Breaking
CN10/30 Jincai 539 jackpot draw 3 bets! 8 million prize awarded to Taoyuan and TainanTRBREAKING NEWS I Critical summit in Istanbul: Ukrainian President Zelenski is coming to Türkiye!SADubai Ride 2026: RTA announces extended Metro hours, parking locationsDEShopping hunting season starts: bargain hunting with AI? - This can quickly go southBRTraffic on the Passarão road complex will have changes on October 31st and November 7th; see how it will lookBRAll Souls' Day in Manaus: see changes in traffic and bus lines to visit cemeteriesTRA new wave in the Sarıgül investigation. Arrest requested for 2 suspects, 11 new detentionsIN'Arrest heads of Arab parties for stealing elections': Israel national security minister Ben GvirINTLChase sparks Bangladesh collapse as West Indies on top in Mirpur TestESÓscar Puente refuses to resign and defends that the LZB system is "very reliable and robust" although it failed 170 times in the last yearCN10/30 Jincai 539 jackpot draw 3 bets! 8 million prize awarded to Taoyuan and TainanTRBREAKING NEWS I Critical summit in Istanbul: Ukrainian President Zelenski is coming to Türkiye!SADubai Ride 2026: RTA announces extended Metro hours, parking locationsDEShopping hunting season starts: bargain hunting with AI? - This can quickly go southBRTraffic on the Passarão road complex will have changes on October 31st and November 7th; see how it will lookBRAll Souls' Day in Manaus: see changes in traffic and bus lines to visit cemeteriesTRA new wave in the Sarıgül investigation. Arrest requested for 2 suspects, 11 new detentionsIN'Arrest heads of Arab parties for stealing elections': Israel national security minister Ben GvirINTLChase sparks Bangladesh collapse as West Indies on top in Mirpur TestESÓscar Puente refuses to resign and defends that the LZB system is "very reliable and robust" although it failed 170 times in the last year
Backकनाडा: लॉटरी में जीते क़रीब 272 करोड़ रुपये, मियाद ख़त्म होने से कुछ देर पहले पहुंचा विजेता
कनाडा: लॉटरी में जीते क़रीब 272 करोड़ रुपये, मियाद ख़त्म होने से कुछ देर पहले पहुंचा विजेता
BREAKING
BBC हिंदी6 hours agoWorld2 min readIndiaView translation

कनाडा: लॉटरी में जीते क़रीब 272 करोड़ रुपये, मियाद ख़त्म होने से कुछ देर पहले पहुंचा विजेता

Quick Look

कनाडा के ओंटारियो में 4 करोड़ कनाडाई डॉलर (करीब 272 करोड़ रुपये) की लॉटरी जीतने वाले व्यक्ति ने मियाद खत्म होने से कुछ घंटे पहले अपना दावा पेश किया। टिकट लगभग एक साल पहले खरीदा गया था।

AI-generated summary

Why It Matters

ओंटारियो लॉटरी एंड गेमिंग कॉर्पोरेशन के अनुसार, 4 करोड़ कनाडाई डॉलर के जैकपॉट टिकट की मियाद बुधवार आधी रात को खत्म होने वाली थी।

Font size

ओंटारियो लॉटरी एंड गेमिंग कॉर्पोरेशन के मुताबिक़, लॉटरी का 4 करोड़ कनाडाई डॉलर (करीब 272 करोड़ रुपये) का इनाम जीतने वाले टिकट के मालिक ने उसकी मियाद ख़त्म होने से कुछ ही घंटे पहले अपना दावा पेश किया।

ओएलजी के मीडिया रिलेशंस के निदेशक टोनी बिटोंटी ने बीबीसी न्यूज़ को बताया कि लॉटरी टर्मिनल के ज़रिए टिकट की पुष्टि की गई। इस टिकट की मियाद बुधवार की आधी रात को ख़त्म होने वाली थी।

लॉटरी कॉर्पोरेशन लोटो मैक्स जैकपॉट जीतने वाले टिकट के मालिक की तलाश कर रहा था।

लगभग एक साल पहले, 28 अक्तूबर 2025 को ओंटारियो के ग्रे काउंटी में एक रिटेलर से यह टिकट ख़रीदा गया था।

ओएलजी ने विजेता का नाम नहीं बताया और कहा कि उसने उनसे संपर्क करके पुष्टि की है कि टिकट का असली मालिक वही हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "अगर असली मालिकाना हक़ की पुष्टि हो जाती है, तो ओएलजी विजेता के सम्मान में एक समारोह आयोजित करेगा और विजेता के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की अपनी प्रक्रिया के तहत उनकी कहानी मीडिया और आम लोगों के साथ साझा करेगा।"

ओएलजी ने कहा था कि ब्लू माउंटेन्स और ओवेन साउंड को शामिल करने वाला ग्रे काउंटी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। ऐसे में हो सकता है कि किसी ने वहां टिकट ख़रीदा हो और घर लौटने के बाद उसे चेक करना भूल गया हो।

बिटोंटी ने बुधवार को इससे पहले सीटीवी न्यूज़ को बताया था कि "अफ़सोस की बात" यह थी कि टिकट को ओएलजी ऐप या किसी दुकान पर चेक नहीं किया गया था।

ओएलजी ने बताया कि जैकपॉट जीतने वाले नंबर 06, 14, 17, 19, 26, 43 और 45 हैं. बोनस नंबर 27 है।

ओंटारियो लॉटरी एंड गेमिंग कॉर्पोरेशन ने टिकट खरीदने वालों से अपील की थी कि वे कपड़ों की जेबों, हैंडबैग, बैकपैक, बटुओं और गाड़ियों के ग्लव कंपार्टमेंट जैसी जगहों की जांच करें।

अगर टिकट की मियाद ख़त्म हो जाती, तो लॉटरी कॉर्पोरेशन 4 करोड़ कनाडाई डॉलर की इनामी राशि भविष्य के खेलों के लिए अपने पास रख लेता।

पहले भी लॉटरी के बड़े इनामों पर किसी ने दावा नहीं किया है।

28 जून 2022 को ओंटारियो के स्कारबरो में किसी ने 7 करोड़ डॉलर का लोटो मैक्स ड्रॉ जीता था, लेकिन कोई भी टिकट धारक इनाम लेने सामने नहीं आया।

उस समय ओएलजी ने बताया था कि टिकट के बारे में 2,700 लोगों ने फ़ोन और ईमेल के ज़रिए संपर्क किया था, लेकिन उनमें से कोई भी विजेता नहीं था।

बिटोंटी ने बताया कि हर साल लगभग एक प्रतिशत इनामों पर कोई दावा नहीं करता. उन्होंने कहा कि आम तौर पर ये इनाम बहुत छोटी रकम के होते हैं।

पिछले हफ़्ते अल्बर्टा के एक निवासी ने कनाडा के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा लॉटरी जैकपॉट 9 करोड़ डॉलर जीता था. विजेता की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

Open Questions

  • विजेता की पहचान क्या होगी?
  • टिकट धारक ने दावा करने में इतनी देर क्यों लगाई?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicकनाडा