NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|लाहौर के महिला कॉलेज के गुब्बारे 272 किलोमीटर दूर हिमाचल के सोलन कैसे पहुंच गए
लाहौर के महिला कॉलेज के गुब्बारे 272 किलोमीटर दूर हिमाचल के सोलन कैसे पहुंच गए
Developing
BBC हिंदी·3 hours ago·World·4 min read·🇮🇳India

लाहौर के महिला कॉलेज के गुब्बारे 272 किलोमीटर दूर हिमाचल के सोलन कैसे पहुंच गए

लाहौर से 272 किलोमीटर दूर सोलन जिले में गुब्बारे गिरने के बाद भारत-पाकिस्तान के लोगों के बीच सोशल मीडिया पर सद्भावना का संदेश

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

लाहौर के गवर्नमेंट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन से छोड़े गए गुब्बारे 42 घंटे में 272 किलोमीटर का सफर तय कर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में जय प्रकाश की छत पर पहुंचे। पुलिस जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जय प्रकाश ने सोशल मीडिया के जरिए कॉलेज को शांति और दोस्ती का संदेश भेजा, जिसका कॉलेज प्रशासन ने स्वागत किया।

AI-generated summary

Why It Matters

पाकिस्तान और भारत की सीमा से सटे इलाकों में अक्सर सीमा पार से गुब्बारे आने की खबरें सामने आती रहती हैं। इस बार लाहौर के गवर्नमेंट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन के वार्षिक खेल दिवस 2026 के दौरान छोड़े गए गुब्बारे 42 घंटे में 272 किलोमीटर का सफर तय कर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पहुंचे।

Font size

जब मैंने अपनी छत पर गुब्बारे और उनके साथ लटका बैनर देखा, तो मैं हैरान भी हुआ और चिंतित भी. जब मैंने बैनर पर लिखी बातें पढ़ीं और पता चला कि ये गुब्बारे पाकिस्तान के एक महिला कॉलेज से आए हैं, तो वहां के लोगों के प्रति अपनेपन का गहरा एहसास हुआ.

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रहने वाले जय प्रकाश ने बताया कि 21 नवंबर की रात उन्होंने अपनी छत पर सफ़ेद और नीले रंग के गुब्बारे लटके देखे.

उनके साथ एक बैनर भी था, जिस पर लिखा था, 'गवर्नमेंट ग्रेजुएट कॉलेज फ़ॉर वीमेन, टाउनशिप, लाहौर, वार्षिक खेल दिवस 2026'.

जय प्रकाश के मुताबिक़, जब उन्होंने पहली बार अपनी छत पर यह नज़ारा देखा, तो उन्हें लगा कि किसी ने उनके साथ शरारत करने या उन्हें परेशान करने की कोशिश की है. इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

जय प्रकाश सोलन जिले के धाडोगी गांव में रहते हैं. भारतीय पुलिस के मुताबिक़, घटना की सूचना मिलने के बाद गुब्बारों और बैनर को अपने क़ब्जे में ले लिया गया और जांच शुरू कर दी गई.

दिल्ली में बीबीसी संवाददाता शकील अख़्तर से बातचीत में सोलन जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, "गुब्बारों में कुछ भी नहीं मिला. ज़ाहिर है, वे हवा में उड़ते हुए यहां पहुंचे. यहां सभी संबंधित एजेंसियों और ख़ुफ़िया विभागों ने उनकी जांच की, लेकिन उनमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया."

उन्होंने आगे कहा, "इस तरह के गुब्बारे पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं, लेकिन उनमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला."

लाहौर से हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की हवाई दूरी कम से कम 272 किलोमीटर है.

ऐसे में कहा जा सकता है कि इन गुब्बारों ने 42 घंटे में 272 किलोमीटर का सफ़र तय किया और एक भारतीय नागरिक के घर की छत पर आकर टिक गए.

जय प्रकाश ने बताया कि जब पुलिस की जांच में पता चला कि उनकी छत पर गिरे गुब्बारे वास्तव में पाकिस्तान के एक महिला कॉलेज में खेल दिवस के दौरान छोड़े गए थे, तो उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ.

लाहौर के गवर्नमेंट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन के सोशल मीडिया पेज पर भी वार्षिक खेल दिवस के मौके पर हवा में छोड़े गए इन गुब्बारों और उनके साथ लगे बैनर के वीडियो और तस्वीरें मौजूद हैं.

जय प्रकाश के मुताबिक़, उन्होंने खु़द सोशल मीडिया के जरिए कॉलेज का पेज खोजा.

जय प्रकाश ने वहां अंग्रेजी में एक संदेश लिखा, "मेरे प्यारे पड़ोसियों, आपके गुब्बारे मेरे घर की छत पर आ गिरे हैं."

