
चार घंटे तक ठप रहीं विमान सेवाएं, पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया गया
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण चार घंटे तक उड़ानों पर रोक रही, जिसे अब हटा लिया गया है। परिवहन मंत्री सीन डफी ने चेतावनी दी है कि आने वाले कई दिनों तक समस्याएं जारी रह सकती हैं। एयर इंडिया ने भी यात्रियों को उड़ान का स्टेटस देखने की सलाह दी है।
AI-generated summary
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण देशभर में उड़ानों को रोक दिया गया था। यह 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद से अमेरिका में उड़ानों का सबसे व्यापक निलंबन था। 2023 में भी NOTAM सिस्टम में खराबी के कारण उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी।
अमेरिका में क़रीब चार घंटे तक विमान सेवाएं ठप रहने के बाद उड़ानों पर लगी रोक हटा ली गई है. व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि लाखों अमेरिकियों को प्रभावित करने वाली उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई है.
हालांकि, परिवहन मंत्री सीन डफी ने पत्रकारों को बताया कि उड़ानों पर रोक के कारण अन्य उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है और आने वाले कई दिनों तक समस्याएं जारी रह सकती हैं.
डफी ने पत्रकारों को बताया कि सिस्टम को दोबारा पूरी तरह से चालू होने में समय लगेगा, लेकिन अमेरिका में लोकप्रिय थैंक्सगिविंग यात्रा अवकाश से पहले सिस्टम अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगा.
डफी और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मंत्री मार्कवेन मुलिन ने उड़ानों पर रोक के लिए पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पर्याप्त फंडिंग नहीं मिलने के कारण इन सिस्टम को अपडेट नहीं किया गया है.
मुलिन ने चेतावनी दी कि परिवहन व्यवस्था में "पूर्ण बदलाव" किए बिना आज जैसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं.
इससे पहले अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में आई समस्या के कारण देशभर में उड़ानों को रोक दिया गया था.
अमेरिका में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के पूर्व प्रमुख ने कहा कि 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद से अमेरिका में उड़ानों का इतना व्यापक निलंबन कभी नहीं हुआ.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा कि ऐसा नहीं लगता कि यह समस्या किसी साइबर हमले या एआई के कारण हुई है.
बीबीसी के अमेरिकी मीडिया पार्टनर सीबीएस न्यूज से बात करते हुए रॉबर्ट एल. सुमवाल्ट ने कहा, ''यह हैरान करने वाली बात है कि आज के दौर में भी ऐसा हो सकता है.''
अमेरिका की गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि इस घटना के पीछे अमेरिका पर किसी हमले का संकेत नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं.
इस बीच एयर कनाडा ने कहा है कि कनाडा और अमेरिका के बीच सभी उड़ानें शुक्रवार शाम तक रद्द कर दी गई हैं.
अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के संचार सिस्टम में आई ख़राबी के बाद एयर इंडिया ने भी अपने यात्रियों के लिए सलाह जारी की.
एयरलाइन ने एक्स पोस्ट ने कहा कि इसका असर अमेरिका के अलग-अलग हवाई अड्डों से रवाना होने वाली उड़ानों पर पड़ रहा है.
एयर इंडिया के मुताबिक़, इस वजह से अमेरिका आने-जाने वाली उसकी उड़ानों पर भी असर पड़ सकता है.
एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का करंट स्टेटस ज़रूर देख लें.
एयर इंडिया ने कहा है कि उसकी टीमें स्थिति पर लगातार नज़र रख रही हैं और आगे की जानकारी मिलने पर यात्रियों को अपडेट दिया जाएगा.
इस बीच व्हाइट हाउस में मार्कवेन मुलिन ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए बार-बार कहा कि यह 'एक और 9/11' जैसी घटना नहीं है.
इससे पहले अमेरिकी विमानन अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी उड़ानों को रोकने का आदेश दिया था. उन्होंने इसे 'असाधारण हालात' बताया.
व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग में मार्कवेन मुलिन ने उन दावों को खारिज किया कि यह आउटेज माइक्रोसॉफ्ट के उस आउटेज से जुड़ा है, जिसका सामना कई लोगों को एक दिन पहले करना पड़ा था.
मुलिन ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व तेजी से काम कर रहा है कि सभी सुरक्षित रहें और फंसे हुए यात्रियों की मदद की जा सके.
