
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में खनन कंपनी कर्टिन विश्वविद्यालय के सहयोग से मेंढक नियंत्रण क्षेत्र स्थापित करेगी
रियो टिंटो पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा क्षेत्र में ज़हरीले केन टोड मेंढक के प्रवेश को रोकने के लिए 28 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 185 करोड़ रुपये) खर्च करेगी। कर्टिन विश्वविद्यालय के सहयोग से पांच साल की परियोजना 2027 में शुरू होगी, जिसमें बांध और जल स्रोतों तक पहुंच रोकी जाएगी ताकि स्थानीय वन्यजीवों की रक्षा की जा सके।
AI-generated summary
रियो टिंटो पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा क्षेत्र में लौह अयस्क की खदानें संचालित करती है। केन टोड को 1935 में गन्ने की फसलों में कीटों को नियंत्रित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया लाया गया था और तब से वे देश के उत्तरी भाग में पश्चिम की ओर विस्तार कर रहे हैं। रियो टिंटो को पहले पिलबारा में दो आदिवासी चट्टानी शेल्टरों को नष्ट करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उसके तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अपना पद गंवाना पड़ा था।
रियो टिंटो नाम की कंपनी पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा क्षेत्र में ज़हरीले केन टोड (एक प्रकार का मेंढक) के प्रवेश को रोकने के लिए लाखों डॉलर खर्च कर रही है.
खनन कंपनी यहां लौह अयस्क की खदानें संचालित करती है.
रियो टिंटो पर्थ स्थित कर्टिन विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के सहयोग से 28 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 185 करोड़ रुपये) खर्च करेगी.
इस राशि से रियो टिंटो का उद्देश्य 'मेंढक नियंत्रण क्षेत्र' स्थापित करना और इस हानिकारक मेंढक को दक्षिण की ओर फैलने से रोकना है.
हालांकि केन टोड रियो टिंटो के व्यवसाय के लिए प्रत्यक्ष ख़तरा नहीं है, लेकिन इसके द्वारा छोड़े गए विष स्थानीय वन्यजीवों के लिए घातक हैं.
पिलबारा पारिस्थितिकी तंत्र भी ख़तरे में है.
रियो टिंटो को पहले भी पिलबारा में लौह अयस्क भंडार के ऊपर स्थित दो आदिवासी चट्टानी शेल्टरों को नष्ट करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है.
इस फ़ैसले के कारण कंपनी के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अपना पद गंवाना पड़ा.
देश भर में इसका कड़ा विरोध हुआ और बाद में रियो टिंटो ने स्थानीय आदिवासी समुदायों में भरोसे को फिर से कायम करने के लिए काम करने का वादा किया.
ऑस्ट्रेलिया के न्यांगुमार्टा वॉरेन आदिवासी रिज़र्व में रेंजर के रूप में तैनात रोबर्टा हंटर ने कहा, "केन टोड पानी और जानवरों को नष्ट कर देते हैं. जब वे हमारे क्षेत्र के क़रीब आते हैं, तो हम उन्हें रोकने के लिए वहां मौजूद रहना चाहते हैं. हम नहीं चाहते कि हमारा क्षेत्र नष्ट हो जाए."
इस योजना के तहत ग्रेट सैंडी रेगिस्तान और हिंद महासागर के बीच 7,500 वर्ग किलोमीटर भूमि पर एक बांध बनाया जाएगा ताकि मेंढक को पानी तक पहुँचने से रोका जा सके.
सूखे महीनों के दौरान जीवित रहने के लिए केन टोड को हर कुछ दिनों में पानी की आवश्यकता होती है.
जब प्राकृतिक जल स्रोत उपलब्ध नहीं होते हैं, तो यह मेंढक पशुपालन और सिंचाई के उद्देश्यों के लिए बनाए गए कृत्रिम जल स्रोतों पर निर्भर रहता है.
इन फ़ंड्स का इस्तेमाल बांधों, जल भंडारण टैंकों और अन्य भूमिगत जल स्रोतों तक इसे पहुंचने से रोकने के लिए किया जाएगा. पांच साल की यह परियोजना 2027 में शुरू होने वाली है.
यदि केन टोड पिलबारा में प्रवेश कर जाए, तो वहां की कई देशी प्रजातियां लुप्तप्राय हो जाएंगी.
इनमें एक छोटा मांसाहारी जीव लुप्तप्राय उत्तरी क्वोल, गोआना छिपकली और घोस्ट बैट शामिल हैं.
गन्ने की फसलों में कुछ कीटों को नियंत्रित करने के लिए 1935 में ऑस्ट्रेलिया में केन टोडको लाया गया था.
तब से वे धीरे-धीरे देश के उत्तरी भाग में पश्चिम की ओर विस्तार कर रहे हैं.
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के आंकड़ों के अनुसार, वे अपनी सीमा का विस्तार कर रहे हैं, और हर साल 40 से 60 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं.
इन मेंढकों की संख्या को नियंत्रित करने वाले कोई शिकारी नहीं हैं. इसके अलावा, वे अपनी रक्षा के लिए ज़हर का इस्तेमाल करते हैं.
कर्टिन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बेन फिलिप्स ने कहा कि अगर इन्हें इस क्षेत्र में प्रवेश करने से नहीं रोका गया, तो वे अगले दो दशकों के भीतर पिलबारा तक पहुंच जाएंगे.
उन्होंने कहा, "यह संरक्षण क्षेत्र दुनिया की सबसे ख़तरनाक आक्रामक प्रजातियों में से एक, केन टोड के प्रसार को रोकने और इस क्षेत्र के अद्वितीय वन्यजीवों की रक्षा करने का एक दुर्लभ अवसर है."
AI outlook — possibilities, not facts
केन टोड अगले दो दशकों के भीतर पिलबारा तक पहुंच जाएगा यदि इसे रोका नहीं गया।
Likely
An American chestnut orchard in Mason County, West Virginia, established in the 1970s for blight research, faces relocation due to Nscale's proposed $20 billion AI infrastructure campus, raising concerns among specialists.
An 18-month-old orphaned elephant calf named Maya has been airlifted from Kerala to Vantara in Jamnagar for specialised medical care after a Kerala Medical Board recommended euthanasia due to multiple fractures and a severe decline in health.
Delhi's air quality index stood at 365 in the 'very poor' category ahead of Diwali, with 22 of 59 monitoring stations recording severe levels above 400. The Commission for Air Quality Management imposed GRAP-III stage three measures in Delhi-NCR, restricting construction and demolition activities and considering 50 percent work-from-home for offices. IITM-Pune forecasts severe air quality from November 7 to 9.
GRAP III was activated in New Delhi as the air quality index continued to deteriorate, with average AQI at 382 and several areas already recording severe levels above 400. Restrictions include bans on dust-generating construction, stone crushers, mining, and BS-III petrol and BS-IV diesel cars in Delhi and five NCR districts, plus possible hybrid classes up to Class V and 50% work-from-home in offices.
India's Supreme Court acknowledged that years of judicial orders on Delhi pollution yielded marginal benefits, warning that restrictions without scientific basis provoke more violations. The bench said achieving AQI below 100 in Delhi winters is utopian, cited bumper-to-bumper traffic and normal crackers sold as green crackers as contributors, and said public awareness—not more orders—can curb pollution.
A conservation easement permanently protects 1,686 acres of Flying A Ranch near Ashton, Idaho, preserving a mule deer migration corridor from Wyoming and habitat for grizzly bears, Yellowstone cutthroat trout, and ferruginous hawks while allowing the Atchley family to continue farming and ranching.