Breaking
JPSaijo city vice mayor dies, crushed under festival bearer - EhimeITCanada, 'tragic fire at military base, there are dead and injured'CNThe 44th Chrysanthemum Cultural Festival in Kaifeng, China, kicks off with 3.3 million pots of chrysanthemums filling the streets with their fragranceCNLINE’s year-end review! Such accounts will be deleted directly within 2 and a half months.CNProtests in France erupt into violent clashes, looting, building fires and more than 1,000 arrestsTRHigh demand for iPhone Duo; It sold out as soon as it was made available for pre-order.US2026 MLB playoff bracket: Schedule and scores as Rays even ALCS vs. Guardians with Game 4 winIN'Trump to take 60 days to weigh Russia sanctions'CNLooters smash Paris shops as ‘unacceptable’ violence rocks FranceCNWhy is the AI ​​mobile phone that can do things in one sentence said "no" by major applications?JPSaijo city vice mayor dies, crushed under festival bearer - EhimeITCanada, 'tragic fire at military base, there are dead and injured'CNThe 44th Chrysanthemum Cultural Festival in Kaifeng, China, kicks off with 3.3 million pots of chrysanthemums filling the streets with their fragranceCNLINE’s year-end review! Such accounts will be deleted directly within 2 and a half months.CNProtests in France erupt into violent clashes, looting, building fires and more than 1,000 arrestsTRHigh demand for iPhone Duo; It sold out as soon as it was made available for pre-order.US2026 MLB playoff bracket: Schedule and scores as Rays even ALCS vs. Guardians with Game 4 winIN'Trump to take 60 days to weigh Russia sanctions'CNLooters smash Paris shops as ‘unacceptable’ violence rocks FranceCNWhy is the AI ​​mobile phone that can do things in one sentence said "no" by major applications?
Backकोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया 91 साल में पहली बार ऐसा हादसा
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया 91 साल में पहली बार ऐसा हादसा
BREAKING
BBC हिंदी1 hour agoCrime2 min readIndiaView translation

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया 91 साल में पहली बार ऐसा हादसा

Quick Look

पश्चिम बंगाल के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे भगदड़ होने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवज़ा और एक नौकरी की घोषणा की है, जबकि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सहायता और दुख जताया है.

AI-generated summary

Why It Matters

चोरबागान में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल 90 साल से अधिक पुराना है और यह क्षेत्र पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा आयोजनों के लिए जाना जाता है. राज्य में इस वर्ष 58,000 से अधिक दुर्गा पूजा आयोजन हो रहे हैं.

Font size

प्रकाशित 8 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

पश्चिम बंगाल के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.

राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया, "पहले 17 लोगों की मौत हुई बाद में दो की. इस हादसे में 24 घायल लोग ख़तरे से बाहर हैं और एक की हालत थोड़ी गंभीर है. हमने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. गृह मंत्री (अमित शाह) का कार्यक्रम था, उसे भी रद्द कर दिया गया है."

शुभेंदु अधिकारी ने मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपये के मुआवज़े की घोषणा की है और कहा है कि हर परिवार से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. हर घायल के इलाज का ख़र्च सरकार देगी और उन्हें पांच लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा.

हादसे में ज़्यादातर महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री ने बताया है कि कोलकाता हाईकोर्ट के जज से मामले की जांच कराई जाएगी.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया है कि यह हादसा शनिवार शाम क़रीब 7:30 बजे हुआ है.

कोलकाता पुलिस की एएफएस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. जो भी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पश्चिम बंगाल में 58,000 दुर्गा पूजा आयोजित हो रही हैं.

चश्मदीदों ने क्या बताया

चोरबागान में आयोजित होने वाली पूजा 90 साल से ज़्यादा पुरानी है, लेकिन यहां पहले कभी ऐसी घटना देखने को नहीं मिली है.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

एक स्थानीय शख़्स ने बताया, "पहले यहां कभी ऐसा नहीं हुआ है. 91 साल हो गए हैं. अचानक बारिश हो गई, जिससे पैर फिसलने के कुछ लोग गिर गए."