उन्होंने आगे कहा कि आम जनता कभी ख़तरे में नहीं थी. उनके शब्दों में, "किसी की जान को कभी कोई खतरा नहीं था."
सीबीएस की रिपोर्ट में कहा गया कि नेटवर्क अपडेट के कारण कम्युनिकेशन सिस्टम में यह समस्या आई.
सीबीएस को कई सूत्रों ने बताया है कि देशभर में विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने की जो तकनीकी ख़राबी वजह बनी, वह अमेरिका के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम को जोड़ने वाले प्राइवेट कम्युनिकेशन नेटवर्क के अपडेट के कारण हुई.
सीबीएस के मुताबिक़, एल3हैरिस इस नेटवर्क का संचालन करती है. अपडेट के बाद नेटवर्क रीबूट हुआ और इसके बाद क्रैश हो गया.
एल3हैरिस अपनी वेबसाइट पर खुद को दुनिया के सबसे आधुनिक एयरस्पेस, हथियार प्रणालियों और कमांड एंड कंट्रोल प्लेटफ़ॉर्म के लिए कम्युनिकेशन सिस्टम उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी बताती है.
एल3हैरिस ने बीबीसी के कमेंट के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है.
इस बीच ऑस्ट्रेलिया से बीबीसी संवाददाता सिमोन एटकिंसन ने बताया कि सिडनी में मौजूद देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कहा है कि अमेरिका से जुड़ी सभी उड़ानों को फ़िलहाल रोक दिया गया है.
बीबीसी वेरिफ़ाई के जैक होर्टन के मुताबिक़ अमेरिका में विमानों की उड़ानों पर लगी रोक की तुलना पिछली घटनाओं से की जा रही है.
अमेरिका में देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने बार-बार कहा कि यह घटना 9/11 जैसी नहीं है.
बीबीसी वेरिफ़ाई ने क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी में एविएशन एंड एनवायरनमेंट के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर गाइ ग्रैटन से बात की.
उन्होंने कहा, "यह 9/11 के बाद की सबसे गंभीर घटना लग रही है, लेकिन स्पष्ट रूप से उस स्तर की नहीं है."
ऐसी ही घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर डॉक्टर ग्रैटन ने साल 2023 में अमेरिका में हुई उस घटना का जिक्र किया, जब नोटिस टू एयर मिशन्स (NOTAM) सिस्टम में ख़राबी के कारण उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी.
उन्होंने कहा, "वह स्थिति 1 घंटे 52 मिनट तक रही थी. इस दौरान क़रीब 9,500 उड़ानों में देरी हुई और लगभग 1,300 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं."
AI outlook — possibilities, not facts
आने वाले कई दिनों तक उड़ानों में समस्याएं जारी रह सकती हैं
Likely · Within days
थैंक्सगिविंग यात्रा अवकाश से पहले सिस्टम अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगा
Possible · Within weeks
Former Navy SEAL and law student Matthew Melton performed CPR on UNT Dallas law professor Michael Maslanka after he suffered cardiac arrest during an October 8, 2026 evening class, saving his life. Maslanka recovered and now urges people to learn CPR.
Former Navy SEAL and law student Matthew Melton, 45, performed CPR on 73-year-old UNT Dallas law professor Michael Maslanka after he suffered cardiac arrest during an evening class on October 8, 2026. Students called 911 and assisted until emergency responders arrived. Maslanka was shocked twice at Baylor University Medical Center, spent two days in intensive care, and has since returned to teaching, urging others to learn CPR.
A nationwide ground stop halted US flight operations on November 13, 2026, after FAA communications failures affected air traffic control centres. More than 10,000 flights were delayed or cancelled, affecting an estimated 1.5 million passengers. Transportation Secretary Sean Duffy attributed the outage to ageing equipment and requested $50 billion in emergency funding for infrastructure overhaul.

This article details the prison life of Jawaharlal Nehru from 1921 to 1945, including his total 3,259 days of imprisonment, various arrests, routine in prison and family-related incidents.
A nationwide FAA ground stop halted most US flights for five hours after new air traffic control technology overloaded antiquated systems, affecting thousands of flights and over a million travelers; officials confirmed no danger and no cyberattack signs, but warned it could happen again.

Iran's Revolutionary Guards claimed to have destroyed a US early-warning radar in Bahrain, a claim rejected by the US military's Central Command. The US said it shot down both drones and there was no damage. Bahrain is home to the US Navy's Fifth Fleet, which is the center of US naval activities in the Gulf and the greater Indian Ocean.