Breaking
ARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warITUkraine, Zelensky claims attacks on Russian ships in Libya. Drone raid on Rostov. LIVEDE“Consequences for life in Germany are immense” – Russia should prepare a nuclear weapon in spaceARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warITUkraine, Zelensky claims attacks on Russian ships in Libya. Drone raid on Rostov. LIVEDE“Consequences for life in Germany are immense” – Russia should prepare a nuclear weapon in space
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|महाराष्ट्र : कभी बिजली, पानी और सड़क से महरूम इस आदिवासी गांव ने दस साल में दिए 11 डॉक्टर
महाराष्ट्र : कभी बिजली, पानी और सड़क से महरूम इस आदिवासी गांव ने दस साल में दिए 11 डॉक्टर
NEWS
BBC हिंदी·2 days ago·Education·7 min read·🇮🇳India

महाराष्ट्र : कभी बिजली, पानी और सड़क से महरूम इस आदिवासी गांव ने दस साल में दिए 11 डॉक्टर

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित गुर्हालपानी गांव के युवाओं ने शिक्षा और दृढ़ संकल्प के दम पर नई पहचान बनाई है।

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

महाराष्ट्र के गुर्हालपानी गांव के जगदीश पावरा के डॉक्टर बनने के बाद, पिछले 10 वर्षों में गांव के 11 युवाओं ने मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाया है। यह गांव अब अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए 'डॉक्टरों के गांव' के रूप में जाना जाता है।

AI-generated summary

Why It Matters

गुर्हालपानी एक आदिवासी गांव है जो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। एक दशक पहले तक यहां बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव था।

Font size

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर सतपुड़ा के पहाड़ों के बीच एक छोटा-सा आदिवासी गांव है- गुर्हालपानी।

क़रीब दस साल पहले तक यहां सड़क, बिजली और पढ़ाई की सुविधाएं बहुत कम थीं। गांव के किसी बच्चे के लिए डॉक्टर बनने का सपना देखना भी आसान नहीं था।

फिर जगदीश पावरा ने यह सपना पूरा किया। उन्हें देखकर गांव के दूसरे बच्चों को भी लगा कि जब जगदीश डॉक्टर बन सकते हैं, तो वे क्यों नहीं?

इसके बाद एक-एक करके बच्चे मेडिकल की पढ़ाई की ओर बढ़ने लगे। पिछले 10 साल में इस छोटे से गांव के 11 युवा मेडिकल के क्षेत्र में आगे आए हैं। कुछ डॉक्टर बन चुके हैं और कुछ की पढ़ाई अभी चल रही है।

आश्रम स्कूल, शिक्षकों का साथ, माता-पिता की मेहनत और एक डॉक्टर की कामयाबी से पैदा हुए भरोसे ने गुर्हालपानी को नई पहचान दी है। अब इसे डॉक्टरों का गांव कहा जाने लगा है।

गुर्हालपानी में पावरा आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। गांव में क़रीब 70 से 80 घर हैं और आबादी लगभग 400 से 500 के बीच है।

कुछ साल पहले तक इस गांव की पहचान बिल्कुल अलग थी। इसके बारे में कहा जाता था कि यह महाराष्ट्र का आख़िरी गांव है, जहां न सड़क है, न बिजली और न ही दूसरी बुनियादी सुविधाएं।

यंग फ़ाउंडेशन के संदीप देवरे बताते हैं, "कुछ समय पहले तक इस गांव की चर्चा इसलिए होती थी कि यह महाराष्ट्र का आख़िरी गांव है। यहां लाइट नहीं थी, सड़कें नहीं थीं और बिजली नहीं थी।"

अब गांव में सड़क और बिजली जैसी कुछ सुविधाएं पहुंच गई हैं। लेकिन जगदीश पावरा के बचपन में हालात अलग थे।

डॉक्टर जगदीश बताते हैं, "जब मैं छोटा था, तब चारों ओर अंधेरा था। हम मिट्टी के तेल की ढिबरी जलाकर पढ़ाई करते थे। कहीं जाना होता था, तो पहले पैदल बोराडी जाना पड़ता था। मुझे आज भी याद है कि यह दूरी कम से कम 15 से 17 किलोमीटर थी।"

