عاجل
FRCanicule record en France : 35 départements en vigilance rouge, interdiction d'alcool et perturbationsFRKeir Starmer bientôt Premier ministre britannique, selon des médiasFRTrois décès liés à la canicule en GirondeFRNégociations Iran-États-Unis en Suisse : tensions et espoirs d'un accordFRLe gouvernement veut baisser dès cet été le remboursement de la «Sécu» sur les actes médicauxFRCoupe du Monde 2026 : Le Cap-Vert et l'Uruguay font match nul 2-2FRFrance : Un nouveau système d'alerte pour signaler les enfants non scolarisésFRColombie : Abelardo de la Espriella, un pro-Trump, remporte la présidentielleFRConcert politique sous la canicule à ParisFRXV de France : un «crunch amical» contre l’Angleterre A pour gagner sa place dans l’avionFRCanicule record en France : 35 départements en vigilance rouge, interdiction d'alcool et perturbationsFRKeir Starmer bientôt Premier ministre britannique, selon des médiasFRTrois décès liés à la canicule en GirondeFRNégociations Iran-États-Unis en Suisse : tensions et espoirs d'un accordFRLe gouvernement veut baisser dès cet été le remboursement de la «Sécu» sur les actes médicauxFRCoupe du Monde 2026 : Le Cap-Vert et l'Uruguay font match nul 2-2FRFrance : Un nouveau système d'alerte pour signaler les enfants non scolarisésFRColombie : Abelardo de la Espriella, un pro-Trump, remporte la présidentielleFRConcert politique sous la canicule à ParisFRXV de France : un «crunch amical» contre l’Angleterre A pour gagner sa place dans l’avion
Newsgather
Backकॉकरोच जनता पार्टी: अभिजीत दीपके की नई अपील, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी
कॉकरोच जनता पार्टी: अभिजीत दीपके की नई अपील, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी
يتطور
BBC हिंदी11 sa önceسياسة5 dk okumaIndia

कॉकरोच जनता पार्टी: अभिजीत दीपके की नई अपील, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

نظرة سريعة

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है, खासकर दिल्लीवासियों से। प्रदर्शनकारियों ने पानी और अन्य सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया है।

ملخص مُنشأ بالذكاء الاصطناعي

لماذا يهم

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने की शिकायतों के बाद शुरू हुआ है।

حجم الخط

कॉकरोच जनता पार्टी: अभिजीत दीपके ने की नई अपील, जंतर-मंतर पर अब तक क्या-क्या हुआ

प्रकाशित 6 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से अपील की है कि वे जंतर मंतर पर पहुंचें.

नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने की शिकायतों के बाद आज (21 जून 2026) यह परीक्षा दोबारा आयोजित हो रही है. सीजेपी पेपर लीक होने के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही है.

अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि 20 जून से धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी जाने का उल्टी गिनती शुरू हो गई है. हालांकि रविवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की संख्या काफ़ी कम दिख रही है.

दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ताज़ा पोस्ट डाला है. इसमें दीपके जंतर-मंतर पर मौजूद सुरक्षाबलों से कह रहे हैं 'मैं पुलिस से आग्रह करता हूं कि लोगों को जंतर-मंतर आने से न रोकें. हम कुछ भी ग़लत नहीं कर रहे हैं. हम उन बच्चों के लिए इंसाफ़ की मांग कर रहे हैं जिन्होंने आत्महत्या कर ली.'

(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की 'जीवन आस्था' हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)

शनिवार दोपहर से ही जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है. जबकि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द प्रदर्शन स्थल को ख़ाली करें.

इससे पहले अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की जगह पर मौजूद टॉयलेट की पानी की सप्लाई काट दी गई है और शनिवार रात से ही वहाँ पानी की सप्लाई बंद है.

एक अन्य पोस्ट में दीपके ने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान अपने आलीशान सरकारी निवास पर सो रहे हैं .12 बच्चों ने आत्महत्या की उनको कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा. लेकिन उनके ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे युवाओं के लिए बाथरूम में पानी तक नहीं है."

कॉकरोच जनता पार्टी जेन ज़ी से अपील कर रही है कि वे जंतर-मंतर पर पहुँचें, जहाँ थोड़ा क्रिकेट होगा, थोड़ा आंदोलन होगा.

शनिवार को रात भर क्या हुआ

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा के बाद शनिवार दोपहर से प्रदर्शनकारियों का वहां इकट्ठा होना शुरू हो गया.

इनमें से कई लोगों के पास कॉकरोच वाला मास्क भी था जबकि कई लोग थाली और चम्मच लेकर भी पहुंचे.

इससे पहले दीपके ने लोगों से अपील की थी कि वो प्रदर्शन के लिए थाली और चम्मच लेकर जंतर-मंतर पर पहुंचें.

'गो प्रधान गो' (धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो ) नारों के साथ चल रहा यह प्रदर्शन शनिवार शाम तक ख़त्म होने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक अभिजीत दीपके ने घोषणा कर दी कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे.

उन्होंने लोगों से अपील करनी शुरू कर दी कि वे शाम 6 बजे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हों.

इस प्रदर्शन में देर रात तक दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों के साथ ही एआईएसए, एसएफ़आई और एआईएसफ़ जैसे छात्र संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे.

बीबीसी मराठी संवाददाता नीलेश धोत्रे इस दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि पूरी रात जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी जुटे रहे, हालाँकि उनकी संख्या काफ़ी कम हो गई थी.

कई प्रदर्शकारी जंतर-मंतर पर रात भर सोते नज़र आए.

नीलेश धोत्रे के मुताबिक़ जंतर-मंतर पर अचानक बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे और एक बार तो ऐसा लगा कि पुलिस अभिजीत दीपके को वहां से हटा भी सकती है, हालाँकि ऐसा कुछ नहीं हुआ.

कॉकरोच जनता पार्टी का एलान

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वो 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे.'

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए शनिवार देर रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया.

अभिजीत दीपके ने शनिवार को एक्स पर दावा किया है, "दिल्ली पुलिस प्रदर्शन स्थल पर खाना, पानी, स्ट्रीट लाइट और वॉशरूम की अनुमति नहीं दे रही है. बैरिकेड की दूसरी ओर लोग खड़े हैं और पुलिस उन्हें आने नहीं दे रही है."

इसके साथ ही अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो पुलिसकर्मियों से पूछ रहे हैं कि "पानी रोकने और लाइट बंद करने का फ़रमान किसने दिया है."

अभिजीत दीपके ने लोगों से सुबह 9 बजे दिल्ली स्थित जंतर-मंतर आने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह अपील ख़ासतौर पर दिल्लीवासियों से है.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, "हम लोगों ने पूरी कोशिश की, हम इस प्रदर्शन को जितना खींच सकते हैं, खींच चुके हैं. लेकिन आपके साथ के बिना यह प्रदर्शन सफल नहीं होगा. छात्रों, पैरेंट्स, टीचर्स और ख़ास करके दिल्ली वालों से विनती है कि वो प्रदर्शन में शामिल हों."

दीपके ने कहा, "आपके घर में लड़ाई हो रही है, आपके घर में हम आपका हक़ मांग रहे हैं. अगर अभी भी आप आगे नहीं आए, अगर अभी भी आप साथ में नहीं आए तो एक जो उम्मीद इस देश में बची है, वो भी ख़त्म हो जाएगी. अब आपकी ज़िम्मेदारी है."

सीजेपी की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का नाम सामने आने के बाद ही कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर इसके समर्थकों की संख्या लाखों में पहुंच गई थी.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने छह जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था. अभिजीत दीपके उसी दिन सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे थे.

इस प्रदर्शन में ज़्यादातर युवा शामिल थे और वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे.

इस प्रदर्शन के बाद सीजेपी की ओर से चेतावनी दी गई कि अगर सात दिन के अंदर शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं होता है तो वो फिर प्रदर्शन करेगी.

युवा पीढ़ी के इस प्रदर्शन को दुनिया के अन्य देशों के मीडिया ने भी कवर किया और इसे 'जेन ज़ी का प्रदर्शन' बताया.

इस प्रदर्शन में भी सोनम वांगचुक शामिल हुए थे जिन्हें बीते मार्च में छह महीने जेल में रहने के बाद रिहा किया गया था. उन पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था.

इसी प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके ने एक्स पर इस प्रदर्शन को सिर्फ़ एक ट्रेलर बताया था.

ما الذي يجب مراقبته

توقعات الذكاء الاصطناعي — احتمالات وليست حقائق

  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रहेगा।

    مرجح · خلال أسابيع

أسئلة مفتوحة

  • क्या धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे?
  • प्रदर्शन कब तक चलेगा?
  • पेपर लीक की जांच का क्या नतीजा होगा?

مواضيع ذات صلة

This article was originally published by BBC हिंदी.

أخبار ذات صلة

المزيد حول هذا الموضوعजंतर-मंतर