Breaking
TRQassam Brigades commander Yazuri lost his life in Israeli attackDECommemoration of September 11th in New YorkTRMilitary vehicle overturned in Iğdır: 1 martyr, 2 injuredRUThe Houthis captured the port of Mokha: a threat to global shipping routes and rising oil pricesCNAfter the release of U.S. August CPI data, the probability of the Fed raising interest rates next week soared to 90%CNOn the eve of the BRICS summit: Modi meets Putin, Xi Jinping is about to visit IndiaINTLPakistan engages in 'silent diplomacy' as Houthi gains escalate regional tensionsINDifferences in Congress on BRICS summit, BJP counters on P. Chidambaram's statementINTL9/11 widow accuses Saudi Arabia of complicity during ground zero memorialSEThe Swedish Migration Agency has not been able to remove any quota refugees in 2026TRQassam Brigades commander Yazuri lost his life in Israeli attackDECommemoration of September 11th in New YorkTRMilitary vehicle overturned in Iğdır: 1 martyr, 2 injuredRUThe Houthis captured the port of Mokha: a threat to global shipping routes and rising oil pricesCNAfter the release of U.S. August CPI data, the probability of the Fed raising interest rates next week soared to 90%CNOn the eve of the BRICS summit: Modi meets Putin, Xi Jinping is about to visit IndiaINTLPakistan engages in 'silent diplomacy' as Houthi gains escalate regional tensionsINDifferences in Congress on BRICS summit, BJP counters on P. Chidambaram's statementINTL9/11 widow accuses Saudi Arabia of complicity during ground zero memorialSEThe Swedish Migration Agency has not been able to remove any quota refugees in 2026
Backमहिला के पेट से 13 पेन, 5 लकड़ी के चम्मच और एक मोमबत्ती निकाली गई
महिला के पेट से 13 पेन, 5 लकड़ी के चम्मच और एक मोमबत्ती निकाली गई
Developing
BBC हिंदी2 days agoHealth3 min readIndiaView translation

महिला के पेट से 13 पेन, 5 लकड़ी के चम्मच और एक मोमबत्ती निकाली गई

Quick Look

आंध्र प्रदेश के नरसारावपेट की 33 वर्षीय शादीशुदा महिला के पेट से डॉक्टरों ने 13 पेन, एक मोमबत्ती और पाँच लकड़ी के चम्मच सफलतापूर्वक निकाले। एक पेन 25 सेंटीमीटर लंबा था और इसने पेट में छेद कर दिया था, जिससे न्यूमोमीडियास्टिनम की स्थिति उत्पन्न हो गई। महिला को बाएँ छोर में तेज़ दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि महिला मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी और एक साल पहले भी उसने चार पेन निगल लिए थे। घटना के पीछे पिता से झगड़ा बताया गया है।

AI-generated summary

Why It Matters

महिला को बाएँ छोर में तेज़ दर्द की शिकायत पर माताश्री प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ईसीजी सामान्य था लेकिन एंडोस्कोपी में पेट में पेन, चम्मच और मोमबत्ती जैसी विदेशी वस्तुएं मिलीं। एक पेन 25 सेंटीमीटर लंबा था और इसने पेट में छेद कर दिया था।

Font size

एक महिला के पेट में 13 पेन, 5 लकड़ी के चम्मच और एक मोमबत्ती थी. इनमें से एक पेन 25 सेंटीमीटर लंबा था.

डॉक्टरों ने ये सभी चीज़ें सफलतापूर्वक बाहर निकाल लीं और महिला की जान बचा ली.

लेकिन सवाल यह है कि ये सारी चीज़ें एक महिला के पेट में गईं तो कैसे?

आमतौर पर, खाने की चीज़ों के अलावा कोई छोटी-सी चीज़ भी निगलने पर तेज़ पेट दर्द या दस्त की समस्या होती है.

लेकिन पेट में मौजूद इन सभी चीज़ों की वजह से उस महिला को आख़िर किस तरह की परेशानी हुई?

इन चीज़ों को किस तरह बाहर निकाला गया, इसकी जानकारी सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने बीबीसी को दी है.

आख़िर हुआ क्या था?

