Breaking
RUThe second tournament of the Real American Freestyle league outside the USA will be held in MoscowESThe Government of the Generalitat presents the events of the Day of September 11 on the occasion of the 50th anniversary of its recoveryFRTrump announces historic oil deal with Venezuela, Mélenchon defends his debt cancellation plan, von der Leyen calls for investing European savingsFRFatal towed buoy accident in Saint-Cyprien: two dead and one seriously injuredUKNewcastle United sign Matias Fernandez-Pardo from Lille for £51.4mDEAutohaus König files for insolvency – Record revenue shortly beforeDEHackers blackmail Berlin with a ransom demand of two million eurosESThe PP accuses the Sánchez Government of attacking the Head of State for its comments about King Felipe VIUSUnacademy acquired by upGrad at $206 million, 94% below 2021 peak valuationCNHaikou has simultaneously prepared two "15th Five-Year Plans" for the service industry and foreign trade, striving to serve as a benchmark for the province's modern service industry and a model for an open economy.RUThe second tournament of the Real American Freestyle league outside the USA will be held in MoscowESThe Government of the Generalitat presents the events of the Day of September 11 on the occasion of the 50th anniversary of its recoveryFRTrump announces historic oil deal with Venezuela, Mélenchon defends his debt cancellation plan, von der Leyen calls for investing European savingsFRFatal towed buoy accident in Saint-Cyprien: two dead and one seriously injuredUKNewcastle United sign Matias Fernandez-Pardo from Lille for £51.4mDEAutohaus König files for insolvency – Record revenue shortly beforeDEHackers blackmail Berlin with a ransom demand of two million eurosESThe PP accuses the Sánchez Government of attacking the Head of State for its comments about King Felipe VIUSUnacademy acquired by upGrad at $206 million, 94% below 2021 peak valuationCNHaikou has simultaneously prepared two "15th Five-Year Plans" for the service industry and foreign trade, striving to serve as a benchmark for the province's modern service industry and a model for an open economy.
Backतिब्बत में बाढ़ से हुई तबाही पर चीन की जानकारी रोकने के आरोप
तिब्बत में बाढ़ से हुई तबाही पर चीन की जानकारी रोकने के आरोप
Developing
BBC हिंदी1 hour agoWorld2 min readIndia

तिब्बत में बाढ़ से हुई तबाही पर चीन की जानकारी रोकने के आरोप

Quick Look

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार को अचानक आई बाढ़ में नेपाल में 1,000 से अधिक मौतें और 4,000 लापता होने की रिपोर्ट है, जबकि चीन ने केवल 16 मौतों और 546 लापता लोगों की पुष्टि की है; तिब्बती संगठनों का दावा है कि कम से कम 300 घर तबाह हुए हैं और वास्तविक आंकड़े बहुत अधिक हैं, लेकिन चीन ने सोशल मीडिया पर 'गलत आपदा जानकारी' फैलाने के आरोप में 10 लोगों पर कार्रवाई की है और विदेशी पत्रकारों के लिए तिब्बत में पहुंच पर प्रतिबंध लगाए रखे हैं।

AI-generated summary

Why It Matters

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। चीन ने आधिकारिक रूप से केवल 16 मौतों और 546 लापता लोगों की पुष्टि की है, जबकि तिब्बती संगठनों का दावा है कि वास्तविक आंकड़े बहुत अधिक हैं और कम से कम 300 घर तबाह हो गए हैं। चीन ने सोशल मीडिया पर 'गलत आपदा जानकारी' फैलाने के आरोप में 10 लोगों पर कार्रवाई की है और विदेशी पत्रकारों के लिए तिब्बत में पहुंच पर प्रतिबंध लगाए रखे हैं।

Font size

तिब्बत में मची तबाही की असल हक़ीक़त क्या चीन बाहर नहीं आने दे रहा है?

प्रकाशित 3 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 7 मिनट

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बीते बुधवार को अचानक आई बाढ़ में नेपाल में मौतों का आंकड़ा 1,000 को पार कर गया है जबकि तक़रीबन 4000 लोग लापता हैं.

26 अगस्त बुधवार की सुबह जिस दिन अचानक बाढ़ आना शुरू हुई तो उसने सबसे पहले तिब्बत के इलाक़ों में भारी तबाही मचाई.

इस दौरान तिब्बत के हिस्से में नेपाल की सीमा पर बॉर्डर चेकपॉइंट ग्यिरोंग पोर्ट पर भारी तबाही का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया. जहां पर लोगों को भागते देखा जा सकता है.

इस सबके बावजूद चीनी प्रशासन ने तिब्बत में इस बाढ़ से सिर्फ़ 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

साथ ही उसका कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा में 546 लोग लापता हैं, जिनमें 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं.

वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने 30 अगस्त 2026 की रात 9:30 बजे तक की स्थिति के आधार पर जारी अपडेट में बताया था कि क़रीब 500 भारतीय नागरिक अभी चीन की तरफ़ मौजूद हैं और सभी सुरक्षित हैं.

हालांकि इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत संगठन का दावा है कि उसके सूत्रों का मानना है कि मरने वालों की संख्या काफ़ी ज़्यादा है, क्योंकि इस घटना में कम से कम 300 घर तबाह हुए हैं.

तिब्बत में स्वतंत्र रूप से आंकड़ों की पुष्टि कर पाना काफ़ी मुश्किल है क्योंकि वहां विदेशी पत्रकारों को कड़ी पाबंदियों का सामना करना पड़ता है और बिना सरकारी अनुमति के वहां जाना मना है.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

चीन की चेतावनी

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

तिब्बत में ग्यिरोंग पोर्ट का वीडियो वायरल है जिसमें पूरी की पूरी इमारत ही बाढ़ के पानी में साफ़ हो जा रही है.

बीबीसी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की थी कि चीन में उस फ़ुटेज को सेंसर किया जा रहा है.

तिब्बत के वीडियो को लेकर उठे सवालों के बीच चीन ने दावा किया था कि आपदा से जुड़ी जानकारी पारदर्शिता के साथ साझा की जा रही है.

सोमवार को एक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन से सेंसरशिप को लेकर सवाल किया गया था.

इस पर उन्होंने कहा था कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किए गए हैं और उन्हें व्यवस्थित तरीक़े से आगे बढ़ाया जा रहा है.

गुओ जियाकुन ने कहा था, "आपदा का इस्तेमाल करके चीन को जानबूझकर बदनाम करने या स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिशों को जनता का समर्थन नहीं मिलेगा."

हालांकि इसके बावजूद भी चीन की ओर से लोगों के ख़िलाफ़ कथित तौर पर ग़लत जानकारियां फैलाने को लेकर कार्रवाई की गई है.

चीन के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्रालय के तहत आने वाले साइबर सिक्योरिटी प्रोटेक्शन ब्यूरो ने सोमवार को बताया था कि उसने 'ग़लत आपदा जानकारी' को लेकर 10 लोगों पर कार्रवाई की है.

साथ ही ब्यूरो ने चेतावनी दी थी कि वे उन लोगों पर कार्रवाई करेगा जो 'आपदा को लेकर ग़लत जानकारी' देते हैं, जिससे जनता गुमराह हो सकती है.

ब्यूरो ने बताया कि इन मामलों में ज़्यादातर तिब्बत में हुई मौतों के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट शामिल थीं, जिसमें यह दावा किया गया था कि हज़ारों लोग मारे गए हैं या आधिकारिक तौर पर बताए गए लोगों से ज़्यादा लोग लापता हैं.

सिंगापुर न्यूज़ वेबसाइट सीएनए के मुताबिक़, ब्यूरो ने बताया कि सभी 10 लोगों को "एडमिनिस्ट्रेटिव पेनल्टी" की सज़ा दी गई है, लेकिन हर मामले में दी गई सज़ा के बारे में नहीं बताया गया और न ही उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पहचान बताई गई जिन पर ये दावे किए गए थे.

असल हालात क्या हैं?

