प्रधानमंत्री मोदी का बयान: प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें
Quick Look
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने की घोषणा की है, जबकि छात्र और विपक्षी दल परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर युवाओं के भविष्य को नुक़सान पहुँचाने का आरोप लगाया है।
AI-generated summary
Why It Matters
प्रश्नपत्र लीक और विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी हैं। विपक्ष सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए सरकार ने फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने का फ़ैसला किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार की ओर से लिए जा रहे फ़ैसलों की कड़ी में ये एक अहम क़दम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।''
प्रधानमंत्री का यह बयान प्रश्नपत्र लीक समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है।
पीएम मोदी को जवाब देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है, ''आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुक़सान पहुँचाया है।''
आपने न सिर्फ़ हमारी शिक्षा व्यवस्था पर क़ब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया। इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।''
राहुल ने कहा- छात्रों की मांगें साफ़ हैं:
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं
2. छात्रों से माफ़ी मांगिए
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें
मंगलवार को एनडीए के सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए भी प्रधानमंत्री ने सांसदों से युवाओं तक पहुंचने और उनकी चिंताओं को सुनने की अपील की थी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया था कि प्रश्नपत्र लीक जैसी अनियमितताओं में शामिल लोगों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रधानमंत्री की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, "धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए।"
राहुल गांधी का '152 पेपर लीक' का दावा
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा है, ''प्रधानमंत्री में संसद में खड़े होकर बोलने और गंभीर बहस में हिस्सा लेने का साहस नहीं है, जैसा कि उनसे पहले के सभी प्रधानमंत्रियों ने समय की मांग होने पर किया है।''
''आज सुबह उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए यह दिखाने की कोशिश की है कि उन्हें देशभर के छात्रों की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों की चिंता है। लेकिन वास्तव में यह पोस्ट दिखाती है कि वे दबाव में हैं और पूरी तरह विचलित हो चुके हैं। वोट चोरी, सीट चोरी, चंदा चोरी, परीक्षा के पेपर की चोरी... यह सूची लगातार लंबी होती जा रही है।''
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2014 में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सत्ता में आने के बाद से अब तक 152 प्रश्नपत्र लीक हो चुके हैं, जिससे लगभग 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, "हम इतना जानते हैं कि पिछले एक दशक में 152 पेपर लीक हुए हैं। अगर हिसाब लगाएं तो औसतन हर महीने एक पेपर लीक हुआ है।"
इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद सरकार पूरी सच्चाई देश के सामने रखेगी।
उन्होंने कहा, "यह जांच का विषय है और एक ज़िम्मेदार सरकार होने के नाते हम निश्चित रूप से इसकी जांच करेंगे और सच्चाई जनता तथा देश के सामने रखेंगे।"
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बुधवार को कथित नीट प्रश्न पत्र लीक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत शुरू करने में हुई देरी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।
उन्होंने एक्स पर लिखा, "लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना एक मौलिक अधिकार है। लेकिन असली सवाल यह है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों से संवाद शुरू करने में इतनी देर क्यों की?"
उन्होंने पूछा, "जब तक आंदोलन गंभीर स्थिति में नहीं पहुंच गया, तब तक सार्थक बातचीत क्यों नहीं शुरू की गई? आख़िर सरकार किस बात का इंतज़ार कर रही थी?"
जेपी नड्डा ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से प्रश्न पत्र लीक के मामलों का हवाला देते समय 'सिलेक्टिव' रवैया नहीं अपनाने की अपील की थी।
उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मुद्दे का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है, क्योंकि स्थायी समाधान तलाशने के लिए संसद सबसे उपयुक्त मंच है।
बुधवार देर शाम आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नड्डा ने कहा था, "छात्रों ने प्रश्नपत्र लीक को लेकर अपनी चिंताएं जताई हैं। मैं अपील करता हूं कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग न दिया जाए और न ही इससे राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जाए। यह बेहद गंभीर समस्या है और इस पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए।"
नड्डा ने कहा था कि राहुल गांधी ने उन प्रश्नपत्र लीक और संबंधित अनियमितताओं का उल्लेख नहीं किया, जो कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की सरकारों वाले राज्यों में सामने आई थीं।
उनका दावा था कि ऐसी घटनाओं की सूची कहीं अधिक लंबी है और इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों के मामले भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "मैं विपक्ष के नेता से पूछना चाहता हूँ कि आप इतने सिलेक्टिव क्यों हैं? इससे साफ़ होता है कि आपका उद्देश्य छात्रों का कल्याण नहीं है। बल्कि आप छात्रों के मुद्दों से राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।"
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
सरकार प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करेगी।
Very likely · Within months
जांच पूरी होने के बाद सरकार प्रश्नपत्र लीक मामलों की पूरी सच्चाई देश के सामने रखेगी।
Likely · Within months
Open Questions
- फास्ट-ट्रैक अदालतों की स्थापना कब तक होगी?
- छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई होगी?
- जांच पूरी होने के बाद सरकार क्या ठोस कदम उठाएगी?