मिली जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के पालनाडु ज़िले के नरसारावपेट की 33 साल की एक शादीशुदा महिला के सीने में बाईं तरफ़ तेज़ दर्द हो रहा था.

इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे माताश्री प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

डॉक्टरों ने तुरंत उसका ईसीजी और एंडोस्कोपी किया. डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने बीबीसी को बताया कि ईसीजी में सब कुछ ठीक था. लेकिन एंडोस्कोपी के दौरान उसके पेट में पेन, चम्मच और मोमबत्ती जैसी कुछ बाहरी चीज़ें मिलीं.

डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि सीटी स्कैन से इसकी तुरंत पुष्टि करने के बाद उन्होंने एंडोस्कोपी और लैप्रोस्कोपी सर्जरी करने का फ़ैसला किया.

उन्होंने बताया कि इस सर्जरी के ज़रिए सभी पेन, मोमबत्तियां और लकड़ी के चम्मच निकाल दिए गए.

बच्चों के इस्तेमाल वाला 25 सेंटीमीटर लंबा एक पेन महिला के पेट में छेद कर चुका था. इसकी वजह से 'न्यूमोमीडियास्टिनम' नाम की स्थिति पैदा हो गई थी.

उन्होंने बताया कि महिला को दर्द हो रहा था, इसलिए वह उनके पास आई थी.

डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि इसके बाद लैप्रोस्कोपी के ज़रिए महिला के पेट से ये चीज़ें निकाली गईं.

उन्होंने बताया कि महिला के पेट से कुल 13 पेन, एक मोमबत्ती और 5 लकड़ी के चम्मच निकाले गए. उन्होंने यह भी बताया कि महिला की हालत अभी स्थिर है.

इस तरह की समस्या आमतौर पर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों में होती है.

डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने कहा कि मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों की देखभाल करना और यह देखना कि वे अपनी दवाइयां ले रहे हैं या नहीं, माता-पिता की ज़िम्मेदारी है.

संबंधित महिला ने बताया कि एक साल पहले भी उसने इसी तरह चार पेन निगल लिए थे. सर्जरी करके उन्हें बाहर निकाला गया था.

डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि वह मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं और उनका मनोचिकित्सक के पास भेजा गया था. फ़िलहाल उनका इलाज चल रहा है.

हालांकि, हर कोई ऐसी चीज़ें नहीं निगल सकता. उन्होंने साफ़ किया कि ऐसा अक्सर मानसिक परेशानी से जूझ रहे मरीज़ ही करते हैं.

उन्होंने कहा कि 25 सेंटीमीटर लंबी चीज़ का पेट में पहुंचना बहुत दुर्लभ है. अपने करियर में उन्होंने पहली बार किसी को इतना बड़ा पेन निगलते हुए देखा है.

डॉक्टर ने बताया कि महिला का अपने पिता से झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने ये चीज़ें निगल ली थीं.

हालांकि, डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने कहा कि कई लोग ऐसी चीज़ें खाते हैं, जिन्हें पचाया नहीं जा सकता, जैसे बाल वगैरह.

इस तरह के मामलों को ट्राइकोबेज़ोअर्स कहा जाता है.

अगर निगलते समय अंदर कहीं छेद न हो, तो आंतों में रुकावट हो सकती है और उल्टी हो सकती है.

बोल्ट और पेन जैसी नुकीली चीज़ों से आंतों में छेद भी हो सकता है.

उन्होंने आगे बताया कि कुछ छोटी चीज़ें मल के ज़रिए बाहर निकल सकती हैं. छोटे बच्चे अनजाने में सिक्के निगल लेते हैं. कई बार उनके माता-पिता को भी इसका पता नहीं चलता. बाद में वे सिक्के मल के ज़रिए बाहर निकल जाते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि अगर आंतों में छेद हो जाए, तो कुछ मरीज़ों को संक्रमण हो सकता है और सेप्टिक शॉक आ सकता है. यह जानलेवा हो सकता है.

गुंटूर के डॉ. साई कृष्णा ने बीबीसी को बताया कि ऐसे मामले कभी-कभी सामने आते हैं. इनमें से 90 फ़ीसदी मामलों में मरीज़ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं.

