
भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने अगस्त में एक निजी एयरलाइन में पायलट के तौर पर काम शुरू किया है। 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान चर्चा में आए अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
AI-generated summary
2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इस दौरान अभिनंदन वर्तमान का विमान गिरने के बाद उन्हें पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था और बाद में रिहा किया था।
बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक़, भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने निजी एयरलाइन कंपनी में पायलट के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है.
साल 2019 में पुलवामा चरमपंथी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी. इसी दौरान अभिनंदन वर्तमान चर्चा में आए थे.
भारतीय वायु सेना के मुताबिक़, पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स के एक एफ़-16 विमान को मार गिराने के बाद अभिनंदन वर्तमान का मिग-21 विमान गिर गया था और वो तीन दिनों तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में थे.
साल 2021 में अभिनंदन को वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो कि युद्धकाल में भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता सम्मान है.
पुरस्कार के आधिकारिक उद्धरण के मुताबिक़, उन्हें हवाई लड़ाई के दौरान "कर्तव्य की असाधारण भावना" दिखाने के लिए सम्मानित किया गया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई को सूत्रों ने बताया है कि अभिनंदन ने अगस्त में ही निजी एयरलाइन कंपनी में बतौर पायलट नौकरी शुरू की है.
अभिनंदन वर्तमान ने इसी साल भारतीय वायु सेना को अलविदा कह दिया था और इसके बाद उन्होंने निजी एयरलाइन कंपनी जॉइन की है.
साल 2019 में क्या हुआ था?
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फ़रवरी 2019 को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ़) के एक क़ाफ़िले पर हमला हुआ था. इस हमले में सीआरपीएफ़ के 40 जवान मारे गए थे.
भारत का आरोप था कि इस हमले में पाकिस्तान में सक्रिय चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है.
पुलवामा हमले के बाद भारत ने 26 फ़रवरी 2019 को बालाकोट में एयर स्ट्राइक का दावा किया था. इस हमले के जवाब में पाकिस्तान ने भी 27 फ़रवरी को भारत पर हवाई कार्रवाई की थी.
भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी. इस दौरान ही विंग कमांडर अभिनंदन मिग 21 लेकर उड़े थे, लेकिन पाकिस्तानी एयरफ़ोर्स के साथ हवाई लड़ाई में उनका विमान गिर गया.
अभिनंदन ने ख़ुद को इजेक्ट किया था और वो पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में गिरे थे. अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने अपने क़ब्ज़े में ले लिया था. तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन के पकड़े जाने और पाकिस्तानी सेना के क़ब्ज़े वाली तस्वीरों को लेकर भारत में काफ़ी आक्रोश था.
पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में अभिनंदन ज़ख़्मी दिख रहे थे और उनके चेहरे पर ख़ून फैला हुआ था.
बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने संसद में अभिनंदन को छोड़े जाने की घोषणा की थी. इसके बाद 1 मार्च 2019 को अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी हुई.
अभिनंदन को कैसे छोड़ा गया था?
माना जाता है कि अभिनंदन को हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक और सीमावर्ती तनाव एक नई ऊंचाई पर जा पहुंचा था.
उस समय पाकिस्तान में तैनात रहे भारत के पूर्व हाई कमिश्नर अजय बिसारिया की साल 2024 में आई किताब 'एंगर मैनेजमेंट' से पता चला कि इस दौरान दोनों देशों में क्या हुआ था.
वहीं, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अजय बिसारिया की किताब में किए गए दावों को ख़ारिज किया था.
भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने अपनी किताब में दावा किया था कि भारतीय पायलट अभिनंदन को हिरासत में लिए जाने के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान ख़ान दोनों देशों में तनाव कम करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना चाहते थे जिस पर भारत ने "कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी."
उन्होंने यह भी दावा किया था कि पाकिस्तान वास्तव में इस झड़प की गंभीरता बढ़ने से "डरा हुआ था."
लेकिन पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तत्कालीन प्रवक्ता मुमताज़ बलोच ने इस बारे में प्रेस ब्रीफ़िंग में बताया था कि पाकिस्तान ने अभिनंदन की वापसी के ज़रिए तनाव कम करने के लिए ज़िम्मेदाराना रवैया दिखाया था जबकि यह किताब "फ़रवरी 2019 के बारे में भारत के मनगढ़ंत नैरेटिव को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है."
वहीं, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपनी किताब 'नेवर गिव ऐन इंच' में यहां तक कहा था कि यह तनाव इस हद तक बढ़ गया था कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी.
Gloria Steinem, the influential feminist activist, journalist, and co-founder of Ms. magazine, has died at age 92. She passed away peacefully at her New York City home on September 2, 2026, surrounded by loved ones, according to her foundation.
A six-year-old British-Palestinian girl, Saja El-Khawas, has died after a drowning incident in Shoreham, West Sussex. The tragedy also claimed the lives of her parents, Hassan El-Khawas and Zeina Alayn, and her 14-year-old sister, Sara, during a family day out.
Herbie Martin IV, a 10-year-old from Maryland, sold his lemon blueberry buttercream cake for $15,000 at the Carroll County 4-H and FFA Fair's charity auction, raising funds for future fairs and programmes.
Shadab Momin, a young man from Bhiwandi, dons a Spider-Man costume during monsoons to assist residents by warning about potholes, pushing stalled vehicles, and carrying children across flooded streets, highlighting persistent flooding issues in the town.
Three Culpeper teenagers—Andrew Tuggle, Jackson Castro, and Gavin Cain—are hailed as heroes after they rescued a family whose kayaks overturned on Lake Culpeper. The teens, attending golf tryouts, spotted the family in distress, called 911, and swam to help two adults and a 3-year-old boy, all of whom were uninjured.
Kiama Library in Australia received a rare 1858 book, "Antiquities of Athens," 150 years overdue after it was found during home renovations. The calculated late fee, based on original library rules, amounts to A$28,000, but the book will now join the library's local history collection.