Breaking
INTLUS Military Launches New Strikes Against IranRUШесть взрывов прогремели в портовом городе Бендер-Аббас на юге ИранаFRAvion-cargo pakistanais perd le contact après un problème de navigationDEUSA greifen Iran an - Verstöße gegen Waffenruhe?RUСША нанесли удары по Ирану в ответ на атаки на суда в Ормузском проливеCN中聯致癌油風暴延燒,在野黨要求行政院長卓榮泰赴立院做食安專報CN中聯油脂案擴大預防性下架所有第二層產品 衛福部長:午夜前完成CN印太戰略智庫執行長矢板明夫在台遇襲,嫌犯為中國籍港男廖港發CN巴威颱風來襲 分科測驗確定延期CN致癌沙拉油風暴擴大 232項產品中鏢 聯華、聯合利華、味全等大廠受影響INTLUS Military Launches New Strikes Against IranRUШесть взрывов прогремели в портовом городе Бендер-Аббас на юге ИранаFRAvion-cargo pakistanais perd le contact après un problème de navigationDEUSA greifen Iran an - Verstöße gegen Waffenruhe?RUСША нанесли удары по Ирану в ответ на атаки на суда в Ормузском проливеCN中聯致癌油風暴延燒,在野黨要求行政院長卓榮泰赴立院做食安專報CN中聯油脂案擴大預防性下架所有第二層產品 衛福部長:午夜前完成CN印太戰略智庫執行長矢板明夫在台遇襲,嫌犯為中國籍港男廖港發CN巴威颱風來襲 分科測驗確定延期CN致癌沙拉油風暴擴大 232項產品中鏢 聯華、聯合利華、味全等大廠受影響
Newsgather
Backवैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई क्रिकेटर से धक्का-मुक्की में किसकी ग़लती थी, आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?
वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई क्रिकेटर से धक्का-मुक्की में किसकी ग़लती थी, आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?
Developing
BBC हिंदी6/16/2026Sports3 min readIndia

वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई क्रिकेटर से धक्का-मुक्की में किसकी ग़लती थी, आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?

Quick Look

भारत-ए के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका-ए के विशेन हलाम्बागे के बीच सुपर ओवर में हार के बाद मैदान पर धक्का-मुक्की हुई। आईसीसी के नियम 2.12 के अनुसार, किसी भी तरह का अनुचित शारीरिक संपर्क प्रतिबंधित है। मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश पर कार्रवाई का निर्णय निर्भर करता है।

AI-generated summary

Why It Matters

श्रीलंका-ए और भारत-ए के बीच एक रोमांचक मैच के सुपर ओवर में हार के बाद, भारत-ए के वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के विशेन हलाम्बागे के बीच मैदान पर धक्का-मुक्की हो गई।

Font size

वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई क्रिकेटर से धक्का-मुक्की में किसकी ग़लती थी, आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?

प्रकाशित 2 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 4 मिनट

भारतीय क्रिकेट के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी इस समय ग़लत वजहों से चर्चा में हैं.

सोमवार को श्रीलंका-ए से सुपर ओवर में भारत-ए की हार के बाद उनकी मैदान पर विपक्षी श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई.

दांबुला में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के आख़िर में वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के विशेन हलाम्बागे मैदान पर ही झगड़ पड़े.

इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. श्रीलंका ए के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला बीच-बचाव के लिए आए और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया.

अब सबकी निगाहें मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश पर हैं. देखना होगा कि वो इन दोनों खिलाड़ियों पर कोई आधिकारिक कार्रवाई करते हैं या सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देते हैं.

आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के मुताबिक़ किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, सपोर्टिंग स्टाफ़, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (जिसमें दर्शक भी शामिल हैं) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करना नियमों का उल्लंघन है.

नियम के अनुसार, "क्रिकेट में किसी भी तरह का अनुचित शारीरिक संपर्क प्रतिबंधित है. यदि कोई खिलाड़ी जानबूझकर, लापरवाही से या असावधानी में किसी अन्य खिलाड़ी या अंपायर से टकराता है, दौड़ते हुए उनसे भिड़ता है या कंधा मारता है, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा."

