عاجل
ARتصعيد عسكري إقليمي: ضربات أمريكية على إيران وهجمات إيرانية حوثية في المنطقةARإيران تهدد بالانتقام إذا هاجمت الولايات المتحدة جسورها أو محطات طاقتهاARأسعار النفط ترتفع مع تصاعد المخاطر في الشرق الأوسطARاستهداف سفينة سعودية في البحر الأحمر وتصريحات إيرانية عن مضيق هرمزARوزير الثقافة السوري: مشاركتنا في جرش تجسد عودة سوريا لمحيطها العربي والثقافيARروبير ولافروف يبحثان النزاع الأوكراني في مانيلاARالبحرية الأمريكية تنشر وحدة مشاة بحرية استكشافية في أوكيناوا وتستعرض قدراتها ضد إيرانARمنطقة أبيي السودانية-الجنوبية: نزاع دائم وآثار حرب مستمرةARإيران تهدم معدات عسكرية أمريكية في الأردن والكويت، والجيش الأردني يتصدى لصواريخARلماذا تُخاطر إيران بالكثير من أجل مضيق هرمز؟ARتصعيد عسكري إقليمي: ضربات أمريكية على إيران وهجمات إيرانية حوثية في المنطقةARإيران تهدد بالانتقام إذا هاجمت الولايات المتحدة جسورها أو محطات طاقتهاARأسعار النفط ترتفع مع تصاعد المخاطر في الشرق الأوسطARاستهداف سفينة سعودية في البحر الأحمر وتصريحات إيرانية عن مضيق هرمزARوزير الثقافة السوري: مشاركتنا في جرش تجسد عودة سوريا لمحيطها العربي والثقافيARروبير ولافروف يبحثان النزاع الأوكراني في مانيلاARالبحرية الأمريكية تنشر وحدة مشاة بحرية استكشافية في أوكيناوا وتستعرض قدراتها ضد إيرانARمنطقة أبيي السودانية-الجنوبية: نزاع دائم وآثار حرب مستمرةARإيران تهدم معدات عسكرية أمريكية في الأردن والكويت، والجيش الأردني يتصدى لصواريخARلماذا تُخاطر إيران بالكثير من أجل مضيق هرمز؟
Newsgather
رجوعआयरलैंड से हार पर एक्सपर्ट बोले- 'विदेशी पिच पर फेल', सूर्यवंशी को न खिलाने पर नाराजगी
आयरलैंड से हार पर एक्सपर्ट बोले- 'विदेशी पिच पर फेल', सूर्यवंशी को न खिलाने पर नाराजगी
يتطور
BBC हिंदी30‏/6‏/2026رياضة5 د قراءةIndia

आयरलैंड से हार पर एक्सपर्ट बोले- 'विदेशी पिच पर फेल', सूर्यवंशी को न खिलाने पर नाराजगी

نظرة سريعة

आयरलैंड ने भारत को टी-20 सीरीज में 2-0 से हराया। एक्सपर्ट्स ने विदेशी पिचों पर टीम के प्रदर्शन और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर नाराजगी जताई है। कोच गौतम गंभीर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।

ملخص مُنشأ بالذكاء الاصطناعي

حجم الخط

रविवार को आयरलैंड ने बेलफ़ास्ट में भारत पर एक रन की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सिरीज़ अपने नाम कर ली.

2023 के बाद से यह भारत की पहली टी-20 सिरीज़ हार है.

शुक्रवार को भारत पर 34 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आयरलैंड ने दूसरी बार टी-20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम को चौंका दिया. जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलर्ड ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई.

आख़िरी ओवरों में भारत ने तेज़ी से रन बटोरे. इससे मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया. अंतिम दो गेंदों पर भारत को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे.

लेकिन ग्रैंडस्टैंड फ़िनिश में हर्षित राणा, हैरी टेक्टर की गेंद पर उनके भाई टिम टेक्टर के हाथों कैच आउट हो गए. आख़िरी से पहले की गेंद पर मिला यह विकेट आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत की वजह बना.

इससे पहले शुक्रवार को, जिस दिन ज़्यादातर लोग भारत के 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की उम्मीद लगाए बैठे थे, आयरलैंड ने टी-20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम को हराकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को निराश किया और सिरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली थी.

