Breaking
KRPeter Pan Dad Jeon Gyeong-cheol Dies at 64 After Cancer BattleCNIndonesia's Krakatoa volcano erupts, shutting down eight airports, stranding about 170,000 passengersDEA driver crashes into a rock wall on the B9 in the Mainz-Bingen districtKRLee Jae-sung records first Bundesliga assist as Mainz thrashes Hamburg 5-0INABVP Protests Turn Violent at MCD Headquarters Over Satya Niketan Building CollapseKRSouth Korean economy improves on AI-driven exports and investment, KDI saysVNGeneral Secretary and President To Lam and his wife set out to visit Russia, France and attend the Aerospace SummitINTLDaughter of fugitive developer falsified loan documents under father's pressure, Sydney court hearsESThe CENIF attributes the massive entry of migrants in Ceuta to a planned campaign on social networksSEThe moderates' policy risks the early release of rapists in SwedenKRPeter Pan Dad Jeon Gyeong-cheol Dies at 64 After Cancer BattleCNIndonesia's Krakatoa volcano erupts, shutting down eight airports, stranding about 170,000 passengersDEA driver crashes into a rock wall on the B9 in the Mainz-Bingen districtKRLee Jae-sung records first Bundesliga assist as Mainz thrashes Hamburg 5-0INABVP Protests Turn Violent at MCD Headquarters Over Satya Niketan Building CollapseKRSouth Korean economy improves on AI-driven exports and investment, KDI saysVNGeneral Secretary and President To Lam and his wife set out to visit Russia, France and attend the Aerospace SummitINTLDaughter of fugitive developer falsified loan documents under father's pressure, Sydney court hearsESThe CENIF attributes the massive entry of migrants in Ceuta to a planned campaign on social networksSEThe moderates' policy risks the early release of rapists in Sweden
Backकराची का हिंदू जिमख़ाना: मुग़ल वास्तुकला का नमूना और हिंदू समुदाय का सांस्कृतिक केंद्र
कराची का हिंदू जिमख़ाना: मुग़ल वास्तुकला का नमूना और हिंदू समुदाय का सांस्कृतिक केंद्र
Developing
BBC हिंदी1 hour agoWorld3 min readIndiaView translation

कराची का हिंदू जिमख़ाना: मुग़ल वास्तुकला का नमूना और हिंदू समुदाय का सांस्कृतिक केंद्र

Quick Look

कराची के हिंदू जिमख़ाना की ऐतिहासिक इमारत मुग़ल वास्तुकला का प्रारंभिक उदाहरण है, जिसे 1925 में हिंदू समुदाय द्वारा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बनाया गया था। पाकिस्तान के निर्माण के बाद संपत्ति विवाद और सरकारी कार्रवाइयों के कारण इसका मूल उद्देश्य बदल गया, और वर्तमान में इसका उपयोग एक कला अकादमी द्वारा किया जा रहा है, जबकि हिंदू समुदाय इसे वापस पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहा है।

AI-generated summary

Why It Matters

हिंदू जिमख़ाना की स्थापना 1925 में हिंदू समुदाय द्वारा कराची में की गई थी, जिसका उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए एक केंद्र बनाना था। इमारत मुग़ल और राजस्थानी वास्तुकला शैलियों का मिश्रण दर्शाती है। पाकिस्तान के निर्माण के बाद बड़ी संख्या में हिंदू भारत चले गए, जिसके परिणामस्वरूप संपत्ति का नियंत्रण पाकिस्तान सरकार के पास आ गया। समय के साथ इमारत के भागों को विभिन्न सरकारी संस्थाओं को हस्तांतरित कर दिया गया, और 2005 में इसका मूल उद्देश्य समाप्त करके एक कला अकादमी स्थापित कर दी गई।

Font size

Author, रशीद शकूर

पदनाम, वरिष्ठ पत्रकार, कराची से बीबीसी हिन्दी के लिए

प्रकाशित एक घंटा पहले

पढ़ने का समय: 10 मिनट

यह संभव ही नहीं है कि कराची में हिंदू जिमख़ाना की ऐतिहासिक इमारत के पास से गुज़रने वाला कोई व्यक्ति उस पर नज़र डाले बिना आगे बढ़ जाए.

