NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|पति से तलाक़ लिया, लेकिन नहीं छोड़ा साथ: प्यार और ज़िम्मेदारी की अनोखी कहानी
पति से तलाक़ लिया, लेकिन नहीं छोड़ा साथ: प्यार और ज़िम्मेदारी की अनोखी कहानी
NEWS
BBC हिंदी·2 days ago·Human_interest·4 min read·🇮🇳India

पति से तलाक़ लिया, लेकिन नहीं छोड़ा साथ: प्यार और ज़िम्मेदारी की अनोखी कहानी

क्रिस आर्मस्ट्रांग ने पति ब्रैंडन के दिमाग़ में गंभीर चोट लगने के बाद तलाक़ ले लिया, लेकिन उनकी कानूनी अभिभावक बनी रहीं और जीवनभर उनकी देखभाल की।

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

21 वर्ष की आयु में शादी करने वाली क्रिस आर्मस्ट्रांग के पति ब्रैंडन एक कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और कोमा में चले गए। होश में आने के बाद ब्रैंडन की याददाश्त और शारीरिक क्षमताएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। क्रिस ने ब्रैंडन से तलाक़ ले लिया, लेकिन उनकी कानूनी अभिभावक बनी रहीं और उनकी देखभाल जारी रखी। बाद में उनकी मुलाक़ात जेम्स से हुई, जिन्होंने क्रिस और ब्रैंडन दोनों को स्वीकार किया। अब क्रिस और जेम्स की दो बेटियां हैं, और ब्रैंडन अभी भी उनके परिवार का हिस्सा हैं।

AI-generated summary

Why It Matters

क्रिस आर्मस्ट्रांग ने 21 वर्ष की आयु में ब्रैंडन से शादी की थी। कार हादसे में ब्रैंडन के दिमाग़ को गंभीर चोट लगी और वह कोमा में चले गए। होश में आने के बाद उनकी याददाश्त और शारीरिक क्षमताएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। क्रिस ने ब्रैंडन से तलाक़ ले लिया, लेकिन उनकी कानूनी अभिभावक बनी रहीं और उनकी देखभाल जारी रखी।

Font size

क्रिस आर्मस्ट्रांग की उम्र उस समय 20 साल से कुछ ज़्यादा थी. उनकी शादी को केवल दो साल हुए थे, जब एक दिन उनका फ़ोन बजा.

फ़ोन पुलिस अधिकारी का था. उन्होंने क्रिस को बताया कि उनके पति ब्रैंडन एक भयानक कार हादसे का शिकार हो गए हैं.

क्रिस कहती हैं, “ऐसा लगा जैसे मैं अपने शरीर से बाहर खड़ी होकर यह सब देख रही हूं. जैसे फ़िल्मों में किसी को एक ऐसा फ़ोन आता है, जो उसकी पूरी ज़िंदगी बदल देता है.”

क्रिस ने केवल 21 साल की उम्र में ब्रैंडन से शादी की थी.

ब्रैंडन बेहद फुर्तीले और जोश से भरे हुए थे. वह ब्रेकडांस करते थे और स्नोबोर्डिंग के शौक़ीन थे. वह खुलकर अपने प्यार का इज़हार करते और क्रिस के लिए बड़े-बड़े रोमांटिक सरप्राइज़ भी देते थे.

दोनों ने साथ मिलकर अपने भविष्य के लिए कई सपने देखे थे. लेकिन उस एक फ़ोन कॉल के साथ उनकी सारी योजनाएं बिखर गईं.

अस्पताल जाते समय क्रिस ने अपनी मां से पूछा कि अगर ब्रैंडन की मौत हो गई है, तो वह क्या करेंगी.

उन्हें नहीं पता था कि वह अस्पताल के मुर्दाघर में अपने पति के शव की पहचान करने जा रही हैं या किसी दूसरी मंज़िल पर उन्हें ज़िंदा देखेंगी.

