
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दोहराई है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। यह चुनौती पीएम के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया था।
AI-generated summary
प्रधानमंत्री मोदी ने 31 अक्टूबर को एकता नगर में विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने इस पर पलटवार करते हुए बहस की चुनौती दी है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई खुली बहस की चुनौती दोहराई और उन पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने सोमवार, 2 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती दी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्तूबर को विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि विदेश जाकर देश विरोधी ताक़तों के सहारे देश को कमज़ोर करने की साज़िश रची जा रही है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इसी आरोप पर उन्हें बहस की चुनौती दी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी की इस खुली चुनौती पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उनकी चुनौती पर कुछ न कहने को लेकर सवाल उठाए और मंगलवार, 3 नवंबर को एक बार फिर वही चुनौती दोहराई।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो में कहा, "24 घंटे हो गए मोदी जी. मैंने आपको चैलेंज दिया है. आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है. किसी भी स्टेज पर आप जगह चुनिए, मेरे साथ डिबेट कीजिए. देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है और किस तरह का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत."
उन्होंने कहा, "दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी. एक तरफ़ आप बैठोगे, एक तरफ़ मैं बैठूंगा. जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो. मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो. और फिर डिबेट करते हैं."
उन्होंने आगे कहा, "आ जाइए, डरिए मत. दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए. आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ़ हो जाएगा."
राहुल गांधी ने अपने ख़िलाफ़ दर्ज मानहानि के मुक़दमों का ज़िक्र करते हुए कहा, "इस डिबेट के मामले में, विदेशी कनेक्शन के मामले में आप मानहानि का मुक़दमा नहीं लगा रहे हो. लगाइए ना, वहां भी खुलकर डिस्कस करेंगे. ये सब डिस्कस करते हैं, आइए. हैप्पी दिवाली, मोदी जी."
सोमवार, 2 नवंबर को राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद से ही इस पद पर बने हुए हैं.
अक्तूबर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष ने कई बार प्रदर्शन किए थे. एक नवंबर, रविवार को भी दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी इंडिया गठबंधन ने महारैली का आयोजन किया था. जिसमें मोदी सरकार और चुनाव आयोग के बीच मिली भगत के आरोप लगाए गए थे.
राहुल गांधी ने अंग्रेज़ी न्यूज़ वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्तूबर को गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम पर लोगों को संबोधित किया था. अपने भाषण में मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की ज़िम्मेदारी सरकार की नीतियों का विरोध करना है, लेकिन आज विपक्ष अपनी इस ज़िम्मेदारी को छोड़कर बाधा डालने वाली ताक़त बन गया है.
मोदी ने कहा था, "हमें पहचानना होगा कि विदेश में कौन किससे छिपकर मिल रहा है, भारत-विरोधी ताक़तें किसका समर्थन कर रही हैं और कौन भारत के दुश्मनों की भाषा बोल रहा है."
Polling stations opened in several US states for midterm elections determining control of Congress. The vote offers a referendum on Donald Trump's second term amid cost-of-living concerns and the US-led war with Iran.

National Conference MP from Srinagar Agha Syed Ruhullah has resigned from the party. He has accused Chief Minister Omar Abdullah of betraying the mandate of the 2024 assembly elections, deepening the internal crisis in the party.
Aga Syed Ruhullah Mehdi announced his resignation as Srinagar MP and from the National Conference amid growing discontent and a revolt by party legislators against Chief Minister Omar Abdullah.
The BJP targeted AISA president Neha Bora over a video criticizing the 'Brahmanical system,' linking her remarks to Rahul Gandhi and accusing her of spreading Hindu hate amidst ongoing election protests in Delhi.
West Bengal minister Dilip Ghosh criticised Mamata Banerjee for attending the INDIA bloc rally against electoral roll revision, claiming her party has lost ground and she seeks relevance through Congress alignment. He also addressed festive security and development boards for marginalised communities.
US midterm elections on Tuesday will determine whether Donald Trump retains control of Congress or Democrats gain power to challenge his agenda during his final two years. All 435 House seats and 35 Senate seats are contested, with Republicans holding narrow majorities amid falling approval ratings and the war with Iran.