घटना के एक पीड़ित ने बताया, "वहां जगह काफ़ी संकरी थी. काफ़ी लोग कतार में खड़े थे. वहां पूरी तरह अंधेरा था और एक भी लाइट नहीं लगी थी. मेरी नातिन और अन्य बच्चे मेरे साथ थे. दो बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं. मैं भी गिर गया था. वहां हादसे के आधे घंटे तक कोई पुलिस या कोई कार्यकर्ता मौजूद नहीं था."

एक शख़्स ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में कहा, "पंडाल से निकलते समय भगदड़ हुई. कोई वॉलंटियर वहां मौजूद नहीं था. कोई व्यवस्था नहीं की गई. "

एक अन्य स्थानीय शख़्स ने बताया कि जब बहुत तेज़ बारिश हो रही थी, उसी वक़्त यह घटना हुई और कई लोगों को बाइक में बैठाकर बाहर निकाल रहे थे, ये लोग अचेत हो गए थे.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "चोर बागान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध और बेहद दुखी हूं. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने की शक्ति मिले और इस मुश्किल समय में उनके परिवारों को हिम्मत और संबल मिले."

पीएम मोदी ने क्या कहा, राहुल गांधी ने भी जताया दुख

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है और मारे गए लोगों के प्रति सहानुभूति जाहिर की है.

पीएम मोदी ने मारे गए लोगों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हज़ार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी एक कार्यक्रम के तहत कोलकाता पहुंचे थे. वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बारिश के बीच लोगों का अभिवादन करते हुए देखे गए.

हालांकि हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.

अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला. इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की. पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूँगा. माँ दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ."

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है. इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है."

"मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, और इस हादसे की निष्पक्ष जाँच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए."

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस हादसे पर दुख जताया.

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की दुखद घटना से मैं बेहद दुखी हूं. इस घटना में कई लोगों की जान चली गई है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

"मैं पश्चिम बंगाल सरकार से आग्रह करता हूं कि वह तत्काल बचाव कार्य और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करे, मृतकों और घायलों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मामले की गहन जांच कराए."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • कोलकाता हाईकोर्ट के न्यायाधीश द्वारा घटना की जांच की जाएगी और रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी.

    Very likely · Within weeks

  • लापरवाही पाए जाने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Likely · Within months

Open Questions

  • भगदड़ का确切 कारण क्या था?
  • क्या भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई?
  • घटना स्थल पर रोशनी और निकास व्यवस्था की स्थिति कैसी थी?
  • क्या कोई लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति या संस्था पहचानी गई?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

‘Crocodiles will eat her’: How a shopping promise led to nursing officer’s murder
Developing·

‘Crocodiles will eat her’: How a shopping promise led to nursing officer’s murder

Police in Uttar Pradesh suspect that Satyaprakash strangled Snehlata, a nursing officer from Bihar, and threw her body into a crocodile-infested river at Pachnada in Etawah district, believing crocodiles would consume her remains. The confession led to a search operation with NDRF assistance, but her body has not been recovered. Snehlata met Satyaprakash while studying at a private college where he worked; they had a live-in relationship and a son born around 10 months ago. Her family from Nalanda, Bihar, demands strict action.

Times of India
2 min read
19 people died in stampede at Durga Puja pandal in Kolkata, what eyewitnesses told
BREAKING·

19 people died in stampede at Durga Puja pandal in Kolkata, what eyewitnesses told

At least 19 people died and 24 were injured in a stampede at the Chorbagan public Durga Puja pandal in West Bengal around 7:30 pm on Saturday evening. Chief Minister Suvendu Adhikari has announced a compensation of Rs 25 lakh to the families of the deceased and a job to one member, while the injured will be treated by the government and given a compensation of Rs five lakh. Most of the women and children died in the incident. It has been said that an investigation will be conducted by the judge of Kolkata High Court. Many political personalities including Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah and Congress leader Rahul Gandhi have expressed grief and announced assistance.

BBC हिंदी
2 min read
More on this topicचोरबागान