हादसे में ब्रैंडन के दिमाग़ को गंभीर चोट लगी थी और वह कोमा में थे.

हादसे के दो हफ़्ते बाद जब उन्होंने पहली बार आंखें खोलीं, तो उनकी नज़र में किसी को पहचानने का कोई भाव नहीं था.

क्रिस बताती हैं, “वह आपकी ओर नहीं देखते थे. वह बस आंखें खोलते और रात में बंद कर लेते. अगले दिन फिर आंखें खोलते और रात में बंद कर लेते. इसके अलावा उनके शरीर में कोई हरकत नहीं होती थी.”

धीरे-धीरे ब्रैंडन की हालत में कुछ सुधार दिखाई देने लगा.

एक बार उन्होंने अपनी और क्रिस की शादी की तस्वीर में क्रिस की ओर उंगली से इशारा किया. एक दूसरे मौक़े पर उन्होंने क्रिस से कहा, “मैं तुमसे प्यार करता हूं.”

क्रिस कहती हैं, “वे मेरे लिए अब तक सुने गए सबसे ख़ूबसूरत शब्द थे.”

कभी-कभी उन्हें ब्रैंडन के पुराने मज़ाकिया अंदाज़ की झलक भी दिखाई देती थी.

लेकिन हादसे ने ब्रैंडन की सोचने, समझने और याद रखने की ताक़त पर गंभीर असर डाला था. वह कुछ मिनट पहले हुई बात भी भूल जाते थे.

वह अपने हाथ से खाना नहीं खा सकते थे, कपड़े नहीं पहन सकते थे और चल भी नहीं सकते थे.

क्रिस कहती हैं, “उन्हें नहीं पता होता था कि हफ़्ते का कौन-सा दिन है, कौन-सा महीना चल रहा है या कई बार यह भी कि हम कहां हैं. इसलिए मुझे एक ही बात बार-बार दोहरानी पड़ती थी.”

शुरुआत में सुधार की कुछ उम्मीद दिखाई दी थी. लेकिन धीरे-धीरे ब्रैंडन ने अपनी व्हीलचेयर ख़ुद चलाने, बोलने और सामान्य बातचीत को समझने की ताक़त भी खो दी.

ब्रैंडन की हर ज़रूरत पूरी करने की कोशिश में लगी क्रिस को धीरे-धीरे एहसास हुआ कि अब उनका रिश्ता बदल चुका है. वह केवल पत्नी नहीं रह गई थीं, बल्कि हर समय उनकी देखभाल करने वाली बन चुकी थीं.

वह कहती हैं, “वह मुझे उसी तरह देखते थे, जैसे कोई छोटा बच्चा अपने माता-पिता को देखता है. वह डर जाते थे या उन्हें किसी चीज़ की ज़रूरत होती थी. अचानक मुझे लगने लगा कि मैं उनकी पत्नी नहीं, मां बन गई हूं.”

इसके कुछ दिन बाद डॉक्टर के दस्तख़त वाली एक चिट्ठी आई. इसमें लिखा था कि ब्रैंडन अब कभी काम नहीं कर पाएंगे. उस चिट्ठी ने क्रिस को एहसास करा दिया कि यह स्थिति हमेशा रहने वाली है.

फिर भी उन्होंने तय किया कि वह सब संभाल लेंगी और ब्रैंडन को घर ले आईं. ब्रैंडन की हर समय देखभाल करना बेहद थका देने वाला था. कई बार घर से निकलने से पहले ही क्रिस को उनके कपड़े कई बार बदलने पड़ते थे.

क्रिस के परिवार और दोस्त यह सब देख रहे थे और उन्हें उनकी चिंता होने लगी थी. फिर एक रात क्रिस पूरी तरह टूट गईं.

वह कहती हैं, “मैं उस हालत में पहुंच गई थी, जहां मैं बस बिखर गई. मैंने बहुत ज़्यादा शराब पी ली और एक बाल्टी में उल्टियां कर रही थी. मेरे दोस्त वहां मौजूद थे. वे चर्च के मेरे दोस्त थे.”

