Breaking
FRBlandine L'Hirondel wins the women's UTMB after a race marked by falls and endofibrosisDETadej Pogacar suffers a broken collarbone and cervical vertebra in a fall in the VueltaINTLFederal court rules Trump administration's visa threats to student journalists unconstitutionalESKing Haakon VIII of Norway gives his first speech to the nation after the death of his father Harald VFRTrump announces a historic oil deal with Venezuela, Armenia considers EU membership applicationVNImage personality test: Choosing men with dominant personalities reveals relationship style and psychological orientationARAyoub El Kaabi joins Manchester City for €100 million, faces challenge of replacing RodriITFloods in Nepal and Tibet: over 675 dead and more than 3,000 missingRUUkrainian drone strikes apartment building in Shebekino, woman injuredSETrump-shaped ecstasy tablets trigger alarms <unk> red warning issuedFRBlandine L'Hirondel wins the women's UTMB after a race marked by falls and endofibrosisDETadej Pogacar suffers a broken collarbone and cervical vertebra in a fall in the VueltaINTLFederal court rules Trump administration's visa threats to student journalists unconstitutionalESKing Haakon VIII of Norway gives his first speech to the nation after the death of his father Harald VFRTrump announces a historic oil deal with Venezuela, Armenia considers EU membership applicationVNImage personality test: Choosing men with dominant personalities reveals relationship style and psychological orientationARAyoub El Kaabi joins Manchester City for €100 million, faces challenge of replacing RodriITFloods in Nepal and Tibet: over 675 dead and more than 3,000 missingRUUkrainian drone strikes apartment building in Shebekino, woman injuredSETrump-shaped ecstasy tablets trigger alarms <unk> red warning issued
Backसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत
Developing
BBC हिंदी3 hours agoCrime2 min readIndia

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत

Quick Look

मोहाली के खरड़ इलाके में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की 26 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई. चंडीगढ़ पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर दो लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोप है कि मनजीत को चंडीगढ़ से अगवा कर ज़िंदा जलाने की कोशिश की गई थी.

AI-generated summary

Why It Matters

मनजीत कौर सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और मेकअप आर्टिस्ट थीं. उनके इंस्टाग्राम पर 1.46 लाख फॉलोअर्स थे. वह हरियाणा की रहने वाली थीं लेकिन खरड़ में किराए के मकान में रह रही थीं. उनकी शादी नहीं हुई थी और कुछ जान-पहचान के लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था.

Font size

Author, नवजोत कौर

पदनाम, बीबीसी संवाददाता

प्रकाशित 36 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 3 मिनट

(इस कहानी में कुछ विवरण विचलित कर सकते हैं.)

मोहाली के खरड़ इलाके में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की 26 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई.

चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि परिवार के बयानों के मुताबिक़, मनजीत को चंडीगढ़ से अगवा कर ज़िंदा जलाने की कोशिश हुई थी. इसके बाद वह क़रीब दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं.

इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने दो लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.

पुलिस के मुताबिक़, मनजीत कौर को गंभीर रूप से झुलसी हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनका इलाज मोहाली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था.

खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक़, जब मनजीत कौर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब अस्पताल ने पुलिस को बताया कि मनजीत कौर के शरीर पर जलने के गंभीर निशान हैं.

सूचना मिलने के बाद खरड़ पुलिस मैक्स अस्पताल पहुंची और मनजीत के परिवार से बात की.

पुलिस के मुताबिक़, "मनजीत के परिवार ने बताया कि वो सेक्टर 34, चंडीगढ़ में अपनी एक जान-पहचान की महिला से मिलने गई थीं. वहां दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की और बाद में एक गाड़ी में उन्हें मोरिंडा ले गए और वारदात को अंजाम दिया."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

"इसके बाद मनजीत के किसी जानकार ने उन्हें मोरिंडा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मैक्स अस्पताल भेजा गया."

"इसके बाद उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया. मनजीत कौर को 9 जुलाई 2026 को पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था."

खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक़, "परिवार के बयानों के आधार पर खरड़ पुलिस ने डीडीआर (डेली डायरी रिपोर्ट) दर्ज की और मामले की पूरी जानकारी चंडीगढ़ के सेक्टर 34 थाने के पुलिस अधिकारियों को दी."

चंडीगढ़ डीएसपी (साउथ) गुरजीत कौर ने बताया कि मनजीत की मां की शिकायत पर सेक्टर 34 थाने में दो लोगों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 140(1) (अपहरण), 103(1) (हत्या) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कौन थीं मनजीत कौर?

मनजीत कौर सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय थीं. उन्होंने अपने अकाउंट पर कई वीडियो अपलोड किए थे, जिनमें यूट्यूब और इंस्टाग्राम के वीडियो भी शामिल थे.

वह मेकअप आर्टिस्ट थीं और सोशल मीडिया पर मेकअप और गानों से जुड़े वीडियो बनाकर शेयर करती थीं.

इंस्टाग्राम पर उनके क़रीब 1.46 लाख फॉलोअर्स हैं.

खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक़, मनजीत कौर हरियाणा की रहने वाली थीं, लेकिन अब वह खरड़ में किराए के मकान में रह रही थीं.

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनजीत कौर की अभी शादी नहीं हुई थी. कुछ जान-पहचान के लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • आरोपियों की गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी

    Very likely · Within weeks

  • मामले में आगे की जांच और सबूत इकट्ठा किए जाएंगे

    Likely · Within days

Open Questions

  • आरोपियों की पहचान क्या है?
  • घटना का exact कारण क्या था?
  • क्या घटना पूर्वनियोजित थी?
  • परिवार के बयानों के अलावा क्या कोई अन्य सबूत है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Bronx mother found not guilty by reason of insanity in 2022 killings of her two children
Developing·4 hours ago

Bronx mother found not guilty by reason of insanity in 2022 killings of her two children

A Bronx judge acquitted Dimone Fleming of criminal responsibility for the 2022 stabbing deaths of her two children, ruling she was not guilty by reason of insanity due to severe psychosis. The decision comes as a Massachusetts jury deliberates the Lindsay Clancy case, where the mother is accused of killing her three children amid claims of postpartum psychosis. Both cases have reignited national discussion about mental illness and maternal filicide.

TOI World
2 min read
More on this topicमनजीत कौर