Breaking
ARإسرائيل تشهد سلسلة غارات جوية على جنوب لبنان، 7 قتلاً و3 مصاباًINTLEverything Google Announced at Today’s Pixel 11 EventFRPremière cyberattaque massive sans humain : des IA liées à la Chine visent un gouvernementUKProfessor Jason Arday Found Dead at Home After Resigning from Cambridge University Amid Plagiarism AllegationsTRİranlı Pilotlar Katar'da EsirBRBrasil Analisa Reciprocidade Comercial após Tarifaço dos EUARURussian Armed Forces Liberate Rybalskoye in Zaporozhye RegionTRGiresun'da Selin Ardından Arama Çalışmaları Devam EdiyorINUkraine strikes deep into Russia, rocket centre in Samara, airfield in Nizhny Novgorod hitDEEasyjet-Streik in Frankreich: Zahlreiche Flüge fallen ausARإسرائيل تشهد سلسلة غارات جوية على جنوب لبنان، 7 قتلاً و3 مصاباًINTLEverything Google Announced at Today’s Pixel 11 EventFRPremière cyberattaque massive sans humain : des IA liées à la Chine visent un gouvernementUKProfessor Jason Arday Found Dead at Home After Resigning from Cambridge University Amid Plagiarism AllegationsTRİranlı Pilotlar Katar'da EsirBRBrasil Analisa Reciprocidade Comercial após Tarifaço dos EUARURussian Armed Forces Liberate Rybalskoye in Zaporozhye RegionTRGiresun'da Selin Ardından Arama Çalışmaları Devam EdiyorINUkraine strikes deep into Russia, rocket centre in Samara, airfield in Nizhny Novgorod hitDEEasyjet-Streik in Frankreich: Zahlreiche Flüge fallen aus
Newsgather
Backनीट-यूजी पेपर लीक: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी
नीट-यूजी पेपर लीक: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी
Developing
BBC हिंदी6/21/2026Politics3 min readIndia

नीट-यूजी पेपर लीक: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी

Quick Look

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में यह प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

AI-generated summary

Font size

प्रकाशित 4 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से अपील की है कि वे जंतर मंतर पर पहुंचें.

नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने की शिकायतों के बाद आज (21 जून 2026) को यह परीक्षा दोबारा आयोजित हो रही है. सीजेपी पेपर लीक होने के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही है.

अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि 20 जून से धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी जाने का उलटी गिनती शुरू हो गई है. हालांकि रविवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की संख्या काफ़ी कम दिख रही है.

दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ताज़ा पोस्ट डाला है. इसमें दीपके जंतर-मंतर पर मौजूद सुरक्षाबलों से कह रहे हैं 'मैं पुलिस से आग्रह करता हूं कि लोगों को जंतर-मंतर आने से न रोकें. हम कुछ भी ग़लत नहीं कर रहे हैं. हम उन बच्चों के लिए इंसाफ़ की मांग कर रहे हैं जिन्होंने आत्महत्या कर ली.'

शनिवार दोपहर से ही जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है. जबकि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द प्रदर्शन स्थल को ख़ाली करें.

इससे पहले अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की जगह पर मौजूद टॉयलेट की पानी की सप्लाई काट दी गई है और शनिवार रात से ही वहाँ पानी की सप्लाई बंद है.

एक अन्य पोस्ट में दीपके ने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान अपने आलीशान सरकारी निवास पर सो रहे हैं .12 बच्चों ने आत्महत्या की उनको कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा. लेकिन उनके ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे युवाओं के लिए बाथरूम में पानी तक नहीं है."

कॉकरोच जनता पार्टी जेन ज़ी से अपील कर रही है कि वे जंतर-मंतर पर पहुँचें, जहाँ थोड़ा क्रिकेट होगा, थोड़ा आंदोलन होगा.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

शनिवार को रात भर क्या हुआ

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा के बाद शनिवार दोपहर से प्रदर्शनकारियों का वहां इकट्ठा होना शुरू हो गया.

इनमें से कई लोगों के पास कॉकरोच वाला मास्क भी था जबकि कई लोग थाली और चम्मच लेकर भी पहुंचे.

इससे पहले दीपके ने लोगों से अपील की थी कि वो प्रदर्शन के लिए थाली और चम्मच लेकर जंतर-मंतर पर पहुंचें.

