Newsgather
Zurückनीट पेपर लीक: कांग्रेस का पीएम आवास पर धरना, राहुल गांधी हिरासत में, पीएम मोदी का बयान
नीट पेपर लीक: कांग्रेस का पीएम आवास पर धरना, राहुल गांधी हिरासत में, पीएम मोदी का बयान
In Entwicklung
BBC हिंदीvor 7 StundenPolitik5 Min. LesezeitIndia

नीट पेपर लीक: कांग्रेस का पीएम आवास पर धरना, राहुल गांधी हिरासत में, पीएम मोदी का बयान

Auf einen Blick

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है, वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में पीएम आवास के बाहर धरना दिया. दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार बयान दिया, जिसमें उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर जोर दिया.

KI-generierte Zusammenfassung

Warum es wichtig ist

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफ़े की मांग की जा रही है. कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) इस मामले में सरकार पर दबाव बना रही हैं.

Schriftgröße

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है.

वहीं कांग्रेस के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया था. कांग्रेस सांसदों की मांग थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें.

बीबीसी संवाददाता सुमेधा पाल ने बताया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है.

बीबीसी संवाददाता पवनकांत ने बताया कि हिरासत में लिए गए नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में ले जाया गया है.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी से पुलिस ने दुर्व्यवहार किया है और उन्हें नहीं पता है कि पार्टी नेताओं को कहां ले जाया गया है.

इससे पहले पीएम आवास के पास धरना दे रहे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुँचे थे. मुलाक़ात के बाद उन्होंने इस बारे में एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा.

जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वादा करके अपनी बात से मुकर गए.

वहीं कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि जब तक स्टूडेंट्स और युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उसके नेता प्रधानमंत्री आवास के सामने से हिलने वाले नहीं हैं.

कांग्रेस ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने आवास से बाहर आना ही होगा.

फ़िलहाल जितेंद्र सिंह के दावों पर कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.

इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार नीट पेपर लीक मामले को लेकर एक बयान दिया.

हालांकि पीएम मोदी का ये बयान सीधे नहीं आया बल्कि केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के ज़रिए सामने आया.

जितेंद्र सिंह ने क्या बताया?

राहुल गांधी से मुलाक़ात के बाद जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट के ज़रिए इसके बारे में जानकारी साझा की थी.

उन्होंने लिखा, "सरकार ने मुझे और मेरे साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को इन वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करने मौके पर भेजा था."

जितेंद्र सिंह ने लिखा, "राहुल गांधी से अनुरोध किया गया कि वे अपना धरना समाप्त करें, क्योंकि यह स्थल धरने का स्थल नहीं है, और यहां पर धरना करने से जनसाधारण को काफी असुविधा भी पहुंच रही है. राहुल गांधी जी ने यह मांग रखी कि अगर सरकार संसद में नीट और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है, तो वह अपना धरना तुरंत समाप्त कर देंगे."

"कुछ ही समय में सरकार के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति लेने के बाद, राहुल गांधी को यह आश्वसान दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया है, और सरकार नीट और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने को तैयार है."

"राहुल गांधी जी को जब यह सूचना पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे बल्कि उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे़ का भी आश्वसान चाहा. उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं: संसद में चर्चा एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा."

"जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होंने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गई हैं. जब उनको विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्ज़ी है. जब गृह सचिव ने यह समझाने का प्रयास किया कि यह स्थल धरने के लिए अनुकूल नहीं हैं तो उनका उत्तर था कि ये भी उनकी मर्ज़ी है वे जहां बैठें."

"राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष का अपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस पार्टी ने आज तक इस गंभीर विषय पर नियमानुसार औपचारिक चर्चा करने का कोई नोटिस नहीं दिया है. राहुल गांधी का व्यवहार लोकतंत्र के उसूलों से मेल नहीं खाता है."

