Newsgather
Backकॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की, जानिए उनके बारे में
कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की, जानिए उनके बारे में
Politics
BBC हिंदी6/3/2026Politics5 min readIndia

कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की, जानिए उनके बारे में

Quick Look

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की है: मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, राजनीतिक शोधकर्ता विजेता दहिया और पूर्व मैकिंज़ी सलाहकार आशुतोष रांका। ये तीनों पार्टी की ओर से जनता और मीडिया से संवाद करेंगे।

AI-generated summary

Font size

कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं, जानिए उनके बारे में?

प्रकाशित 24 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की है. पार्टी के ऑफ़िशियल एक्स अकाउंट कॉकरोच इज़ बैक से किए गए ट्वीट के अनुसार ये तीनों प्रवक्ता आंदोलन की ओर से जनता और मीडिया से बात करेंगे.

इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता की भूमिका दी गई है. कॉकरोच इज़ बैक के अनुसार राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फ़िल्मकार विजेता दहिया, और आईआईटी कानपुर तथा वैश्विक प्रबंधन परामर्श कंपनी मैकिंज़ी के पूर्व छात्र आशुतोष रांका भी दास के साथ प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे.

पार्टी के ट्वीट में कहा गया है कि सीजेपी भारत की राजनीतिक बहस को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और यह काम नई पीढ़ी के नेताओं द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा.

आइए जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी के ये तीनों प्रवक्ता कौन हैं

सौरव दास (मुख्य प्रवक्ता)

कॉकरोच जनता पार्टी के अनुसार @SauravDassss नाम से X पर मौजूद "सौरव दास पत्रकारिता के क्षेत्र से व्यापक अनुभव लेकर कॉकरोच जनता पार्टी में आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में शामिल हुए हैं. उन्होंने कई वर्षों तक अहम कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों की जांच, विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है. नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर हुए प्रदूषण विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में दास भी शामिल थे."

कॉकरोच जनता पार्टी ने सौरव दास का जो ट्विटर हैंडल @SauravDassss दिया है उसमें सबसे ऊपर उन्होंने अमेरिकी लेखक नॉर्मन कज़िन्स का एक कोट लिखा है... "डेथ इज़ नॉट द ग्रेटेस्ट लॉस इन लाइफ़. द ग्रेटेस्ट लॉस इज़ व्हाट डाइज़ इनसाइड अस व्हाइल वी लिव."

इसका हिंदी में अर्थ हुआ- "जीवन में सबसे बड़ा नुक़सान मृत्यु नहीं है. सबसे बड़ा नुक़सान वह है जो हमारे भीतर जीते-जी मर जाता है."

अपने प्रोफ़ाइल में उन्होंने ख़ुद को खोजी पत्रकार / कानून, न्यायपालिका, नीति - बताया है.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

एक्स पर उनके 90,200 फॉलोअर्स हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने का एलान करने के बाद सौरव दास ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मैं बेहद उत्साहित हूँ कि कॉकरोच जनता पार्टी में मुख्य प्रवक्ता के रूप में शामिल हो रहा हूँ. एक ऐसा क्षण आता है जब किसी देश की युवा पीढ़ी यह महसूस करती है कि वह गुस्से में हैं - इसलिए क्योंकि उन्हें भविष्य का वादा किया गया था, और महज़ यह पूछने पर कि वह भविष्य कहाँ गया- उनका मज़ाक उड़ाया गया, नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया, और बेकार समझकर किनारे कर दिया गया. वह क्षण अब आ चुका है. और अब समय है कि हम इसे बदलें.

अब हम बोलेंगे.

अब हम देश का भविष्य ख़ुद लिखेंगे!"

विजेता दहिया

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

@VijetaDahiya नाम से एक्स पर मौजूद विजेता दहिया को प्रवक्ता बनाए जाने का एलान करते हुए कॉकरोच इज़ बैक से किए गए ट्वीट में लिखा है, "विजेता दहिया प्रवक्ता की भूमिका में राजनीतिक शोध और रणनीतिक विश्लेषण के मज़बूत अनुभव के साथ कदम रख रहे हैं. वे लेखक, कंटेंट क्रिएटर और फ़िल्मकार हैं और कई यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए शोध और सामग्री तैयार करने में सहयोग कर चुके हैं."

