Breaking
ITSpain: Prime Minister Sanchez dissolves the Chambers, early elections on November 29thDEHacker attack on Danish population register: data of 8.8 million people stolenTRStrait of Hormuz warning from Iran: It may be targetedINTLLeft Party takes Economy Minister to Constitutional Court over Instagram remarkARThe British Green Party classifies Zionism as a form of racism, amid angry reactionsRUAlleged ShinyHunters hacker detained in JordanTR1747 people were killed or injured in attacks against Houthis in YemenTRCases of Blue Tongue Disease Have Quadrupled in the UKRUAmerican tourist detained in Tel Aviv after rumors of terrorist attackRUUS withdraws strategic bombers from British RAF Fairford base after security incidentITSpain: Prime Minister Sanchez dissolves the Chambers, early elections on November 29thDEHacker attack on Danish population register: data of 8.8 million people stolenTRStrait of Hormuz warning from Iran: It may be targetedINTLLeft Party takes Economy Minister to Constitutional Court over Instagram remarkARThe British Green Party classifies Zionism as a form of racism, amid angry reactionsRUAlleged ShinyHunters hacker detained in JordanTR1747 people were killed or injured in attacks against Houthis in YemenTRCases of Blue Tongue Disease Have Quadrupled in the UKRUAmerican tourist detained in Tel Aviv after rumors of terrorist attackRUUS withdraws strategic bombers from British RAF Fairford base after security incident
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स टीम का प्रदर्शन: पदक तो मिले लेकिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स टीम का प्रदर्शन: पदक तो मिले लेकिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा
Developing
BBC हिंदी·1 hour ago·Sports·4 min read·🇮🇳India·

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स टीम का प्रदर्शन: पदक तो मिले लेकिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

Quick Look

जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने कुल 85 मेडल जीते, जिनमें एथलेटिक्स से 24 मेडल (1 गोल्ड, 9 सिल्वर, 14 ब्रॉन्ज़) शामिल हैं। विद्या रामराज ने पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि सावन बरवाल ने 48 साल बाद मैराथन में मेडल जीता। कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने लेकिन चोटों और उम्मीदों के बोझ ने प्रदर्शन को प्रभावित किया।

AI-generated summary

Why It Matters

एशियन गेम्स 2026 जापान के नागोया में आयोजित हुए, जहां भारतीय एथलीटों ने कुल 85 मेडल जीते। ऐतिहासिक तुलना में 1974 तेहरान एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों ने 15 मेडल जीते थे, जिनमें 4 गोल्ड शामिल थे। लेख में व्यक्तिगत प्रदर्शन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड पर ध्यान केंद्रित किया गया है, केवल पदक तालिका नहीं।

Font size

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 मेडल जीते. इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं.

अगर भारतीय एथलीटों की बात करें तो उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फ़ील्ड) में कुल 24 मेडल जीते, जिसमें 1 गोल्ड, 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं.

अगर आंकड़ों के आधार पर देखें तो यह कोई ज़बरदस्त प्रदर्शन नहीं रहा. 1974 के खेलों में तेहरान में भारतीय एथलीटों ने 15 मेडल जीते थे, जिनमें 4 गोल्ड मेडल शामिल थे.

तो क्या माना जाए कि पिछले 52 सालों में भारतीय एथलेटिक्स पिछड़ गई है या उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई?

कम से कम आंकड़े तो यही दास्तान बयान करते हैं. लेकिन सिर्फ नंबर या आंकड़ों के आधार पर प्रदर्शन का सही आकलन नहीं किया जा सकता, कम से कम उन खेलों का जिनमें प्रदर्शन की तुलना आराम से की जा सकती है.

हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल इत्यादि ऐसे खेल हैं जहाँ कभी-कभी व्यक्तिगत पसंद और नापसंद के आधार पर आकलन किया जाता है. जैसे कि अगर किसी व्यक्ति को विराट कोहली पसंद हैं तो वह केवल उसी की सराहना करेगा.

लेकिन एथलेटिक्स और स्विमिंग दो ऐसे खेल हैं जिनमें व्यक्तिगत परिणाम को मापा जा सकता है. और तुलना की जा सकती है. और किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले सही आकलन के लिए व्यक्तिगत प्रदर्शन को देखना ज़रूरी हो जाता है. सिर्फ पदक तालिका से काम नहीं चल सकता.