क्रिस ने उनसे पूछा, “अगर मैं यह सब ठीक से नहीं कर पाई, तो क्या तुम लोग तब भी मुझसे प्यार करोगे?”

आख़िरकार क्रिस इस बात के लिए तैयार हो गईं कि ब्रैंडन को एक नर्सिंग होम में रखा जाए. वहां पहले दिन कर्मचारियों ने दोपहर का खाना कई छोटे-छोटे डिब्बों में दिया.

उन्हें देखकर ब्रैंडन बहुत ख़ुश हुए. उन्हें लगा जैसे वह किसी हवाई जहाज़ में बैठे हों.

उन्होंने कहा, “देखो, कितने सारे छोटे-छोटे डिब्बे हैं. कितने प्यारे हैं.”

तलाक़ का फ़ैसला, लेकिन साथ छोड़ने का नहीं

ब्रैंडन नर्सिंग होम में रहने लगे. इसके बाद क्रिस ने अपने और ब्रैंडन के रिश्ते के बारे में लंबे समय तक सोचा और प्रार्थना की. आख़िरकार उन्होंने ब्रैंडन से तलाक़ लेने का फ़ैसला किया. लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि वह उनका साथ छोड़ना चाहती थीं.

क्रिस ने तय किया कि वह तलाक़ के बाद भी ब्रैंडन की कानूनी अभिभावक बनी रहेंगी और इसके लिए लड़ेंगी. क्रिस के मुताबिक़, जब उन्होंने ब्रैंडन को तलाक़ के बारे में समझाने की कोशिश की, तो वह उनकी बात नहीं समझ पाए. लेकिन वह इतना समझ सके कि क्रिस उन्हें छोड़कर नहीं जाएंगी.

क्रिस कहती हैं, “मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं हमेशा उनके साथ रहूंगी.”

फिर तलाक़ हुआ और तलाक़ के बाद भी ब्रैंडन के साथ उनका रिश्ता नहीं बदला.

वह कहती हैं, “कुछ भी नहीं बदला. मैं पहले की तरह उनसे मिलने जाती रही, उनके साथ उतना ही समय बिताती रही और उनसे उतना ही प्यार करती रही.”

लेकिन तलाक़ के बाद भी ब्रैंडन की कानूनी अभिभावक बने रहना आसान नहीं था. इसके लिए क्रिस को लंबी काग़ज़ी कार्रवाई और अदालती प्रक्रिया से गुज़रना पड़ा.

कई वकीलों के लिए यह समझना मुश्किल था कि जो महिला अपने पति से तलाक़ लेना चाहती है, वही तलाक़ के बाद उनकी कानूनी ज़िम्मेदारी भी क्यों लेना चाहती है.

लेकिन क्रिस पीछे नहीं हटीं.

क़रीब एक साल तक उन्होंने ब्रैंडन की देखभाल में अपनी भूमिका का पूरा रिकॉर्ड रखा. वह उनकी हर ज़रूरी मुलाक़ात में जातीं और हर दिन उनसे मिलने पहुंचतीं.

इसके ज़रिए उन्होंने दिखाया कि तलाक़ लेने से ब्रैंडन के लिए उनकी ज़िम्मेदारी और उनका साथ नहीं बदलेगा.

आख़िरकार जब क्रिस को ब्रैंडन की कानूनी अभिभावक बनाए जाने पर सुनवाई हुई, तो उनके किसी दूसरे रिश्तेदार ने इसका विरोध नहीं किया.

क्रिस कहती हैं, “मुझे याद है कि उस समय मैंने कितनी राहत महसूस की थी.”

'मुझे लगता है, यह बहुत ख़ूबसूरत है'

कई साल बाद पहली बार क्रिस ने अपने भविष्य के बारे में सोचना शुरू किया. वह हमेशा से अपना परिवार और बच्चे चाहती थीं. वह अकेलापन भी महसूस करती थीं.

