Breaking
AUOne dead, five injured in shooting at Swiss rave in AargauCNHYUKOH joins hands with Sunset Speed ​​Guoguo to make their grand finale at 2026 JAM JAM ASIA, attracting nearly 5,000 peopleBRNo winner in Quina 7105 and prize accumulates to R$10 millionRURussian Elena Mironchenko took fourth place at the World Kayak and Canoe Championships in PoznanARHe published pictures of Maduro after his arrest in the United StatesTRFleet Jet Catamaran sank after taking off from Kyrenia, 267 passengers survivedARAn Israeli incursion into Daraa and Quneitra and the flight of helicopters raise the fears of the SyriansITPrincipal rescues 900 students from the flood in NepalARMarc Marquez wins the Aragon Grand Prix and closes the gap with Martin in the MotoGP World Championship standingsINTLCyprus ferry capsizes, killing seven and leaving 23 missingAUOne dead, five injured in shooting at Swiss rave in AargauCNHYUKOH joins hands with Sunset Speed ​​Guoguo to make their grand finale at 2026 JAM JAM ASIA, attracting nearly 5,000 peopleBRNo winner in Quina 7105 and prize accumulates to R$10 millionRURussian Elena Mironchenko took fourth place at the World Kayak and Canoe Championships in PoznanARHe published pictures of Maduro after his arrest in the United StatesTRFleet Jet Catamaran sank after taking off from Kyrenia, 267 passengers survivedARAn Israeli incursion into Daraa and Quneitra and the flight of helicopters raise the fears of the SyriansITPrincipal rescues 900 students from the flood in NepalARMarc Marquez wins the Aragon Grand Prix and closes the gap with Martin in the MotoGP World Championship standingsINTLCyprus ferry capsizes, killing seven and leaving 23 missing
Backमंत्री कीर्तना बताकर विनोशा रवि को किया गया ट्रोल, मलेशियाई महिला ने दर्ज कराई शिकायत
मंत्री कीर्तना बताकर विनोशा रवि को किया गया ट्रोल, मलेशियाई महिला ने दर्ज कराई शिकायत
NEWS
BBC हिंदी3 days agoSocial3 min readIndia

मंत्री कीर्तना बताकर विनोशा रवि को किया गया ट्रोल, मलेशियाई महिला ने दर्ज कराई शिकायत

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गलत पहचान के कारण मलेशियाई महिला विनोशा रवि को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

Quick Look

मलेशियाई महिला विनोशा रवि को सोशल मीडिया पर तमिलनाडु की मंत्री कीर्तना बताकर ट्रोल किया गया। एक वायरल वीडियो में गलत पहचान के कारण उन्हें निशाना बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने मलेशियाई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

AI-generated summary

Why It Matters

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ जिसे गलत तरीके से मंत्री कीर्तना बताया गया। इसके बाद महिला को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

Font size

"मेरा वीडियो रिलीज़ होने के बाद जो घटनाएं हुईं, उनसे मुझे बहुत दुख हुआ है. ऑनलाइन मुझे बहुत ट्रोल किया गया. मेरा दिल टूट गया और मैं रोई." विनोशा रवि ने बीबीसी तमिल से कहा.

तमिलनाडु की उद्योग मंत्री कीर्तना को निशाना बनाकर ऑनलाइन ट्रोलिंग और मज़ाक का सिलसिला मलेशियाई तमिल महिला विनोशा रवि तक पहुंच गया है.

विनोशा रवि का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी ने उनका वीडियो पोस्ट किया और उन्हें मंत्री कीर्तना बताया.

इसके बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला

हाल ही में सोशल मीडिया, जिसमें एक्स भी शामिल है, पर एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें एक महिला कार से बाहर निकलती दिख रही थी. दावा किया गया कि वह मंत्री कीर्तना हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मंत्री कीर्तना के पहनावे को लेकर उन्हें निशाना बनाया और ऑनलाइन हमला शुरू कर दिया.

हालांकि, मंत्री कीर्तना ने स्पष्ट किया कि वीडियो में वह नहीं थीं.

लेकिन उन्होंने अपने एक्स पेज पर पूछा, "अगर वीडियो में मैं ही होती, तो इसमें भी बड़ी बात क्या है? किसी महिला के कपड़े, उसका लुक या उसकी खुशी अब भी सार्वजनिक जांच का विषय क्यों मानी जाती है?"

मंत्री कीर्तना ने अपनी पोस्ट में कहा कि जब लोग नीतियों, शासन या कामकाज पर सवाल नहीं उठा पाते हैं, तो वे नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों की निजी ज़िंदगी को लेकर कहानियां गढ़ने लगते हैं. उन्होंने कहा कि पितृसत्ता और महिलाओं के प्रति भेदभाव उन लोगों के सबसे पुराने हथियार हैं, जिनके पास कोई रचनात्मक और सार्थक योगदान नहीं है.

मंत्री कीर्तना ने पोस्ट किया, "सिर्फ शक्ल मिलने की वजह से इस मामले में घसीटी गई महिला से मैं माफ़ी मांगती हूं. आप बहुत खूबसूरत हैं. अपनी ज़िंदगी अपनी मर्ज़ी से जीती रहें."

वीडियो में दिख रही महिला कौन हैं?

मलेशिया की विनोशा रवि ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया और दावा किया कि वीडियो में दिख रही महिला वही हैं.

वीडियो में उन्होंने कहा, "इसमें जो शख़्स है, वह मंत्री नहीं है. वह मैं हूं. पिछले दो दिनों से जो कुछ हो रहा है, उससे मैं बहुत परेशान हूं. मुझे नहीं पता कि उस वीडियो में क्या गलत है. यह मेरा वीडियो है, जिसमें मैं अपनी कार से निकलकर ऑफिस जा रही हूं. मैंने मलेशियाई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, ताकि पता चल सके कि यह वीडियो किसने बनाया और पोस्ट किया."

उन्होंने यह भी कहा कि उनका मज़ाक उड़ाने और उन्हें ट्रोल करने के लिए एडिट किए गए वीडियो और उन्हें मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने "उन्हें नहीं तोड़ा."

उन्होंने कहा, "कुछ लोग कह रहे हैं कि मैंने ठीक से कपड़े नहीं पहने हैं. मैंने क्या पहना है? अगर मैंने कुछ और पहना होता, तब भी वे ऐसा ही करते. क्योंकि उनका निशाना कोई और है."

बीबीसी तमिल से आगे बात करते हुए विनोशा रवि ने कहा, "मैं मलेशियाई तमिल महिला हूं. मैं मलेशिया के कुआलालंपुर में एक निजी कंपनी में काम करती हूं. किसी ने रोज़ की तरह मेरे काम पर जाने का वीडियो बना लिया. मुझे लगता है कि उन्होंने यह वीडियो कुछ दिन पहले बनाया होगा और अब पोस्ट किया है."

उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह सब बहुत नया है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे लूं. शुरुआत में मुझे लगा कि यह सामान्य बात है. लेकिन जब यह मामला बढ़ने लगा, तो मेरे परिवार ने भी मुझसे इसके बारे में सवाल पूछना शुरू कर दिया. मंत्री कीर्तना को निशाना बनाने से शुरू हुआ मामला अब मुझे ट्रोल करने तक पहुंच गया है."

विनोशा ने कहा कि इससे उन्हें बहुत तनाव हुआ और वह टूट गईं और रोने लगीं. उन्होंने कहा कि सफाई देने के बाद भी उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं हुआ. विनोशा कहती हैं, "मेरे रूप-रंग का मज़ाक उड़ाने से मुझे बहुत परेशानी हुई. मैं एक कॉरपोरेट ऑफिस में काम करती हूं. मेरे कपड़े हमेशा ठीक होते हैं."

उन्होंने कहा, "मेरे पार्टनर, परिवार और दोस्तों ने मेरा साथ दिया. उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं है. मैं अब भी मज़बूत हूं."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • मलेशियाई पुलिस द्वारा वीडियो पोस्ट करने वाले की पहचान की जाएगी।

    Likely · Within weeks

Open Questions

  • वीडियो किसने बनाया और पोस्ट किया?
  • पुलिस जांच की वर्तमान स्थिति क्या है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

प्रेमी जोड़ा जानना चाहता था कहीं वो भाई-बहन तो नहीं, फिर सामने आए जवाबों ने चौंका दिया
Social·3 hours ago

प्रेमी जोड़ा जानना चाहता था कहीं वो भाई-बहन तो नहीं, फिर सामने आए जवाबों ने चौंका दिया

फ्रांस में स्पर्म डोनर से पैदा हुए आर्थर और ऑड्री ने अपने जैविक संबंधों को जानने के लिए वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ी। कड़े कानूनों के बावजूद, डीएनए परीक्षणों ने अंततः उनके जैविक परिवारों का खुलासा किया और फ्रांस में डोनर पहचान से जुड़े कानूनों में बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया।

BBC हिंदी
5 min read
रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद: कृति सेनन के कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने पर छिड़ी बहस
Social·2 days ago

रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद: कृति सेनन के कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने पर छिड़ी बहस

रक्षाबंधन से पहले ज्वेलरी ब्रांड जीवा का विज्ञापन अभिनेत्री कृति सेनन के कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने के कारण विवादों में आ गया। भारी विरोध के बाद कंपनी ने विज्ञापन हटा लिया, जबकि राजनीतिक हस्तियों और अभिनेत्री के बयानों पर बहस छिड़ गई है।

BBC हिंदी
4 min read