"उन्होंने दो बेस्ट-सेलिंग किताबें लिखी हैं - पावर ऑफ़ यूनिवर्स और टू हेल विद दैट जॉब. उन्होंने हरियाणवी फ़िल्में 'दरारें' और 'ओपरी पराई' लिखी और निर्देशित की हैं. उनकी शिक्षा प्रतिष्ठित डीटीयू से हुई है."

विजेता दहिया ने अपने प्रोफ़ाइल में ऊपर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का एक कोट लिखा है- "पॉलिटिकल डेमोक्रेसी कैन नॉट लास्ट अनलेस देयर लाइज़ ऐट द बेस ऑफ इट सोशल डेमोक्रेसी. व्हाट डज़ सोशल डेमोक्रेसी मीन? इट मीन्स अ वे ऑफ लाइफ़ विच रिकग्नाइज़ेज़ लिबर्टी, इक्वैलिटी एंड फ्रैटर्निटी ऐज़ द प्रिंसिपल्स ऑफ लाइफ़."

इसका हिंदी में अर्थ है, "राजनीतिक लोकतंत्र टिक नहीं सकता, जब तक उसकी नींव में सामाजिक लोकतंत्र न हो. सामाजिक लोकतंत्र का अर्थ क्या है? इसका अर्थ है ऐसा जीवन-धर्म, जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन के मूल सिद्धांत के रूप में स्वीकार करता है."

एक्स पर उनके क़रीब पांच हज़ार फ़ॉलोअर्स हैं.

आशुतोष रांका

आशुतोष रांका @AshutoshRanka हैंडल के साथ एक्स पर मौजूद हैं. उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाने का एलान करने वाला ट्वीट कहता है, "आशुतोष रांका पार्टी की संचार टीम में शामिल हुए हैं. वे आईआईटी कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं. रांका ने लंदन में मैकिंज़ी एंड कंपनी में रणनीतिक प्रबंधन परामर्श का काम किया, जहाँ उन्होंने शीर्ष अंतरराष्ट्रीय संगठनों को जटिल परिचालन और आर्थिक रणनीतियों पर सलाह दी."

"वे पिछले साल भारत लौटे और जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं से जुड़े कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया, जैसे डोल का बाढ़, आमायरा आत्महत्या मामला, और नीट पेपर लीक."

उनके एक्स हैंडल पर फ्रेंच फिलॉसफर रोमें रोलां का क़ोट लिखा है, 'इफ देयर इज़ वन प्लेस ऑन द फेस ऑफ दिस अर्थ व्हेयर ऑल द ड्रीम्स ऑफ लिविंग मेन हैव फाउंड अ होम फ्रॉम द वेरी अर्लिएस्ट डेज़ व्हेन मैन बिगैन द ड्रीम ऑफ एग्ज़िस्टेन्स, इट इज़ इंडिया.'

इसका अर्थ है, "यदि इस धरती पर कोई एक स्थान है जहां मानवता के सभी सपनों को आश्रय मिला है, और जहां मानव के अस्तित्व से जुड़े सपने प्राचीन काल से संजोए जाते रहे हैं, तो वह भारत है."

एक्स पर उनके क़रीब तीन हज़ार फ़ॉलोअर्स हैं.

सोनम वांगचुक का मिला साथ

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी को एक बड़े नाम का साथ मिला था.

लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर 5 जून तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं होता है तो वो 6 जून को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. कॉकरोच इज़ बैक के नाम के एक्स हैंडल से सोनम वांगचुक के एक्स वीडियो को रिपोस्ट किया गया था.

साथ ही बताया गया है कि "प्रख्यात शिक्षाविद् और रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सोनम वांगचुक 6 जून को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे़ की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे."

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.
US Government Shifts R&D Funding Focus to Individual Scientists, Bypassing Large Universities
Developing·39 minutes ago

US Government Shifts R&D Funding Focus to Individual Scientists, Bypassing Large Universities

The Trump administration plans to reallocate federal R&D funding, directing money to individual scientists and agile research organizations instead of traditional institutions like Harvard and MIT. This strategy, outlined in the 'Science: A New Golden Age' report, aims to accelerate technological discovery, particularly in AI, to secure US dominance against China. Universities may face challenges as funding priorities shift.

Times of India
3 min read