Breaking
TRCritical day for Jensen Huang in Nvidia managementCNThe decision on whether Huang Renxun will stay or go will be made as soon as possible! Samsung and SK Hynix are most afraid of "this incident"CNA chain noodle restaurant in Kaohsiung was shocked to find rat traces, and the Health Bureau inspected it and fined it up to 3 million yuan.CNNBA》37-year-old Harden scored a season-high 32 points and set a team record. The Cavaliers defeated the Knicks and ended their 2-game losing streak.CNZhu Huojin, the outstanding village chief of Yilan, who was transferred to the Shanxiang District, was detained for buying tickets worth 3,000 yuan per ticket.AUMan dies and toddler critical after being pulled from waterCNKo Wenzhe's "Taiwan" will sweep the car in Taichung, Xitun Gala will sing in support of Liu QinyuTRBuilding collapsed in New YorkCNLi Sichuan shouted, "The bridge and the road are my billboards." The latest poll was cast on 11/28CNChuanhuida's board of directors plans to replace Huang Renxun, a list of suspected extramarital affairsTRCritical day for Jensen Huang in Nvidia managementCNThe decision on whether Huang Renxun will stay or go will be made as soon as possible! Samsung and SK Hynix are most afraid of "this incident"CNA chain noodle restaurant in Kaohsiung was shocked to find rat traces, and the Health Bureau inspected it and fined it up to 3 million yuan.CNNBA》37-year-old Harden scored a season-high 32 points and set a team record. The Cavaliers defeated the Knicks and ended their 2-game losing streak.CNZhu Huojin, the outstanding village chief of Yilan, who was transferred to the Shanxiang District, was detained for buying tickets worth 3,000 yuan per ticket.AUMan dies and toddler critical after being pulled from waterCNKo Wenzhe's "Taiwan" will sweep the car in Taichung, Xitun Gala will sing in support of Liu QinyuTRBuilding collapsed in New YorkCNLi Sichuan shouted, "The bridge and the road are my billboards." The latest poll was cast on 11/28CNChuanhuida's board of directors plans to replace Huang Renxun, a list of suspected extramarital affairs
Backपाकिस्तान: सोने के अवैध खनन पर सुरक्षाबलों और चरमपंथियों में मुठभेड़, 10 पुलिसकर्मियों समेत 28 की मौत, क्या है मामला?
पाकिस्तान: सोने के अवैध खनन पर सुरक्षाबलों और चरमपंथियों में मुठभेड़, 10 पुलिसकर्मियों समेत 28 की मौत, क्या है मामला?
BREAKING
BBC हिंदी20 minutes agoWorld3 min readIndiaView translation

पाकिस्तान: सोने के अवैध खनन पर सुरक्षाबलों और चरमपंथियों में मुठभेड़, 10 पुलिसकर्मियों समेत 28 की मौत, क्या है मामला?

अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान से लौट रही पुलिस टीम पर हमला

Quick Look

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले में अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान से लौट रही पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें कम से कम 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 18 चरमपंथी मारे गए।

AI-generated summary

Why It Matters

खैबर पख्तूनख्वा में 11 अक्टूबर से गवर्नर शासन और आपातकाल लागू है। पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े चरमपंथियों के लिए फितना-अल-ख्वारिज शब्द का इस्तेमाल करती है। सिंधु नदी के किनारे अवैध सोने का खनन होता है, जिसे पाकिस्तान सरकार ने अवैध करार दिया है।

Font size

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में बुधवार को अवैध सोने के खनन के खिलाफ एक अभियान से लौट रही पुलिस टीम पर हमला हुआ.

इस हमले में कम से कम 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 18 चरमपंथी मारे गए. कोहाट पुलिस के प्रवक्ता नोमान जेब ने बीबीसी उर्दू को बताया कि मरने वालों में डीएसपी रैंक के अधिकारी हैदर जमान भी शामिल थे.

खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिसकर्मी कोहाट शहर के पास दराबुकाच इलाके में स्थानीय प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चला रहे थे.

