
नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ब्रिक्स दुनिया की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है, जिसमें कई देश शामिल हैं।
AI-generated summary
ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसकी स्थापना विकासशील देशों को एकजुट करने के लिए हुई थी।
12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स समिट होगा. इसमें चीन समेत सभी सदस्य देशों के शीर्ष प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की उम्मीद है.
इसे लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से कहा कि तुग़लक रोड इलाक़े में क़रीब 500 सीसीटीवी लगाए गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस ने आयोजन स्थल के आस पास कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था की है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में करीब 15,000 पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों को तैनात किया जाएगा.
तैयारियों के बारे में बताते हुए स्पेशल दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा, "कई गणमान्य लोग दिल्ली आ रहे हैं. इनमें राष्ट्राध्यक्ष, सरकार के प्रमुख, मंत्री, विदेशी प्रतिनिधिमंडल और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य शामिल हैं. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था भी की गई है, जिससे आम लोगों को कम से कम असुविधा हो."
इससे पहले भी भारत साल 2012, 2016 और 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता और बैठकों की मेज़बानी कर चुका है.
इसी साल मई में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी भारत ने की थी.
इस बार यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब मध्य पूर्व में फिर से तनाव बढ़ गया है और वैश्विक तेल बाज़ार में अस्थिरता का दौर है.
इसके अलावा शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, जिसपर सभी की नज़रें हैं.
क्या है ब्रिक्स?
ब्रिक्स दुनिया की पाँच सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है.
ब्रिक्स अंग्रेज़ी के अक्षर B R I C S से बना वो शब्द है, जिसमें हर अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है. ये देश हैं ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका.
ब्रिक्स में दुनिया की सबसे तेज़ गति से बढ़ती 11 प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं और विकासशील देश शामिल हैं- रूस, चीन, भारत, ब्राज़ील, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ़्रीका और संयुक्त अरब अमीरात.
ब्रिक्स2026 की वेबसाइट के अनुसार, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जनवरी 2024 से जबकि इंडोनेशिया जनवरी 2025 में इस ग्रुपिंग का पूर्ण सदस्य बना.
बेलारूस, बोलीविया, कज़ाखस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज़्बेकिस्तान और वियतनाम 2025 में ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट में इस ग्रुपिंग के पार्टनर देश बने.
कुछ जानकारों का कहना है कि ये देश साल 2050 तक विनिर्माण उद्योग, सेवाओं और कच्चे माल के प्रमुख सप्लायर यानी आपूर्तिकर्ता हो जाएंगे.
उनका मानना है कि चीन और भारत विनिर्माण उद्योग और सेवाओं के मामले में पूरी दुनिया के प्रमुख सप्लायर हो जाएंगे जबकि रूस और ब्राज़ील कच्चे माल के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता हो जाएंगे.
ब्रिक्स को यह नाम किसने दिया?
एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ'निल ने दुनिया के सबसे ताक़तवर निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स में काम करने के दौरान यह शब्द गढ़ा था. तब यह शब्द BRIC था.
जब 2010 में दक्षिण अफ़्रीका को भी इस समूह से जोड़ा गया तो यह BRICS हो गया.
ओ'निल ने इस शब्दावली का प्रयोग सबसे पहले वर्ष 2001 में अपने शोधपत्र में किया था.
पहली बार 2006 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में जी-8 समूह के शिखर सम्मेलन के साथ ही ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन यानी ब्रिक के नेताओं ने पहली बार मुलाक़ात की थी.
सितंबर 2006 में जब न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान इन देशों के विदेश मंत्रियों की औपचारिक बैठक हुई तो इस समूह को ब्रिक का नाम दिया गया.
ब्रिक्स को लेकर क्या है ट्रंप का रवैया?
ब्रिक देशों की पहली शिखर स्तर की आधिकारिक बैठक 16 जून 2009 को रूस के येकाटेरिंगबर्ग में हुई.
इसके बाद 2010 में ब्रिक का शिखर सम्मेलन ब्राज़ील की राजधानी ब्रासिलिया में हुई. इसी वर्ष इससे दक्षिण अफ़्रीका के जुड़ने के साथ यह ब्रिक से ब्रिक्स बन गया.
दक्षिण अफ़्रीका अप्रैल 2011 में चीन के सान्या में आयोजित इस समूह के तीसरे शिखर सम्मेलन में पहली बार शामिल हुआ.
ब्रिक्स का गठन उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप के अमीर देशों की राजनीतिक और आर्थिक शक्ति को चुनौती देने के लिए, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण विकासशील देशों को एकजुट करने के मकसद से हुआ था.
बाद के सालों में कई देशों ने इसमें शामिल होने की रुचि दिखाई, तबसे ब्रिक्स में शामिल होने के लिए क़रीब 30 अन्य देशों ने इच्छा ज़ाहिर की.
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ब्रिक्स को लेकर नारज़गी भी देखने को मिली.
साल 2025 में हुई ब्रिक्स समिट के बाद ट्रंप ने सीधी धमकी देते हुए कहा था, "जो देश अमेरिका विरोधी नीतियों' का साथ देंगे, अमेरिका उन देशों पर पहले से लगाए टैरिफ़ के अलावा और 10 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाएगा."
कितनी बड़ी है ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्था?
ब्रिक्स का मुख्यालय चीन के शंघाई में है. ब्रिक्स के सम्मेलन हर साल आयोजित होते हैं और इसमें सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होते हैं.
जब इस समूह में चार देश थे तो हर पांचवें साल एक सदस्य देश इसका सम्मेलन आयोजित करता था.
ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता हर साल एक-एक कर ब्रिक्स के सदस्य देशों के सर्वोच्च नेता करते हैं.
इस साल इस बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है.
ब्रिक्स2026 की वेबसाइट के अनुसार, ब्रिक्स देशों की जनसंख्या दुनिया की आबादी का लगभग 49.5% है और इसका वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में हिस्सा लगभग 40% है और वैश्विक व्यापार में हिस्सेदारी 26% है.
ब्रिक्स देश आर्थिक मुद्दों पर एक साथ काम करना चाहते हैं लेकिन इनमें से कुछ के बीच भारी राजनीतिक विवाद भी है. इन विवादों में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद सबसे अहम है.
2020 तक नए सदस्यों को इस समूह से जोड़ने के प्रस्ताव पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था लेकिन इसके बाद इस समूह को विस्तार देने पर चर्चा शुरू हुई थी.

