Breaking
ESAlvise Pérez y Núcleo Nacional evacuados de Ceuta por contramanifestacionesESHombre de 26 años hospitalizado grave tras agresión en discoteca de MadridESTerremoto de magnitud 4.1 sacude la Región de MurciaESDetenido un hombre en Getxo por agresión sexual 'in fraganti' a una jovenESTrece muertos al estrellarse avioneta con turistas en Perú cerca de las Líneas de NazcaESTrump pospone ataque a Irán tras 'alcanzar las bases de un acuerdo' sobre OrmuzESLa tragedia migratoria de Ceuta: 72 muertos en el cruce masivo más letalESDíaz Ayuso critica la "invasión intolerable" en Ceuta y el "caos continuo" en EspañaESColisión de helicópteros durante extinción de incendio forestal en GreciaESEl viaje de Amadou: de la guerra en Sudán a la espera de asilo en CeutaESAlvise Pérez y Núcleo Nacional evacuados de Ceuta por contramanifestacionesESHombre de 26 años hospitalizado grave tras agresión en discoteca de MadridESTerremoto de magnitud 4.1 sacude la Región de MurciaESDetenido un hombre en Getxo por agresión sexual 'in fraganti' a una jovenESTrece muertos al estrellarse avioneta con turistas en Perú cerca de las Líneas de NazcaESTrump pospone ataque a Irán tras 'alcanzar las bases de un acuerdo' sobre OrmuzESLa tragedia migratoria de Ceuta: 72 muertos en el cruce masivo más letalESDíaz Ayuso critica la "invasión intolerable" en Ceuta y el "caos continuo" en EspañaESColisión de helicópteros durante extinción de incendio forestal en GreciaESEl viaje de Amadou: de la guerra en Sudán a la espera de asilo en Ceuta
Newsgather
Backइंदौर में ब्रेन डेड युवक के अंगदान से छह लोगों को मिली नई ज़िंदगी
इंदौर में ब्रेन डेड युवक के अंगदान से छह लोगों को मिली नई ज़िंदगी
Health
BBC हिंदी6 hours agoHealth3 min readIndia

इंदौर में ब्रेन डेड युवक के अंगदान से छह लोगों को मिली नई ज़िंदगी

Quick Look

इंदौर में 25 वर्षीय गौरव दवे को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद, उनके परिवार ने उनकी पूर्व इच्छा का सम्मान करते हुए अंगदान का फैसला किया। इससे छह लोगों को नया जीवन मिला, जिनमें हृदय, लिवर, किडनी और आंखें प्राप्त करने वाले मरीज शामिल हैं। अंगों को समय पर पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए।

AI-generated summary

Why It Matters

इंदौर के 25 वर्षीय गौरव दवे को ब्रेन हेमरेज के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था, जिसके दो महीने पहले उन्होंने अंगदान की इच्छा जताई थी। उनके परिवार ने उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए अंगदान का फैसला किया।

Font size

मध्य प्रदेश में इंदौर में 25 साल के गौरव दवे ने ब्रेन डेड घोषित किए जाने के महज दो महीने पहले अंग दान की इच्छा जताई थी।

ब्रेन डेड घोषित कर दिए जाने के बाद गहरे दुख में डूबी मां कविता दवे को बेटे की दो महीने पुरानी बात याद आई।

बेटे की इसी इच्छा का सम्मान करते हुए परिवार ने अंगदान का फ़ैसला लिया, जिससे छह लोगों को नई ज़िंदगी मिल सकी।

इंदौर के इस नौजवान का दिल, लिवर, किडनी और आंखें अब दूसरे लोगों के काम आएंगी।

मुख्यमंत्री के आदेश पर अंग दान के लिए उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

13 जुलाई को ब्रेन हेमरेज के बाद गौरव को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज चला, लेकिन 26 जुलाई को डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे की असमय मौत इस परिवार के लिए सबसे मुश्किल पल था। तब गौरव के पिता और मां उसकी कही वो बात याद कर रहे थे जो घर में आम बातचीत के दौरान उन्होंने कही थी।

एक निजी बैंक में काम करने वाले गौरव के पिता सतीश दवे ने बताया, "लगभग दो महीने पहले हम सब साथ बैठकर खाना खा रहे थे। तभी गौरव ने अपनी मां से कहा था कि अगर उसे कभी कुछ हो जाए तो उसके अंग दान कर दिए जाएं। उस समय किसी ने इस बात पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया था। लेकिन जब डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित किया, तो उसकी मां कविता दवे को बेटे की वही बात याद आई।"

इंदौर में प्रशासन के साथ अंगदान के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था 'मुस्कान' के कार्यकर्ता भी तभी इस परिवार से मिले।

उन्होंने अंगदान की पूरी प्रक्रिया समझाकर उन्हें अंगदान के लिए प्रेरित किया। बेटे की इच्छा और संगठन की सलाह के बाद दवे दंपति ने बेटे के अंगदान के लिए सहमति दे दी। इस एक फ़ैसले ने छह लोगों की ज़िंदगी बदल दी।

कास्टिंग डायरेक्टर थे गौरव

अपोलो अस्पताल के डॉ. सुशील जैन ने बताया, "परिवार की सहमति मिलने के बाद राष्ट्रीय प्रोटोकॉल और वेटिंग लिस्ट के आधार पर यह तय किया गया कि ये अंग किन्हें देने हैं।"

उन्होंने बताया कि गौरव दवे का हार्ट अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती एक मरीज को ट्रांसप्लांट किया गया।

उनका लिवर इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती मरीज को लगाया गया, जबकि दोनों किडनियां इंदौर के ही अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को लगाई गईं।

उनकी आंखें भी दो ज़रूरतमंद मरीज़ों को दी गईं। जबकि फेफड़े भी चेन्नई भेजे जाने थे लेकिन लॉजिस्टिक परेशानी की वजह से संभव नहीं हो सका।

इंदौर के खजूरी बाजार के रहने वाले गौरव दवे पेशे से फ़िल्म कास्टिंग डायरेक्टर थे, वे इंदौर के साथ मुंबई में भी काम कर रहे थे।

उनके दोस्त तनय जोशी के मुताबिक़, "गौरव एक मिलनसार और सपने देखने वाला लड़का था। मेरी उससे 17 साल से दोस्ती थी। वो ज़िंदगी में बड़ा आदमी बनना चाहता था और देखिए मौत के बाद अंगदान ने उसे वाकई बड़ा बना दिया। आज सोशल मीडिया पर लोग रील बनाकर उसे याद कर रहे हैं।"

तनय जोशी ने आगे कहा, "गौरव अपने परिवार का इकलौता बेटा था, तो वो मम्मी-पापा और बहन की जिम्मेदारी निभा रहा था। उसकी मौत से उसका परिवार टूट गया है, उसकी मां रोते-रोते बेहोश हो जाती हैं। उसकी मौत से तीन दिन पहले हमें पता लगा कि अब उसके बचने की उम्मीद नहीं है। तब हमने उसके मम्मी-पापा को अंगदान को लेकर समझाया। उनके अंगदान के फ़ैसले ने उन्हें इस बात का सुकून भी दिया है कि गौरव का एक हिस्सा आज भी कई लोगों के बीच ज़िंदा है।"

ब्रेन डेड हो चुके गौरव के अंगों को समय पर अलग-अलग अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए इंदौर में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। प्रशासन, ट्रैफ़िक पुलिस, एयरपोर्ट अथॉरिटी और डॉक्टरों की टीम ने मिलकर पूरी व्यवस्था संभाली।

ट्रांसप्लांट के लिए हृदय को ले जाने अहमदाबाद से एक टीम इंदौर पहुंची। विशेष व्यवस्थाओं के बीच गौरव का हृदय महज 171 मिनट में अहमदाबाद पहुंचाकर प्रत्यारोपित किया गया। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी, चिकित्सा विशेषज्ञों और प्रशासन ने मिलकर पूरी योजना बनाई।

मानव अंगों को समय पर अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए।

27 जुलाई की सुबह पहला ग्रीन कॉरिडोर सुबह 8:02 बजे अपोलो अस्पताल से एयरपोर्ट तक बनाया गया, जिसे केवल 13 मिनट में पार किया गया।

दूसरा ग्रीन कॉरिडोर सुबह 9:15 बजे चोइथराम अस्पताल तक बनाया गया, जो 16 मिनट में पूरा हुआ। इस दौरान संबंधित मार्गों पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया ताकि अंगों को बिना किसी बाधा के पहुंचाया जा सके। इंदौर में यह 68वां ग्रीन कॉरिडोर था।

इंदौर शहर में प्रशासन के साथ अंगदान के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था मुस्कान के सेवादार जितेंद्र बगानी (जीतू) ने बताया, दस साल में इंदौर में 68 ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा चुके हैं।

शहर में करीब 19 हजार नेत्रदान, 1100 से अधिक त्वचा दान और 300 से ज्यादा देहदान हो चुके हैं।

Open Questions

  • अंग प्राप्त करने वाले मरीजों की वर्तमान स्थिति क्या है?
  • गौरव के फेफड़े चेन्नई क्यों नहीं भेजे जा सके?
  • अंगदान के बाद परिवार को किस प्रकार की सहायता मिली?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट को पहले जैसा बनाने के उपाय
Health·19 hours ago

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट को पहले जैसा बनाने के उपाय

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कई महिलाओं का पेट सामान्य नहीं दिखता, जिसे 'सी-सेक्शन पाउच' कहते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह सिर्फ सर्जरी के कारण नहीं, बल्कि गर्भावस्था के दौरान मांसपेशियों के खिंचाव और हार्मोनल बदलावों से होता है। डॉ. नेहा पवार और डॉ. रिचा भारद्वाज ने डायस्टेसिस रेक्टी, रिकवरी समय और सही व्यायाम पर सलाह दी है, जिसमें धैर्य, संतुलित आहार और विशेषज्ञ की निगरानी में व्यायाम महत्वपूर्ण हैं।

BBC हिंदी
8 min read
More on this topicअंगदान