अब अगर मिल्खा सिंह, पीटी उषा और श्रीराम सिंह के ओलंपिक प्रदर्शन की बात करें तो इनमें से किसी ने ओलंपिक नहीं जीता. मिल्खा और उषा चौथे स्थान पर रहे और श्रीराम सातवें पर. लेकिन मिल्खा का रोम ओलंपिक में 400 मीटर में 44.77 का समय विश्व स्तर का था.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

उषा का लॉस एंजेलिस में 400 मीटर हर्डल में 55.42 का समय अद्भुत था. इसी प्रकार श्रीराम सिंह ने मॉन्ट्रियल ओलंपिक खेलों में 800 मीटर में सातवाँ स्थान प्राप्त किया लेकिन उनका 1:45.77 का समय एशियन रिकॉर्ड था और 32 साल तक रहा.

आइची-नागोया में भारत का प्रदर्शन

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

और अब बात करते हैं नागोया की. भारतीय एथलीटों ने नागोया में पाँच राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े, जिनमें 2 काबिल-ए-तारीफ़ थे.

सावन बरवाल को भले सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा हो लेकिन उन्होंने मैराथन दौड़ को 2 घंटे, 11 मिनट और 37 सेकंड में पूरा किया और अपने ही रिकॉर्ड को 21 सेकंड से तोड़ दिया.

मैराथन में भारत का यह पदक 48 साल बाद आया. इससे पहले एच.के. सीताराम ने दिल्ली के 1982 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था.

अफसोस, इस शानदार प्रदर्शन को किसी भी भारतीय पत्रकार ने सुबह उठकर रेस में जाकर कवर नहीं किया. पदक तालिका में सावन बरवाल के नाम के आगे एक मेडल तो जुड़ा होगा लेकिन यह नहीं लिखा होगा कि यह विश्व स्तर की परफॉर्मेंस थी.

जहाँ बरवाल ने स्टेडियम के बाहर कमाल किया वहीं विद्या रामराज ने नागोया के मिजुहो पार्क स्टेडियम में शानदार तरीके से इतिहास रचा.

तमिलनाडु की विद्या ने तीन पदक अपने नाम किए और 400 मीटर हर्डल में तो कांस्य पदक के साथ पीटी उषा का 42 वर्ष पुराना नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

विद्या ने 54.75 का समय निकालकर पीटी उषा का 55.42 का रिकॉर्ड तोड़ा जो उषा ने 1984 में लॉस एंजेलिस ओलंपिक में बनाया था. इसके अलावा विद्या ने किरण पहल, एम. पूवम्मा और प्राची चौधरी के साथ 4x400 मीटर रिले का गोल्ड मेडल जीता.

इस रेस में विद्या ने रेस का आखिरी लेग दौड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया और पीछे से आकर भारत को गोल्ड दिलवाया. सत्तर के दशक में अक्सर पुरुषों की रिले रेस में श्रीराम सिंह यह कारनामा अंजाम देते थे. विद्या ने मिक्स्ड रिले में भी सिल्वर मेडल जीता.

पारुल चौधरी ने भी 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता लेकिन उनका समय 9:08.67 काफी अच्छा रहा, जो उनके अपने नेशनल रिकॉर्ड से 3.79 सेकंड बेहतर था. पारुल अच्छी एथलीट हैं लेकिन शायद उनका रनिंग स्टाइल और लंबी हाइट स्टीपलचेज़ से ज़्यादा मैराथन में सही बैठे.

अगर इस प्रकार एथलीट अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से अच्छा करे तो उसे बिल्कुल बुरा तो नहीं कहा जा सकता.

दिक्कत यह है कि अक्सर अधिकारी खेलों में जाने से पहले खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं और अक्सर कुछ मीडिया कर्मी, जो शायद हर खेल की बारीकियाँ नहीं जानते, उन अधिकारियों की बातों के आधार पर अपनी रिपोर्टों में एथलीटों से अपेक्षा बढ़ा देते हैं. और जब एथलीट उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते तो एथलीटों को इसका खामियाज़ा भुगना पड़ता है.

महिलाओं की पोल वॉल्ट इसी श्रेणी में आती है. बारानिका एलंगोवन ने इस इवेंट में 4.15 मीटर की जंप लगाकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, जो भारत के लिए इस इवेंट में पहला पदक है. एलंगोवन के प्रदर्शन को किसी भी हालत में ख़राब नहीं कहा जा सकता.