China has not confirmed President Xi Jinping's participation in the BRICS summit to be held on September 12-13 in New Delhi, even though the summit is just two days away. Earlier, Xi Jinping had also not attended the G-20 summit of 2023. Experts believe that if Xi Jinping does not come, it will be a big blow to India's role in BRICS, while some are considering it as per China's normal protocol. India-China relations remained tense following the 2020 border clash, but have seen gradual improvements over the past two years, including high-level talks, agreements on border patrol and increased trade.

Russian Foreign Minister Sergei Lavrov said that in the future, Iran could also become a part of the Mecca Defense Alliance of Saudi Arabia, Turkey and Pakistan, which ties into Russia's interests in regional security cooperation, while experts believe that Iran's participation currently remains uncertain due to lack of trust and regional differences.

During the Seoul Defense Dialogue, Philippines Defense Minister Gilberto Theodoro received a pamphlet from China in which Beijing reiterated its claims on the South China Sea. Theodorou called it China's 'bullying' and a violation of international etiquette.

Pakistan's Defense Minister Khawaja Asif has warned that the Mecca Defense Alliance may become active in the event of an attack on Saudi Arabia. The deal is in the news amid recent attacks by Yemen's Houthi rebels and Iran's stance, although analysts are skeptical about its actual implementation.

France's Eiffel Tower remained closed on Monday due to a staff strike after female employees were asked to leave their workstations during a visit by Baps, a Hindu religious group, sparking controversy and Baps has apologised.
Ladakh recorded 405,085 tourist arrivals in the first eight months of 2026, a 20.6% increase over the total for 2025. Growth is attributed to infrastructure development, cultural festivals, and government initiatives promoting domestic tourism.