जगदीश पावरा गुर्हालपानी के पहले डॉक्टर हैं। पहली से दसवीं तक उन्होंने निमझरी के आश्रम स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने शिरपुर से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की और पुणे के विजय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा किया। फिर उन्होंने मुंबई के जे.जे. अस्पताल से रेडियोलॉजी में एमडी की पढ़ाई की।

जगदीश बताते हैं कि 2017 में एमडी में दाख़िले के लिए हुई परीक्षा में उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग में पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया था।

हालांकि, बचपन से उनका सपना डॉक्टर बनने का नहीं था। दसवीं तक गणित में अच्छे होने की वजह से वह इंजीनियरिंग के बारे में सोचते थे। लेकिन 11वीं और 12वीं में उन्हें जीव विज्ञान पढ़ने में मुश्किल होती थी। उन्होंने मराठी माध्यम से पढ़ाई की थी। अचानक उनके सामने अंग्रेज़ी में मेडिकल के कठिन शब्द आने लगे। ऐसे समय में जीव विज्ञान की शिक्षिका नीलिमा पाटील ने उनका हौसला बढ़ाया।

जगदीश कहते हैं, "आश्रम स्कूल के शिक्षकों ने बहुत मेहनत की। उन्होंने ही मेरे मन में डॉक्टर बनने का सपना डाला। सबसे पहले उन्होंने ही पहचाना कि मुझमें डॉक्टर बनने की क़ाबिलियत है।"

डॉक्टर बनने के पीछे उनकी एक और सोच थी। उन्हें लगता था कि इंजीनियरिंग या सॉफ़्टवेयर के क्षेत्र में जाने पर शायद किसी बड़े शहर में रहना पड़ेगा। लेकिन डॉक्टर बनने के बाद वह अपने गांव के आसपास रहकर लोगों के लिए काम कर सकते हैं।

जगदीश कहते हैं, "मुझे दिल से लगता है कि अगर आश्रम स्कूल नहीं होता, तो शायद आज हम मवेशी चरा रहे होते या खेतों में काम कर रहे होते।"

घर में पावरी भाषा बोली जाती थी। स्कूल में मराठी थी और कॉलेज पहुंचने के बाद पढ़ाई अंग्रेज़ी में होने लगी। जगदीश बताते हैं कि पहली कक्षा में दाख़िला लेने के बाद मराठी सीखने में तीन-चार और कभी-कभी पांच साल तक लग जाते थे।

जगदीश के माता-पिता पढ़े-लिखे नहीं थे। दोनों खेती करते थे। लेकिन उनके पिता चाहते थे कि बच्चे पढ़ाई करें। बस पर लिखी जगह का नाम पढ़ न पाने के कारण उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति से पूछना पड़ता था। किसी दस्तावेज़ को समझने के लिए भी पढ़े-लिखे व्यक्ति की मदद लेनी पड़ती थी। ऐसे अनुभवों के कारण उन्होंने तय किया था कि वे अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाएंगे।

जगदीश पावरा के एमबीबीएस पूरा करने के बाद गुर्हालपानी से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले बच्चों की संख्या बढ़ने लगी। पिछले 10 साल में गांव के 11 युवा मेडिकल के क्षेत्र में आगे आए हैं। इनमें एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस और मेडिकल में आगे की पढ़ाई करने वाले युवा शामिल हैं।

इस बदलाव की एक मिसाल डॉक्टर रणजीत पावरा हैं। उन्होंने पुणे के तिलक आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई पूरी की। साल 2022 से वह गांव से क़रीब 15 किलोमीटर दूर बोराडी में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

रणजीत कहते हैं, "हमारे गांव के पहले डॉक्टर जगदीश पावरा सर हैं। वह एमडी रेडियोलॉजिस्ट हैं। हम उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ते गए। वह लगातार हमारे संपर्क में रहते थे और हमें पढ़ाई करने के लिए कहते थे।"