नियम यह भी कहता है कि उल्लंघन की गंभीरता तय करते समय इन बातों पर ध्यान दिया जाएगा— (i) घटना का पूरा संदर्भ, जिसमें यह देखा जाएगा कि संपर्क जानबूझकर, लापरवाही से, असावधानी में हुआ या टाला जा सकता था या नहीं. (ii) संपर्क कितना जोरदार था. (iii) संपर्क से सामने वाले व्यक्ति को कोई चोट लगी या नहीं. और (iv) जिस व्यक्ति से संपर्क हुआ, वह कौन था.

रोमांचक मैच में भारत-ए की हार

दांबुला में खेले इस मुक़ाबले में भारत-ए ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए थे. जवाबी पारी में श्रीलंका-ए ने भी 50 ओवर में 265 रन बनाए.

श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत 9 रन ही बना सका. इस तरह श्रीलंका की टीम जीत गई.

डेब्यू कर रहे श्रीलंका के तेज गेंदबाज कुगाथास मथुलन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे को बड़ा शॉट खेलने का मौका नहीं दिया और श्रीलंका ए को जीत दिला दी.

इससे पहले भारत ए ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में खुद को बनाए रखा. टीम जब 143 रन पर सात विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, तब सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने आठवें विकेट के लिए 104 रन की बेहतरीन साझेदारी की. उनकी बदौलत भारत ए 265 रन के स्कोर तक पहुंचा और मुकाबला रोमांचक हो गया.

जवाब में श्रीलंका ए की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने संयमित 93 रन की पारी खेली, जिससे मेजबान टीम पूरे रन चेज में मजबूत स्थिति में रही. हालांकि, अंत में भारत ए ने अर्शद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर वापसी की. उन्होंने आखिरी ओवर में बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया और श्रीलंका को हार के करीब पहुंचा दिया.

इसके बाद मैदान पर तनाव और बढ़ गया. खिलाड़ियों का गुस्सा खुलकर सामने आया और माहौल गरमा गया. आखिरकार सुपर ओवर में जीत दर्ज कर श्रीलंका ए ने दो अंक हासिल किए और अब उसकी फाइनल में जगह लगभग तय मानी जा रही है.

इस ट्राएंगलर सिरीज़ में भारत ए की तीन मैचों में दूसरी हार है. इससे पहले टीम अफ़गानिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस नियम के तहत चार रन से हार गई थी.

तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारत ए टीम ने अपने अभियान की शुरुआत इसी श्रीलंका ए के खिलाफ कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ की थी.

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

मैच के बाद पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों की वैभव सूर्यवंशी पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी जा रही है.

भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने एक्स पर लिखा, "इन मैचों में उतने कैमरे नहीं होते, जितने हम आईपीएल में देखने के आदी हैं. सुपर ओवर में नो-बॉल का फ़ैसला विवादित था और सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए आने में श्रीलंका ने जो देरी की उससे भारत ए की टीम काफी नाराज़ थी. भारतीय टीम की नाराज़गी समझ में आती है, जबकि श्रीलंका ने जो किया, वह पूरी तरह से विरोधी टीम पर मानसिक दबाव बनाने की रणनीति (माइंड गेम्स) का हिस्सा था."

वहीं वरिष्ठ खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने इस वाकये को लेकर एक्स पर लिखा, "वैभव, सचिन से बहुत छोटे हैं, उन्हें महान खिलाड़ी से सीख लेनी चाहिए. खेल के मैदान पर गुस्सा नहीं करना चाहिए. तभी इंसान अपना नज़रिया खो देता है. मुझे यक़ीन है कि आज की घटना से वो सीखेंगे. हम सब गलतियां करते हैं, वो भी अलग नहीं हैं. सीखना और बेहतर होना ही आगे बढ़ने का रास्ता है."

वरिष्ठ पत्रकार कुशन सरकार ने एक्स पर लिखा, "वैभव सिर्फ़ 15 साल का है. वह अपनी यात्रा के दौरान सीखेगा. हमें बच्चे को थोड़ा मौक़ा देना चाहिए. यह मत भूलिए कि वैभव वापस जा रहा था, लेकिन श्रीलंका के गेंदबाज़ ने उसे उकसाया था. वह इसलिए लौटा क्योंकि कुछ कहा गया था."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • मैच रेफरी द्वारा दोनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी, संभवतः चेतावनी या जुर्माना।

    Likely · Within days

Open Questions

  • मैच रेफरी क्या कार्रवाई करेंगे?
  • क्या वैभव सूर्यवंशी पर प्रतिबंध लगेगा?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories