सौरव दास, आशुतोष रांका और आजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया- रत्ना सिंह
Quick Look
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रवेश के आरोप में सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार किया है। रत्ना सिंह के अनुसार, उन्हें बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने के आरोप भी लगाए गए हैं। उन्हें एससीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा और संभवतः तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है।
AI-generated summary
Why It Matters
जंतर-मंतर को पहले विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल माना जाता था, लेकिन दिल्ली पुलिस के सर्कुलर के अनुसार इसे इस सूची से हटा दिया गया और तीन नए स्थानों - रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और शाहदरा स्थित सीबीडी मैदान को विकल्प के रूप में सुझाया गया।
सौरव दास, आशुतोष रांका और आजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया- रत्ना सिंह
प्रकाशित 3 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 2 मिनट
कॉकरोच जनता पार्टी के क़ानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह के मुताबिक़ दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर मामले में सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में गिरफ़्तार किया है.
रत्ना सिंह एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए बताया है, ''उन पर अनधिकृत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं.
''उन्हें सुबह एससीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा. ऐसी संभावना है कि उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है.
देर रात तक उन्हें अपने वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई. उन्हें रात तीन बजे एक निजी वैन में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया. इन ग़ैर-क़ानूनी कार्रवाइयों के बावजूद उनका हौसला बुलंद है.''
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर तीनों की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, ''कॉकरोच आजिंक्य, आशुतोष और सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के अंदर हैं. कोई भी चीज़ उनका हौसला नहीं तोड़ सकती.
इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. दोनों ने जंतर-मंतर के बंद गेट पर चढ़कर परिसर में प्रवेश किया था. इससे एक दिन पहले ही जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल का दर्जा ख़त्म कर दिया गया था.
रंका ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह और सौरव दास, संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी अजिंक्य शिंदे के साथ जंतर-मंतर के बंद गेट पर चढ़कर परिसर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें पकड़ लिया.
लुटियंस दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर में प्रवेश करने की यह कोशिश उस फ़ैसले के एक दिन बाद हुई, जिसके तहत इसे विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया गया था.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
दिल्ली पुलिस की ओर से सोमवार को जारी एक सर्कुलर में शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नए स्थानों का उल्लेख किया गया. इसके साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लग गई. इसी जगह पर सीजेपी ने जून और जुलाई में एक बड़ा आंदोलन किया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था.
सर्कुलर के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के अधिकार को ध्यान में रखते हुए मौजूदा निर्धारित स्थल के विकल्प के रूप में उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए एक समिति गठित की थी.
सर्कुलर में कहा गया है कि समिति की सिफ़ारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के दर्जे से हटा दिया गया है. इसमें प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थानों - रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और शाहदरा स्थित सीबीडी मैदान का उल्लेख किया गया है.
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे को सुबह एससीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा
Very likely · Within hours
उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है
Possible · Within days
Open Questions
- क्या गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को जमानत मिलेगी?
- क्या एससीएम कोर्ट में पेशी के दौरान कोई नया सबूत पेश किया जाएगा?
- क्या कॉकरोच जनता पार्टी इस गिरफ्तारी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करेगी?




