
रांची में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक टकराव
झारखंड की राजधानी रांची में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जबकि नौ दिन से अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी स्ट्रेचर पर मार्च में शामिल हुए।




















