
असम: जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवानों की मौत
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम सहित पांच वायु सेना कर्मियों की मौत हो गई.


