Breaking
CNJoshua Wong jailed for 10 years over bid to instigate sanctions on Beijing, Hong KongINAgneepath Yojana: Fire warriors in the army will now get a tenure of six years, know the answers to important questionsTRBREAKING NEWS | A 3.8 magnitude earthquake occurred in AdanaCNResidential care subsidy increased, Kaohsiung can receive up to 180,000 yuan per yearCNWill the U.S. change its arms sales to Taiwan? Gu Lixiong: The United States supports Taiwan’s defense across party linesCNThe latest poll is nearly 15% behind Su Qiaohui. Li Sichuan Bid: Internal data leads steadilyDEClimate: Record disruption of the polar vortex: Is Germany now threatened with an ice winter?CNThe Democratic Party regains control of the U.S. House of Representatives and the Senate. Take a look at the four key points of the midterm elections at onceDEAutomotive supplier: Bosch is intensifying its workforce cuts – 750 more jobs will be lostAUJames Ashby denies pursuing One Nation preference deal with Labor ahead of Victorian electionCNJoshua Wong jailed for 10 years over bid to instigate sanctions on Beijing, Hong KongINAgneepath Yojana: Fire warriors in the army will now get a tenure of six years, know the answers to important questionsTRBREAKING NEWS | A 3.8 magnitude earthquake occurred in AdanaCNResidential care subsidy increased, Kaohsiung can receive up to 180,000 yuan per yearCNWill the U.S. change its arms sales to Taiwan? Gu Lixiong: The United States supports Taiwan’s defense across party linesCNThe latest poll is nearly 15% behind Su Qiaohui. Li Sichuan Bid: Internal data leads steadilyDEClimate: Record disruption of the polar vortex: Is Germany now threatened with an ice winter?CNThe Democratic Party regains control of the U.S. House of Representatives and the Senate. Take a look at the four key points of the midterm elections at onceDEAutomotive supplier: Bosch is intensifying its workforce cuts – 750 more jobs will be lostAUJames Ashby denies pursuing One Nation preference deal with Labor ahead of Victorian election
Backअग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब
अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब
BREAKING
BBC हिंदी11 minutes agoDefense3 min readIndiaView translation

अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब

कैबिनेट ने मंजूरी दी, 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' के तहत सभी इच्छुक अग्निवीर नियमित सैनिक बन सकेंगे

Quick Look

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निपथ योजना में बदलाव को मंजूरी दी है, जिसके तहत 75% अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह दीर्घकालिक संरचनात्मक सुधारों के अनुरूप है।

AI-generated summary

Why It Matters

अग्निपथ योजना भारतीय सेना के तीनों अंगों में जवानों की भर्ती के लिए लगभग चार साल पहले शुरू की गई थी। पुराने नियमों के मुताबिक चार साल के कार्यकाल के बाद केवल 25% अग्निवीरों को स्थायी किया जाता था और बाकी 75% को सेवा से बाहर किया जाता था।

Font size

प्रकाशित एक मिनट पहले

पढ़ने का समय: 4 मिनट

सेना के तीनों अंगों में जवानों की भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है. इस बदलाव के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा.

पुराने नियमों के मुताबिक़, चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद केवल 25% अग्निवीरों को स्थायी किया जाता था और बाक़ी 75% को सेवा से बाहर किए जाने का प्रावधान था.

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, "योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को पहले से तय प्रावधान के मुताबिक़ रक्षा बलों में नियमित नौकरी दी जाएगी. बाक़ी अग्निवीरों को उनकी इच्छा के आधार पर दो साल की अतिरिक्त सेवा अवधि का प्रस्ताव दिया जाएगा."

"दो साल की अतिरिक्त सेवा अवधि पूरी होने के बाद सभी अग्निवीरों को उनकी इच्छा और चयन मानदंडों को पूरा करने की शर्त पर नियमित सैनिक के रूप में शामिल किया जाएगा."

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अग्निपथ योजना में इस बदलाव को मंज़ूरी दी है. इसे 'सेकंड टूर ऑफ़ ड्यूटी' कहा गया है.

