
अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ख़िताब जीता। अल अमीरात में खेले गए इस रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की।
AI-generated summary
भारत और पाकिस्तान लगातार दूसरे साल अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल में आमने-सामने थे। पाकिस्तान 2025 का मौजूदा चैंपियन था।
भारत ने अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया.
अल अमीरात में खेले गए रोमांचक ख़िताबी मुक़ाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए थे.
जवाब में भारतीय टीम ने 50 ओवर में 338 बनाकर जीत दर्ज कर ली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 80 रन और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन की शानदार पारियां खेलीं.
दोनों बल्लेबाज़ों ने टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाई. वीके विनीत ने 24, अन्वय द्रविड़ ने 19, अर्जुन राजपूत ने 16 और यशवर्धन चौहान ने 9 रन बनाए.
8 विकेट गिरने के बाद भारत की पारी लड़खड़ाई लेकिन मोहित उल्वा और मनल चौहान ने इसे संभालते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया.
मैच अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, आखिरी छह गेंदों में आठ रनों की ज़रूरत थी. भारत ने सहजता से खेलते हुए आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत दर्ज की.
ऐसी रही पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान की ओर से ओपनर उस्मान ख़ान ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए. यह अंडर-19 वनडे में उनका चौथा शतक है. कप्तान फ़रहान यूसुफ़ ने भी 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर ने 54 गेंदों पर ताबड़तोड़ 80 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 3 चौके लगाए.
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. टीम ने पावरप्ले में ही 93 रन बना लिए थे. उस्मान और अब्दुल कादिर ने दूसरे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बनाया. कादिर 27वें ओवर में आउट हुए, जबकि उस्मान ने अपना शतक पूरा करने के बाद 37वें ओवर में विकेट गंवाया.
एक समय पाकिस्तान का स्कोर 40 ओवर में 274 रन पर 3 विकेट था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी. हालांकि, आख़िरी 10 ओवर में भारतीय गेंदबाज़ों ने पाकिस्तान की रफ़्तार को धीमा किया. पाकिस्तान इस दौरान 63 रन ही बना सका और उसके 6 विकेट गिर गए.
भारत की ओर से काव्य पटेल सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने 4 विकेट लिए, जबकि चिगुरुपति वेंकट ने 3 विकेट झटके.
लगातार दूसरी बार फ़ाइनल में आमने-सामने हुई टीमें
भारत और पाकिस्तान लगातार दूसरे साल अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल में आमने-सामने हुई हैं. पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन है. उसने 2025 के फ़ाइनल में भारत को 191 रन से हराकर ख़िताब जीता था.
पाकिस्तान ने फ़ाइनल से पहले टूर्नामेंट के अपने सभी चार मुक़ाबले जीते थे. वहीं, भारत ने सेमीफ़ाइनल में अफ़ग़ानिस्तान को हराकर ख़िताबी मुक़ाबले में जगह बनाई थी.
फ़ाइनल में पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि भारत ने पीठ में परेशानी के कारण टूर्नामेंट के अपने सबसे सफल गेंदबाज़ ईशान सूद की जगह चिगुरुपति वेंकट को टीम में शामिल किया.
India U19 defeated Pakistan by one wicket in a last-ball thriller to win the Under-19 Asia Cup. Chasing 338, Mohit Ulva's unbeaten 49 off 26 balls secured the win after Pakistan's Usman Khan had earlier scored 107.
India U19 defeated Pakistan by one wicket in the Asia Cup final, chasing a target of 338. Mohit Ulva's unbeaten 49 off 26 balls secured the win on the final delivery, overcoming Usman Khan's century for Pakistan.
Michael Carrick has been dismissed as Manchester United manager following a poor start to the 2026-27 season. Mauricio Pochettino has been confirmed as his permanent successor as the club sits 18th in the Premier League.
Ravichandran Ashwin revealed an emotional conversation with Virat Kohli at the Gabba during the 2024-25 Border-Gavaskar Trophy, where he informed the former captain of his decision to retire from international cricket.
The family of late CD Tenerife striker Jesús de Miguel thanked donors after a crowdfunding campaign raised over €217,000 following his fatal on-pitch collision. Meanwhile, FC Andorra goalkeeper Jesús Owono received a 12-match ban.
New Zealand batter Will Young expects a tough challenge from India's bowling attack with Jasprit Bumrah's return for the upcoming two-match Test series, but backs New Zealand's bowlers to test India's batting line-up.