महिलाओं की पोल वॉल्ट हाल ही में शुरू की गई है और एलंगोवन का प्रदर्शन अच्छा माना जाना चाहिए. इसी प्रकार सर्वेश कुषारे ने पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता. इससे पहले इस इवेंट का पिछला मेडल भीम सिंह ने 1970 के बैंकॉक खेलों में जीता था.

नीरज चोपड़ा के बिना जैवलिन में भारत ने जीते दो मेडल

ओलंपिक चैम्पियन रहे नीरज चोपड़ा से पहले जैवलिन थ्रो भारतीय एथलेटिक्स की सबसे कमज़ोर इवेंट माना जाता था. इस इवेंट में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत से कहीं अच्छा था.

मोहम्मद नवाज़ ने पाकिस्तान के लिए 1958 के टोक्यो एशियन गेम्स में रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता था और अल्लादाद ने 1973 की एशियन चैम्पियनशिप में खिताब जीता था. नागोया में नीरज चोपड़ा के न रहते हुए भी भारत के 2 जैवलिन थ्रोअर मैदान में उतरे और दोनों ने मेडल जीते.

यशवीर ने रजत लिया जबकि रोहित यादव को कांस्य पदक मिला. यह इन एशियन गेम्स की एक बड़ी उपलब्धि है. इस बार पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम उंगली में चोट की वजह से मेडल नहीं जीत सके.

एंसी सोजन ने एक कठिन और नाटकीय मुकाबले में लॉन्ग जंप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. एनसी ने 6.53 मीटर की जंप लगाकर यह मेडल जीता. आखिरी राउंड तक एनसी गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार चल रही थीं और भारत की दूसरी एथलीट शैली सिंह कांस्य पदक की होड़ में थीं.

लेकिन छठे और आखिरी राउंड में चीन की दो एथलीटों ने भारतीय खिलाड़ियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. जहाँ मेंगी तान ने 6.46 मीटर की जंप से शैली सिंह को पछाड़ दिया वहीं वाई हुआंग ने 6.55 मीटर की छलांग लगाकर एनसी का खेल बिगाड़ दिया.

दिल्ली के तेजस्विन शंकर ने 7,934 अंकों के साथ डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. 10 इवेंट का डेकाथलॉन एथलेटिक्स का सबसे कठिन इवेंट माना जाता है जहाँ एथलीट को दो दिन में 10 इवेंट हिस्सा लेना होता है.

हालांकि तेजस्विन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 8,057 है लेकिन नागोया में वह उस तक नहीं पहुँच सके और चीन के जिंगुआ चेन ने 8,012 अंकों से सिल्वर मेडल जीता. शंकर की इवेंट खत्म होते ही 1974 तेहरान एशियाई खेलों के डेकाथलॉन गोल्ड मेडलिस्ट विजय सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर शंकर की जमकर तारीफ़ की.

ज्योति को एशियन गेम्स भेजकर भारत ने ग़लती की?

हरिता भद्रा को भी 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा. हरिता का निजी सर्वश्रेष्ठ समय 23.14 सेकंड है और उनके लिए गोल्ड या सिल्वर के बारे में सोचना मुश्किल काम था.

किसी भी एथलीट के लिए मुश्किल होता है कि हर प्रतियोगिता में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराए या उससे बेहतर प्रदर्शन करे.

हालांकि मनप्रीत कौर 18.06 मीटर गोला फेंक चुकी हैं, लेकिन नागोया में उन्हें 17.17 मीटर के साथ संतुष्ट रहकर ब्रॉन्ज़ मेडल तक ही सीमित रहना पड़ा.

लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह एक ही एशियन गेम्स में तीन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने. गुलवीर ने 1,500 मीटर और 10,000 मीटर में रजत तथा 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता. इससे पहले पीटी उषा ने 1986 के सियोल एशियन गेम्स में चार गोल्ड और एक ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था.

हाँ, कुछ मेडल और आ सकते थे अगर सब कुछ भारतीय खेमे की उम्मीद के अनुसार होता. लेकिन सिर्फ उम्मीद से काम नहीं चलता. जवाबदेही भी ज़रूरी होती है. किसी हद तक यह कहना भी ठीक होगा कि अगर एथलीटों को नागोया भेजने से पहले थोड़ी समझदारी से काम लिया गया होता तो अच्छा होता.

