Breaking
TRBreaking news... President Erdoğan: We did not resort to provocations, we managed difficult processes successfullyCNThe economy is moving upward, toward newness, and toward excellence. The data in the first three quarters send positive signals.BRYoung man dies in flooded market parking lot in PetrolinaTRBREAKING NEWS: 4-hour fund summit at EKK: Interim payment will start soonTRBreaking News... He was taken to the hospital from Silivri Prison: Bayrampaşa Mayor Hasan Mutlu was taken into surgery!CNTennis》Shocked! A Ukrainian sister announced her divorce and parted ways with retired MonfilsTRFrightening fire on the terrace of a 3-storey building in FatihCN2026 Zhuzhou International Advanced Hard Materials Industry Expo opensPLThousands of people imprisoned in Ołeszki. The only escape route is minedFRViolence of October 17: in the North, the town hall of Denain establishes a curfew until SundayTRBreaking news... President Erdoğan: We did not resort to provocations, we managed difficult processes successfullyCNThe economy is moving upward, toward newness, and toward excellence. The data in the first three quarters send positive signals.BRYoung man dies in flooded market parking lot in PetrolinaTRBREAKING NEWS: 4-hour fund summit at EKK: Interim payment will start soonTRBreaking News... He was taken to the hospital from Silivri Prison: Bayrampaşa Mayor Hasan Mutlu was taken into surgery!CNTennis》Shocked! A Ukrainian sister announced her divorce and parted ways with retired MonfilsTRFrightening fire on the terrace of a 3-storey building in FatihCN2026 Zhuzhou International Advanced Hard Materials Industry Expo opensPLThousands of people imprisoned in Ołeszki. The only escape route is minedFRViolence of October 17: in the North, the town hall of Denain establishes a curfew until Sunday
Backटाइगर श्रॉफ़ पर हमला: पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में पुलिस ने क्या बताया, लॉरेंस गैंग पर बोले सीएम फडणवीस
टाइगर श्रॉफ़ पर हमला: पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में पुलिस ने क्या बताया, लॉरेंस गैंग पर बोले सीएम फडणवीस
Developing
BBC हिंदी1 hour agoCrime3 min readIndiaView translation

टाइगर श्रॉफ़ पर हमला: पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में पुलिस ने क्या बताया, लॉरेंस गैंग पर बोले सीएम फडणवीस

राजस्थान की कोटा पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुए हमले के सिलसिले में तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।

Quick Look

राजस्थान की कोटा पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुए हमले के मामले में तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। अभियुक्तों में एक नाबालिग भी शामिल है, और इनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है।

AI-generated summary

Why It Matters

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीबारी की गई थी।

Font size

राजस्थान की कोटा पुलिस ने दावा किया है कि बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर रविवार को हुए हमले के सिलसिले में तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है.

तीनों अभियुक्तों को जल्द ही मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा, जो उनसे विस्तार से पूछताछ करेगी.

राजस्थान पुलिस के मुताबिक़, इनमें से एक अभियुक्त का अनिल पंडित नाम के एक शख़्स से कनेक्शन होने का पता चला है.

अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित बताया जा रहा है. पुलिस को अभी तक अभियुक्तों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है.

पुलिस के मुताबिक इन अभियुक्तों में एक नाबालिग भी है. दो अभियुक्त सोनीपत के हैं.

कोटा सिटी पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी.

तेजस्विनी गौतम ने बताया, "मुंबई के डीसीपी क्राइम से सोमवार सुबह हमें सूचना मिली कि टाइगर श्रॉफ़ पर फायरिंग करने वाले तीनों अभियुक्त ट्रेन से सफ़र कर रहे हैं और कुछ देर में कोटा पहुंचने वाले हैं."

तेजस्विनी गौतम ने कहा, "कोटा पुलिस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज़ 15 मिनट में ट्रेन से तीनों को पकड़ा है. मुंबई पुलिस की टीम कोटा पहुंच चुकी है और तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा."

उन्होंने कहा, "अभियुक्त रेहान अंसारी सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है. ऋतिक बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है और कुछ सालों से मुंबई में रहता है. इनके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है."

एसपी तेजस्विनी गौतम ने मीडिया को बताया, "पुणे से जयपुर के बीच चलने वाली एक ट्रेन के सामान्य कोच में ये अभियुक्त सवार थे."

उन्होंने आगे बताया, "हमला करने के तुरंत बाद ये वहां से जयपुर के लिए ट्रेन में बैठे थे. जयपुर से बस के ज़रिए दिल्ली और दिल्ली से नेपाल भागने का प्लान था."

पुलिस के मुताबिक़, अभियुक्तों ने शुरुआती पूछताछ में बताया है, "अनिल पंडित लॉरेंस गैंग का आदमी है. उसके संपर्क में रेहान आया था. रेहान ने सोनीपत के एक नाबालिग को अपने साथ लिया और इन्होंने मुंबई जाकर इस हमले को अंजाम दिया है."

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "टाइगर श्रॉफ़ मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है. गोलीबारी के बाद ये तीनों मुंबई से भाग गए थे. सूरत से उन्होंने जयपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी. जब वे जयपुर की ओर जा रहे थे, तब मुंबई पुलिस ने उन्हें ट्रैक किया और राजस्थान पुलिस से संपर्क कर उनकी मदद ली."

उन्होंने कहा, "राजस्थान पुलिस की मदद से उन्हें कोटा में पकड़ा गया. तीनों हिरासत में हैं. वहां की कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें मुंबई लाया जाएगा. मुंबई लाने के बाद मामले की आगे की जांच की जाएगी. पुलिस ने बहुत तेज़ी से कार्रवाई की है. मुंबई पुलिस इस मामले की जड़ तक पहुंचे बिना नहीं रुकेगी."

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की ज़िम्मेदारी बिश्नोई गैंग के लेने की चर्चा हो रही है. इस बारे में पत्रकारों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "ऐसे किसी भी गैंग से डरने की ज़रूरत नहीं है. यह डरपोक लोगों का काम है. ये ख़ुद कहीं छिपकर बैठते हैं और वहां से धमकियां देते रहते हैं."

उन्होंने कहा, "इसके बावजूद हम हर धमकी को गंभीरता से लेते हैं और उस पर कार्रवाई करते हैं. मुंबई पुलिस ने यह दिखा दिया है कि ऐसे अपराधियों को पकड़ने तक वह रुकती नहीं है."

क्या मुंबई पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लेने की कोशिश करेगी? इस सवाल के जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है. इस पर कार्रवाई चल रही है. इसीलिए मैंने कहा कि इनके आका कहीं भी बैठे हों, हम कार्रवाई करेंगे."

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में रविवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने फ़ायरिंग की. इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हुआ.

बीसीसी न्यूज़ मराठी के मुताबिक़, मुंबई के विले पार्ले पश्चिम में जुहू पुलिस थाने की सीमा के भीतर गोलीबारी की घटना की रिपोर्ट है. मुंबई के वेस्ट ज़ोन-2 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मोहित गर्ग ने टाइगर श्रॉफ़ से जुड़ी गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक़, गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं. उनके बाएं हाथ में गोली लगी है.

डीसीपी मोहित गर्ग के मुताबिक़, "टाइगर श्रॉफ़ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी है और वे घायल नहीं हुए हैं."

डीसीपी गर्ग ने कहा, "यह घटना शाम करीब 7 बजे की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह किसी निजी काम से आए थे. काम ख़त्म होने के बाद जब वह जा रहे थे, तभी यह घटना घटी."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • अभियुक्तों को मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा

    Very likely · Within days

Open Questions

  • क्या अभियुक्तों के पास से हथियार बरामद होंगे?
  • लॉरेंस बिश्नोई की सीधी संलिप्तता क्या है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Espionage case on Army officer’s wife, lens on ‘China links’
Developing·

Espionage case on Army officer’s wife, lens on ‘China links’

Jammu and Kashmir Police have filed a case under the Official Secrets Act against the wife of a Jammu-based Army major for allegedly collecting and sharing sensitive security information with foreign intelligence operatives linked to China, using AI tools like ChatGPT and Claude to write papers while posing as a freelance researcher; she was intercepted at Jammu railway station on October 14 and questioned, but not arrested.

Times of India
2 min read