जय प्रकाश के संदेश के जवाब में कॉलेज प्रशासन ने लिखा, "हमें उम्मीद है कि ये शांति, प्रेम, मित्रता और खेल भावना का संदेश लेकर आएंगे. हम सभी इस बात से हैरान हैं कि ये गुब्बारे बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे हमने इन्हें छोड़ा था और अब भी उतने ही मुलायम हैं."

कॉलेज के उर्दू विभाग की प्रमुख डॉक्टर फौजिया सुल्ताना ने जय प्रकाश के संदेश के जवाब में लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद, भाई. लगता है हवाओं को आपके घर का माहौल दोस्ती के लिए अनुकूल लगा होगा."

इसके जवाब में जय प्रकाश ने कहा, "दोस्ती की कोई सीमा नहीं होती. दिल सम्मान, प्रेम और आदर के बंधन से जुड़ते हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि दोस्ती का यह खूबसूरत बंधन फलता-फूलता रहे."

पाकिस्तान और भारत की सीमा से सटे इलाकों में अक्सर सीमा पार से गुब्बारे आने की खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन इस बार खास बात यह थी कि जिस नागरिक की छत पर ये गुब्बारे आकर गिरे, उसने न सिर्फ सीमा पार रहने वाले लोगों के प्रति अपनापन महसूस किया, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें सद्भावना और प्रेम का संदेश भी भेजा.

बीबीसी उर्दू से बातचीत में जय प्रकाश ने कहा, "इंसानियत की कोई सीमा नहीं होती और दोनों देशों के आम लोग शांति, समृद्धि और खुशी चाहते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि पाकिस्तान से जुड़ी कोई चीज इस तरह मेरी छत पर आ गिरेगी. घर के लोग और आसपास के लोग हैरान हैं कि लाहौर से छोड़े गए गुब्बारे हिमाचल प्रदेश के इतने दूरदराज के पहाड़ी इलाके तक कैसे पहुंच सकते हैं."

जय प्रकाश कहते हैं, "एक छोटी-सी घटना ने दोनों तरफ़ के लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है. लाहौर से आए ये गुब्बारे वास्तव में दोनों देशों के लोगों के बीच इंसानियत के खूबसूरत रिश्ते का प्रमाण हैं."

उन्होंने कहा, "जब मैंने और मेरे परिवार ने पहली बार गुब्बारे देखे, तो हम चौंक गए थे. लेकिन जब पता चला कि ये गुब्बारे लाहौर के एक महिला कॉलेज से छोड़े गए थे, तो हमारा आश्चर्य खुशी में बदल गया."

जब यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो इसने तुरंत दोनों देशों के लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया.

एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "खेल नफ़रत नहीं, प्यार सिखाते हैं. आज लाहौर का झंडा भारत में भी उसी तरह लहराया गया. काश, सीमाएं प्यार को भी इतनी ही आसानी से आने-जाने देतीं."

पंजाब पोस्ट के मुताबिक, "ये गुब्बारे लाहौर के टाउनशिप इलाके से उड़ाए गए थे. वे अमृतसर, जालंधर और चंडीगढ़ के आसमान से होते हुए आख़िरकार हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की इलाके में जय प्रकाश के घर पर आकर उतरे."

लाहौर के गवर्नमेंट वीमेन ग्रेजुएट कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर डॉ. अंबरीन जावेद ख़ान ने बीबीसी को बताया, "उनका कॉलेज पूरे पंजाब में खेलों के लिए जाना जाता है. खेलों के जरिए ही दोस्ती बनती है. शायद यही वजह है कि यहां से छोड़े गए गुब्बारों ने आसपास के इलाके में शांति और दोस्ती का संदेश पहुंचाया है."

उन्होंने आगे कहा कि उनका कॉलेज अपने खिलाड़ियों और एथलीटों के लिए पूरे पंजाब में मशहूर है.

"2017 से पहले यह कॉलेज सिर्फ शारीरिक शिक्षा के लिए समर्पित था, लेकिन बाद में इसे सामान्य श्रेणी में शामिल कर लिया गया."