बयान के अनुसार, "अभियान पूरा करने के बाद जब पुलिस दल लौट रहा था, तब आपराधिक तत्वों के इशारे पर फितना-अल-ख्वारिज ने पुलिस दल पर हमला कर दिया."

बयान में कहा गया है, "पुलिसकर्मियों ने हमलावरों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला किया. इसके बाद 18 ख्वारिज को जहन्नुम भेज दिया गया."

कोहाट अस्पताल के एमएस डॉ. ताहिर के अनुसार, घटना के बाद 10 पुलिसकर्मियों के शव और 10 घायल उनके अस्पताल में लाए गए हैं.

इनमें से दो गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें पेशावर रेफर कर दिया गया है. आठ घायल लोगों का इलाज कोहाट अस्पताल में चल रहा है.

चरमपंथी कौन थे?

पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े चरमपंथियों के लिए फितना-अल-ख्वारिज शब्द का इस्तेमाल करती है.

बयान के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा पुलिस और स्थानीय नागरिक प्रशासन ने दराबू कच में अवैध सोने के खनन में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाया था. बयान में कहा गया कि इस घटना से आपराधिक तत्वों और फितना-अल-ख्वारिज के बीच कथित गठजोड़ भी सामने आया है.

पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद नौमान जेब ने बताया कि हमले के दौरान पुलिस की पांच गाड़ियों में भी आग लगा दी गई. जेब ने कहा कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर लगातार फायरिंग की.

खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख जताया और विस्तृत रिपोर्ट मांगी.

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कंफ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के मुताबिक, 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति में काफी अस्थिरता बनी रही.

इस दौरान खैबर पख्तूनख्वा और कबायली जिलों के कुछ हिस्सों में चरमपंथी गतिविधियां फिर बढ़ीं. इसके साथ ही इनके खिलाफ ऑपरेशन भी तेज हुए.

खैबर पख्तूनख्वा में 11 अक्टूबर से गवर्नर शासन और आपातकाल लागू है. पाकिस्तान की केंद्र सरकार ने यह कदम तब उठाया था, जब उसने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेतृत्व वाली खैबर पख्तूनख्वा सरकार पर 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई से जानबूझकर दूरी बनाने' का आरोप लगाया था.

पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में सिंधु नदी के साथ-साथ लोगों को रेत छानकर सोना निकालते देखना आम बात है. इस पूरे इलाके में कई मशीनें सोना निकालने के काम में लगी हुई नजर आती हैं. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इस खनन को अवैध करार दे दिया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, खुशालगढ़ और शकर्दरा के बीच स्थित दराबुकच, सिंधु नदी के किनारे फैली एक लंबी पट्टी है और इस क्षेत्र में नदी के किनारों पर सोने की खोज की जाती है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के किनारों पर सोना मिलने के मुद्दे पर इलाके के स्थानीय समूहों के बीच पहले भी झड़पें हो चुकी हैं, जबकि पुलिस ने भी कई बार इन स्थानों पर छापे मारे हैं.

लगभग 3,180 किलोमीटर लंबी सिंधु नदी तिब्बत की मानसरोवर झील से निकलती है और पाकिस्तान के मैदानों को सींचती हुई अरब सागर में जा गिरती है.

और कुछ लोगों के लिए यह नदी सचमुच सोना उगलती है और इसी से उनकी रोजी-रोटी जुड़ी है.

नदी में सोना क्यों मिलता है?

कॉमसेट्स यूनिवर्सिटी, एबटाबाद कैंपस के पर्यावरण विभाग के प्रमुख डॉक्टर फरीदउल्लाह के मुताबिक सिंधु नदी के किनारे जो मिट्टी और रेत पाई जाती है, उसमें सोना प्राकृतिक तरीके से शामिल होता है.

उनके अनुसार, सोना आम तौर पर पहाड़ों के अंदर मौजूद धातुओं के भंडारों से आता है. पहाड़ों में मौजूद सोने के रेशे और खदानों से छोटे-छोटे कण कई तरीकों से निकलकर नदियों और पानी के बहाव में शामिल हो जाते हैं.

