अमेरिका: पिता ने 11 महीने के बच्चे को ज़िंदा दफ़नाया, 24 घंटे बाद पुलिस को इस हाल में मिला
दक्षिण कैरोलिना में एक पिता ने अपने 11 महीने के बेटे को पिंजरे में बंद कर ज़मीन में दफ़ना दिया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
Quick Look
अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में 11 महीने के बच्चे को उसके पिता माइकल कॉमर ने पिंजरे में बंद कर ज़िंदा दफ़ना दिया था। पुलिस ने 24 घंटे की तलाश के बाद बच्चे को जंगल से सुरक्षित बाहर निकाला, उसकी हालत नाज़ुक है।
AI-generated summary
Why It Matters
आरोपी माइकल कॉमर का पहले भी घरेलू हिंसा का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। बच्चे की कस्टडी उसकी माँ के पास थी।
अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में 11 महीने के एक बच्चे को बचाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक़, बच्चे को उसी के पिता ने एक पिंजरे में ज़िंदा दफ़ना दिया था.
लेक्सिंगटन काउंटी शेरिफ़ विभाग के मुताबिक़, कोआ शार्प सोमवार से लापता था. उसे उसके पिता माइकल कॉमर (25 वर्षीय) अपने साथ ले गए थे. सोमवार शाम को कॉमर को चोरी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया, लेकिन उस समय उनका बेटा उनके साथ नहीं था.
लेक्सिंगटन काउंटी के शेरिफ़ जे कून ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि मंगलवार को बच्चा अपने पिता के घर से कुछ दूरी पर मिला. उसे "ज़िंदा दफ़नाया गया था" और उसकी हालत बेहद नाज़ुक थी. माना जा रहा है कि वह वहां क़रीब 24 घंटे से था.
कून ने बताया कि बच्चे को अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चा पूरी तरह ठीक हो जाएगा.
पुलिस अभी तय कर रही है कि बच्चे के पिता पर और कौन से आरोप लगाए जाएं.
बच्चे की तलाश सोमवार को शुरू हुई थी, जब उसका पिता उसे अपनी माँ के घर से अपने साथ ले गए थे.
शेरिफ़ कून ने बताया कि कॉमर की माँ बच्चे की देखभाल कर रही थीं. उन्होंने कुछ समय के लिए अपने बेटे को बच्चे के साथ अकेला छोड़ दिया था. इसी दौरान कॉमर अचानक बच्चे को लेकर वहां से चले गए.
कॉमर को कई जगहों पर जाते हुए देखा गया, लेकिन उस समय बच्चा उनके साथ नहीं था.
बाद में उन्हें लेक्सिंगटन काउंटी में गिरफ़्तार कर लिया गया. तब भी कोआ उनके साथ नहीं था. शेरिफ़ ने बताया कि इसके बाद बच्चे की तलाश के लिए पुलिस और दमकल विभाग के 100 अधिकारियों की टीम भेजी गई.
शेरिफ़ के मुताबिक़ जब अधिकारियों ने कॉमर से पूछा कि उनका बेटा कहां है, तो उन्हें इस बारे में "ज़्यादा कुछ नहीं बताया".
कून ने बताया कि बचाव दल ने कॉमर के घर के पास जंगल में बच्चे की तलाश की. वहां उन्हें कुछ जगहों पर "ताज़ा खोदी हुई मिट्टी" दिखाई दी. जब उन्होंने वहाँ खुदाई शुरू की, तो उन्हें एक बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी. शेरिफ़ ने इस आवाज़ को "सबसे ख़ुशी देने वाली आवाज़" बताया.
कून ने आगे कहा, "इसके बाद हर कोई उसे बचाने की कोशिश कर रहा था."
कून ने बताया, "जिसमें बच्चा बंद था, वह पिंजरा शायद क़रीब दो फ़ुट (61 सेंटीमीटर) लंबा और दो फ़ुट चौड़ा था. मेरा मानना है कि जब पिंजरा ज़मीन पर रखा गया, तो उसके ऊपर कम से कम एक फ़ुट मिट्टी थी."
बच्चे के माता-पिता के रिश्ते के बारे में शेरिफ़ ने कहा कि उनके बीच "कुछ परेशानियाँ तो साफ़ तौर पर थीं".
अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक़, कॉमर पहले भी घरेलू हिंसा के आरोपों में दोषी होने की बात स्वीकार की थी.
कॉमर की माँ पेट्रीसिया कॉमर ने एनबीसी न्यूज़ को बताया कि कोआ की माँ के पास बच्चे की पूरी कस्टडी है, लेकिन जब उनका बेटा बच्चे को देखता था, तब वह ख़ुद भी उस पर नज़र रखती थीं.
उन्होंने कहा कि उनका बेटा पहले भी बिना किसी की निगरानी के बच्चे की देखभाल कर चुका था और तब कोई परेशानी नहीं हुई थी.
पेट्रीसिया कॉमर ने कहा, "सच कहूं तो मैं उसकी माँ हूं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कुछ करेगा."
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
आरोपी माइकल कॉमर पर अतिरिक्त आपराधिक आरोप तय किए जाएंगे।
Very likely · Within days
Open Questions
- पिता पर कौन से विशिष्ट कानूनी आरोप लगाए जाएंगे?
- बच्चे की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति क्या है?