उन्होंने कहा, "हैरानी की बात यह है कि जिस दिन ये गुब्बारे पाकिस्तान से भारत पहुंचे, उसी दिन दोनों देशों की ए क्रिकेट टीमें एक मैच खेल रही थीं. इसके बावजूद एक भी गुब्बारा नहीं फटा और वे बिल्कुल उसी हालत में भारत पहुंचे, जिस हालत में उन्हें यहां से छोड़ा गया था. इस तरह ये गुब्बारे हमारी ओर से शांति के दूत बन गए हैं."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच सद्भावना संदेशों का आदान-प्रदान बढ़ेगा

    Likely · Within days

  • स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां गुब्बारों की जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपेंगी

    Very likely · Within days

Open Questions

  • ?गुब्बारे किस रास्ते से हवा में उड़ते हुए सोलन तक पहुंचे?
  • ?क्या इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच कोई आधिकारिक संवाद शुरू होगा?
  • ?कॉलेज प्रशासन और जय प्रकाश के बीच आगे क्या संवाद होगा?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

लाहौर के गवर्नमेंट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन से छोड़े गए गुब्बारे 42 घंटे में 272 किलोमीटर का सफर तय कर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में जय प्रकाश की छत पर पहुंचे। पुलिस जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जय प्रकाश ने सोशल मीडिया के जरिए कॉलेज को शांति और दोस्ती का संदेश भेजा, जिसका कॉलेज प्रशासन ने स्वागत किया।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Positive
Emotional intensity
High
News value
Moderate
Urgency
Developing
Follow-up likelihood
Possible
Relevance window
Days

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Hard news
Source quality
Full
Published
3 hours ago
गुब्बारे
लाहौर
सोलन
गुब्बारे
जय प्रकाश
ज़ाहिर महमूद
शकील अख़्तर
डॉक्टर फौजिया सुल्ताना
बीबीसी उर्दू
गवर्नमेंट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन, टाउनशिप, लाहौर
भारतीय पुलिस
लाहौर
सोलन जिला
धाडोगी गांव
अर्की इलाका
लाहौर
सोलन
हिमाचल प्रदेश
भारत
पाकिस्तान
दोस्ती

Related Stories

More on this topicगुब्बारे
7 students killed in Afghanistan school blast; at least 99 hurt
World·27 minutes ago

7 students killed in Afghanistan school blast; at least 99 hurt

Seven students were killed and up to 99 others injured in a school explosion in Afghanistan's eastern Kunar province on Saturday. Investigative teams are examining the cause of the blast.

Times of India
1 min read
Afghanistan school blast: Students feared dead
Developing·1 hour ago

Afghanistan school blast: Students feared dead

An explosion at a middle school in Kunar province, Afghanistan, on Saturday injured or killed several students. Authorities are investigating the incident.

Economic Times
1 min read
14-year-old Iranian girl beaten to death by husband 10 days after giving birth
Developing·5 hours ago

14-year-old Iranian girl beaten to death by husband 10 days after giving birth

Campaigners have raised concerns over femicide in Iran after the reported killings of two young women, including a 14-year-old who had given birth just 10 days earlier. Sogand Moshtareki, allegedly beaten to death by her 20-year-old husband after asking to visit her family, and Sepideh Raeisi, 21, four months pregnant, shot by her husband after seeking divorce, were both killed on November 6. Human rights groups cite forced marriage, domestic violence, and limited legal protections as key risks. Iran's Islamic Penal Code does not specifically criminalise so-called honour killings, with Article 301 exempting fathers and paternal grandfathers from qisas retribution.

Times of India
4 min read
Saryu Kamala Express: Booking, fare, luggage rules
Developing·5 hours ago

Saryu Kamala Express: Booking, fare, luggage rules

Indian Railways will begin regular operations of the Saryu Kamala Express, a fully reserved train connecting Ayodhya Cantt in India with Janakpur Dham in Nepal. The service, jointly flagged off by Prime Minister Narendra Modi and Nepal Prime Minister Balendra Shah on November 23, requires confirmed tickets only. Child fares, luggage allowances, and booking quotas have been outlined ahead of commercial launch.

Economic Times
2 min read
Costa Rica draws UN backlash for denying entry to its Palestinian rights expert
World·5 hours ago

Costa Rica draws UN backlash for denying entry to its Palestinian rights expert

Costa Rica denied entry to UN Special Rapporteur Francesca Albanese at Juan Santamaria International Airport over alleged terrorism links, drawing criticism from UN human rights chief Volker Turk. Albanese, an Italian national travelling to receive an honorary doctorate from the University of Costa Rica, said authorities threatened to forcibly deport her. A court issued an interim order allowing her to remain while a habeas corpus petition proceeds.

Times of India
3 min read
India-Pakistan border could not stop the desire to meet, but Irfan drowned in the river
World·5 hours ago

India-Pakistan border could not stop the desire to meet, but Irfan drowned in the river

The body of Irfan Hasan Shah, a resident of Baramulla in Indian-administered Kashmir, was found in the Neelum River in Pakistan-administered Kashmir. He was going to meet his wife and children. The body was handed over to the family living in Muzaffarabad.

BBC हिंदी
4 min read
More on this topicगुब्बारे