
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से रिटायरमेंट की घोषणा की, कहा कि उन्होंने नेशनल टीम को सब कुछ दे दिया है और अब देने के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने 2026 वर्ल्ड कप में आठ गोल और चार असिस्ट दिए, अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 207 मैचों में 125 गोल किए।
AI-generated summary
लियोनेल मेसी ने 2022 में क़तर वर्ल्ड कप जीता था और अर्जेंटीना के अब तक के सबसे अधिक गोल करने वाले और सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके पिता होर्गे मेसी की इसी महीने 68 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी।
लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से रिटायरमेंट का एलान किया, कहा- अब देने के लिए कुछ नहीं बचा
प्रकाशित 31 अगस्त 2026, 21:01 IST
अपडेटेड 4 घंटे पहले
पढ़ने का समय: 4 मिनट
अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फ़ुटबॉल से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा कि यह एक ऐसा फ़ैसला था जिससे उन्हें "दुख" हुआ, लेकिन वह समझते हैं कि "समय आ गया है."
इस साल अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में हुए फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में मेसी ने एक बार फिर इतिहास रचा था.
भले ही इस बार वह ट्रॉफ़ी, व्यक्तिगत पुरस्कार या कोई सम्मान अपने नाम नहीं कर सके, लेकिन उनका प्रदर्शन बेमिसाल रहा.
मेसी ने पूरे टूर्नामेंट में आठ गोल किए, चार असिस्ट दिए और सात मैचों में अर्जेंटीना के 12 गोलों में सीधा योगदान दिया.
इतना ही नहीं, उन्होंने अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फ़ाइनल तक पहुंचाया. यह उनके शानदार करियर का तीसरा वर्ल्ड कप फ़ाइनल भी था.
रिटायरमेंट की घोषणा पर क्या कहा?
39 साल के मेसी ने साल 2022 में क़तर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया था. उन्होंने कुल 207 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 125 गोल किए हैं, जिससे वह देश के अब तक के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले और सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
इंस्टाग्राम पर एक बयान में मेसी ने कहा कि उन्होंने नेशनल टीम को सब कुछ दिया है, लेकिन अब उनके पास "देने के लिए कुछ नहीं बचा है."
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
उन्होंने लिखा, "फ़ाइनल के बाद से इतना समय बीत जाने के बाद, और बहुत सोचने के बाद, मैं सबको बताना चाहता हूँ कि मैं नेशनल टीम से रिटायर हो रहा हूं."
"यह एक ऐसा फ़ैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ, और अब भी होता है, लेकिन मैं समझता हूँ कि यह सही समय है. मैं कसम खाता हूँ कि मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया. मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और सब कुछ दिया, ताकि आपको खुशी मिले और फुटबॉल के ज़रिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व हो."
"अब ज़्यादा समय नहीं बचा है, और चैप्टर बंद हो रहा है, और यह एक ऐसा चैप्टर है जिससे मुझे बहुत दुख हुआ है. मुझे नेशनल टीम में रहना बहुत पसंद है, था और हमेशा रहेगा. मैंने अपना सब कुछ दिया है. मेरे पास देने के लिए और कुछ नहीं है, और इसके अलावा, मेरे पीछे कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो वहाँ होने के लायक हैं."
इसी के साथ ही लियोनेल मेसी ने अपने करियर में परिवार, कोच, टीम के साथियों और मैनेजर का शुक्रिया अदा किया है.
मेसी ने अगस्त की शुरुआत में कहा था कि वह अपने पिता होर्गे की मौत के बाद फ़ुटबॉल में अपने भविष्य के बारे में सोच रहे हैं. इसी महीने उनकी लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में मौत हो गई थी.
आठ बार के बैलन डी'ओर विजेता ने कहा कि उन्होंने 21 जुलाई को अपना रिटायरमेंट मैसेज लिखा था. यानी वर्ल्ड कप फ़ाइनल में अर्जेंटीना के स्पेन से हारने के दो दिन बाद.
मेसी ने इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट संदेश के साथ लिखा, "आज, मेरे पिता के साथ जो हुआ, उसके बाद मैं पहले से भी ज़्यादा आश्वस्त हूं."
