Breaking
TRTrustee appointed to Halk TVITTwo asteroids are passing close to Earth, but without any dangerCNThe ocean current is coming! Shen Boyang Night Market Street Sweeping Finale, Shilin Night Market was crowded with peopleITGeneral strike in Tuscany today 14 October: stop trains, buses, schools and officesTRBREAKING WEATHER NEWS: Meteorology warned! Heavy rain in Istanbul: Roads turned into lakesPLBurning of the Starlinków station in Masovia. There is a decision of a German courtSELeo's Lekland risks a million fine - answers about the shortcomingsDEHackers heat France's supermarket refrigerators to 50 degrees - disruptions also in the NetherlandsITNaples, defends his daughters and suffers a beating in Vomero: 8 identified, 7 are minorsDERussia-Ukraine war: Poland's foreign minister attacks Musk over possible Starlink throttlingTRTrustee appointed to Halk TVITTwo asteroids are passing close to Earth, but without any dangerCNThe ocean current is coming! Shen Boyang Night Market Street Sweeping Finale, Shilin Night Market was crowded with peopleITGeneral strike in Tuscany today 14 October: stop trains, buses, schools and officesTRBREAKING WEATHER NEWS: Meteorology warned! Heavy rain in Istanbul: Roads turned into lakesPLBurning of the Starlinków station in Masovia. There is a decision of a German courtSELeo's Lekland risks a million fine - answers about the shortcomingsDEHackers heat France's supermarket refrigerators to 50 degrees - disruptions also in the NetherlandsITNaples, defends his daughters and suffers a beating in Vomero: 8 identified, 7 are minorsDERussia-Ukraine war: Poland's foreign minister attacks Musk over possible Starlink throttling
Backसऊदी अरब के शख़्स ने ओपन एआई ऑफ़िस में जासूसी के लिए अपनाई थी अनोखी तरकीब
सऊदी अरब के शख़्स ने ओपन एआई ऑफ़िस में जासूसी के लिए अपनाई थी अनोखी तरकीब
Developing
BBC हिंदी1 hour agoCrime1 min readIndiaView translation

सऊदी अरब के शख़्स ने ओपन एआई ऑफ़िस में जासूसी के लिए अपनाई थी अनोखी तरकीब

Quick Look

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में ओपन एआई के दफ़्तर में जासूसी के आरोप में एक सऊदी नागरिक और पूर्व इंजीनियर अब्दुल रहमान अल-फ़ोज़ान पर गुप्त रिकॉर्डिंग उपकरण लगाने का मामला दर्ज हुआ है।

AI-generated summary

Why It Matters

ओपन एआई के सैन फ्रांसिस्को स्थित कार्यालय में एक पूर्व इंजीनियर पर जासूसी के लिए गुप्त रिकॉर्डिंग उपकरण लगाने का आरोप लगा है।

Font size

एक सऊदी नागरिक पर अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में ओपन एआई के एक दफ़्तर में गुप्त रूप से रिकॉर्डिंग उपकरण लगाने का आरोप लगा है।

अमेरिकी संघीय अभियोजक ने एआई कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम कर चुके अब्दुल रहमान अल-फ़ोज़ान की पहचान की है।

उन पर आरोप है कि उन्होंने बातचीत को रिकॉर्ड करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल या किसी अन्य उपकरण का इस्तेमाल किया या ऐसा करने की कोशिश की।

ओपन एआई ने कहा कि उसे सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने दफ़्तर में छिपाया गया एक 'अत्याधुनिक रिकॉर्डिंग उपकरण' मिला है, जिसके बारे में कंपनी ने एफ़बीआई को सूचित किया।

कंपनी ने कहा कि उसने अपने एआई मॉडल्स का इस्तेमाल कर पता लगाया कि यह उपकरण उसके एक कर्मचारी ने वहाँ लगाया था।

टॉयलेट पेपर में छुपाया

अभियोजकों का कहना है कि टॉयलेट पेपर में लिपटा हुआ वह उपकरण एक एग्जिक्युटिव कॉन्फ़्रेंस हॉल में टीवी के पीछे स्थित यूएसबी पोर्ट में लगा हुआ पाया गया था।

पॉप्युलर चैटबॉट चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपन एआई ने कहा है कि उसे इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि इस घटना में सोर्स कोड, मॉडल वेट या कस्टमर डेटा को ग़लत तरीक़े से एक्सेस किया गया या चुराया गया।

कंपनी ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया है।

एफ़बीआई निदेशक काश पटेल ने एक बयान में कहा, ''शिकायत के अनुसार, अल-फ़ोज़ान ने "कथित तौर पर अपने नियोक्ता के एग्जिक्युटिव कॉन्फ़्रेंस हॉल के अंदर एक गुप्त रिकॉर्डिंग उपकरण छिपाकर संवेदनशील बातचीत को चुपके से रिकॉर्ड किया था,"

