
रनों के लिहाज से वनडे में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, मैट हेनरी ने छह विकेट लिए
न्यूज़ीलैंड के बे ओवल मैदान में चौथे वनडे में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, जो रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी वनडे हार है। भारत 89 रन पर सिमट गया, जबकि मैट हेनरी ने 27 रन देकर छह विकेट लिए। भारतीय गेंदबाज गुरनूर बराड़ के आक्रामक व्यवहार की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई।
AI-generated summary
पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। पांचवां वनडे भी बे ओवल में खेला जाएगा। साल 2000 में शारजाह में श्रीलंका ने भारत को 245 रन से हराया था, जो भारत की अब तक की सबसे बड़ी वनडे हार है।
न्यूज़ीलैंड के बे ओवल मैदान में खेले गए चौथे वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन के बड़े अंतर से हरा दिया.
रनों के लिहाज़ से वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है.
न्यूज़ीलैंड के हाथों मिली यह हार भारत की अब तक की सबसे बड़ी वनडे हार से सिर्फ़ एक रन कम है. साल 2000 में शारजाह में श्रीलंका ने भारत को 245 रन से हराया था.
हालांकि पांच मैचों की सिरीज़ में भारत 2-1 से आगे है और पांचवां वनडे भी बे ओवल में ही खेला जाएगा.
भारत ने पारी की शुरुआत में ही 9 रनों के स्कोर पर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए जिनमें भारत का शीर्ष बल्लेबाज़ी क्रम शामिल था.
रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना आउट हो गए हैं. इनमें से तीन विकेट मैट हेनरी ने लिए.
लेकिन इस मैच में सबसे अधिक चर्चा भारतीय गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ मैट हेनरी की चर्चा है.
मैट हेनरी के छह विकेट
न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी की धारदार गेंदबाज़ी की तारीफ़ भारतीय के पूर्व क्रिकेटर गावस्कर ने भी की.
उन्होंने भारतीय बल्लेबाज़ों के आउट होने के पीछे गेंदबाज़ों की बेहतरीन लाइन और लेंथ को अहम वजह बताया.
हेनरी मैच ने भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को आउट करके अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.
इसके बाद मैट हेनरी ने पहले ओवर में ही विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को भी आउट कर दिया.
पहला ओवर ख़त्म होने तक भारत ने बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए थे.
शुरुआती चार विकेट में हेनरी मैट ने तीन विकेट झटके थे.
पहले से ही लड़खड़ाती भारतीय टीम को विकेटकीपर ईशान किशन और अक्षर पटेल ने कुछ सहारा दिया, लेकिन 27वें ओवर में पूरी टीम 89 रन पर सिमट गई.
मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 27 रन देकर छह विकेट लिए.
क्रिकइन्फो के मुताबिक़, न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे शानदार शुरुआती स्पेल में से एक फेंककर भारतीय पारी को तहस नहस कर दिया.
शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के दौरे पर गई भारतीय टीम ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया था.
इस मैच से पहले भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज़ में 2-0 से आगे था.
न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ विल यंग और टिम सीफ़र्ट ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े.
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ ने 12वें ओवर में टिम सीफ़र्ट को आउट किया.
न्यूज़ीलैंड के निक केली और डैन फ़ॉक्सक्रॉफ़्ट अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. दोनों ने क्रमशः चार और आठ रन बनाए.
इसके बाद विल यंग और फ़िन एलन ने 100 रन की साझेदारी की. फ़िन एलन ने 30 गेंदों पर 41 रन बनाए.
जबकि विल यंग ने अपने करियर की बेहतरीन पारियों में से एक खेलते हुए 125 रन बनाए.
50 ओवर के अंत में न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 333 रन पर आउट हो गई.
भारत की ओर से आक़िब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए.
बराड़ के बर्ताव की आलोचना
इस मैच में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ और कीवी बल्लेबाज़ टिम सीफ़र्ट के बीच कुछ कहानी होते देखी गई, हालांकि विराट कोहली ने माहौल को संभालने की कोशिश की थी.
कई यूज़र्स ने मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज़ बराड़ के आक्रामक बर्ताव की भी आलोचना की.
विपिन तिवारी ने एक्स पर लिखा कि भारत को 89 रन पर आउट करने के बावजूद न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने वैसा आक्रामक रवैया नहीं दिखाया, जैसा गुरनूर बराड़ की ओर से देखने को मिला.
एक अन्य यूज़र ने गुरनूर बराड़ की आलोचना करते हुए लिखा कि कुछ ही मैच खेलने के बाद वह इस तरह की बेवक़ूफ़ी भरी हरकतें कर रहे हैं.
यूज़र ने लिखा, "सीफ़र्ट के ख़िलाफ़ आक्रामक रवैया अपनाना आक्रामक बर्ताव नहीं, बल्कि न्यूज़ीलैंड की उस टीम का अपमान है जो अपने पेशेवर रवैये के लिए जानी जाती है."
जब बल्लेबाज़ी के दौरान न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों ने बराड़ पर छींटाकशी की, तो एक यूज़र ने लिखा, "आपने ज़रूर कुछ बहुत बुरा किया होगा, तभी न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी आप पर छींटाकशी कर रहे हैं."
अंशु बनिया नाम के एक यूज़र ने लिखा, "अगर आप आग से खेलेंगे, तो आपके हाथ जलेंगे."
सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स भारतीय टीम के चयन पर भी सवाल उठाते दिखे.
अर्जुन नाम के एक यूज़र ने लिखा कि तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हो गए.
उन्होंने कहा, "ऐसी स्थिति में समझ आता है कि हार्दिक पांड्या मुश्किल हालात आने पर हमेशा आगे बढ़कर प्रदर्शन क्यों करते हैं."
एक यूज़र ने लिखा, "डेढ़ अरब की आबादी में आपको श्रेयस अय्यर से ज़्यादा अयोग्य कप्तान नहीं मिल सकता और फिर आप सबसे बड़ी हार होने पर हैरान होते हैं."
न्यूज़ीलैंड के हाथों भारत की करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स भारतीय टीम के प्रदर्शन और उसके चयन पर सवाल उठाते दिखे.
AI outlook — possibilities, not facts
पांचवें वनडे में भारतीय टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी
Possible · Within days
गुरनूर बराड़ के व्यवहार पर टीम प्रबंधन या बीसीसीआई की ओर से बयान आ सकता है
Likely · Within days
India faces defending champions Pakistan in the U19 Asia Cup final in Al Amerat, Oman, seeking a record-extending ninth title. Aaryavir Sehwag leads the run chart with 303 runs, while Ishan Sood has taken 11 wickets.
Saud Shakeel scored 97 in Pakistan's second innings as the first Test against Sri Lanka ended in a draw in Rawalpindi. Shakeel, who made 93 in the first innings, became the sixth batter dismissed in the 90s in both innings of a Test. Pakistan's lead reached 272 runs at 284/8 when both teams agreed to a draw.
Matt Henry took three wickets in three balls to reduce India to 0/3 as they collapsed for 89 chasing 334 in Mount Maunganui, suffering their second-biggest ODI defeat by runs. Will Young scored 125 as New Zealand made 333, leaving India trailing 2-1 ahead of the final ODI.
Pakistan head coach Mike Hesson has called for serious consideration of the pink ball in day Tests at home after nearly 141 overs were lost to rain and poor light in the drawn opening Test against Sri Lanka in Rawalpindi. The ICC has approved pink balls in day Tests as an option to address overs lost to bad light. Babar Azam, however, said the short gap between Tests would not allow enough preparation time.
Virat Kohli's duck in the fourth ODI against New Zealand took his international duck tally to 42, one behind Zaheer Khan's record of 43. India were bowled out for 89 chasing 334, suffering a 244-run defeat, though they lead the five-match series 2-1 with the final ODI on Sunday.

New Zealand defeated India by 244 runs in the fourth ODI played at Bay Oval. Chasing the target of 334 runs, the Indian team was all out for 89 runs. Matt Henry bowled lethal bowling. India is leading 2-1 in the five-match series.