
भोपाल की महिला का ट्रेन में बैग चोरी, तकनीक की मदद से आरोपी गिरफ्तार
Translation in progress — showing the original for now.
भोपाल की 27 वर्षीय महिला का पंजाब मेल ट्रेन में बैग चोरी हो गया था. मुंबई पुलिस ने चोरी हुए एयरपॉड्स की लोकेशन ट्रैक करके गुजरात के वडोदरा से शमशेर फहीम खान को गिरफ्तार किया. उस पर पिछले 10 सालों से ट्रेनों में चोरी करने का आरोप है.
AI-generated summary
भोपाल की रहने वाली 27 वर्षीय महिला दिवाली मनाने के लिए अपने घर गई थीं और पंजाब मेल ट्रेन से भोपाल से मुंबई लौटते समय उनका बैग चोरी हो गया. शिकायत के बाद दादर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज किया और साइबर क्राइम टीम की मदद से चोरी हुए एयरपॉड्स की लोकेशन ट्रैक की.
मुंबई की एक महिला का बैग रेल यात्रा के दौरान चोरी हो गया था. शिकायत के बाद पुलिस अभियुक्त तक पहुंचने में कामयाब रही.
पुलिस का आरोप है कि करीब 10 सालों से लंबी दूरी की ट्रेनों के एसी कोचों में यात्रा करने वाले सोए हुए यात्रियों के थैले, मोबाइल फ़ोन और क़ीमती सामान चुराने वाले एक अभियुक्त को उन्होंने गिरफ़्तार कर लिया है.
हालांकि, अभियुक्त के वकील ने सभी आरोपों को ख़ारिज़ किया है.
लोकेशन का पता करते हुए मुंबई पुलिस, सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले शमशेर फहीम ख़ान तक पहुंची.
पुलिस का आरोप है कि शमशेर पिछले कम से कम 10 सालों से रेल यात्रियों का सामान चुरा रहे थे. उनके ख़िलाफ़ अलग-अलग राज्यों में 32 से अधिक एफ़आईआर दर्ज हैं.
आख़िर यह मामला क्या है? एयरपॉड्स की लोकेशन की मदद से पुलिस अभियुक्त तक कैसे पहुंची?
क्या है पूरा मामला
इस मामले की शुरुआत 12 नवंबर को दादर रेलवे पुलिस के पास दर्ज चोरी की एक शिकायत से हुई.
भोपाल की रहने वाली 27 वर्षीय महिला दिवाली मनाने के लिए अपने घर गई थीं. वह मुंबई की एक निजी कंपनी में काम करती हैं. पंजाब मेल ट्रेन से भोपाल से मुंबई लौटते समय उनका बैग चोरी हो गया.
शिकायत में महिला ने बताया है कि वह एसी टू-टियर कोच में सफ़र कर रही थीं. उन्होंने अपना बैग सिर के पास रखा था. लेकिन जब वह सो रही थीं, तभी कोई उनका बैग चुराकर ले गया.
सुबह बैग चोरी होने का पता चलने पर उन्होंने कल्याण में रेलवे पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई.
इस बैग में डेल कंपनी का 82 हजार 600 रुपये का लैपटॉप, 16 हजार 110 रुपये के एप्पल एयरपॉड्स, दूसरी कंपनी के 27 हज़ार रुपये के हेडफ़ोन और कुछ नक़दी थे.
महिला ने शुरुआत में कल्याण रेलवे पुलिस के पास चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि, यह घटना दादर रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मामले को दादर जीआरपी को सौंप दिया गया.
ऐसे मिला सुराग
दादर रेलवे पुलिस थाने में 12 नवंबर को इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(सी) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
दादर जीआरपी पुलिस ने महिला से पूरी जानकारी हासिल करने के बाद मामले की अलग-अलग पहुलओं से जांच शुरू की.
बैग में क्या-क्या सामान था, इसकी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने पता लगाने की कोशिश की कि क्या तकनीक की मदद से चोरी हुए सामान का पता लगाया जा सकता है.
चोरी के मामले की जांच के दौरान दादर रेलवे पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने चोरी हुए एयरपॉड्स की लोकेशन ट्रैक करने का फ़ैसला किया.
इस जांच के लिए दादर रेलवे पुलिस की एक टीम बनाई गई, जिसमें साइबर पुलिस भी शामिल थी.
इसके लिए साइबर पुलिस ने सबसे पहले महिला के मोबाइल फ़ोन से जुड़े एयरपॉड्स की लोकेशन ट्रैक की. पुलिस के ध्यान में आया कि एयरपॉड्स एक्टिव थे. उनकी लोकेशन गुजरात के वडोदरा के छानी गांव में दिखाई दे रही थी.
पुलिस ने इस लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि ये एयरपॉड्स गुजरात के वडोदरा में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मिल सकता है.
सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने के लिए पहुंचा था अभियुक्त
पुलिस ने संबंधित बिल्डर से संपर्क किया. उस दौरान पता चला कि दो दिन पहले ही एक नया सुरक्षा गार्ड वहां काम पर आया था. पुलिस को यह भी बताया गया कि यह व्यक्ति उनके बताए गए हुलिए से मिलता-जुलता एक बैग लेकर घूम रहा था.
इसके बाद दादर जीआरपी पुलिस अभियुक्त की तलाश में उस इलाक़े में पहुंची. हालांकि, वह उस दिन काम पर नहीं आया था.
आखिरकार पुलिस ने एयरपॉड्स की लाइव लोकेशन के आधार पर अभियुक्त को तलाशने की कोशिश की. कंस्ट्रक्शन साइट से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर अभियुक्त को पकड़ लिया गया. इसके बाद उसे मुंबई लाकर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया.
अभियुक्त की पहचान शमशेर फ़हीम ख़ान के रूप में हुई.
दादर जीआरपी पुलिस का दावा है कि अभियुक्त ने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसने यह भी बताया कि वह वडोदरा कैसे पहुंचा.
उसने बताया कि इंटरनेट पर सुरक्षा एजेंसियों की तलाश करने के बाद उसे वडोदरा में सुरक्षा गार्ड की नौकरी मिली थी.
अभियुक्त को निर्माणाधीन स्थलों पर अस्थायी रूप से सुरक्षा गार्ड की नौकरी करना पसंद था. उसने पुलिस को बताया कि ऐसे स्थानों पर नौकरी के अवसर, वेतन और रहने की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जाती है.
शमशेर फ़हीम ख़ान बिहार का रहने वाला है. पुलिस का आरोप है कि वह रेलवे के एसी कोच में सफ़र करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता था.
पुलिस का दावा है कि ख़ास तौर पर एसी टू-टियर और थ्री-टियर कोच में रात के समय यात्रियों के सो जाने के बाद उनके बैग और मोबाइल फ़ोन चोरी करता था. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले कम से कम 10 साल से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. और उसके ख़िलाफ़ पहले भी कई मामले दर्ज हैं.
तकनीक की मदद से सुलझा चोरी का मामला
दादर रेलवे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम ने इस मामले में बताया, "तकनीक की मदद से हमारी टीम ने इस अपराध का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ़्तारी के बाद आरोपी ने सभी अपराधों को कबूल कर लिया है."
इस मामले में अभियुक्त को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया और फ़िलहाल वह 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है.
उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है.
बीबीसी मराठी ने अभियुक्त शमशेर का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन न्यायिक हिरासत में होने के कारण उससे सीधे बात नहीं हो सकी.
कोर्ट में उसकी ओर से वकील संदीप पाटील पेश हुए थे. उन्होंने अपने मुवक्किल पर लगाए गए आरोपों को ख़ारिज़ किया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई में वे अपना पक्ष रखेंगे.
AI outlook — possibilities, not facts
अभियुक्त के खिलाफ आगे की जांच जारी रहेगी और अदालत में मुकदमा चलेगा.
Very likely · Within weeks
Mohamed Yusuf, a 51-year-old Somali-American Uber driver, died in a Minnesota hospital after an alleged November 14 attack in Hopkins. Accused Samit Apurva Patel, 25, faces upgraded charges of second-degree intentional murder. Yusuf's family alleges anti-Somali bias, but prosecutors say evidence is insufficient.
About 25 men attacked a Dalit wedding procession in Nagla Veerbhan village, Agra district, on Nov 26, pulling groom Parimal Singh from a horse and thrashing him after objections to DJ songs dedicated to BR Ambedkar. Three accused were arrested; an FIR under the SC/ST Act and BNS sections was registered against eight named and several unnamed persons.
Kolkata Police sergeant Dibyendu Singha (35) was arrested after a drunken rampage at the CAP Camp housing complex in Salt Lake, during which he allegedly abused and slapped a woman sub-inspector, a woman doctor, a lawyer, and another sub-inspector. He was remanded in 14 days' judicial custody.
Federal prosecutors charged four members of a Queens, New York family with a $55 million pharmacy fraud scheme involving Medicare, Medicaid, and related health plans from September 2020 through March 2026. The government seized $12.4 million in assets and identified $6.7 million in real property for forfeiture.
Angela Lipps, a 50-year-old Tennessee grandmother, was arrested in July 2025 after a West Fargo investigator used facial recognition software to match her social media photo to a suspect in North Dakota bank thefts. She was held on a $100,000 bond for months before being released on Christmas Eve 2025 after financial records placed her in Tennessee. She now seeks $10 million in damages from the City of Fargo and detective Lucas Heck, alleging wrongful arrest and imprisonment.
A passenger on the Bengaluru-Belagavi Vande Bharat Express found a metal bolt embedded in a vada served with coffee. IRCTC initiated punitive action against the external catering service provider and ordered a kitchen inspection after photographs went viral on X.