पटेल ने कहा कि कथित रूप से उसका लक्ष्य कंपनी के एआई उत्पाद के बारे में जानकारी हासिल करना था।

प्रॉसिक्यूटर्स का कहना है कि अल-फ़ोज़ान जुलाई 2025 से ओपनएआई में इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे।

30 सितंबर को, ओपनएआई के कर्मचारियों ने उस उपकरण का पता लगाया. इसे लगाए जाने के दो दिन बाद अभियोजकों ने कहा कि उपकरण एन्क्रिप्टेड था।

ओपनएआई ने कहा कि वे अपने एआई मॉडल का उपयोग करके "डिवाइस और उसके सोर्स को समझने में सक्षम थे, जिससे यह पता चला कि एक ख़ास कर्मचारी ने इसे कुछ दिन पहले वहाँ रखा था।"

एफ़बीआई के मुताबिक़, अभियुक्त ने ओपन एआई में संवेदनशील जगहों की जानकारी जुटाने और वहाँ गुप्त रूप से ऑडियो उपकरण लगाने के तरीक़ों के बारे में पता करने के लिए एक प्रोडक्टिविटी टूल और एक चैटबॉट का इस्तेमाल किया।

आरोप है कि उसने चैटबॉट पर जिन सवालों के जवाब तलाशे, उनमें किसी डिवाइस को बनाना, उसमें बदलाव करना, इंस्टॉल करना, ऑडियो रिकॉर्डिंग करना, उसकी जांच करना, उसकी पहचान छिपाना और दूर से उस तक पहुँच बनाना शामिल था।

उस पर चैटबॉट से यह पूछने का भी आरोप है कि लगातार ऑडियो रिकॉर्ड करने वाला उपकरण कैसे बनाया जाए,

सवालों में ये भी शामिल था कि वाई-फ़ाई कनेक्टिविटी में बदलाव कैसे किया जाए, ऑडियो और लाइव सुनने की क्षमता को कैसे बेहतर बनाया जाए और एसडी कार्ड को कैसे एन्क्रिप्ट किया जाए।

अभियोजकों के मुताबिक़, पाँच अक्तूबर को अभियुक्त कथित तौर पर दफ़़्तर के कमरे में लगे उपकरण की जांच करने के लिए दोबारा वहाँ लौटा. सीसीटीवी कैमरे की फ़ुटेज उसकी तस्वीर आने का दावा किया गया है।

अभियोजकों ने बताया कि उसी दिन अल-फ़ोज़ान ने इमारत के एक दूसरे हिस्से में एक बैग लावारिस छोड़ दिया।

ओपन एआई की सुरक्षा टीम ने जब बैग खोला, तो उसमें उसका वॉलेट और पहचान पत्र मिला. बैग में एक अन्य रिकॉर्डिंग डिवाइस भी था, जो दफ़्तर के कॉन्फ्रेंस रूम में मिले उपकरण जैसा था।

अल-फ़ोज़ान मंगलवार को अदालत में पेश हुए. यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी ओर से कोई वकील पैरवी कर रहा है या नहीं।

अगर वह दोषी पाए जाते हैं, तो उसे पांच साल तक की जेल और 2,50,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है।

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • अब्दुल रहमान अल-फ़ोज़ान को दोषी पाए जाने पर पांच साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।

    Possible · Within months

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

'Whistle-blower' CRPF officer seeks probe into 'mistreatment' of protesters
Developing·

'Whistle-blower' CRPF officer seeks probe into 'mistreatment' of protesters

CRPF Assistant Commandant Rahul Solanki has approached the NHRC, NCW, and Delhi Police commissioner seeking an impartial investigation into three social media videos showing CAPF and police personnel allegedly mistreating women protesting against SIR and CEC Gyanesh Kumar in Delhi. He submitted the complaint in his individual capacity as a concerned citizen, requesting forensic verification of the footage and appropriate action if misconduct is confirmed, while also advocating for gender sensitivity training for ground personnel.

Times of India
2 min read
'People are drinking alcohol in my coach'- Himshree told the family in the last call, what happened next?
Developing·

'People are drinking alcohol in my coach'- Himshree told the family in the last call, what happened next?

Himashree Boro, a resident of Assam, was returning home from Visakhapatnam to appear for exams after attending a dance program when she called her family to inform them that some male passengers in the train coach were drinking and she was feeling scared. After some time his phone got switched off and the next day his body was found on the side of the railway track in Srikakulam district. Police and Assam government are investigating whether it was an accident or murder.

BBC हिंदी
3 min read
More on this topicओपन एआई