और जब बारिश या ग्लेशियरों का पानी पहाड़ों से नीचे बहता है तो यह पानी पहाड़ी चट्टानों और मिट्टी के साथ-साथ सोने के छोटे कणों को भी बहाकर नदी में ले आता है.

नदी के बहाव के दौरान ऐसे कण भारी होने की वजह से नीचे बैठ जाते हैं और नदी के किनारे की रेत और मिट्टी में जमा हो जाते हैं. यही वजह है कि सिंधु नदी के बालू और इसकी मिट्टी में सोने के मामूली कण पाए जाते हैं.

पिछले कुछ वर्षों से पंजाब सरकार और खैबर पख्तूनख्वा सरकार सिंधु नदी पर सोने की तलाश या मशीनरी का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में ऐसी गैर कानूनी सोना तलाशी के खिलाफ 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं.

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने सिंधु नदी और काबुल नदी के किनारों पर सोने की तलाश और बिना अनुमति माइनिंग पर पाबंदी लगाई है और धारा 144 भी लागू की है.

यह पाबंदी स्वाबी, नौशेरा, कोहाट और दूसरे संबंधित क्षेत्रों पर लागू की गई है ताकि अवैध खनन, पर्यावरणीय नुकसान और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से निपटा जा सके.

इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन को अवैध मशीनरी और उपकरण जब्त करने के अधिकार भी दिए गए हैं.

सोना निकालने का परंपरागत तरीका क्या है?

नदी के किनारे से रेत, बजरी और पत्थर इकट्ठा करके उन्हें पानी में प्लेट (पैन), छानने वाले जाल, टब और छोटे बेलचे की मदद से धोया जाता है.

इस तरह हल्की मिट्टी बह जाती है और सोने के भारी लेकिन बारीक कण नीचे रह जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचता है.

डॉक्टर फरीदउल्लाह का कहना है कि कहते हैं कि गिलगित-बल्तिस्तान में सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारों पर सोना निकालने का आम तरीका सदियों पुराना है.

अब यही काम मशीनों के जरिए हो रहा है और इसके लिए भारी मशीनरी, जैसे खुदाई करने वाली मशीन (एक्सकेवेटर), पानी के पंप और छानने वाली इंडस्ट्रियल मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है.

इनसे कम समय में बड़ी मात्रा में रेत और मिट्टी को साफ करके ज्यादा सोना हासिल किया जा सकता है.

पहले ज्यादा से ज्यादा एक ग्राम सोना मिल जाता था, अब पांच से छह ग्राम सोना मिलता है.

हालांकि भारी मशीनें लगने से क्षेत्र में प्रदूषण और नदी के कटाव की समस्या भी बढ़ गई है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • खैबर पख्तूनख्वा में चरमपंथी गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज किए जाएंगे।

    Likely · Within days

  • घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी रहेगा और गंभीर रूप से घायल दो लोगों का पेशावर में इलाज चलेगा।

    Very likely · Within days

Open Questions

  • हमले के पीछे किस चरमपंथी समूह की सीधी भूमिका थी?
  • हमले में घायल पुलिसकर्मियों की वर्तमान स्थिति क्या है?
  • हमले में शामिल हमलावरों की पहचान हुई है या नहीं?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

‘De-risk, not decouple’: Bessent says US-China must cooperate on AI risks
Urgent·

‘De-risk, not decouple’: Bessent says US-China must cooperate on AI risks

US Treasury Secretary Scott Bessent said the US and China will establish a superintelligence dialogue and direct AI incident alert channel ahead of Trump's meeting with Xi Jinping in Shenzhen next week, while also outlining trade initiatives on reciprocal tariffs and market access; separately, Nvidia CEO Jensen Huang faces a shareholder lawsuit over his relationship with Alice Huang and alleged links to Chinese intelligence.

Times of India
4 min read
More on this topicपुलिस