
11 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में बीजेपी को 6 और समाजवादी पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली, वाराणसी और लखनऊ में दिलचस्प नतीजे सामने आए।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में बीजेपी ने 6 और समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर सपा का कब्ज़ा और लखनऊ स्नातक सीट पर बीजेपी की हार राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रही।
AI-generated summary
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 स्नातक और शिक्षक सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के लिए अपनी पकड़ मजबूत करने का एक माध्यम माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों पर यह प्रतिक्रिया राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी है.
मौर्य ने माना कि भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद थी कि वह पिछली बार से ज़्यादा सीटें जीतेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि पार्टी नतीजों की समीक्षा करेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.
दूसरी तरफ़, सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के समर्थकों के हवाले से यह नारा भी चर्चा में है - ''अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज तो झांकी है, पूरा यूपी बाकी है.''
दरअसल, उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की जिन 11 सीटों पर बीते 23 अक्तूबर को मतदान हुआ, उनमें छह सीटों पर बीजेपी और पांच पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है.
सीटों की संख्या के लिहाज़ से बीजेपी आगे रही, लेकिन लखनऊ की स्नातक सीट पर हार, आगरा की शिक्षक सीट पर सपा की जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर सपा के कब्ज़े ने इन नतीजों को राजनीतिक रूप से अहम बना दिया है.
विधान परिषद की 11 सीटों में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़ी थीं.
2020 में इन 11 सीटों के चुनाव में बीजेपी ने छह, समाजवादी पार्टी ने तीन और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, इस बार बीजेपी की कुल सीटें तो छह ही रहीं, लेकिन सपा तीन से बढ़कर पांच सीटों पर पहुंच गई.
समाजवादी पार्टी ने लखनऊ स्नातक, आगरा-अलीगढ़ शिक्षक, वाराणसी स्नातक, वाराणसी शिक्षक और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर जीत दर्ज की है.
वहीं, बीजेपी ने लखनऊ शिक्षक, आगरा स्नातक, मेरठ स्नातक, मेरठ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और गोरखपुर-फ़ैज़ाबाद शिक्षक सीट अपने नाम की हैं.
वाराणसी की दोनों ही सीटें, शिक्षक और स्नातक, पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है. ये जीत इसलिए अहम है क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है.
वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के लाल बिहारी यादव ने बीजेपी के डॉ. प्रमोद मिश्रा को हराया है. लाल बिहारी यादव ने 11,612 वोट हासिल किए और इस सीट पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा.
वहीं, वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी के केदारनाथ सिंह को हराया है. यह सीट भी पहले सपा के हिस्से में ही थी.
आगरा-अलीगढ़ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के डॉ. आकाश अग्रवाल ने बीजेपी के हरि किशोर तिवारी को 4,263 वोटों से हराया है. आकाश अग्रवाल को 14,046 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 9,783 वोट हासिल हुए.
लखनऊ की स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर समाजवादी पार्टी की कांति सिंह ने बीजेपी के मौजूदा एमएलसी अवनीश कुमार सिंह को 17,127 वोटों से हराया. कांति सिंह को 56,905 वोट मिले, जबकि अवनीश कुमार सिंह को 39,778 वोट हासिल हुए.
गोरखपुर-फ़ैज़ाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत तो दर्ज की, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव ने उन्हें कड़ी टक्कर दी. ध्रुव त्रिपाठी महज़ 307 वोटों से जीते.
वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय ने कहा कि इन नतीजों ने पढ़े-लिखे और शिक्षक तबके में सपा को बढ़त दिलाई है, जिससे सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. वहीं, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में पंकज शाह ने इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक 'लिटमस टेस्ट' बताया है.
AI outlook — possibilities, not facts
बीजेपी इन नतीजों की समीक्षा करेगी।
Very likely · Within weeks
A debate in Armenia's parliament turned into a physical brawl on Wednesday after ruling party MP Taron Chakhoyan and opposition leader Narek Karapetyan clashed over past election remarks. The fight involved multiple lawmakers and required security intervention.
Congress claimed a deliberate misspelling of Nirmala Sitharaman's name in Rahul Gandhi's post about the Tata Group was a strategy to draw attention. Gandhi and Sitharaman earlier sparred on X over alleged government interference in the conglomerate.

All the sitting MLCs have lost from four teachers' constituencies in the Bihar Legislative Council elections. BJP's Naval Kishore Yadav was defeated by RJD's Sanjeev Kumar on the Patna teacher seat, while JDU's Neeraj Kumar registered his fourth consecutive victory on the Patna graduate seat.
Prime Minister Narendra Modi criticized the Congress party after it failed to win any seats in legislative council elections held across Karnataka, Uttar Pradesh, Bihar, and Maharashtra. The BJP-JD(S) alliance secured a significant victory in Karnataka.
BJP nominated Union Minister Hardeep Singh Puri for the Rajya Sabha bypoll in Madhya Pradesh, following L Murugan's resignation from the seat in October.
The Student List won a parliamentary majority in Serbia, defeating President Aleksandar Vucic's party following protests sparked by a deadly railway station collapse. The movement of professionals and activists must now select government leaders.