इस इमारत में एक ऐसा आकर्षण है जो हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है.

इसे देखते ही मन मुग़ल दौर की ओर चला जाता है.

इसी वजह से पूरे भरोसे के साथ कहा जाता है कि यह कराची की पहली ऐसी इमारत थी जिसे मुग़ल शैली में बनाया गया था.

वास्तुकला

हिंदू जिमख़ाना का निर्माण आगा अहमद हुसैन के तैयार किए गए नक़्शे के आधार पर किया गया था. कहा जाता है कि वे कराची के पहले मुस्लिम वास्तुकार थे.

कराची की एक और ऐतिहासिक इमारत, मोहट्टा पैलेस का नक़्शा भी उन्होंने ही तैयार किया था.

कहा जाता है कि हिंदू जिमख़ाना का नक़्शा आगरा में स्थित एतमाद-उद-दौला के मक़बरे से प्रेरित होकर बनाया गया था.

दीवारों के निर्माण के लिए पत्थर बीजापुर से मँगाए गए थे. इमारत की छत के बाहरी हिस्से पर बनी गुंबदनुमा छतरियाँ मुग़ल बादशाह अकबर द्वारा निर्मित फ़तेहपुर सीकरी से प्रेरित हैं.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

मुख्य उभरे हुए झरोखे को दोनों तरफ़ से घेरने वाले अष्टकोणीय कोनों पर बने मीनारों के ऊपर छतरियाँ बनाई गई हैं. ये राजस्थानी वास्तुकला के प्रभाव को स्पष्ट रूप से दिखाती हैं.

बरामदे के कोनों पर छोटी छतरियाँ बनाई गई हैं. यह सब उस स्थापत्य शैली की विशेषताएं थीं जो मुग़ल बादशाह अकबर के दौर में प्रचलित थी.

सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र

ब्रिटिश सरकार ने 1921 में हिंदू जिमख़ाना के लिए 100 साल की लीज़ पर ज़मीन दी थी. इसकी इमारत का निर्माण 1925 में पूरा हुआ था.

हिंदू जिमख़ाना का निर्माण हिंदू समुदाय ने कराया था. इसमें सेठ राम गोपाल गोवर्धन दास मोहट्टा की प्रमुख भूमिका थी. इसी वजह से इसका नाम उनके नाम पर रखा गया था. उनका नाम आज भी इस इमारत पर प्रमुखता से दिखाई देता है.

सेठ गोपाल गोवर्धन दास मोहट्टा के दादा शिवरतन चंद्ररतन मोहट्टा ने कराची में ऐतिहासिक मोहट्टा पैलेस का निर्माण कराया था. वहां अब एक संग्रहालय मौजूद है.

हिंदू जिमख़ाना के निर्माण का मुख्य उद्देश्य उस दौर के हिंदू समुदाय को ऐसी जगह उपलब्ध कराना था, जहां वे अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां जारी रख सकें.

उस समय हिंदू जिमख़ाना कराची के उच्च वर्ग के हिंदुओं के लिए एक क्लब की तरह था. हालांकि, इस बारे में कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है कि उस समय हिंदू जिमख़ाना के सदस्यों की संख्या कितनी थी. लेकिन इतिहास की किताबों में यह ज़रूर दर्ज है कि उस दौर में यह सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी था.

कराची के हिंदू भारतीय टेस्ट क्रिकेटर

स्थापना के बाद हिंदू जिमख़ाना सिर्फ़ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं था. वह उस समय खेल गतिविधियों में भी काफ़ी सक्रिय था.

उस दौर में इसका अपना मैदान था. वहां विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं.

हालांकि, इस मैदान पर कभी कोई फ़र्स्ट क्लास मैच नहीं खेला गया. उस समय कराची में फ़र्स्ट क्लास मैच कराची जिमख़ाना में हुआ करते थे.

लेकिन हिंदू जिमख़ाना के मंच से क्रिकेटरों को लगातार प्रोत्साहन मिलता था. इनमें नाओमल जियोमल का नाम भी शामिल है.