बीबीसी स्पोर्ट के मुताबिक़, यह 12 मैचों में किसी भी फ़ॉर्मेट में भारत पर आयरलैंड की पहली जीत थी. वहीं टी-20 फ़ॉर्मेट में उसे यह कामयाबी नौवें प्रयास में मिली.

भारतीय फ़ैंस इस बात से निराश थे कि दूसरे टी-20 में भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. टीम से मज़बूत वापसी की उम्मीद की जा रही थी.

भारत की इस हार से प्रशंसकों में निराशा दिखी. वैभव सूर्यवंशी को शामिल न किए जाने पर सवाल उठे. सोशल मीडिया पर भारतीय कोच गौतम गंभीर के फ़ैसले पर भी संदेह जताया गया.

गौतम गंभीर हुए ट्रोल

आयरलैंड से सिरीज़ हारने के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर को लेकर सोशल मीडिया पर काफ़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

आयरलैंड क्रिकेट ने एक्स पर गौतम गंभीर को लेकर तंज़ कसा है.

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे एक पोस्ट में आयरलैंड क्रिकेट ने कहा कि फ़िलहाल उनकी कोचिंग टीम में गौतम गंभीर को शामिल करने की कोई योजना नहीं है.

आयरलैंड क्रिकेट ने एक्स पर तंज़ करते हुए लिखा, "हम पुष्टि कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ़ में शामिल नहीं करना चाहते. हालांकि, उनमें प्रतिभा साफ़ दिखाई देती है. भारतीय खिलाड़ियों के साथ आयरलैंड जाकर ऐसे नतीजे हासिल करना वाक़ई असाधारण काबिलियत की मांग करता है."

'अब वैभव को खिलाना ही होगा'

आयरलैंड के साथ मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू न कराए जाने को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने निराशा व्यक्त की है.

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, "वैभव सूर्यवंशी का जिस तरह फ़ॉर्म था, उन्हें दोनों मैच खिलाया जा सकता था. एक मैच में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग कराई जा सकती थी. दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा को नीचे क्रम में लाकर संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता था. लेकिन ऐसा नहीं हो सका."

उन्होंने कहा, "ऐसा हो सकता है कि वैभव 10-15 रन ही बनाते. लेकिन युवा खिलाड़ियों को आज़माने का यह सबसे अच्छा मौका था. अब इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले ही मैच में उन्हें खिलाना होगा. बात सीधी है कि जो बल्लेबाज़ फ़ॉर्म में नहीं हैं, उन्हें बाहर रखिए और वैभव सूर्यवंशी को खिलाइए. भले ही आप उन्हें ओपनिंग के बाद भी खिलाएं, लेकिन उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए."

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ ने बेस्ट प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा, "अगर बेस्ट प्लेइंग इलेवन बनती, तो वैभव सूर्यवंशी का नाम ज़रूर आता. तर्क यह दिया गया कि यह वर्ल्ड कप विनिंग टीम है, इसलिए हम उसी 11 खिलाड़ियों के साथ जाएंगे. वैभव को इंतज़ार करना पड़ेगा. लेकिन इस तर्क पर लगातार टिकना चाहिए. रोहित शर्मा विनिंग कैप्टन थे, लेकिन उन्हें बाद में हटाया गया और कहा गया कि युवा कप्तान को मौका देना है. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के पीछे भी यही तर्क दिया गया."

"जब आप भविष्य की तरफ़ देख रहे हैं, तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बड़ा भविष्य का खिलाड़ी और कौन है? वह रन बनाकर आ रहे हैं. आईपीएल में ऑरेंज कैप जीत चुके हैं. क्रिस गेल के रिकॉर्ड के क़रीब पहुंचकर सिर्फ़ एक छक्के से चूक गए थे. ऐसे में उनका नाम बेस्ट इलेवन में होना चाहिए था."

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने एक्स पर लिखा, "क्या वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ़ बेंच पर बैठाने के लिए आयरलैंड भेजा गया है? या फिर सिर्फ़ टीवी पर इस सीरीज़ की मार्केटिंग के लिए? जब आपके पास पीढ़ी में एक बार मिलने वाली प्रतिभा हो, तो उसे चमकने का पूरा मौक़ा मिलना चाहिए. यह बेहद अजीब है."

वहीं, वरिष्ठ खेल पत्रकार हर्षा भोगले ने आयरलैंड टीम की तारीफ़ करते हुए एक्स पर लिखा, "आयरलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा. यह वही कामयाबी है जिसकी उनके क्रिकेट को ज़रूरत थी. यह नतीजा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरेगा और उनके क्रिकेट को मज़बूत बनाएगा."

उन्होंने आगे लिखा, "ये दोनों मैच आंखें खोलने वाले साबित हुए. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी उन पिचों पर, जहां 250 रन आसानी से बनते हैं और जिन्हें बड़े गर्व से पेश किया जाता है, अचानक अलग परिस्थितियों में खुद को जल्दी ढाल नहीं पाते. इसलिए खिलाड़ियों को समय-समय पर 160-170 रन वाले मैच भी खेलने चाहिए. ऐसे मैच बल्लेबाज़ों की असली परीक्षा लेते हैं."

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, "शाबाश आयरलैंड! आयरिश क्रिकेट के लिए क्या शानदार दिन रहा!"

टीम के प्रदर्शन और कप्तानी पर पूर्व क्रिकेटरों की राय

आयरलैंड के ख़िलाफ़ भारत की हार पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अश्विन ने कहा, "भारतीय खिलाड़ी आईपीएल की '24 कैरेट' सपाट पिचों पर खेलने के आदी हो चुके हैं. जब भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, तो उन्हें काफ़ी संघर्ष करना पड़ता है."

श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा, "अभी सिर्फ़ दो मैचों के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी. इंग्लैंड के साथ पांच मैचों के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है."

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की हार को अप्रत्याशित बताया. उन्होंने कहा, "बल्लेबाज़ वही थे. सिर्फ़ सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या टीम से बाहर हो गए थे. वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इस तरह हार जाएगी, यह ताज्जुब की बात है. आयरलैंड जैसी टीम पहली बार भारत को हरा देती है. इसका मतलब है कि कुछ बातें हैं जिन्हें सुधारना होगा. वैभव सूर्यवंशी को अब मैदान पर उतारना होगा."

'आपके पास बुमराह है हमारे पास मूंदड़ा है'

भारत ने मेज़बान टीम को 8 विकेट पर 154 रन के स्कोर पर रोक दिया था. अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हैरी टेक्टर ने 53 रन बनाए.

शुक्रवार को डेब्यू करने वाले भारतीय मूल के जय मूंदड़ा अब आयरिश क्रिकेट के नए हीरो बन चुके हैं. उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया.

जय मूंदड़ा ने इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के विकेट भी लिए. इससे भारत का स्कोर 3 विकेट पर 19 रन हो गया और टीम दबाव में आ गई.

मूंदड़ा का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन 2021 में पढ़ाई के लिए वे डबलिन चले गए थे. वे राजस्थान के टोंक के रहने वाले हैं और उनके घर पर रविवार को खुशी का माहौल रहा.

रविवार को हुए मैच में आयरलैंड को शुरुआती बढ़त दिलाने में गेंदबाज़ जय मूंदड़ा की अहम भूमिका रही. उन्होंने तीन ओवर के अंदर तीन विकेट लिए.

इसके बाद कई लोगों ने कहा कि भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ बुमराह का जवाब आयरलैंड ने जय मूंदड़ा के रूप में ढूंढ लिया है.

क्रिकइंफ़ो में खेल पत्रकार अलगप्पन मुत्थु ने लिखा, "जय मूंदड़ा ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को आउट कर दिया. यह एक ज़बरदस्त इनस्विंगर थी. इसके बाद उसी ओवर में उन्होंने अभिषेक शर्मा का विकेट भी झटक लिया. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह महज़ चौथी बार था, जब दोनों सलामी बल्लेबाज़ गोल्डन डक पर आउट हुए."

مواضيع ذات صلة

This article was originally published by BBC हिंदी.

أخبار ذات صلة

المزيد حول هذا الموضوعक्रिकेट