यंग फ़ाउंडेशन के संदीप देवरे बताते हैं कि एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब जगदीश पावरा गांव आने-जाने लगे, तो दूसरे बच्चों में भी भरोसा पैदा हुआ। बच्चों को लगने लगा कि वे भी डॉक्टर बन सकते हैं।

अब गांव के आठ से 10 लड़के-लड़कियां हर साल नीट की तैयारी करते हैं। पहले साल दाख़िला न मिले, तो वे दोबारा तैयारी करते हैं। दूसरी बार भी कामयाबी न मिले, तो फिर कोशिश करते हैं।

राजेंद्र पावरा का बेटा भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। राजेंद्र चाहते हैं कि गांव के बच्चे पढ़ें, नीट की परीक्षा दें और नाकामी मिलने पर भी कोशिश करना न छोड़ें।

बच्चों की इस कोशिश में मदद करने के लिए यंग फ़ाउंडेशन पिछले सात-आठ साल से इस इलाके में काम कर रहा है। जिस जगह मोबाइल नेटवर्क मिलता है, वहां बांस से बनी एक पाठशाला, पढ़ने की जगह और छोटी-सी लाइब्रेरी बनाई गई है।

गुर्हालपानी में आया बदलाव केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। इसका असर गांव की स्वास्थ्य सेवा पर भी दिखाई देता है। पहले गांव में कोई बीमार पड़ता था, तो लोगों को जड़ी-बूटियों, पेड़-पौधों से बनी दवाओं या पारंपरिक इलाज पर निर्भर रहना पड़ता था।

राजेंद्र पावरा कहते हैं, "पहले कोई बीमार पड़ता था, तो भगत कहे जाने वाले पारंपरिक इलाज करने वालों के पास जाने का चलन था। नींबू के पत्ते घुमाना या शरीर पर राख लगाना जैसे इलाज किए जाते थे।"

आज भी गांव में कोई अलग अस्पताल या क्लीनिक नहीं है। सरकारी अस्पताल वाकवड में है और बोराडी में डॉक्टर मिलते हैं। आपात स्थिति में रोगियों को शिरपुर ले जाना पड़ता है। लेकिन गांव के कुछ बच्चे डॉक्टर बन गए हैं, इसलिए अब लोगों के पास सलाह लेने का एक सहारा है।

जगदीश पावरा शिरपुर में एक सोनोग्राफ़ी सेंटर चलाते हैं। गांव के लोग उनके पास आते हैं, तो वह उनसे पावरी भाषा में बात करते हैं। अगर किसी रोगी को सोनोग्राफ़ी की ज़रूरत नहीं है, तो जगदीश उसे सही डॉक्टर के पास जाने की सलाह देते हैं। गांव से आने वाले रोगियों को वह फ़ीस में भी छूट देते हैं।

संदीप देवरे बताते हैं कि आसपास के कुछ आदिवासी गांवों में आज भी पीने का साफ़ पानी, रोज़ बिजली और पक्की सड़कें नहीं हैं। सड़क न होने के कारण शिक्षक समय पर नहीं पहुंच पाते। एंबुलेंस का समय पर पहुंचना भी मुश्किल होता है। बिजली नियमित न होने के कारण बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है।

जगदीश पावरा चाहते हैं कि गांव की अगली पीढ़ी डॉक्टर बनने से भी आगे के सपने देखे। वह कहते हैं, "अगर हम बन सकते हैं, तो कोई भी बन सकता है। बस कोशिश करनी चाहिए। अब इतने छोटे से गांव का कोई बच्चा ज़िलाधिकारी बनना चाहिए, आईएएस बनना चाहिए और कमिश्नर बनना चाहिए।"

कभी जिस गांव में डॉक्टर बनने का सपना भी बहुत दूर की बात लगता था, वहां अब बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के साथ आईआईटी और सिविल सेवा में जाने के बारे में भी सोच रहे हैं।