पाकिस्तान बनने से पहले कराची में जन्मे कई हिंदू क्रिकेटरों ने उस दौर में फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट खेली थी.

लेकिन चार ऐसे हिंदू क्रिकेटर थे जो पाकिस्तान बनने से पहले कराची में पैदा हुए थे और उन्होंने भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेली. इनमें से एक भारतीय टीम का कप्तान भी बना.

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

नाओमल जियोमल

17 अप्रैल 1904 को कराची में जन्मे नाओमल जियोमल को यह सम्मान प्राप्त है कि वे 1932 में लॉर्ड्स में भारत का पहला टेस्ट मैच खेलने वाली टीम के ओपनर थे.

उस दौरे में खेले गए फ़र्स्ट क्लास मैचों में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा था. उन्होंने सीके नायडू के बाद सबसे ज़्यादा रन बनाए थे. हालांकि, वे अपने करियर में सिर्फ़ तीन टेस्ट मैच ही खेल सके.

उन्होंने अपने फ़र्स्ट क्लास करियर की शुरुआत एमसीसी के ख़िलाफ़ कराची जिमख़ाना में खेले गए मैच से की थी.

संयोग से उनका आख़िरी फ़र्स्ट क्लास मैच भी कराची के उसी मैदान पर खेला गया था.

नाओमल ने अपने फ़र्स्ट क्लास करियर में सात शतक बनाए थे.

कराची के प्रति उनका गहरा लगाव हमेशा बना रहा. इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान बनने के बाद भी उन्होंने कराची छोड़ना उचित नहीं समझा.

वे कराची में ही कोचिंग करते रहे और चयनकर्ता भी रहे.

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान की फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट क़ायदे-आज़म ट्रॉफ़ी के पांच मैचों में अंपायरिंग भी की.

वे 1971 में भारत चले गए थे. वहां 18 जुलाई 1980 को 76 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था.

उनके बेटे हरि नाओमल ने भी कराची और कराची यूनिवर्सिटीज़ की ओर से तीन फ़र्स्ट क्लास मैच खेले थे.

दिलचस्प बात यह है कि जिस मैच में हरि नाओमल ने अपने फ़र्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी, उस मैच में एक अंपायर उनके पिता नाओमल जियोमल थे.

हरि नाओमल अब 86 वर्ष की उम्र में राजस्थान के मुनाबाव में रहते हैं.

पन्नन मल पंजाबी

कराची में जन्मे पन्नन मल पंजाबी ने अपने फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का शुरुआती हिस्सा कराची में खेला था. बाद में वे भारत चले गए थे.

उनके लिए वह पल बहुत भावुक था, जब वे 1954-55 में वीनू मांकड़ की टीम के साथ पाकिस्तान आए थे. उन्होंने अपना आख़िरी टेस्ट भी कराची में ही खेला था.

गोगुमल किशनचंद

गोगुमल किशनचंद ने भारत की ओर से पांच टेस्ट मैच खेले थे. वे कराची की स्कूल क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी की वजह से पहचान में आए थे.

उन्होंने फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट में 15 शतक बनाए थे. पाकिस्तान बनने से पहले वे भारत चले गए थे. 1997 में उनका निधन बड़ौदा (अब वडोदरा) में हुआ था.

किशनचंद को एक ख़ास वजह से याद किया जाता है. 1947-48 में सिडनी के चार दिवसीय मैच में सर डॉन ब्रैडमैन ने उनकी गेंद पर एक रन लेकर फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना 100वां शतक पूरा किया था.

गुलाब राय रामचंद

कराची में जन्मे इन चार हिंदू टेस्ट क्रिकेटरों में गुलाब राय रामचंद को टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी का सम्मान भी मिला था.

उन्होंने बाकी तीन क्रिकेटरों की तुलना में ज़्यादा, यानी 33 टेस्ट मैच खेले थे.

उन्होंने अपने फ़र्स्ट क्लास करियर की शुरुआत दिसंबर 1945 में कराची में की थी. हालांकि बाद में वे भारत चले गए थे.

वे 1954-55 में पाकिस्तान दौरे पर आई भारतीय टीम का हिस्सा थे. इस सीरीज़ का आख़िरी टेस्ट कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया था.