तिब्बत में बाढ़ से कितनी तबाही मची है इसका एक सटीक आंकलन अब तक सामने नहीं आया है. हालांकि कई तिब्बती संगठन भारी पैमाने पर तबाही के दावे कर रहे हैं.

इंटरनेशनल कैंपेन फ़ॉर तिब्बत नामक संगठन का दावा है कि अचानक आई बाढ़ में कम से कम 300 घर तबाह हुए हैं.

संगठन की अध्यक्ष टैंको ग्यात्सो ने द गार्डियन न्यूज़ वेबसाइट से कहा, "नेपाल में जो दिख रहा है, वही तिब्बत को लेकर दबा-छिपा हुआ है. चार गांव सेल, सेरचुंग, लाबी और रिज़ी सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां लगभग 300 घर तबाह हो गए हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं."

उन्होंने द गार्डियन से कहा कि "ग्राउंड से हमें जो थोड़ी बहुत जानकारी मिल पाई है" उससे पता चलता है कि प्रभावित लोगों की संख्या चीनी अधिकारियों द्वारा बताई गई संख्या से "बहुत ज़्यादा" है.

इंटरनेशनल कैंपेन फ़ॉर तिब्बत ग्रुप ने द गार्डियन को बताया है कि कई सूत्रों का कहना है कि ज़िंदा बचे हुए लोगों को ग्यिरोंग ले जाया गया है, जो बाढ़ से प्रभावित बॉर्डर क्रॉसिंग से लगभग 30 किलोमीटर दूर है.

इस ग्रुप का दावा है कि इन लोगों को सख़्त निगरानी में रखा गया है और उनसे खुलकर बातचीत करने पर रोक है.

चीन क्या जानकारी छिपा रहा है?

ऐसा पहली बार नहीं है जब चीन की ओर से छन-छनकर जानकारी सामने आई हो.

साल 2020 में कोविड-19 वायरस महामारी फैलने के बाद देखा गया था जब चीन ने बहुत कम जानकारी ही देश से बाहर आने दी थी.

ग्यात्सो नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ को लेकर कहती हैं, "चीनी सरकार इसे ऐसे दिखाती है जैसे यह सिर्फ़ नेपाल में हो रहा है और बॉर्डर के इस पार कुछ नहीं हुआ है. किसी भी तरह के संकट को चीन ऐसे हैंडल करता है जैसे कोई संकट ही न हो."

बीजिंग में बीबीसी की चीन संवाददाता लॉरा बिकर का कहना है कि ग्यिरोंग पोर्ट के सीसीटीवी कैमरे की फ़ुटेज पूरी दुनिया में वायरल हुई लेकिन उसकी एक तस्वीर को ही चीन के सरकारी टीवी चैनलों ने अपने प्रसारण में दिखाया.

वो बताती हैं, "चीन के बहुत ज़्यादा सेंसर वाले इंटरनेट पर पूरा वीडियो ढूंढना मुश्किल है. हालांकि, इस आपदा के अलग-अलग पहलुओं पर ऑनलाइन चर्चा चीन में हो रही है."

"लेकिन इससे भी ज़्यादा मुश्किल है उन ज़िंदा बचे लोगों का कोई सीधा ब्यौरा जो अचानक आई बाढ़ के बारे में बता रहे हों."

लॉरा बिकर बताती हैं कि बाढ़ के बाद इस तरह के चीन के रवैया का यह मतलब नहीं है कि वो बेफिक्र है बल्कि वो बहुत चिंतित है.

बिकर कहती हैं, "चीन के प्रीमियर ली कियांग को तुरंत उस इलाक़े में भेजा गया था. सामने आई फ़ुटेज में उन्हें मलबा हटाने का इंस्पेक्शन करते देखा गया था. किसी बड़ी आपदा के इतनी जल्दी बाद देश के दूसरे सबसे बड़े लीडर का यह एक बेहद दुर्लभ दौरा था."

"दुनिया को जो शांत प्रतिक्रिया दिख सकती है, उसकी वजह यह है कि शी जिनपिंग अपने देश के लिए जो एक चीज़ हमेशा बनाए रखना चाहते हैं, वो है- स्थिरता."

"कम्युनिस्ट पार्टी को डर होगा कि इस आपदा पर प्रतिक्रिया न देने से या इसे न रोक पाने की वजह से नाराज़गी बढ़ सकती है. इसके अलावा चीन को दुखद घटना के असर का एक बड़ी वजह में बदलने का डर भी लग सकता है, खासकर ऐसे समुदाय में जहां आस्था ने लंबे समय से केंद्रीय भूमिका निभाई है."

"हालांकि इस इलाके में लंबे समय से विरोध प्रदर्शन नहीं हुए हैं, लेकिन विदेशों में तिब्बती समूहों ने बढ़ते चीनी कंट्रोल पर चिंता जताई है, जैसे कि नया शिक्षा क़ानून, जिनके बारे में उनका कहना है कि इसका मक़सद मठों और बौद्ध धर्म की भूमिका को कमज़ोर करना है."

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • चीन अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ने पर तिब्बत में बाढ़ से संबंधित अधिक विस्तृत जानकारी जारी कर सकता है।

    Possible · Within weeks

  • तिब्बती संगठन अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर चीन की जानकारी नीति के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर सकते हैं।

    Likely · Within months

Open Questions

  • तिब्बत में बाढ़ से वास्तव में कितने लोग मारे गए या लापता हुए हैं?
  • चीन द्वारा बताए गए आंकड़ों और तिब्बती संगठनों के दावों के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है?
  • क्या चीन वास्तव में राहत और बचाव कार्य कर रहा है या वह केवल छवि प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है?
  • तिब्बत में प्रभावित लोगों की वर्तमान स्थिति क्या है और उन्हें किस प्रकार की सहायता मिल रही है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

India highlights key outcomes from SCO summit in Bishkek, including security cooperation and new initiatives
Developing·1 hour ago

India highlights key outcomes from SCO summit in Bishkek, including security cooperation and new initiatives

India highlighted 13 outcomes from the Shanghai Cooperation Organisation summit in Bishkek, including approval of a Universal Centre for Countering Challenges and Threats, a platform to articulate regional security positions, and multiple MoUs on security, energy, climate change, AI, and information cooperation, amid PM Modi's remarks targeting state-sponsored terrorism.

Economic Times
3 min read
USS Abraham Lincoln to Dock in Pattaya Amid Increased Police Patrols and Economic Expectations
Developing·2 hours ago

USS Abraham Lincoln to Dock in Pattaya Amid Increased Police Patrols and Economic Expectations

The USS Abraham Lincoln aircraft carrier is set to dock near Pattaya, Thailand, bringing nearly 5,000 US sailors and Marines for shore leave after over 200 days at sea. Thai authorities have increased police patrols and conducted raids targeting sex work, detaining 40–50 people. Officials expect a short-term economic boost for local businesses, while experts warn of health and safety risks, including sexual exploitation and STI spread. The carrier’s prolonged deployment has been linked to declining morale and suicide attempts among crew.

TOI World
2 min read
नेपाल की सुरंगों में फंसे लोगों को बचाने का ऑपरेशन ख़तरनाक क्यों है?
Urgent·6 hours ago

नेपाल की सुरंगों में फंसे लोगों को बचाने का ऑपरेशन ख़तरनाक क्यों है?

नेपाल में बाढ़ के कारण 11 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कीचड़, मलबे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बचाव कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

BBC हिंदी
3 min read
सिंधु जल संधि: हेग स्थित कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन के फ़ैसले को भारत ने ख़ारिज किया
Developing·8 hours ago

सिंधु जल संधि: हेग स्थित कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन के फ़ैसले को भारत ने ख़ारिज किया

द हेग स्थित कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि का पालन करना चाहिए और जम्मू-कश्मीर में पनबिजली संयंत्र पर काम सीमित करना चाहिए। भारत ने इस फ़ैसले को ख़ारिज कर दिया है।

BBC हिंदी
4 min read
More on this topicतिब्बत