मैदान पर बादशाहत
2026 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने तीन बार पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की थी. केप वर्डे के ख़िलाफ़, जिसने दो बार बराबरी हासिल की; मिस्र के ख़िलाफ़, जिसने दो गोल की बढ़त बना ली थी; और इंग्लैंड के ख़िलाफ़, जहां 84वें मिनट तक ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना फ़ाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा.
इन सभी मुकाबलों में टीम ने भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए वापसी की. घबराहट या जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि धैर्य और गेंद पर नियंत्रण के दम पर.
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल जीतने के बाद मेसी ने कहा था, "यह सब जिस तरह हो रहा है, वह अविश्वसनीय है. सच कहूं तो वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले मुझे इस टीम पर पूरा भरोसा था. मुझे यकीन था कि हम अंतिम चार में पहुंचेंगे और खिताब के लिए लड़ेंगे. अब हम फ़ाइनल में हैं."
पूरे पांच सप्ताह चले वर्ल्ड कप में मेसी ने जो हासिल किया और जिस स्तर का प्रदर्शन किया, वह इतना असाधारण था कि लगभग 40 बरस का होने के बाद भी बहुत कम लोग यह मानने को तैयार होंगे कि यह उनका आख़िरी वर्ल्ड कप था. जबकि खुद मेसी कह चुके थे कि वह किसी और वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे.
यह वास्तव में उनके शानदार करियर का अंतिम नज़ारा था, और शायद इससे बेहतर विदाई की कल्पना भी नहीं की जा सकती.
भले ही इस वर्ल्ड कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गोल्डन बॉल पुरस्कार स्पेन के कप्तान रोड्री को मिला जो इसके हक़दार भी थे, लेकिन इस टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी ने जो किया, वह फुटबॉल के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगा.
क्योंकि शायद ही कोई खिलाड़ी इतना लंबे समय तक विश्व फुटबॉल के शिखर पर रहा हो, इतनी निरंतरता और समझदारी के साथ खेला हो, और जिसने वर्ल्ड कप जैसे सबसे बड़े मंच को अपना घर बना लिया हो.
Lionel Messi stated that money is not a motivating factor in his football career, emphasizing his love for the game. His 2021 departure from Barcelona due to financial rules tested this sentiment, as he refused to play for free despite club hopes. The article explores how passion, not financial reward, has driven his success from childhood in Rosario to becoming a record Ballon d'Or winner, offering broader lessons on intrinsic motivation in work and life.
Bangladesh cricketer Sobhana Mostary discusses the lasting impact of her team's 2018 Women's Asia Cup victory over India, her personal journey from village academy to international cricket, her admiration for Harmanpreet Kaur and Laura Wolvaardt, and her aspirations ahead of the 2026 Women's Asia Cup.
Lionel Messi announced his retirement from international football at age 39 after nearly two decades with Argentina, concluding a career that included six World Cups, two Copa America titles, and the 2022 World Cup victory in Qatar. His final tournament was the 2026 World Cup, where Argentina lost to Spain in the final. Messi revealed he had written his retirement statement on July 21, two days after the defeat, but delayed its release due to his father's serious health issues.
Mariano Navone defeated Novak Djokovic 7-6(5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 in a five-set match at the US Open, with Djokovic vomiting multiple times and struggling physically throughout. Navone, ranked 49th, secured his first five-set win while Djokovic, 39, acknowledged his health issues and praised Navone's resilience.
Vaibhav Sooryavanshi, aged 15 years and 157 days, scored 92 runs off 81 balls for East Zone against Central Zone in the Duleep Trophy semifinal at the BCCI Centre of Excellence in Bengaluru, becoming the youngest player to score a fifty in the tournament and breaking a record set in 1969.
Pakistan wicketkeeper-batter Mohammad Rizwan and opening batter Imam-ul-Haq are likely to be sent home from the England tour following back-to-back Test defeats at Leeds and Lord's, according to Geo News citing PCB sources. The decision comes after Pakistan lost the series opener by an innings and 103 runs and the second Test by 194 runs, leaving them at the bottom of the World Test Championship table. A high-level PCB meeting discussed the team's poor performance, the controversy over Imran Khan's sons' interview on Sky Sports, and potential leadership changes, including limited-overs coach Mike Hesson taking charge of the Test side. Imam did not bat in the second Test due to a fielding injury, though its genuineness is questioned. Pacer Mohammad Abbas acknowledged the team's struggles in batting, bowling, and fielding.