participants d'une flottille pour GazaFRConflit en Ukraine : Frappes, exercices militaires et tensions diplomatiquesFRLes États-Unis lancent une nouvelle salve de frappes en IranFRCédric Jubillar avoue avoir tué son épouse DelphineFRRappel de charcuteries Carrefour contaminées à la ListeriaFRRéactions politiques en France sur la politique de visas en Algérie et les ingérences en Nouvelle-CalédonieFRFermeture du tunnel de Saint-Cloud sur l'A13 en direction de la Normandie jusqu'en 2027FRLa France interdit l'accès aux réseaux sociaux aux moins de 15 ansFRLe nouveau Premier ministre Andy Burnham annonce une baisse de la TVA sur l'électricitéFRPlus de 40 personnes enlevées par un gang armé dans le nord-ouest du NigeriaFREnquête préliminaire du Pnat pour tortures présumées sur des participants d'une flottille pour GazaFRConflit en Ukraine : Frappes, exercices militaires et tensions diplomatiques
Newsgather
Backदिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में आग, 4 शव बरामद, 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर
दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में आग, 4 शव बरामद, 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर
BREAKING
BBC हिंदी6/3/2026Crime1 min readIndia

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में आग, 4 शव बरामद, 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर

Quick Look

दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत की खबर है। प्रशासन ने 4 शव बरामद होने और 7-8 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। आग के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन रेस्टोरेंट से आग लगने की आशंका है।

AI-generated summary

Font size

दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग, कम से कम चार शव बरामद

प्रकाशित 8 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 2 मिनट

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े के लेमन ग्रीन नामक रेस्टोरेंट में आग लगने का मामला सामने आया है.

इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. हालांकि प्रशासन ने अब तक चार शवों के बरामद होने की पुष्टि की है.

दक्षिणी दिल्ली में दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एसडीएम ने इस घटना में चार शव बरामद किए जाने की बात कही है. साथ ही उन्होंने बताया है कि 7-8 लोग इस घटना में घायल हुए हैं.

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली डीडीएमए के सभी सेल को एक्टिवेट किया गया.

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया, "बिल्डिंग के नीचे कोई रेस्टोरेंट चल रहा था और आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. ऐसी अधिक संभावना है कि रेस्टोरेंट की वजह से बिल्डिंग में आग लगी हो. एकदम सटीक विवरण हमारे पास नहीं हैं लेकिन अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं. सात-आठ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है."

जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए ऐसी इमारतों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई किए जाने की ज़रूरत है.

उन्होंने कहा, "संबंधित विभागों को आदेश देंगे कि ग़लत तरीक़े से जो काम कर रहे हैं और किसी और लाइसेंस की आड़ में होटल चला रहे हैं तो उनके ख़िलाफ़ एक्शन लिया जाए. कुछ लोग अपने कमरों से इमारत से बाहर कूदे थे. एक ही इमारत में आग लगी है."

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicदिल्ली