इस मैच में रामचंद ने अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी करते हुए छह विकेट लिए थे.

हिंदू जिमख़ाना को गिराने का आदेश

पाकिस्तान बनने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू भारत चले गए थे. इसलिए हिंदू जिमख़ाना का नियंत्रण भी पाकिस्तान सरकार के पास आ गया था.

समय के साथ इसकी ज़मीन अलग-अलग उद्देश्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं को दी जाती रही.

साठ के दशक में भगवान दास चावला, सेठ मोतन दास और खूबचंद भाटिया ने हिंदू जिमख़ाना को हिंदू समुदाय को सौंपने के लिए आंदोलन भी चलाया था.

अदालतों में पेश किए गए सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, हिंदू जिमख़ाना का मूल क्षेत्रफल 39,178 वर्ग गज था. जो अब घटकर केवल 4,816 वर्ग गज रह गया है.

इस दौरान पुलिस विभाग को 27,346 वर्ग गज ज़मीन दी गई. फ़ेडरल सर्विस कमीशन को 6,700 वर्ग गज ज़मीन दी गई. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड ब्वॉयज़ एसोसिएशन को 4,164 वर्ग गज ज़मीन दी गई.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड ब्वॉयज़ एसोसिएशन ने इसके लिए बाक़ायदा भुगतान किया था.

इतना ही नहीं, सैन्य शासक ज़िया-उल-हक़ के दौर में हिंदू जिमख़ाना की इमारत को बेचने और यहां तक कि उसे गिराने का फ़ैसला भी कर लिया गया था.

इसकी वजह यह बताई गई थी कि इमारत की हालत ख़राब हो चुकी है. इसलिए उसे गिरा दिया जाना चाहिए.

हिंदू जिमख़ाना का नामोनिशान मिटने से पहले ही हेरिटेज फ़ाउंडेशन ने समय रहते दख़ल दिया. इस तरह इमारत को ध्वस्त होने से बचा लिया गया.

इसके बाद हिंदू जिमख़ाना की इमारत तो बनी रही, लेकिन उसका मालिकाना हक़ और उसे सौंपे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

यह मामला आज भी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है.

कराची के क्लिफ़्टन इलाक़े में स्थित श्रीरत्नेश्वर महादेव वेलफ़ेयर सेवा मंडली समिति के उपाध्यक्ष अशोक मोटवानी ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में कहा, "2005 में जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ के दौर में ज़िया मोहिउद्दीन पर विशेष कृपा करते हुए हिंदू जिमख़ाना की मूल हैसियत ख़त्म कर दी गई. वहां नेशनल एकेडमी ऑफ़ परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स स्थापित कर दी गई और उन्हें इस एकेडमी का प्रमुख बना दिया गया."

यहां यह बताना ज़रूरी है कि इस एकेडमी में थिएटर और संगीत की शिक्षा तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के तहत दी जाती है.

फ़िलहाल इस एकेडमी में 111 छात्र पढ़ रहे हैं.

डॉ. अशोक मोटवानी कहते हैं, "2007 में हमने सिंध हाई कोर्ट में हिंदू जिमख़ाना को हिंदुओं के हवाले करने और एकेडमी को यहां से हटाने की याचिका दायर की थी. इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया."

"2014 से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. हमारी याचिका यह थी कि हिंदू जिमख़ाना जिस उद्देश्य के लिए बनाया गया था, उसका इस्तेमाल उसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए."

यह भी बताना ज़रूरी है कि 2008 में सिंध सरकार ने नेशनल एकेडमी ऑफ़ परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स, जिसे संक्षेप में 'नापा' कहा जाता है, को नोटिस भेजा था.

नोटिस में कहा गया था कि वह इमारत खाली करे क्योंकि उसने कथित तौर पर इमारत के भीतर निर्माण कार्य कराया है, जिसकी समझौते के तहत अनुमति नहीं थी.

नापा ने इमारत में किसी भी प्रकार के ग़ैरक़ानूनी निर्माण से इनकार किया था.

