
टोलेडो में हुए भीषण रेल हादसे पर प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने जताया स्तब्ध, सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किए गए।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड के दक्षिण में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने हादसे पर दुख जताया है और आपातकालीन सेवाएं राहत कार्य में जुटी हैं।
AI-generated summary
स्पेन की राजधानी मैड्रिड के दक्षिण में मोरा और ऑर्गाज़ नगरपालिका क्षेत्रों के बीच दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हुई।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड के दक्षिण में मोरा और ऑर्गाज़ नगरपालिका क्षेत्रों के बीच स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई.
अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है.
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने कहा है कि वह टोलेडो में हुए "भीषण रेल हादसे से स्तब्ध" हैं.
सांचेज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह परिवहन मंत्री और कास्तिया-ला मांचा क्षेत्र के प्रेसिडेंट के लगातार संपर्क में हैं.
उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो. इस काम में सभी संबंधित प्रशासनिक एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं.
सांचेज़ ने कहा, "सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, एकजुटता और समर्थन है."
सांचेज़ और स्पेन के अन्य नेताओं ने बुधवार के अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. इनमें अगले महीने होने वाले संसदीय चुनावों के लिए प्रचार अभियान भी शामिल है.
कास्तिया-ला मांचा क्षेत्रीय सरकार की प्रवक्ता एस्तेर पडिया ने स्थानीय टेलीविज़न को बताया कि हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है.
पडिया ने कास्तिया-ला मांचा मीडिया से कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
रेल ऑपरेटर एडिफ़ के मुताबिक, हादसा रेल कंपनी रेनेफ़े की एक ट्रेन और इर्यो कंपनी की दूसरी ट्रेन के बीच हुआ. इर्यो मैड्रिड से सेविया के बीच ट्रेन सेवा संचालित करती है.
एडिफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इस रेल मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर रोक दिया गया है.
AI outlook — possibilities, not facts
मृतकों की संख्या बढ़ सकती है
Likely · Within days

At least 30 people have died in a collision between two high-speed trains near the Spanish city of Urda. There were about 500 passengers in the trains at the time of the accident. Helicopters and emergency services have been deployed for rescue operations.

At least 30 people have died in a collision between two high-speed trains near the Spanish city of Urda. A train traveling south from Madrid collided with a stationary train, causing the carriages to derail. Rescue operations are ongoing and the Prime Minister has expressed condolences.

At least 30 people are feared dead after two high-speed trains collided near the Spanish city of Urda. A train traveling south from Madrid collided with a stationary train, causing the carriages to derail. Rescue operations are underway and the Prime Minister has expressed condolences.
Luka Rahan, an 18-year-old from Papua New Guinea, was rescued by Kiribati fishermen after 41 days adrift in the Pacific. His boat suffered engine failure, and his cousin died during the ordeal. Rahan is currently recovering in a Tarawa hospital.
At least 30 people were killed after a Renfe high-speed train collided with a stationary Iryo service in Spain's Toledo province, injuring numerous passengers and prompting emergency rescue operations.

There is a tough competition between Benjamin Netanyahu and Gadi Eisencott for the post of Prime Minister in Israel. Despite record turnout, any coalition is unlikely to get a majority, raising fears of a prolonged political deadlock after the elections.