रिहा होने के बाद सीजेपी नेताओं ने कहा, कॉकरोच कभी मरते नहीं, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ़्रेंस
Quick Look
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद 50 हज़ार रुपये के बॉन्ड पर एक साल के लिए रिहा कर दिया. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम से हिरासत में लेने के कुछ घंटों बाद रिहा किया गया. सीजेपी ने 11 अक्टूबर को फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की है, जिसके लिए पुलिस ने भारी तैनाती की है.
AI-generated summary
Why It Matters
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी, जिसके कारण दिल्ली पुलिस ने पूर्व में कई लोगों को हिरासत में लिया था और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी थी.
प्रकाशित 28 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 3 मिनट
दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के आसपास रविवार को पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है. सीजेपी ने रविवार को भी प्रदर्शन का एलान किया है.
सीजेपी से जुड़े अजिंक्य शिंदे ने बताया है कि वो रविवार को 10 बजे फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे.
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है.
लाइव लॉ के मुताबिक सीजेपी के तीनों टॉप लीडर्स को एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां इन्हें रिहा करने का आदेश दिया गया. तीनों को एसईएम न्यायालय, दिल्ली कैंट के सामने पेश किया गया था. तीनों के वकील सौतिक बनर्जी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वो अब यहां से बाहर जा सकते हैं.
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर बताया, ''मजिस्ट्रेट ने तीनों को अच्छे आचरण और शांति बनाए रखने की शर्त पर 50 हज़ार रुपये बॉन्ड पर एक साल की अवधि के लिए रिहा किया गया है.''
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने दीपके सहित तीनों लीडर्स को 10 अक्तूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन से हिरासत में लिया गया था.
ध्रुव राठी को भी छोड़ा गया
इसके साथ ही मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने हिरासत में लेने के कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया है.
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा से इसकी पुष्टि की है.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
दरअसल, ध्रुव राठी को 10 अक्तूबर 2026 की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार हिरासत में लिया गया था.
यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए की गई थी.
वहीं, सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.
आज के प्रदर्शन के लिए भी पुलिस का कड़ा इंतज़ाम
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि 10 अक्तूबर की तरह ही 11 अक्तूबर को भी प्रदर्शन किया जाएगा. इसे देखते हुए पुलिस ने आज भी कड़ा इंतज़ाम किया है.
जंतर-मंतर के आसपास रविवार को पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है.
कई इलाक़ों में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स भी लगाए हैं.
पुलिस बल के साथ कई अलग-अलग सुरक्षा बलों की यूनिट्स भी तैनात की गई हैं
पुलिस बल के साथ कई अलग-अलग सुरक्षा बलों की यूनिट्स भी तैनात की गई हैं
द हिंदू ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को राजधानी में करीब 2,500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.
प्रदर्शन के दिन से पहले रात भर दिल्ली में एहतियातन की गई कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए करीब 1,000 लोगों के अलावा ये गिरफ्तारियां हुईं.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के दौरान "बड़े पैमाने पर हिरासत में लिए जाने" की खबरों पर "चिंता" जताई. हालांकि, सरकार ने इस बयान को खारिज कर दिया.
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
सीजेपी 11 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करेगी
Very likely · Within days
दिल्ली पुलिस फिर से सुरक्षा बलों की भारी तैनाती करेगी
Likely · Within days
Open Questions
- सीजेपी के 11 अक्टूबर के प्रदर्शन में कितने लोग भाग लेंगे?
- क्या पुलिस फिर से बड़े पैमाने पर हिरासतें करेगी?
- OHCHR की चिंता पर सरकार का आधिकारिक जवाब क्या था?