अदालत ने 2018 में नापा को किसी दूसरी जगह स्थानांतरित करने का आदेश भी दिया था. हालांकि, इस पर अमल नहीं हो सका.

डॉ. मोटवानी कहते हैं, "हमने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट को कुछ सुझाव भी दिए थे. हमने कहा था कि जो कुछ बचा है, वह हिंदू समुदाय को दे दिया जाए ताकि हम अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां फिर से शुरू कर सकें."

"सरकार चाहे तो अपना एक प्रतिनिधि भी इसमें शामिल कर सकती है. हम सिर्फ़ हिंदू जिमख़ाना को उसके मूल स्वरूप में फिर से देखना चाहते हैं. हम भी पाकिस्तान के नागरिक हैं. हमने इस धरती को नहीं छोड़ा और यहीं रह गए हैं."

डॉ. मोटवानी कहते हैं, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हम लोग अपने विशेष त्योहारों के मौक़े पर नापा की इमारत में कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं. इसके लिए हमें सिंध सरकार से आवेदन देकर अनुमति लेनी पड़ती है."

यह उल्लेखनीय है कि कराची में इस समय कराची जिमख़ाना और कराची क्लब के रूप में निजी सदस्यों के दो बड़े केंद्र मौजूद हैं.

ये दोनों संस्थान सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध हैं.

इन दोनों क्लबों में बड़ी संख्या में हिंदू सदस्य मौजूद हैं. वे वहां होने वाली हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं.

लेकिन अफ़सोस की बात यह है कि यह सब करने के लिए उनके पास अपनी कोई अलग और निजी जगह नहीं है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • सुप्रीम कोर्ट हिंदू जिमख़ाना मामले में अगले 12 महीनों में सुनवाई पूरी करके निर्णय लेगा।

    Likely · Within months

Open Questions

  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतिम निर्णय कब तक लिया जाएगा?
  • यदि हिंदू जिमख़ाना हिंदू समुदाय को वापस कर दिया जाता है, तो इसका उपयोग कैसे किया जाएगा?
  • क्या पाकिस्तान सरकार को किसी प्रकार का मुआवजा दिया जाएगा यदि संपत्ति वापस ले ली जाती है?
  • हिंदू जिमख़ाना के वर्तमान उपयोग से होने वाली आय का क्या होता है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

India warns against inaccurate depiction of territory in new UN-backed equal-area world map
Developing·

India warns against inaccurate depiction of territory in new UN-backed equal-area world map

India's government warned that any new equal-area world map endorsed by a UN resolution must accurately depict its sovereign territory, including Jammu & Kashmir and Ladakh, stating that misleading depictions would be unacceptable. The MEA clarified that while India supported the UN resolution promoting equitable cartographic representation, it does not endorse any specific map or projection.

Times of India
1 min read
Five killed as Amazon-linked Boeing 767 crashes off runway at Miami International Airport
BREAKING·

Five killed as Amazon-linked Boeing 767 crashes off runway at Miami International Airport

An Amazon cargo Boeing 767-300 overran the runway at Miami International Airport on Sunday after arriving from San Juan, Puerto Rico, killing five people, critically injuring three, and injuring two others less severely. The aircraft caught fire after crashing into vehicles, with video showing a large black smoke plume. Over 250 flights were delayed, and the NTSB is investigating.

Times of India
2 min read
Israeli strikes kill seven in southern Lebanon, Lebanon calls it dangerous escalation
BREAKING·

Israeli strikes kill seven in southern Lebanon, Lebanon calls it dangerous escalation

Israeli strikes killed seven people in southern Lebanon on Sunday, including two women in Arab Salim and three in Nabatieh al-Tahta, according to Lebanon's health ministry. Lebanese President Joseph Aoun condemned the attacks as a dangerous escalation targeting civilian areas and held Israel responsible, urging international action. The Israeli military said it struck Hezbollah weapons storage and command centers using precision munitions, citing prior Hezbollah drone attacks. Despite a U.S.-brokered ceasefire in June, Israel maintains a security zone in southern Lebanon and issued an evacuation warning before the strike in Arab Salim, where two girls were among six injured. Over 4,300 people have been killed by Israeli strikes in Lebanon since March 2.

Economic Times
2 min read