'गो प्रधान गो' (धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो ) नारों के साथ चल रहा यह प्रदर्शन शनिवार शाम तक ख़त्म होने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक अभिजीत दीपके ने घोषणा कर दी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़ी तक वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे.

उन्होंने लोगों की अपील करनी शुरू कर दी कि वे शाम 6 बजे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हों.

इस प्रदर्शन में देर रात तक दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों के साथ ही एआईएसए, एसएफ़आई और एआईएसफ़ जैसे छात्र संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे.

बीबीसी मराठी संवाददाता नीलेश धोत्रे इस दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि पूरी रात जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी जुटे रहे, हालाँकि उनकी संख्या काफ़ी कम हो गई थी.

कई प्रदर्शकारी जंतर-मंतर पर रात भर सोते नज़र आए.

नीलेश धोत्रे के मुताबिक़ जंतर-मंतर पर अचानक बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे और एक बार तो ऐसा लगा कि पुलिस अभिजीत दीपके को वहां से हटा भी सकती है, हालाँकि ऐसा कुछ नहीं हुआ.

कॉकरोच जनता पार्टी का एलान

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वो 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे.' उन्होंने लोगों से अपील करते हुए शनिवार देर रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया.

अभिजीत दीपके ने शनिवार को एक्स पर दावा किया है, "दिल्ली पुलिस प्रदर्शन स्थल पर खाना, पानी, स्ट्रीट लाइट और वॉशरूम की अनुमति नहीं दे रही है. बैरिकेड की दूसरी ओर लोग खड़े हैं और पुलिस उन्हें आने नहीं दे रही है."

इसके साथ ही अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो पुलिस कर्मियों से पूछ रहे हैं कि "पानी रोकने और लाइट बंद करने का फ़रमान किसने दिया है."

अभिजीत दीपके ने लोगों से सुबह 9 बजे दिल्ली स्थित जंतर-मंतर आने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह अपील ख़ासतौर पर दिल्लीवासियों से है.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, "हम लोगों ने पूरी कोशिश की, हम इस प्रदर्शन को जितना खींच सकते हैं, उतना चुके हैं. लेकिन आपके साथ के बिना यह प्रदर्शन सफल नहीं होगा. छात्रों, पैरेंट्स और टीचर्स और ख़ास करके दिल्ली वालों से विनती है कि वो प्रदर्शन में शामिल हों."

दीपके ने कहा, "आपके घर में लड़ाई हो रही है, आपके घर में हम आपका हक़ मांग रहे हैं. अगर अभी भी आप आगे नहीं आए, अगर अभी भी आप साथ में नहीं आए तो एक जो उम्मीद इस देश में बची है, वो भी ख़त्म हो जाएगी. अब आपकी ज़िम्मेदारी है."

सीजेपी की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का नाम सामने आने के बाद ही कुछ ही घटों में सोशल मीडिया पर इसके समर्थकों की संख्या लाखों में पहुंच गई थी.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने छह जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था. अभिजीत दीपके उसी दिन सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे थे.

इस प्रदर्शन में ज़्यादातर युवा शामिल थे और वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे.

इस प्रदर्शन के बाद सीजेपी की ओर से चेतावनी दी गई कि अगर सात दिन के अंदर शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं होता है तो वो फिर प्रदर्शन करेगी.

युवा पीढ़ी के इस प्रदर्शन को दुनिया के अन्य देशों के मीडिया ने भी कवर किया और इसे 'जेन ज़ी का प्रदर्शन' बताया.

इस प्रदर्शन में भी सोनम वांगचुक शामिल हुए थे जिन्हें बीते मार्च में छह महीने जेल में रहने के बाद रिहा किया गया था. उन पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

पीएम मोदी का लाल किले से 13वां संबोधन: विकसित भारत और 'शक्ति की सप्तधारा' का विजन
Politics·3 hours ago

पीएम मोदी का लाल किले से 13वां संबोधन: विकसित भारत और 'शक्ति की सप्तधारा' का विजन

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने 13वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया, 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं और 'शक्ति की सप्तधारा' का विजन साझा किया।

BBC हिंदी
5 min read
More on this topicनीट-यूजी