उन्होंने एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर अपनी प्रोफ़ाइल बनाई. उन्होंने शुरुआत से ही ब्रैंडन के बारे में पूरी सच्चाई बताने का फ़ैसला किया.

जब उनकी मुलाक़ात जेम्स से हुई, तो उन्होंने उन्हें सब कुछ बता दिया.

उन्होंने बताया कि उनके पहले पति ज़िंदा हैं, हादसे में उनके दिमाग़ को गंभीर चोट लगी थी और क्रिस अब भी उनकी कानूनी अभिभावक हैं.

यह सब सुनकर जेम्स पीछे नहीं हटे. बल्कि क्रिस की बात ने उन्हें भावुक कर दिया.

क्रिस याद करती हैं कि जेम्स ने उनसे कहा था, “मुझे लगता है, यह बहुत ख़ूबसूरत है.”

क्रिस और जेम्स ने जब एक-दूसरे से मिलना शुरू किया, उसके कुछ समय बाद क्रिस ब्रैंडन को चर्च लेकर गईं. जेम्स भी उनके साथ गए.

क्रिस कुछ देर के लिए वहां से बाहर गईं. जब वह वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि जेम्स ब्रैंडन के पास बैठे थे. उन्होंने अपना हाथ ब्रैंडन के कंधे पर रखा हुआ था और ब्रैंडन मुस्कुरा रहे थे.

क्रिस हंसते हुए कहती हैं, “उसी समय मुझे लगा, बस अब फ़ैसला हो गया.”

समय के साथ जेम्स और ब्रैंडन के बीच अपना अलग रिश्ता बन गया. जेम्स अकेले भी ब्रैंडन से मिलने जाते और उनके लिए स्टारबक्स से उनकी पसंदीदा ड्रिंक लेकर आते थे.

क्रिस और जेम्स ने मिलकर अपनी नई ज़िंदगी बनाई. बाद में उनकी दो बेटियां हुईं. लेकिन ब्रैंडन हमेशा उनके परिवार का हिस्सा बने रहे. क्रिस अब क़रीब 18 साल से उनकी देखभाल कर रही हैं.

वह कहती हैं, “हमारा परिवार है, हमारी बेटियां, मेरा सौतेला बेटा और ब्रैंडन. जब हम अपने परिवार की बात करते हैं, तो ब्रैंडन भी उसका हिस्सा होते हैं.”

तस्वीरें खिंचवाने से पहले क्रिस ने जेम्स से पूछा था कि क्या वह ब्रैंडन के बिना भी परिवार की कुछ तस्वीरें खिंचवाना चाहते हैं.

जेम्स ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं. ब्रैंडन हमारा परिवार हैं. वह हर तस्वीर में रहेंगे.”

यह कहानी बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के कार्यक्रम 'लाइव्स लेस ऑर्डिनरी: लव स्टोरीज़' के एपिसोड 'माई टू हज़बैंड्स' पर आधारित है. इसे एमिली नेलर ने प्रोड्यूस किया है.

Open Questions

  • ?हादसे की तारीख और स्थान क्या था?
  • ?ब्रैंडन की वर्तमान उम्र क्या है?
  • ?क्रिस और जेम्स की शादी कब हुई?
  • ?ब्रैंडन किस नर्सिंग होम में रहते हैं?