Open Questions

  • ?गांव में पक्की सड़क और बिजली की पूर्ण उपलब्धता कब तक सुनिश्चित होगी?
  • ?क्या सरकार इन छात्रों के लिए कोई विशेष छात्रवृत्ति योजना चला रही है?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

महाराष्ट्र के गुर्हालपानी गांव के जगदीश पावरा के डॉक्टर बनने के बाद, पिछले 10 वर्षों में गांव के 11 युवाओं ने मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाया है। यह गांव अब अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए 'डॉक्टरों के गांव' के रूप में जाना जाता है।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Positive
Emotional intensity
High
News value
Moderate
Global impact
National
Follow-up likelihood
Possible
Relevance window
Weeks

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Feature
Source quality
Full
Published
2 days ago

Related Stories

More on this topic
Miniature camera, exam fraud & public fury: South Korea education chief resigns
Education·2 days ago

Miniature camera, exam fraud & public fury: South Korea education chief resigns

South Korea's education minister Choi Kyo-jin resigned after a national tax accountant exam cheating scandal and concerns over Suneung college entrance test security, with President Lee Jae Myung accepting his resignation following criticism over test security preparations.

Times of India
2 min read
Over 10k PG medical seats in blocked category; govt may review float system
Education·2 days ago

Over 10k PG medical seats in blocked category; govt may review float system

More than 10,000 postgraduate medical seats were listed under the blocked category after Round 2 of NEET-PG 2026 counselling, with MD General Medicine accounting for the highest number at 1,026 seats. The government is considering changes to the float system after candidates were found holding seats through both All India and state counselling simultaneously.

Times of India
2 min read
UGC Fake University List 2026: Check names of all 32
Education·3 days ago

UGC Fake University List 2026: Check names of all 32

The University Grants Commission has identified 32 fake universities across India in its 2026 list, with Delhi accounting for 12 institutions and Uttar Pradesh four. The advisory follows Supreme Court directions to warn students against unauthorised institutions, after reports of an alleged fake medical college in Etah, Uttar Pradesh.

Economic Times
4 min read
From daily-wage worker to CSIR scientist: Tamil Nadu researcher's journey
Education·3 days ago

From daily-wage worker to CSIR scientist: Tamil Nadu researcher's journey

Karnan A, from Sivagangai district in Tamil Nadu, worked daily wages to fund his education before receiving the National Fellowship for Scheduled Caste Students in 2019. The approximately Rs 16 lakh fellowship support enabled him to complete his PhD, publish six SCI/SCIE-indexed papers, and become Scientist-C at CSIR Fourth Paradigm Institute in Bengaluru.

Times of India
3 min read
Fake university list grows from 20 to 32 in 3 years, 18 old names still on it
Education·3 days ago

Fake university list grows from 20 to 32 in 3 years, 18 old names still on it

India's University Grants Commission has warned students and parents against enrolling in unrecognised institutions, with its fake university list growing from 20 to 32 in three years. Delhi accounts for 12 fake universities, and 18 of the 20 institutions flagged in March 2023 remain listed despite warnings, state letters, and Supreme Court directions.

Times of India
2 min read
Assam class 10 girl Rakhi Rabha wins President's Scout award
Education·5 days ago

Assam class 10 girl Rakhi Rabha wins President's Scout award

Rakhi Rabha, a Class 10 student from Thengapara village in Assam's South Kamrup district, received the President Scout Award from President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan on November 2, 2026. She also scored 98.2 per cent in English and Mathematics in the Scheduled Tribe Olympic Talent Search Programme and hopes to become an air hostess.

Times of India
3 min read
More on this topic
गुर्हालपानी
आदिवासी
शिक्षा
गुर्हालपानी
जगदीश पावरा
रणजीत पावरा
संदीप देवरे
नीलिमा पाटील
यंग फ़ाउंडेशन
बीबीसी
महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश
शिरपुर
आदिवासी
शिक्षा
डॉक्टर
महाराष्ट्र
प्रेरणा
गुर्हालपानी
गुर्हालपानी