Breaking
TRUEFA Şampiyonlar Ligi lig aşaması kuraları Monako'da çekiliyorITFrana in Tibet: Xi Jinping ordina soccorsi immediatiTRFabio Miretti Beşiktaş için geliyor!EUCanada unveils counter-tariffs on US goods amid escalating trade warARNVIDIA’s Quarterly Results: A Crucial Test for the Sustainability of the AI BoomCRYPTO-ENSocket Identifies Malicious Firefox Add-ons Stealing Crypto AssetsINTLUS military strike kills four in Caribbean SeaCRYPTO-ENBitcoin Liquidations Top $300 Million as Market Tests $80,000 RallyTRİletişim Başkanı Burhanettin Duran'dan Suriye krizine ilişkin açıklamaINTLNew York City business group sues Mayor Zohran Mamdani over municipal grocery store planTRUEFA Şampiyonlar Ligi lig aşaması kuraları Monako'da çekiliyorITFrana in Tibet: Xi Jinping ordina soccorsi immediatiTRFabio Miretti Beşiktaş için geliyor!EUCanada unveils counter-tariffs on US goods amid escalating trade warARNVIDIA’s Quarterly Results: A Crucial Test for the Sustainability of the AI BoomCRYPTO-ENSocket Identifies Malicious Firefox Add-ons Stealing Crypto AssetsINTLUS military strike kills four in Caribbean SeaCRYPTO-ENBitcoin Liquidations Top $300 Million as Market Tests $80,000 RallyTRİletişim Başkanı Burhanettin Duran'dan Suriye krizine ilişkin açıklamaINTLNew York City business group sues Mayor Zohran Mamdani over municipal grocery store plan
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestAdvertising PolicyContact
Back|यूट्यूब पर एआई डॉक्टरों का जाल: बुजुर्गों को निशाना बना रहे फर्जी स्वास्थ्य वीडियो
यूट्यूब पर एआई डॉक्टरों का जाल: बुजुर्गों को निशाना बना रहे फर्जी स्वास्थ्य वीडियो
Developing
BBC हिंदी·1 hour ago·Tech·4 min read·🇮🇳India

यूट्यूब पर एआई डॉक्टरों का जाल: बुजुर्गों को निशाना बना रहे फर्जी स्वास्थ्य वीडियो

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके बनाए गए फर्जी डॉक्टर बुजुर्गों को गलत चिकित्सा सलाह दे रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

Quick Look

यूट्यूब पर एआई-निर्मित फर्जी डॉक्टरों के वीडियो बुजुर्गों को गुमराह कर रहे हैं। ये वीडियो बिना अनुमति के असली डॉक्टरों की पहचान का उपयोग करते हैं और खतरनाक चिकित्सा सलाह देते हैं। बीबीसी की जांच में ऐसे 29 पुर्तगाली चैनलों की पहचान हुई है, जिन्हें करोड़ों बार देखा गया है।

AI-generated summary

Why It Matters

एआई तकनीक का उपयोग करके फर्जी डॉक्टर बनाए जा रहे हैं जो बुजुर्गों को गलत चिकित्सा सलाह देकर उन्हें दवाएं बंद करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Font size

82 वर्षीय सेली फेरेरा यूट्यूब देख रही थीं, तभी स्क्रीन पर एक डॉक्टर दिखाई दिए और उन्होंने सुझाव दिया कि फल खाने से उनकी आंखों की रोशनी सुरक्षित रह सकती है. उन्हें यह सुझाव तर्कसंगत लगा.

लेकिन यह कोई असली मेडिकल चैनल नहीं था और वो डॉक्टर भी असली नहीं था. उसका चेहरा और आवाज आर्टिफ़ीशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया गया था.

इस वीडियो के लगभग 3 लाख व्यूज़ हो चुके थे और इस पर सैकड़ों कमेंट्स आ चुके थे. फेरेरा ने बीबीसी को बताया कि उन्हें लगा था कि वह किसी असली डॉक्टर की बात सुन रही हैं.

यह कोई अलग-थलग मामला नहीं है. एक जांच में एआई डॉक्टरों का इस्तेमाल करने वाले 29 पुर्तगाली भाषा के चैनलों की पहचान की गई है, जिनके वीडियो को कम से कम 7 करोड़ बार देखा गया है.