Related Topics

People
Organizations
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

21 वर्ष की आयु में शादी करने वाली क्रिस आर्मस्ट्रांग के पति ब्रैंडन एक कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और कोमा में चले गए। होश में आने के बाद ब्रैंडन की याददाश्त और शारीरिक क्षमताएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। क्रिस ने ब्रैंडन से तलाक़ ले लिया, लेकिन उनकी कानूनी अभिभावक बनी रहीं और उनकी देखभाल जारी रखी। बाद में उनकी मुलाक़ात जेम्स से हुई, जिन्होंने क्रिस और ब्रैंडन दोनों को स्वीकार किया। अब क्रिस और जेम्स की दो बेटियां हैं, और ब्रैंडन अभी भी उनके परिवार का हिस्सा हैं।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Mixed
Emotional intensity
High
News value
Moderate
Global impact
Global
Follow-up likelihood
Unlikely
Relevance window
Months

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Feature
Source quality
Full
Published
2 days ago
तलाक़
दिमाग़ी चोट
कानूनी अभिभावक
तलाक़
क्रिस आर्मस्ट्रांग
ब्रैंडन
जेम्स
बीबीसी वर्ल्ड सर्विस
कलेक्टिव न्यूज़रूम
दिमाग़ी चोट
कानूनी अभिभावक
प्यार
देखभाल
बीबीसी हिंदी
कार हादसा

Related Stories

More on this topicतलाक़
Michigan couple legally adopts two foster siblings after five years together
Human Interest·15 minutes ago

Michigan couple legally adopts two foster siblings after five years together

Erin and Michael Kramer officially adopted two foster siblings after five years at Michigan's annual Adoption Day ceremony, where MDHHS reported 1,122 children found permanent homes in fiscal year 2026 while about 190 children still wait for adoptive families.

TOI World
2 min read
Frugal Indianapolis man secretly leaves $13 million to charity
Human Interest·1 hour ago

Frugal Indianapolis man secretly leaves $13 million to charity

Terry Kahn, a retired Indianapolis VA employee who lived frugally for decades, left an estate worth over $13 million to local charities. The funds, distributed by his attorney, support education, veteran services, and youth development across the city.

TOI World
4 min read
Tamil Nadu CA student cycles 100km for food deliveries, joins office in 6 months
Human Interest·4 days ago

Tamil Nadu CA student cycles 100km for food deliveries, joins office in 6 months

Parthiban Krishnamoorthi of Kanchipuram, Tamil Nadu, joined BDO's Bengaluru office as an Article Assistant on April 2, 2026, after clearing both groups of CA Intermediate. His journey included two failed attempts, night shifts at a Zepto store, freezing warehouse rooms, and bicycle deliveries for Blinkit covering up to 100 km on weekends while studying between orders.

Times of India
3 min read
Manhattan's 'turtle lady' helps save hundreds of turtles from New York streets
Human Interest·5 days ago

Manhattan's 'turtle lady' helps save hundreds of turtles from New York streets

Lorri Cramer, a state-licensed wildlife rehabilitator and director of turtle rehabilitation at the New York Turtle and Tortoise Society, has cared for thousands of turtles over 30 years from her Manhattan apartment, including more than 600 baby red-eared slider hatchlings seized in Chinatown in 2015.

Times of India
4 min read
Lorri Cramer is known as the Turtle Lady of Manhattan and one summer she took in 680 babies
Human Interest·5 days ago

Lorri Cramer is known as the Turtle Lady of Manhattan and one summer she took in 680 babies

Lorri Cramer, known as the Turtle Lady of Manhattan, is a state-licensed wildlife rehabilitator who has nursed thousands of sick, injured, and abandoned turtles back to health from her Upper West Side apartment over more than 30 years. In 2015, she cared for more than 600 red-eared slider hatchlings seized from a Chinatown warehouse. Her work includes addressing non-native turtle releases and Buddhist life-release ceremonies through the Compassionate Release Life programme.

TOI World
4 min read
Toronto chef Maddy Goldberg leaves fine dining to cook 100 free meals every Tuesday for those in need
Human Interest·11/20/2026

Toronto chef Maddy Goldberg leaves fine dining to cook 100 free meals every Tuesday for those in need

Toronto chef Maddy Goldberg prepares around 100 free hot meals every Tuesday at Fort York Food Bank using available ingredients. She began volunteering in 2021 after leaving fine dining, documenting her cooking on Instagram Reels and sharing recipes such as red lentil fritters.

TOI World
3 min read
More on this topicतलाक़