Son Dakika
FRAttentat à la Marche des fiertés de Berlin : au moins 1 mort et 29 blessésDEChristopher Street Day in Berlin abgebrochen: Fahrzeug fährt Menschen im Tiergarten anPLAtak Rosji na Ukrainę: Alarm powietrzny w Kijowie, ofiary i pożaryITAttacco al Pride di Berlino: 'Attentato terroristico islamista'INTLBerlin Pride Attack: 1 Killed, 3 with Life-Threatening Injuries as Van Hits CrowdESSánchez anuncia declaración de zonas gravemente afectadas por incendios tras superar las 150.000 hectáreas calcinadasCN45 Survivors Rescued After Vietnamese Vessel Sinks in Bad Weather with Chinese AssistanceDEAngriff auf CSD in Berlin: Tatverdächtiger bei Polizeieinsatz in Berlin-Spandau erschossenTRİsrail Ordusu Suriye'nin Güneyinde Topçu Atışlarına Devam EdiyorINTLTyphoon Noul Brings Strong Winds, Heavy Rain to Southern China and Hong KongFRAttentat à la Marche des fiertés de Berlin : au moins 1 mort et 29 blessésDEChristopher Street Day in Berlin abgebrochen: Fahrzeug fährt Menschen im Tiergarten anPLAtak Rosji na Ukrainę: Alarm powietrzny w Kijowie, ofiary i pożaryITAttacco al Pride di Berlino: 'Attentato terroristico islamista'INTLBerlin Pride Attack: 1 Killed, 3 with Life-Threatening Injuries as Van Hits CrowdESSánchez anuncia declaración de zonas gravemente afectadas por incendios tras superar las 150.000 hectáreas calcinadasCN45 Survivors Rescued After Vietnamese Vessel Sinks in Bad Weather with Chinese AssistanceDEAngriff auf CSD in Berlin: Tatverdächtiger bei Polizeieinsatz in Berlin-Spandau erschossenTRİsrail Ordusu Suriye'nin Güneyinde Topçu Atışlarına Devam EdiyorINTLTyphoon Noul Brings Strong Winds, Heavy Rain to Southern China and Hong Kong
Newsgather
Geriदिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग, 21 की मौत, 40 से ज़्यादा बचाए गए
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग, 21 की मौत, 40 से ज़्यादा बचाए गए
SON DAKİKA
BBC हिंदी03.06.2026Crime5 dk okumaIndia

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग, 21 की मौत, 40 से ज़्यादा बचाए गए

Hızlı Bakış

दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज़्यादा को सुरक्षित निकाला गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Yapay zekâ özeti

Yazı boyutu

प्रकाशित 3 जून 2026, 12:24 IST

अपडेटेड 17 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े की एक इमारत में आग लगने से अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत की ख़बर है. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी दी.

जिस इमारत में आग लगी वहां फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नाम का होटेल था और नीचे लेमन ग्रीन नाम का रेस्टोरेंट था.

एक प्रेस रिलीज़ में पुलिस ने बताया, "आज प्रातः 08:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव, निकासी एवं राहत कार्य प्रारंभ किया गया."

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी, "फ़ायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों की सहायता से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है. पुलिस, अग्निशमन सेवा एवं अन्य आपातकालीन एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से 40 से अधिक व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पतालों में भेजा गया है. अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि इस दुखद घटना में 21 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है.

बचाव एवं तलाशी अभियान अभी भी जारी है तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात हैं. घटना से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त होने पर समय-समय पर साझा की जाएगी."

घटना में जलने वालों को मैक्स अस्पताल साकेत ले जाया गया. अस्पताल ने बयान जारी करते हुए कहा, "जिन 39 मरीज़ों को अस्पताल लाया गया था उनमें से 18 की पहले ही मौत हो चुकी थी."

वहीं स्थानीय बीजेपी विधायक सतीश उपाध्यय ने कहा, "21 लोगों की मौत हुई है जबकि 47 लोगों को बचाया गया है."

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा "इस आग में 21 लोग ज़िंदा जल गए. मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. यहां कई लोग विदेशों से आए थे. लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए यहां पहुंचे थे. वे सभी मजबूरी में यहां रह रहे थे. सरकार को कुछ शर्म करनी चाहिए."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप-राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट करके इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है.

शॉर्ट वीडियो देखिए

पीएमओ ने लिखा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुई मौतें दुखद हैं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं."

दक्षिणी दिल्ली में दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एसडीएम ने इस घटना में चार शव बरामद किए जाने की बात कही है.

दिल्ली प्रशासन ने क्या बताया

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

दक्षिणी दिल्ली में दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया, "बिल्डिंग के नीचे कोई रेस्टोरेंट चल रहा था और आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. ऐसी अधिक संभावना है कि रेस्टोरेंट की वजह से बिल्डिंग में आग लगी हो."

उन्होंने कहा, "एकदम सटीक विवरण हमारे पास नहीं हैं लेकिन अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं. सात-आठ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है."

जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए ऐसी इमारतों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई किए जाने की ज़रूरत है.

उन्होंने कहा, "संबंधित विभागों को आदेश देंगे कि ग़लत तरीक़े से जो काम कर रहे हैं और किसी और लाइसेंस की आड़ में होटल चला रहे हैं तो उनके ख़िलाफ़ एक्शन लिया जाए. कुछ लोग अपने कमरों से इमारत से बाहर कूदे थे. एक ही इमारत में आग लगी है."

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना में लोगों की दुखद मौत से मैं दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं. घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फ़ायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, कैट्स एंबुलेंस सेवा और आपातकालीन एजेंसियों को तुरंत मौके पर भेजा गया."

"एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया... प्रभावित परिवारों को हर आवश्यक चिकित्सा सहायता और अन्य मदद उपलब्ध कराई जा रही है...इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं."

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना को दुखद बताया है.

उन्होंने कहा, "मालवीय नगर के हौज़ रानी में एक होटल में लगी आग से बहुत दुखी हूँ. मेरी संवेदनाएँ मरने वालों के परिवारों के साथ हैं, और मैं सभी के साथ मिलकर घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ. पुलिस, सिविल और फायर रेस्क्यू टीमें अभी मौके पर काम कर रही हैं. अधिकारियों से बात की गई है और उन्हें तुरंत मेडिकल मदद, राहत और इस दुखद घटना की पूरी जाँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं."

सोमनाथ भारती ने क्या कहा

मालवीय नगर से पूर्व विधायक और आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "बुधवार सुबह आठ बजे ये आग लगी है क्योंकि इलाक़े में तारों का जाल बिछा हुआ है."

उन्होंने कहा, "सुबह आठ बजे आग लगी है. तारों का जाल बिछा है, जिसमें शार्ट सर्किट से शायद आग लगी है. पड़ोस में होटल है जहां 20 से 25 कमरे हैं. पास में सामने मैक्स हॉस्पिटल है. वहां इलाज कराने वालों के परिवार इस होटल में ठहरते हैं."

"शॉर्ट सर्किट से पहले किचन में आग लगी जो ऊपर की मंजिलों पर फैली. समाने रजाई वाले की दुकान है, उसने अपनी सारी रजाईयां बिछा दीं, जिस पर लोग कूद कर बाहर निकले हैं."

उन्होंने कहा, "मैं सुबह से स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर हूं. फ़ायर ब्रिगेड भी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मुझे लगता है कि चार से पाच लोग हताहत हैं. इसमें 99 प्रतिशत लोग विदेशी है, जिसमें दक्षिणी अफ़्रीकी, सोमालिया आदि देशों के लोग हैं. इनमें कुछ खाड़ी देशों के भी हो सकते हैं."

फ़ायर अधिकारी ने क्या बताया

फॉयर ऑफ़िसर एके मलिक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि घटना की जानकारी बुधवार सुबह 8.50 बजे मिली.

उन्होंने कहा, "फ़ायर विभाग को सुबह 8:50 बजे कॉल आई थी. शुरुआत में सात फ़ायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे. और गाड़ियां भी रास्ते में थीं, लेकिन बाद में ज़रूरत के मुताबिक सभी यूनिट मौके पर पहुंच गईं. हमारी टीम जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, उसने तुरंत इमारत से 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला."

उन्होंने बताया कि यह एक बहुमंज़िला इमारत है. इसमें एक बेसमेंट, भूतल और उसके ऊपर पांच मंज़िलें हैं.

उनके अनुसार, "मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में हमें पता चला है कि यह इमारत केवल आवासीय परिसर के रूप में इस्तेमाल नहीं हो रही थी. ऐसा लगता है कि यहां ठहरे अधिकांश लोग उन मरीज़ों के परिजन या परिचित थे, जिनका इलाज सड़क के ठीक सामने स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था."

İlgili Konular

Bu haber ilk olarak şurada yayınlandı: BBC हिंदी.

İlgili Haberler

पेपर लीक के मामलों में क्या कार्रवाई हुई?
Gelişiyor·6 saat önce

पेपर लीक के मामलों में क्या कार्रवाई हुई?

पेपर लीक के मामलों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है। पिछले कई हफ़्तों से चल रहे व‍िद्यार्थ‍ियों के विरोध प्रदर्शन के बाद यह फ़ैसला आया है।

BBC हिंदी
21 dk okuma
Bu konuda daha fazlaदिल्ली