और इस कंटेंट की पहुंच पूरी दुनिया भर में है. बीबीसी न्यूज़ ब्राज़ील ने कम से कम 50 यूट्यूब ट्यूटोरियल चैनलों की पहचान की है जो लोगों को पुर्तगाली, अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, फ्रेंच, इटालियन, पोलिश, जर्मन और तुर्की सहित विभिन्न भाषाओं में एआई डॉक्टरों के साथ वीडियो बनाना सिखाते हैं.

ये वीडियो बुज़ुर्ग दर्शकों को टारगेट करते हैं. उनका मानना है कि उनके पास वीडियो देखने के लिए ज़्यादा वक़्त होता है और प्रोडक्ट खरीदने के लिए अतिरिक्त आय होती है.

एक असल डॉक्टर, जिनकी तस्वीर का ऐसे ही एक वीडियो में ग़लत इस्तेमाल किया गया है, ने चेतावनी दी है कि फर्जी डॉक्टरों की सलाह का गंभीर प्रभाव हो सकता है और ये वीडियो "बुजुर्ग लोगों को जानलेवा नुकसान पहुंचा सकते हैं."

यूट्यूब की ऑनर कंपनी गूगल ने कहा कि प्लेटफॉर्म के नियम एआई कंटेट पर लागू होते हैं और ऐसी चिकित्सा संबंधी गलत सूचनाओं पर रोक लगाते हैं जिनसे लोगों को गंभीर नुकसान हो सकता है.

वीडियो का फॉर्मूला सरल है- सफेद कोट पहने एक भरोसेमंद चेहरा, और एक शांत नकली आवाज यह चेतावनी देती है कि रोजमर्रा का कौन सा खाना, दवा या आदत बुजुर्गों के लिए चुपचाप खतरा बन सकती है. फिर वे एक कथित रूप से ऐसी दवा लेने की सलाह देते हैं जिसके बारे में आमतौर पर लोगों को पता नहीं होता.

कुछ मामलों में, डॉक्टर पूरी तरह से काल्पनिक होते हैं. अन्य मामलों में, एआई असल डॉक्टरों की सहमति के बिना उनके चेहरे, आवाज या पहचान की नकल करती है. दोनों ही तरीके दर्शकों को यह आभास दे सकते हैं कि एक क़ाबिल पेशेवर डॉक्टर सही सलाह दे रहा है.

ब्राज़ील की एक गैर-लाभकारी पत्रकारिता संस्था कंट्रोल+ज़ेड (CTRL+Z) की रिपोर्ट में एआई से निर्मित डॉक्टरों का उपयोग करने वाले 29 पुर्तगाली भाषा के चैनलों का पता लगा. बीबीसी न्यूज़ ब्राज़ील ने इन चैनलों का रिव्यू करके अन्य चैनलों और मिलते-जुलते शीर्षकों सहित अन्य पैटर्न की खोज की.

हमने इन यूट्यूब चैनलों के वीडियो पर पोस्ट किए गए लगभग 27,000 कमेंट्स को जमा करने और उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत व्यवहारिक परिवर्तनों की रिपोर्टों की पहचान करने के लिए एक स्क्रीनिंग प्रक्रिया का उपयोग करने के बाद फेरेरा का पता लगाया.

खुद को बुजुर्ग बताने वाले दर्जनों लोगों की टिप्पणियों में बताया गया है कि वे एआई डॉक्टरों की सलाह का पालन करके या तो घरेलू उपचार शुरू कर रहे हैं या पहले से निर्धारित दवाओं को बंद कर रहे हैं.

इनमें से एक में, 85 वर्षीय एक उपयोगकर्ता का कहना है कि उन्होंने एसिडिटी को कम करने वाली दवा ओमेप्राज़ोल के बजाय शकरकंद खाना शुरू कर दिया है. एक अन्य में, 77 वर्षीय एक महिला का कहना है कि वह तीन साल से डॉक्टर के पास नहीं गई हैं और अल्जाइमर के बारे में सलाह देने के लिए एआई डॉक्टर को धन्यवाद देती हैं.

बीबीसी न्यूज ब्राजील के खोजे गए यूट्यूब ट्यूटोरियल में, ट्रेनर ऐसे शीर्षक और स्क्रिप्ट बनाने की सलाह देते हैं जो लोगों में डर पैदा करें ताकि दर्शक को यह विश्वास हो जाए कि वे हेल्थ इमरजेंसी का सामना कर रहे हैं.

क्रिएटर्स यूट्यूब व्यूज़ और चैनल पर विज्ञापित ई-बुक्स और प्रोडक्ट्स की बिक्री दोनों से पैसे कमाते हैं. ब्राज़ील में रहने वाले एक ट्यूटर, जेफ़ कोइम्ब्रा ने बताया कि क्रिएटर्स एक महीने में 5,816 डॉलर (क़रीब साढ़े पांच लाख रुपए) तक कमा सकते हैं.

एक अन्य वीडियो में, उन्होंने चेतावनी भरे लहजे का उपयोग करने का तरीका दिखाया, लोगों को "सचमुच गंभीर होने" के लिए कहते हुए, उदाहरण दिया, "सोने से पहले, इस बात का ध्यान रखें. सावधान रहें कि आप नींद में मर न जाएं."

बीबीसी न्यूज ब्राजील के उनसे संपर्क किए जाने के बाद, एक वीडियो को ब्लॉक कर दिया गया.

एक बयान में, कोइम्ब्रा ने कहा कि दिखाए गए एआई चैनल उदाहरण थे, न कि उनके अपने. उन्होंने कहा कि वे एआई द्वारा निर्मित सूचनात्मक सामग्री सिखाते हैं, न कि ऐसी सामग्री जो स्वास्थ्य पेशेवरों का स्थान ले सके, और उनका उद्देश्य प्लेटफ़ॉर्म के नियमों या अन्य मानकों के उल्लंघन को प्रोत्साहित करना नहीं था.

'कोई सहानुभूति नहीं'

हमें कम से कम पांच ऐसे यूट्यूब चैनल मिले जो एक जाने-माने ब्राजीलियाई डॉक्टर की तस्वीर का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना कर रहे थे ताकि स्वास्थ्य संबंधी सनसनीखेज दावों और प्राकृतिक उपचारों को बढ़ावा दिया जा सके जो निर्धारित दवाओं का विकल्प हो सकते हैं.

हेलियो ब्रासीलेरो, जिनका एक लंबे समय से चल रहा यूट्यूब चैनल है और जिसके लगभग 300,000 सब्सक्राइबर हैं, ने अब इन वीडियो की शिकायत यूट्यूब से की है और साओ पाउलो में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

अपनी तस्वीर के दुरुपयोग के अलावा, उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य चिंता यह थी कि बुज़ुर्ग दर्शक उनके एआई अवतार की सलाह मानकर दवा लेना बंद कर सकते हैं.

उन्होंने बीबीसी न्यूज ब्राजील को बताया, "जो भी इसे बनाता है उससे मुझे ज़रा भी सहानुभूति नहीं है. इस तरह पैसा कमाने की कोशिश बुजुर्ग लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है."

साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन इसराइली अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट जैमे ज़ालाडेक गिल का कहना है कि सबसे बड़ा खतरा उन रोगियों का है जो अप्रभावी पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, जिससे या तो स्थिति और बिगड़ सकती है या इलाज में देरी भी हो सकती है.

उनका कहना है, "जरूरत एक उचित चिकित्सा जांच और एक बेहतर इलाज के नेटवर्क की है, न कि सिर्फ एक वीडियो की जिसमें दावा किया गया हो कि कोई चीज आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर देगी."

ब्राजील के कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि डॉक्टर होने का झूठा दावा करने वाले क्रिएटर्स पर आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है.

यूट्यूब के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने कहा है कि लेबल दर्शकों को यह समझने में मदद करते हैं कि कोई वीडियो एआई है या उसमें बदलाव किया गया है.

