
बुधवार रात लापता हुए दोनों जवानों की सर्विस राइफलें भी गायब
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार रात लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसरों के शव गुरुवार को दच्छन इलाके के जंगल से बरामद किए गए। दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान थे और उनकी सर्विस राइफलें गायब हैं।
AI-generated summary
इस साल जनवरी में किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में चरमपंथ विरोधी अभियान के दौरान चरमपंथियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी, जिसमें सेना का एक जवान मारा गया था। इसी महीने दो और मुठभेड़ हुईं और फरवरी में तीन संदिग्ध चरमपंथी मारे गए थे, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर शामिल था।
अधिकारियों ने गुरुवार को किश्तवाड़ जिले में लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानों के शव बरामद किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि दोनों के जिस्म पर गोलियां लगने के निशान थे. ये दोनों बुधवार रात से लापता थे.
दरअसल मारे गए दोनों जवान स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) थे और जम्मू-कश्मीर पुलिस की चरमपंथ विरोधी इकाई स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में तैनात थे.
एसपीओ अस्थायी तौर पर नियुक्त किए जाने वाले निचले रैंक के पुलिसकर्मी होते हैं, जिन्हें जम्मू-कश्मीर के पुलिस थानों में तैनात किया जाता है.
हालांकि, उन्हें नियमित पुलिसकर्मियों की तरह वेतन और दूसरी सुविधाएं नहीं मिलतीं, लेकिन वे चरमपंथ विरोधी अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के रहने वाले 54 वर्षीय बॉबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के शव गुरुवार सुबह दच्छन इलाके के एक जंगल से बरामद किए गए. दोनों बुधवार रात इसी इलाके से लापता हुए थे.
मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "उनकी सर्विस राइफलें भी गायब हैं, जिससे हमले में चरमपंथियों के शामिल होने का संकेत मिलता है."
अब तक किसी भी चरमपंथी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
बुधवार रात हुआ था हमला
सूत्रों के मुताबिक, दोनों जवान बुधवार रात किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में कियार से देहरना के बीच पहाड़ी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी संदिग्ध चरमपंथियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी.
माना जा रहा है कि सेना के एक पोर्टर ने पास के सैन्य शिविर को गोलीबारी की सूचना दी थी.
एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया, "बुधवार रात उनके लापता होने की खबर मिलते ही हमने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था. रातभर तलाशी की गई और हमलावरों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद ली गई. अफसोस की बात है कि गुरुवार सुबह हमारी टीमों को दच्छन इलाके के एक जंगल में उनके शव मिले."
अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के दुर्गम और पहाड़ी इलाके से शवों को नीचे लाया जा रहा था.
पहाड़ी जिले किश्तवाड़ में हाल के महीनों में चरमपंथी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है. यह जम्मू के डोडा जिले, कश्मीर के अनंतनाग जिले और लद्दाख के जांस्कर जिले के बीच स्थित है.
इस साल जनवरी में किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में चरमपंथ विरोधी अभियान के दौरान चरमपंथियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी. इस घटना में सेना का एक जवान मारा गया था, जबकि कई अन्य घायल हुए थे.
इसी महीने इस इलाके में दो और मुठभेड़ हुईं, लेकिन चरमपंथी सुरक्षाबलों के घेरे से बचकर निकलने में कामयाब रहे.
इस साल फरवरी में सुरक्षाबलों ने छत्रू इलाके में तीन संदिग्ध चरमपंथियों को मार गिराया था. इनमें पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल था. छत्रू इलाका अनंतनाग और किश्तवाड़ जिलों की सीमा पर स्थित है.
बाद में इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने हाथ में ले ली थी.
एजेंसी ने किश्तवाड़ के इंदरवाल से एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. उस पर मारे गए चरमपंथियों की मदद करने का आरोप था.
एजेंसी ने इस मामले में बीते अक्टूबर में आरोपपत्र भी दाखिल किया था.
AI outlook — possibilities, not facts
हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी रहेगा।
Very likely · Within days
मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी अपने हाथ में ले सकती है।
Likely · Within weeks
A 17-year-old was arrested Wednesday in connection with the October 29 fatal shooting of 15-year-old Ghanaian immigrant Javits Frimpong while walking to school in the Bronx. The arrest follows protests and appeals by the victim's family, Ghanaian officials, and civil rights leaders for justice and a visa for his mother.
A Pakistani court framed charges against eight suspects, including Deputy Prime Minister Ishaq Dar's grandson, for the alleged gang rape and kidnapping of two foreign women from the Netherlands and Venezuela.

A BBC investigation revealed that the American branch of MC2 Model Management sent a woman named Rosa to Jeffrey Epstein's home, where she was sexually abused. Agency chairman Jeff Fuller is accused of having knowledge about Epstein. Justice Department documents have revealed that 10 MC2 models had contact with Epstein.
A vehicle struck multiple pedestrians near the North Hollywood Metro station in Los Angeles on Tuesday afternoon, killing three people and critically injuring three others, according to officials and the Los Angeles Fire Department.
Sonni Mason, dressed as Batman at a fancy-dress party, chased a suspected handbag thief through Norwich after a woman's bag was snatched outside a nightclub. After the suspect discarded the bag, Mason climbed a high flint wall around Norwich Cathedral to retrieve it and returned it with all contents intact. Norfolk Police confirmed the incident occurred on Saturday, September 19.
Alberto Alonso Alencastro, 25, was arrested in Mexico and returned to San Joaquin County for the February kidnapping and murder of Avtar Singh, 57, a Sikh temple volunteer abducted from a gurdwara in Tracy, California. Investigators believe Singh was mistaken for a Canadian man linked to a stolen cargo trailer. Two other suspects remain at large.