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को सेनाओं में शामिल किया जाएगा. पहले इस योजना में यह प्रावधान था कि 75% अग्निवीर नागरिक जीवन में वापस लौटेंगे."

उन्होंने कहा, "हालांकि, अब बाक़ी 75% अग्निवीरों को इस योजना के तहत दो साल की अतिरिक्त सेवा अवधि दी जाएगी. इस अवधि के पूरा होने पर सभी इच्छुक अग्निवीरों को तय मानदंडों के आधार पर चयन के बाद सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा."

कैबिनेट के इस फ़ैसले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "इससे उन सभी इच्छुक अग्निवीरों को भी चार/छह साल की सेवा अवधि पूरी होने के बाद नियमित सैनिकों के रूप में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो चयन मानदंडों को पूरा करेंगे."

उन्होंने लिखा, "यह फ़ैसला हमारे रक्षा बलों में दीर्घकालिक संरचनात्मक सुधारों के सिलसिले के मुताबिक़ है. इसका मक़सद एक युवा, अधिक फिट और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार सैन्य बल तैयार करना है."

राजनाथ सिंह के मुताबिक़, "यह महज़ भर्ती नीति नहीं है, बल्कि युद्ध के बदलते स्वरूप के मुताबिक़ भारत की सेना को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है."

अग्निपथ योजना

अग्निपथ योजना भारतीय सेना के तीनों अंगों थलसेना, वायुसेना और नौसेना में क्रमशः जवान, एयरमैन और नाविक के पदों पर भर्ती के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से क़रीब चार साल पहले शुरू की गई योजना है.

मौजूदा स्कीम के मुताबिक चाल साल बाद मेरिट के आधार पर सिर्फ़ 25% अग्निवीरों को ही स्थाई नौकरी दी जाती है.

बुधवार को हुई घोषणा के बाद अग्निवीरों कार्यकाल चार साल से बढ़ाकर छह साल कर दिया गया है.

अगर आपकी उम्र 17.5 साल से 21 साल के बीच है, तो आप इस योजना के तहत भर्ती होने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

क्या तीनों सेवाओं के अफ़सरों की भी भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जाती है?

नहीं, यह योजना अफ़सर रैंक के लिए नहीं है. उनकी भर्ती के लिए अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं.

क्या अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले जवानों के लिए काम करने की शर्तें और भत्ते बाक़ी जवानों से अलग होते हैं?

सेना के तीनों अंगों ने कहा है कि काम करने की शर्तें और हर तरह के भत्ते पहले जैसे ही हैं. अग्निवीरों को राशन, यूनिफ़ॉर्म और यात्रा वग़ैरहा से जुड़े सभी भत्ते मिलते हैं.

हालांकि, अग्निवीरों को महंगाई भत्ता और मिलिट्री सर्विस पे नहीं मिलती.

क्या छह साल की सेवा के बाद सेना छोड़ने वाले अग्निवीर किसी तरह की पेंशन, ग्रेच्युटी, कैंटीन सुविधा और स्वास्थ्य सुविधा पाने के हक़दार होंगे?

सेना ने एलान किया है कि सेवा में रहने के दौरान अग्निवीरों को फ़ौज में रहते हुए मिलने वाली स्वास्थ्य और कैंटीन सुविधाएं मिलेंगी.

लेकिन छह साल की सेवा पूरी करने के बाद वे न तो किसी क़िस्म की पेंशन या ग्रेच्युटी के हक़दार होंगे और न ही पूर्व सैनिकों को मिलने वाली मेडिकल और कैंटीन सुविधाएं पा सकेंगे.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • अग्निवीर दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार के बाद नियमित सैनिक के रूप में शामिल किए जाएंगे

    Likely · Within months

Open Questions

  • दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार के दौरान अग्निवीरों को क्या भत्ते मिलेंगे?
  • नियमित सैनिक के रूप में चयन के लिए तय मानदंड क्या होंगे?
  • यह बदलाव कब से लागू होगा?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories