عاجل
ITAttacco Terroristico al Pride di Berlino: 1 Morto, 29 Feriti, Sospettato IdentificatoFRIncendies en France : La situation « très défavorable » en GirondeESIncendios en Ávila y Madrid: Desastre extremo con más de 40.000 hectáreas calcinadas y 75.000 personas evacuadasCN特朗普对伊朗:谈判或面临更强打击TRNetanyahu'nun Siyasi Hayatı ve 7 Ekim Olaylarının Ekonomik BedeliTRTrump'ın İran'a Kapsamlı Saldırı Planını Ertelendiği İddiaTRA Milli Kadın Voleybol Takımı, 2026 FIVB Milletler Ligi FinalindeCN甘肃定西山洪灾害致10人遇难,23人受伤,红色预警发布DERussland fordert weitere 30.000 nordkoreanische Soldaten für den Krieg gegen die Ukraine anTRNothing, Akıllı Telefonlar için Essential Apps Uygulamasını SunduITAttacco Terroristico al Pride di Berlino: 1 Morto, 29 Feriti, Sospettato IdentificatoFRIncendies en France : La situation « très défavorable » en GirondeESIncendios en Ávila y Madrid: Desastre extremo con más de 40.000 hectáreas calcinadas y 75.000 personas evacuadasCN特朗普对伊朗:谈判或面临更强打击TRNetanyahu'nun Siyasi Hayatı ve 7 Ekim Olaylarının Ekonomik BedeliTRTrump'ın İran'a Kapsamlı Saldırı Planını Ertelendiği İddiaTRA Milli Kadın Voleybol Takımı, 2026 FIVB Milletler Ligi FinalindeCN甘肃定西山洪灾害致10人遇难,23人受伤,红色预警发布DERussland fordert weitere 30.000 nordkoreanische Soldaten für den Krieg gegen die Ukraine anTRNothing, Akıllı Telefonlar için Essential Apps Uygulamasını Sundu
Newsgather
رجوعपटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, दो बॉडीगार्ड हिरासत में
पटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, दो बॉडीगार्ड हिरासत में
مُلِح
BBC हिंदी4‏/6‏/2026Crime3 د قراءةIndia

पटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, दो बॉडीगार्ड हिरासत में

نظرة سريعة

पटना में ख़ान सर के कोचिंग सेंटर पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने दो बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया है. एक वीडियो में बॉडीगार्ड हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं. ख़ान सर का दावा है कि आठ-दस राउंड गोली चली और ऑफिस तोड़ा गया, जबकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है.

ملخص مُنشأ بالذكاء الاصطناعي

حجم الخط

प्रकाशित 3 जून 2026

अपडेटेड 17 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

पटना में मंगलवार रात को शिक्षक और यूट्यूबर ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर कथित तौर पर फ़ायरिंग हुई.

गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में कोचिंग (ख़ान ग्लोबल स्टडीज) के ही दो बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया है.

पटना टाउन डीएसपी ( मध्य) कार्यालय की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़, " घटना से संबंधित मिले एक वीडियो में ख़ान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो बॉडीगार्ड हवाई फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसमें इस्तेमाल हथियार को जब्त करके एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है."

इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हमले में एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है. ख़ान सर का दावा है कि कोचिंग के बाहर फ़ायरिंग भी हुई है. हालांकि पुलिस ने फ़ायरिंग की पुष्टि नहीं की है.

बुधवार सुबह ख़ान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पटना एसपी सिटी ने कहा था कि इस घटना में शामिल 10 से 12 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है.

पटना पुलिस ने मंगलवार देर रात बयान जारी कर बताया है कि ख़ान ग्लोबल स्टडीज़ कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों के ईंट-पथराव और तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में ख़बर मिली थी.

बयान में कहा गया है, "घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फ़ुटेज से पता चला है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान, पटना से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है. और सीसीटीवी फ़ुटेज से फ़ायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, जिस समय यह हमला हुआ उस समय कोचिंग में क्लासेज़ ख़त्म हो चुकी थीं.

घटना की ख़बर मिलने के बाद पटना एसएसपी, डीएसपी समेत पुलिस की कई टीमें कोचिंग सेंटर पर पहुंच गईं.

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने एएनआई से कहा, "इस हमले में गार्ड के घायल होने की ख़बर है. इस मामले में गार्ड और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है. घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है."

पुलिस ने क्या कहा

एसपी सिटी दीक्षा ने कहा कि अब तक 10 से 12 लोगों की पहचान की जा चुकी है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "इसमें शामिल लोग सड़क के दूसरी ओर स्थित कोचिंग सेंटर से जुड़े हुए हो सकते हैं. फ़िलहाल सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है. औपचारिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं और आगे की प्रक्रिया जारी है."

उन्होंने बताया, "सभी वीडियो फ़ुटेज की गहन जांच की जा रही है और हर पहलू का सत्यापन किया जा रहा है. हमें सूचना मिली है कि एक व्यक्ति घायल हुआ है. उसका फ़िलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीसीटीवी फ़ुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है. "

इससे पहले पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा था, "जो भी इस मामले में शामिल पाया जाएगा, उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी."

ख़ान सर ने क्या बताया

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

एपिसोड

समाप्त

ख़ान सर ने पत्रकारों से बातचीत में आशंका जताई कि 'हमलावरों का संबंध कोचिंग संस्थानों से हो सकता है.'

उन्होंने कहा, "क्लासेें ख़त्म हो चुकी थीं. बिहार पुलिस भर्ती का परिणाम आया था. हज़ारों अभ्यर्थी सफल हुए थे. हम थके हुए थे. तभी कुछ असामाजिक तत्व आए, हमें धमकाने लगे और गार्डों के साथ मारपीट की."

उन्होंने दावा किया, "दस मिनट के अंदर कम से कम आठ-दस राउंड गोली चली और चारों ओर अफ़रा-तफ़री का माहौल पैदा हो गया. ऑफ़िस को पूरी तरह तोड़ दिया है."

उन्होंने कहा, "गार्ड को मार कर इतना लहूलुहान कर दिया है कि उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. देखिए यहां क्या हो रहा है. ये बिल्कुल असामाजिक तत्व हैं."

ख़ान सर ने संदिग्धों की पहचान का दावा करते हुए कहा, "लोगों को चिह्नित कर लिया गया है, गार्ड ने भी उनकी पहचान कर ली है. ऐसा लगता है कि उनका संबंध कोचिंग संस्थानों से है. वे कम फ़ीस से परेशान हैं. मेरा मानना है कि ग़रीबों को भी पढ़ने का अधिकार है."

उन्होंने कहा, "मुझे सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन यह प्रशासन पर निर्भर करता है. सीसीटीवी फ़ुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है."

ख़ान सर ने कहा, "हमारे सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है. ये लोग पास के कोचिंग सेंटर से हैं. यह साफ़ है कि इस घटना के पीछे आसपास का कोचिंग संस्थान है. उन्होंने ऐसे बयान भी दिए हैं, जिनमें कहा गया है कि वे ख़ान सर के कोचिंग सेंटर को उड़ा देंगे."

कौन हैं ख़ान सर

मुसल्लहपुर हाट इलाक़ा बिहार की राजधानी पटना का एक प्रमुख शैक्षणिक हब है. यहीं ख़ान सर का कोचिंग संस्थान है.

इस इलाक़े में एक प्रमुख कोचिंग केंद्र है- 'ख़ान जीएस रिसर्च सेंटर', जिसे मशहूर ख़ान सर चलाते हैं. उनका पूरा नाम है फ़ैज़ल ख़ान.

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के देवरिया के एक स्कूल से की है. ख़ान सर ने बाद में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है.

ख़ान सर का दावा है कि उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है. उनका कहना है कि उनके यूट्यूब चैनल को कोविड लॉकडाउन ने ज़्यादा लोगों तक पहुँचा दिया.

इसी दौर में ख़ान सर भी काफ़ी मशहूर हुए. ख़ासकर देसी अंदाज़ में पढ़ाने और समझाने के तरीक़ों की वजह से वो चर्चा में आए.

ख़ान सर मूल रूप से बिहार की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं.

مواضيع ذات صلة

This article was originally published by BBC हिंदी.

أخبار ذات صلة

पेपर लीक के मामलों में क्या कार्रवाई हुई?
يتطور·قبل 15 ساعة

पेपर लीक के मामलों में क्या कार्रवाई हुई?

पेपर लीक के मामलों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है। पिछले कई हफ़्तों से चल रहे व‍िद्यार्थ‍ियों के विरोध प्रदर्शन के बाद यह फ़ैसला आया है।

BBC हिंदी
21 د قراءة
المزيد حول هذا الموضوعख़ान सर