अब ज्योति याराजी को ही लीजिए. यह ठीक है कि 100 मीटर हर्डल में ज्योति का नेशनल रिकॉर्ड है और 13 सेकंड से नीचे दौड़ने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था. लेकिन वह घुटने की चोट से उबर रही थीं.

उन्हें नागोया भेजने में एथलेटिक्स फेडरेशन से चूक हो गई. इवेंट से पहले वार्म-अप के दौरान ही ज्योति को घुटने में दर्द हुआ और एथलेटिक्स फेडरेशन ने उन्हें प्रतियोगिता से बाहर रखने का फैसला लिया. अगर उन्हें जापान भेजा ही न जाता तो अच्छा होता.

ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावल भी चोट की वजह से प्रतियोगिता के दौरान बाहर हो गए और यशस पलाक्षा 400 मीटर हर्डल में हैमस्ट्रिंग खिंचने से बाहर हुए.

अविनाश साबले का 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ में चौथे स्थान पर रहना ज़रूर निराशा का विषय रहा. पिछले खेलों के चैम्पियन साबले भी चोट से उबर रहे थे. फिर भी उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 8:21.67 का समय निकाला, जो बहुत बुरा तो नहीं था, लेकिन उन्हें मेडल नहीं दिला सका. जापान के रुजी मिउरा ने 8:17.36 के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता.

ध्यान देने वाली बात यह है कि अब भारतीय एथलीटों के ऊपर सिर्फ चीन या जापान ही नहीं हैं. कोरिया ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत तरक्की की है. साथ ही 1982 के एशियन गेम्स के बाद खाड़ी के देशों ने पानी की तरह पैसा बहाकर एथलेटिक्स में अपना एक बड़ा मुकाम बना लिया है. अगर आने वाले समय में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने ऑस्ट्रेलिया को एशिया में मिला लिया तो भारत के लिए मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी.

कुल मिलाकर भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन संतोषजनक ही रहा. स्प्रिंटर्स से निराशा ज़रूर हुई. लेकिन खेल में कुछ भी पक्का नहीं होता. ऊपर-नीचे तो लगा ही रहता है. हाँ, एक बात ज़रूर है कि इस समय कोई भी भारतीय एथलीट जल्दी विश्व स्तर पर चमकने वाला नहीं दिख रहा.

एथलेटिक्स में भारत के पदक विजेता

गोल्ड:

महिला 4x400 मीटर रिले: विद्या रामराज, किरण पहल, एम. पूवम्मा और प्राची चौधरी

सिल्वर:

गुलवीर सिंह (10,000 मीटर, 1,500 मीटर)

मैराथन: सावन बरवाल

शॉट पुट: तेजिंदर पाल तूर

हाई जंप: सर्वेश कुषारे

लॉन्ग जंप: मुरली श्रीशंकर

जैवलिन थ्रो: यशवीर सिंह

मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले: एम. पूवम्मा, टी.के. विशाल, विद्या रामराज, टी.एस. मनु

महिला लॉन्ग जंप: अन्सी सोजन

ब्रॉन्ज़:

5,000 मीटर: गुलवीर सिंह

डेकाथलॉन: तेजस्विन शंकर

जैवलिन थ्रो: रोहित यादव

पुरुष 4x400 मीटर रिले: धर्मवीर चौधरी, टी.एस. मनु, जे. कुमार, टी.के. विशाल

महिला 5,000 मीटर: पारुल चौधरी

महिला 10,000 मीटर: सीमा कुमारी

महिला 400 मीटर: प्राची चौधरी

महिला 200 मीटर: हरिता भद्रा

महिला 400 मीटर हर्डल्स: विद्या रामराज

महिला 3,000 मीटर स्टीपलचेज़: पारुल चौधरी

महिला पोल वॉल्ट: बारानिका एलंगोवन

महिला शॉट पुट: मनप्रीत कौर

महिला हाई जंप: पूजा सिंह

मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले: गुरविंदर सिंह, स्नेहा, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन चोटिल एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भेजने से पहले उनकी चिकित्सा जांच को और सख्त बनाएगा।

    Likely · Within months

  • विद्या रामराज जैसे एथलीटों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रदर्शन को भविष्य में अधिक प्रमुखता से कवर किया जाएगा, न कि केवल पदक तालिका में नाम जोड़कर।

    Possible · Within weeks

Open Questions

  • ?क्या भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन चोटिल एथलीटों को भेजने की नीति में बदलाव करेगा?
  • ?भविष्य में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले एथलीटों को किस प्रकार का समर्थन मिलेगा?
  • ?क्या कोरिया और खाड़ी देशों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के लिए भारत कोई नई रणनीति बनाएगा?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने कुल 85 मेडल जीते, जिनमें एथलेटिक्स से 24 मेडल (1 गोल्ड, 9 सिल्वर, 14 ब्रॉन्ज़) शामिल हैं। विद्या रामराज ने पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि सावन बरवाल ने 48 साल बाद मैराथन में मेडल जीता। कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने लेकिन चोटों और उम्मीदों के बोझ ने प्रदर्शन को प्रभावित किया।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Mixed
Emotional intensity
High
News value
High
Global impact
National
Urgency
Developing
Follow-up likelihood
Likely
Relevance window
Weeks

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Analysis
Source quality
Full
Published
1 hour ago

Related Stories

More on this topic
Lionel Messi arrives in Argentina ahead of expected final home match
Sports·31 minutes ago

Lionel Messi arrives in Argentina ahead of expected final home match

Lionel Messi has joined Argentina's squad at the Ezeiza training base ahead of his expected final international appearance on home soil against Benin at the Estadio Monumental.

TOI Sports
1 min read
India's women's hockey team secures Olympic qualification after 44-year wait
Developing·4 hours ago

India's women's hockey team secures Olympic qualification after 44-year wait

India's women's hockey team won the Asian Champions Trophy and earned direct qualification for the Los Angeles Olympics after a 44-year gap, following a systematic rebuild under coach Sjoerd Marijne and performance staff focused on fitness, injury recovery, and team belief.

TOI Sports
2 min read
Cristiano Ronaldo leaves Portugal squad after Norway bench, coach says door open for return
Developing·6 hours ago

Cristiano Ronaldo leaves Portugal squad after Norway bench, coach says door open for return

Cristiano Ronaldo departed the Portugal national team after being benched against Norway and told he would not start against Denmark, with coach Jorge Jesus stating Ronaldo can return if he chooses, while the Portuguese Football Federation president affirmed Ronaldo remains part of the team's plans.

Times of India
2 min read
Craig Miles Announces Retirement from Professional Cricket at 32 to Prioritize Mental Health
Developing·6 hours ago

Craig Miles Announces Retirement from Professional Cricket at 32 to Prioritize Mental Health

English fast bowler Craig Miles has retired from professional cricket at age 32, citing mental health struggles. The Gloucestershire player ends a 15-year career with over 500 wickets across formats, stating he no longer feels capable of maintaining his personal performance standards.

Times of India
2 min read
Rishabh Pant leads Rest of India to Irani Cup victory on 29th birthday
Developing·14 hours ago

Rishabh Pant leads Rest of India to Irani Cup victory on 29th birthday

Rishabh Pant celebrated his 29th birthday by leading Rest of India to a 167-run Irani Cup win over Jammu and Kashmir, despite missing the final day due to fever, as teammates executed a bowling comeback and Ravichandran Smaran scored match-winning 135.

TOI Sports
2 min read
Elena Rybakina withdraws from Wuhan Open due to foot injury
Developing·14 hours ago

Elena Rybakina withdraws from Wuhan Open due to foot injury

World number one Elena Rybakina withdrew from the Wuhan Open due to a foot injury, a day after losing her opening match at the China Open to world number 118 Alina Charaeva. The 27-year-old Kazakh player said she would take time to recover and is expected to compete in Ningbo next.

TOI Sports
1 min read
More on this topic
View translation
एशियन गेम्स 2026
भारतीय एथलीट
विद्या रामराज
एशियन गेम्स 2026
सावन बरवाल
विद्या रामराज
पीटी उषा
नीरज चोपड़ा
भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी
ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया
नागोया
आइची-नागोया
मिजुहो पार्क स्टेडियम
तेहरान
भारतीय एथलीट
विद्या रामराज
सावन बरवाल
पीटी उषा
नेशनल रिकॉर्ड
मैराथन
एशियन गेम्स 2026
एशियन गेम्स 2026