उन्होंने बताया कि ऐसे मरीज़ एक साथ सभी चीज़ें नहीं निगलते. कई बार वे जो भी चीज़ें निगलते हैं, वे सभी पेट में ही रह जाती हैं. उन्होंने आगे बताया कि जब ये चीज़ें पेट में फंस जाती हैं, तभी दर्द होता है. इन चीज़ों को पेट से तुरंत निकालने के लिए एंडोस्कोपी और लैप्रोस्कोपी जैसी सर्जरी की जाती हैं.

उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक मरीज़ के पेट से 20 बैटरियां निकाली थीं. उनके मुताबिक, निगलने के बाद ये चीज़ें कभी-कभी महीनों तक पेट में रह सकती हैं. पेट में जाने के बाद ये आंतों तक नहीं पहुंचतीं. अगर वे आंतों में चली जाएं, तो एक्स-रे करना पड़ता है और सर्जरी करनी पड़ती है.

ऐसे मामलों में सर्जरी के दौरान लैप्रोस्कोपी की जाती है.

डॉ. साई कृष्णा ने कहा कि ट्राइकोबेज़ोअर के मामलों में बाल पेट में ही जमा रहते हैं और उन्हें सर्जरी करके निकालना पड़ता है.

उन्होंने बताया कि नरसारावपेट में हुई घटना में मरीज़ के शरीर में एक छेद हो गया था. यह एक बहुत बड़ी समस्या थी. इसलिए डॉक्टरों को महिला की तुरंत सर्जरी करनी पड़ी.

क्या ऐसे मामले पहले भी दर्ज किए गए हैं?

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ के एक अस्पताल में 40 साल के एक व्यक्ति के पेट से 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथब्रश और दो पेन निकाले गए.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सर्जरी से कम से कम एक महीने पहले उसे ग़ाज़ियाबाद के एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था.

हालांकि, द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मरीज़ ने बताया कि नशामुक्ति केंद्र में भर्ती होने के बाद किसी ने उसकी ठीक से देखभाल नहीं की और उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया गया.

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ग़ुस्से और हताशा में उस व्यक्ति ने ख़ुद को नुक़सान पहुंचाने के लिए इन चीज़ों को निगल लिया.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन ने भी ऐसे ही एक मामले का हवाला देते हुए बताया है कि ईरान के अहवाज़ स्थित इमाम ख़ोमैनी अस्पताल के डॉक्टरों ने 2024 में एक 36 साल के व्यक्ति के पेट से 450 से ज़्यादा धातु की चीज़ें सफलतापूर्वक निकाली थीं.

तेज़ पेट दर्द, लगातार उल्टी और तरल या ठोस चीज़ें खाने-पीने में परेशानी के बाद उस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मरीज़ के एक्स-रे और एंडोस्कोपी में उसके पेट में कई धातु की चीज़ें मिलीं.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मरीज़ की गैस्ट्रोस्टॉमी सर्जरी की गई. उसके पेट से 2,900 ग्राम वज़न के 452 स्क्रू, नट, चाबियां, पत्थर और धातु की दूसरी चीज़ें निकाली गईं.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीज़ों को निगलना एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है और यह बच्चों में सबसे ज़्यादा देखी जाती है. हालांकि, कुछ वयस्कों में, ख़ासकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों और जेलों में भी यह समस्या आम तौर पर देखी जाती है.

ज़रूरी सूचना

हितगुज हेल्पलाइन, मुंबई - 022-24131212

सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्रालय - 1800-599-0019 (13 भाषाओं में उपलब्ध)

इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज़ - 9868396824, 9868396841, 011-22574820

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज़ - 080-26995000

विद्यासागर इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज़, 24x7 हेल्पलाइन - 011-29802980

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • महिला का मानसिक स्वास्थ्य इलाज जारी रहेगा और उसे मनोचिकित्सक के पास भेजा जाएगा।

    Likely · Within weeks

  • इस तरह के मामलों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया जा सकता है।

    Possible · Within months

Open Questions

  • क्या महिला का मानसिक स्वास्थ्य इलाज जारी रहेगा?
  • क्या उसके परिवार द्वारा उचित देखभाल की जा रही थी?
  • क्या इस तरह के मामलों को रोकने के लिए कोई जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.