कांग्रेस क्यों दे रही थी धरना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस सांसदों के पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन की जानकारी दी थी.

उन्होंने एक्स पर लिखा था, "कल युवा स्टूडेंट्स के साथ हुई क्रूरता को लेकर पीएम मोदी से जवाब मांगने के लिए हमने उनके उनके घर तक मार्च किया है."

"सरकार कोई जवाबदेही नहीं लेना चाहती या संसद में इस पर बहस नहीं चाहती. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए."

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी धरना स्थल पर पार्टी सांसदों के साथ थे.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक और उनकी जायज़ मांगों के साथ है. हम प्रधानमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं."

"इस बुज़दिल तानाशाह सरकार को लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर जवाब देना होगा. मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उनको इस्तीफ़ा देना पड़ेगा."

इस दौरान पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के नेता चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा को हिरासत में लिया.

चन्नी ने मीडिया से कहा, "ये बीजेपी का आतंकवाद है. ये छात्रों को सुन नहीं रहे हैं."

धरने पर बैठे राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने ख़ुद को रस्सी से बांध लिया था.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

मॉनसून सत्र के दूसरे दिन एनडीए सांसदों के 'मंगल मिलन' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा.

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी दी.

किरेन रिजिजू ने कहा, "नीट परीक्षा के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा है कि जब इसकी ख़बर आई तो सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और 12 लोगों को गिरफ़्तार करके जेल भेजा गया है."

रिजिजू ने बताया, "इसके अलावा, पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए, बिना किसी देरी के दोबारा नीट परीक्षा कराई गई और सफलतापूर्वक इसे कराया गया. इसके नतीजे घोषित करने में देरी नहीं हुई. उन्होंने पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों के बारे में भी बताया."

"पीएम मोदी ने अपील की है कि जो पेपर लीक मामले में लिप्त हैं, उनको सख़्त से सख़्त कैसे दी जाए इसके लिए टॉप क्लास के वकील साथ दें, ताकि पेपर लीक जैसे पाप के लिए सख़्त सज़ा मिले. आगे पेपर लीक न हो इसको लेकर जो सख़्त क़दम उठाए गए हैं, उसके बारे में भी पीएम मोदी ने जानकारी दी है."

"पीएम मोदी ने ये भी कहा कि पेपर लीक सिर्फ़ केंद्र सरकार का मामला नहीं है बल्कि पूरे देश के अलग-अलग राज्यों को पेपर लीक मामले में लिप्त लोगों को सज़ा देने के लिए एकजुट होना चाहिए."

Worauf zu achten ist

KI-Ausblick — Möglichkeiten, keine Fakten

  • संसद में नीट और संबंधित आंदोलनों पर चर्चा होगी.

    Sehr wahrscheinlich · Innerhalb von Tagen

  • पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी.

    Wahrscheinlich · Mittelfristig

Offene Fragen

  • संसद में नीट मामले पर चर्चा का क्या परिणाम होगा?
  • क्या केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा देंगे?
  • पेपर लीक के दोषियों को कब तक सज़ा मिलेगी?

Verwandte Themen

This article was originally published by BBC हिंदी.

Ähnliche Meldungen

Government Ready to Discuss NEET Issues in Parliament Amid Rahul Gandhi's Protest and Detention
In Entwicklung·vor 1 Stunde

Government Ready to Discuss NEET Issues in Parliament Amid Rahul Gandhi's Protest and Detention

The Indian government expressed readiness to discuss NEET exam issues in Parliament after Rahul Gandhi protested outside the Prime Minister's residence, demanding the Education Minister's resignation. Gandhi and other Congress leaders were forcibly removed and detained by police, leading to further criticism from Congress regarding the government's handling of students and the protest.

Economic Times
5 Min. Lesezeit
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन: पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग
In Entwicklung·vor 2 Stunden

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन: पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक पर बयान दिया, जबकि कांग्रेस ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया.

BBC हिंदी
5 Min. Lesezeit