बीबीसी न्यूज ब्राजील द्वारा CTRL+Z मैपिंग के बारे में कंपनी से संपर्क करने के बाद, यूट्यूब ने सैंपल में शामिल कुछ सबसे बड़े चैनलों को हटा दिया, जिनके कुल मिलाकर लगभग 4 करोड़ व्यूज़ थे.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • यूट्यूब एआई-जनित स्वास्थ्य सामग्री के लिए सख्त लेबलिंग और सत्यापन नियम लागू करेगा।

    Likely · Within months

Open Questions

  • ?क्या यूट्यूब एआई कंटेंट के लिए सख्त सत्यापन प्रक्रिया लागू करेगा?
  • ?पीड़ित बुजुर्गों को स्वास्थ्य नुकसान से बचाने के लिए क्या कानूनी कदम उठाए जाएंगे?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

यूट्यूब पर एआई-निर्मित फर्जी डॉक्टरों के वीडियो बुजुर्गों को गुमराह कर रहे हैं। ये वीडियो बिना अनुमति के असली डॉक्टरों की पहचान का उपयोग करते हैं और खतरनाक चिकित्सा सलाह देते हैं। बीबीसी की जांच में ऐसे 29 पुर्तगाली चैनलों की पहचान हुई है, जिन्हें करोड़ों बार देखा गया है।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Negative
Emotional intensity
High
News value
High
Global impact
Global
Urgency
Developing
Follow-up likelihood
Very likely
Relevance window
Weeks

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Investigative
Source quality
Full
Published
1 hour ago
Last updated
1 hour ago

Related Stories

More on this topic
San Francisco woman hires a humanoid robot for a $30 cleaning visit
Tech·1 hour ago

San Francisco woman hires a humanoid robot for a $30 cleaning visit

A San Francisco resident hired a $30-per-hour humanoid robot from Tau Robotics to clean her apartment. The robot, controlled remotely by a human operator with AI assistance, performed tasks like vacuuming and bed-making, sparking debate over privacy and robotics.

TOI World
4 min read
India's First Hydrogen-Powered Train: Key Milestones and Technical Details
Tech·2 hours ago

India's First Hydrogen-Powered Train: Key Milestones and Technical Details

India's first hydrogen-powered train, operating between Jind and Sonipat, has covered 6,000 km. Featuring 10 coaches and a 3,200 HP propulsion system, it is the world's longest and most powerful hydrogen train, supporting India's net-zero 2030 goals.

Times of India
3 min read
Princeton researchers develop motorless robot inspired by ketchup bottle caps
Tech·2 hours ago

Princeton researchers develop motorless robot inspired by ketchup bottle caps

Princeton Engineering researchers developed a motorless robot that moves by switching between stable geometric shapes. Inspired by the mechanics of flip-top ketchup caps, the team used curved-crease origami principles to create structures that change form via magnets.

TOI World
3 min read
Scientists Create 'Rainbow on a Chip' for Future 6G Networks and Quantum Technologies
Tech·21 hours ago

Scientists Create 'Rainbow on a Chip' for Future 6G Networks and Quantum Technologies

Loughborough University researchers develop a microchip-based 'rainbow on a chip' system, generating multiple stable, precisely spaced optical frequencies for potential 6G network enhancement and quantum technology applications.

Times of India
5 min read
Humanoid Robots Surpass Human World Records in Beijing Robot Games
Tech·yesterday

Humanoid Robots Surpass Human World Records in Beijing Robot Games

At the Beijing Robot Games, humanoid robots 'Lightning Bolt' broke the 100m sprint (9.39s) and high jump (2.88m) world records, outperforming Usain Bolt and Javier Sotomayor's human records.

TOI World
2 min read
Microsoft asserts coding remains a vital skill despite AI's growing role in software development
Tech·2 days ago

Microsoft asserts coding remains a vital skill despite AI's growing role in software development

Microsoft Learn has publicly reaffirmed the value of learning to code, even as the company and its peers report that AI now generates a substantial percentage of their software. The focus for developers is shifting from syntax to system architecture and code review.

Times of India
3 min read
More on this topic
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
यूट्यूब
स्वास्थ्य
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
सेली फेरेरा
जेफ़ कोइम्ब्रा
हेलियो ब्रासीलेरो
जैमे ज़ालाडेक गिल
बीबीसी न्यूज़ ब्राज़ील
यूट्यूब
गूगल
कंट्रोल+ज़ेड (CTRL+Z)
ब्राज़ील
साओ पाउलो
यूट्यूब
स्वास्थ्य
साइबर अपराध
बुजुर्ग
गलत सूचना
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस