Breaking
RUZelensky announced Kyiv’s readiness to refrain from attacks on Moscow over the weekend and MondayBRMotorcyclist dies after collision with pickup truck on SP-333 in São PauloESThe United States attacks three Iranian oil tankers after missiles against warshipsBRCabo Frio holds the 21st LGBTI+ Pride Parade this Sunday with avenue closuresDEPierre Gasly surprisingly takes pole position at the Italian Grand Prix in MonzaBRSniffer dog helps police seize 90 kg of cocaine base paste on vessel in AmazonasUSHouston Cougars Open 2026 Season Against Oregon State Beavers at TDECU StadiumFRStade Toulousain aims for historic quintuple despite challengesINTLFire at Kinshasa wedding party kills at least 22 amid ongoing Ebola outbreakARAn Israeli military force penetrates Daraa and Quneitra without arrestsRUZelensky announced Kyiv’s readiness to refrain from attacks on Moscow over the weekend and MondayBRMotorcyclist dies after collision with pickup truck on SP-333 in São PauloESThe United States attacks three Iranian oil tankers after missiles against warshipsBRCabo Frio holds the 21st LGBTI+ Pride Parade this Sunday with avenue closuresDEPierre Gasly surprisingly takes pole position at the Italian Grand Prix in MonzaBRSniffer dog helps police seize 90 kg of cocaine base paste on vessel in AmazonasUSHouston Cougars Open 2026 Season Against Oregon State Beavers at TDECU StadiumFRStade Toulousain aims for historic quintuple despite challengesINTLFire at Kinshasa wedding party kills at least 22 amid ongoing Ebola outbreakARAn Israeli military force penetrates Daraa and Quneitra without arrests
Backअमेरिकी मिंट ने डोनाल्ड ट्रंप के चित्र वाला एक डॉलर का सिक्का जारी किया
अमेरिकी मिंट ने डोनाल्ड ट्रंप के चित्र वाला एक डॉलर का सिक्का जारी किया
Politics
BBC हिंदी2 hours agoPolitics2 min readIndiaView translation

अमेरिकी मिंट ने डोनाल्ड ट्रंप के चित्र वाला एक डॉलर का सिक्का जारी किया

अमेरिका की आज़ादी की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी इस सिक्के को संग्रहणीय वस्तु के रूप में पेश किया गया है।

Quick Look

अमेरिकी मिंट ने डोनाल्ड ट्रंप के चित्र वाला एक डॉलर का सिक्का जारी किया है। अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के लिए विशेष रूप से तैयार यह सिक्का प्रचलन के लिए नहीं, बल्कि संग्रह के लिए है। क़ानून में विशेष प्रावधानों का उपयोग कर जीवित राष्ट्रपति को मुद्रा पर दर्शाया गया है।

AI-generated summary

Why It Matters

अमेरिकी क़ानून आमतौर पर जीवित राष्ट्रपतियों को मुद्रा पर दिखाने से रोकता है, लेकिन वर्षगांठ संबंधी विशेष क़ानूनों के तहत इसे अनुमति दी गई है।

Font size

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चित्र अब एक डॉलर के सिक्के पर दिखेगा. यह अमेरिकी संस्थानों पर अपनी छाप छोड़ने की ट्रंप की ताज़ा कोशिश है.

बुधवार को अमेरिकी मिंट ने एक डॉलर का सिक्का जारी किया. इस पर ट्रंप का चित्र है और उसके साथ 'लिबर्टी' और 'इन गॉड वी ट्रस्ट' उकेरा गया है.

यह सिक्का अमेरिका की आज़ादी की 250वीं वर्षगांठ के मौक़े पर जारी किया गया है.

मुद्रा छापने वाले अमेरिकी मिंट ने बताया कि इन सिक्कों को रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए नहीं लाया जा रहा, बल्कि कलेक्शन के लिए बेचा जा रहा है.

क़ानून ज़िंदा राष्ट्रपतियों को अमेरिकी मुद्रा पर दिखाने से रोकता है.

लेकिन वर्षगांठ के लिए बनाए गए एक ख़ास क़ानून में डिजाइन से जुड़े प्रावधान का इस्तेमाल करके इस नियम को दरकिनार कर दिया गया.

बेचने के लिए बनाए गए 25 सिक्कों के एक रोल की क़ीमत 61 डॉलर और 100 सिक्कों के एक बैग की क़ीमत 154.50 डॉलर रखी गई है.

बिक्री शुरू होने के कुछ ही घंटों में मिंट की वेबसाइट पर ये सिक्के 'आउट ऑफ़ स्टॉक' दिखने लगे. हालांकि, वेबसाइट पर कहा गया है कि और सिक्के बनाए जा रहे हैं.

ये सिक्के वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी मिंट के आउटलेट में लगी वेंडिंग मशीनों में भी बेचे जा रहे थे.

बीबीसी ने अधिक जानकारी के लिए अमेरिकी मिंट, अमेरिकी वित्त विभाग और व्हाइट हाउस से संपर्क किया है.

अमेरिकी मिंट ने कहा कि यह सिक्का देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बनाया गया है.

उसने कहा कि यह वर्षगांठ के लिए तैयार किया गया डिजाइन है, जो आधुनिक सिक्कों के संग्रह में ख़ास जगह बनाएगा.

इन सिक्कों का रंग सुनहरा है, लेकिन इनमें असली सोना नहीं है. अमेरिकी मिंट के अनुसार, इनमें 88.5 प्रतिशत तांबा है. बाकी हिस्सा ज़िंक, निकल और मैंगनीज ब्रास की बाहरी परत से बना है.

हालांकि, ये सिक्के प्रचलन में नहीं हैं, फिर भी इनसे कर्ज और टैक्स चुकाया जा सकता है, क्योंकि ये क़ानूनी मुद्रा हैं.

लेकिन संघीय क़ानून के अनुसार, कारोबारी यह तय कर सकते हैं कि वे इन्हें स्वीकार करेंगे या नहीं.

मई में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि उनका विभाग राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर वाला 250 डॉलर का नया नोट जारी करने की योजना बना रहा है.

उस समय बेसेंट ने यह भी बताया था कि इससे पहले एक और जीवित अमेरिकी राष्ट्रपति देश की मुद्रा पर नज़र आ चुके हैं.

अमेरिका की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर 1926 में जारी किए गए आधे डॉलर के सिक्के पर उस समय के राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज का चित्र था.

ट्रंप प्रशासन ने 2020 के 'सर्कुलेटिंग कलेक्टिबल कॉइन रीडिजाइन एक्ट' का भी हवाला दिया है. यह क़ानून ट्रंप के पहले कार्यकाल में बनाया गया था.

यह क़ानून सिक्कों के पिछले हिस्से पर जीवित लोगों के चित्र लगाने पर रोक लगाता है. लेकिन इसमें सिक्के के अगले हिस्से पर ऐसी रोक का साफ़ उल्लेख नहीं है.

नए एक डॉलर के सिक्कों पर ट्रंप का चित्र इसी अगले हिस्से पर है.

मार्च में वित्त विभाग ने घोषणा की थी कि अमेरिकी काग़ज़ी मुद्रा पर जल्द ही ट्रंप के हस्ताक्षर होंगे. यह भी किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए पहली बार होगा.

Open Questions

  • क्या भविष्य में और अधिक सिक्के जारी किए जाएंगे?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

DHS issues interim rule expanding birthright citizenship exception for foreign government employees
Developing·

DHS issues interim rule expanding birthright citizenship exception for foreign government employees

The Department of Homeland Security issued an interim final rule on September 4 that expands the exception to birthright citizenship for children born in the US to foreign government employees, replacing the narrower diplomatic-officer category with a broader definition that includes certain embassy staff, international organization employees, and others, while excluding personal workers and contractors; the rule applies prospectively and is currently limited by a federal injunction in Maryland blocking enforcement for some individuals.

TOI World
2 min read